ITI ke Baad Government Job: 12 सबसे बेस्ट सरकारी नौकरियां, सैलरी और पूरी भर्ती प्रक्रिया

आज के समय मे ITI ke baad government job आसानी मिल जाती है। Industrial Training Institute यानी ITI केवल एक ट्रेड कोर्स नहीं, बल्कि लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी तक पहुँचने का मजबूत रास्ता है। युवा 10वीं और 12वीं के बाद जल्दी नौकरी पाने के लिए ITI करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय में practical skills सीखकर अच्छी नौकरी पाई जा सकती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ITI sector को मजबूत बनाने के लिए ₹60,000 करोड़ की योजना के तहत देशभर के 1,000 सरकारी ITI संस्थानों को आधुनिक बनाने और नई industry-based training देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आज के समय मे भारत मे 14,000 से अधिक ITI संस्थान संचालित हो रही हैं, जहां हर साल लाखों छत्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।

BiharHelp App

ITI ke Baad Government Job

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

ऐसे मे सबसे बड़ा सवाल यही उठता है की ITI ke baad government job कैसे मिलती है और कौन सी सरकारी नौकरी सबसे बेहतर है। वैसे तो बहुत सारे छात्र ITI करने के तुरंत बाद private jobs की तरफ चले जाते हैं। जबकि Indian Railways, SSC, Defense, Electric Department, Water Department, PSUs में अच्छी नौकरी की भर्ती निकलती रहती है। आज इस लेख मे हम आपको पूरी लिस्ट, भर्ती प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और सैलरी जैसी जानकारी के बारे मे अच्छे से बताएँगे। 

ITI ke baad government job – Overview

विषय संक्षिप्त जानकारी
मुख्य पोस्ट का नाम तकनीशियन, अप्रेंटिस, सहायक लोको पायलट (ALP), लाइनमैन, जूनियर टेक्नीशियन
प्रमुख सरकारी विभाग Indian Railways, Staff Selection Commission, राज्य बिजली विभाग, रक्षा विभाग, PSU कंपनियाँ
नौकरी का स्थान पूरे भारत में, विभाग और भर्ती के अनुसार अलग-अलग राज्य
शुरुआती सैलरी लगभग ₹20,000 से ₹45,000 प्रति माह
सबसे ज्यादा डिमांड वाला ट्रेड Electrician, Fitter, Welder, COPA, Mechanic Diesel
ITI कहाँ से करें सरकारी ITI या NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से
ITI किस ट्रेड में करें नौकरी के लिए Electrician और Fitter सबसे अधिक लाभकारी माने जाते हैं
सबसे अच्छी सरकारी नौकरी रेलवे Technician और ALP को सबसे लोकप्रिय माना जाता है
भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, skill test
नौकरी पाने का तरीका भर्ती फॉर्म भरकर परीक्षा/अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया पास करना
अनुभव की जरूरत अधिकतर entry-level पदों में अनुभव जरूरी नहीं
करियर ग्रोथ प्रमोशन के बाद सैलरी और पद दोनों तेजी से बढ़ते हैं

Also Read

ITI करने के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है या नहीं? 

हाँ, ITI करने के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है और यह पूरी तरह से संभव है की ITI की डिग्री पर आप अच्छी सरकारी नौकरी ले सकें। केवल ITI certificate हाथ में आ जाने से सीधे स्थानीय सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। ITI एक technical qualification है, जिसके आधार पर आप कई सरकारी भर्तियों के लिए पात्र बनते हैं। नौकरी पाने से लिए आपको संबन्धित भर्ती की प्रक्रिया, परीक्षा, दस्तावेज़ और कभी कभी skill test भी पास करना पड़ता है।

ITI ke baad government job आसानी से मिलती है लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा होता है की आप private या govt किसी भी तरह की तकनीकी विभाग के पद के लिए eligibile बन जाते है। जैसे आप Indian Railways में Technician और Apprentice पद, SSC के कुछ technical posts, राज्य के बिजली विभाग, रक्षा विभाग, DRDO Technician भर्ती, और कई सरकारी कंपनियों में trainee या operator की नौकरी आसानी से मिल जाती है। 

कई सरकारी विभागों में ITI pass उम्मीदवारों के लिए अलग से vacancies निकलती हैं, खासकर electrician, fitter, welder, mechanic, COPA जैसे trades में। अगर आपने सही trade चुना है और भर्ती नोटिफिकेशन पर नजर रखते हैं, तो ITI के बाद सरकारी नौकरी पाना बिल्कुल संभव है।

Also Read

ITI के बाद सबसे ज्यादा मिलने वाली सरकारी नौकरियों | ITI Ke Baad Government Job List

ITI पास ऊमीद्वार केवल एक-दो नहीं बल्कि रेल्वे, डेफेंस, बिजली, और इस तरह की अलग अलग विभाग मे अच्छे पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते है। खास बात यह है कि अलग-अलग ट्रेड के अनुसार नौकरी के विकल्प भी बदल जाते हैं। नीचे हमने आपको कुछ अच्छे नौकरी के बारे मे बताया है जहां आप ITI के बाद आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते है – 

सरकारी नौकरी का नाम संबंधित विभाग किस तरह का काम
Technician Indian Railways ट्रेन, सिग्नल, मशीन और तकनीकी उपकरणों की देखरेख
Apprentice Indian Railways प्रशिक्षण के साथ तकनीकी कार्य सीखना
ALP (Assistant Loco Pilot) Indian Railways लोको पायलट की सहायता, ट्रेन संचालन
Technician A/B DRDO रक्षा उपकरणों की तकनीकी देखभाल
Trade Apprentice BHEL मशीन, प्लांट और उत्पादन कार्य प्रशिक्षण
Technician Trainee NTPC पावर प्लांट संचालन और रखरखाव
Junior Technician SAIL स्टील प्लांट तकनीकी कार्य
Technician ONGC तेल और गैस उपकरण संचालन
Lineman / Technician Bihar State Power Holding Company Limited बिजली लाइन और वितरण कार्य
Workshop Technician Indian Army सैन्य कार्यशाला में तकनीकी उपकरण मरम्मत

रेलवे में ITI वालों के लिए कौन-कौन सी नौकरी होती है? 

Indian Railway ITI छत्रों के लिए सबसे बड़ा सरकारी नौकरी देने वाले विभाग मे से एक है। हर साल अलग अलग जोन और भर्ती बोर्डों के माध्यम से तकनीकी पदों पर भर्तियों निकलती रहती हैं, खासकर Electrician, Fitter, Welder, Mechanic, और COPA जैसे ट्रेड वालों के लिए। कई छत्रों को लगता है की रेल्वे मे ITI वालों के लिए सिर्फ अप्रेंटिस की नौकरी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है – तकनीशियन, सहायक लोको पायलट, वर्कशॉप स्टाफ और मेंटेनेंस से जुड़े कई पदों पर भी ITI योग्यता मांगी जाती है। सही ट्रेड और भर्ती नोटिफ़िकेशन के अनुसार ITI के बाद रेल्वे मे स्थानीय सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका बन सकता है – 

नौकरी का नाम पद का प्रकार विभाग / कार्य क्षेत्र शुरुआती मासिक सैलरी (लगभग) नौकरी स्थान
Assistant Loco Pilot (ALP) ग्रुप C तकनीकी पद लोको रनिंग विभाग ₹35,000 – ₹45,000 पूरे भारत में
Technician Grade 1 Signal तकनीकी पद सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग ₹32,000 – ₹42,000 रेलवे ज़ोन अनुसार
Technician Grade 3 तकनीकी पद इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल विभाग ₹28,000 – ₹38,000 पूरे भारत में
Act Apprentice प्रशिक्षण पद रेलवे वर्कशॉप / शेड ₹7,000 – ₹15,000 (स्टाइपेंड) ज़ोन आधारित
Junior Engineer (कुछ पदों में डिप्लोमा जरूरी) तकनीकी सुपरवाइजर इंजीनियरिंग विभाग ₹40,000 – ₹55,000 विभिन्न रेलवे डिवीजन
Track Machine Maintainer फील्ड तकनीकी पद ट्रैक मेंटेनेंस विभाग ₹28,000 – ₹36,000 भारत के अलग-अलग राज्य
Carriage & Wagon Technician तकनीकी पद कोच मेंटेनेंस ₹30,000 – ₹40,000 कोचिंग डिपो
Diesel/Electric Shed Technician तकनीकी पद लोको शेड ₹30,000 – ₹42,000 प्रमुख रेलवे शहर
Workshop Staff तकनीकी पद रेलवे वर्कशॉप ₹26,000 – ₹35,000 जमालपुर, चित्तरंजन आदि

SSC के जरिए ITI के बाद कौन सी नौकरी मिलती है? 

SSC मे भी ITI के आधार पर काफी अच्छी नौकरी मिलती है। आपको एक जरूरी बात मालूम होना चाहिए की SSC अपना हर पोस्ट “ITI only” से नहीं निकलता है, लेकिन कई technical और support posts मे ITI एक मान्यता योग्यता या अतिरिक्त advantage बन जाता है, खासकर जब पोस्ट technical trade से जुड़ी हो। इसलिए नीचे हमने SSC के तरफ से iti ke baad government job से जुड़ी पूरी नौकरी की लिस्ट दी है – 

नौकरी का नाम भर्ती परीक्षा / पोस्ट विभाग योग्यता में ITI की भूमिका शुरुआती सैलरी (लगभग)
Junior Engineer (कुछ विभाग) SSC JE केंद्रीय तकनीकी विभाग कई पोस्ट में डिप्लोमा जरूरी, ITI + अनुभव कभी उपयोगी ₹35,000 – ₹55,000
Technician / Operator SSC Selection Post विभिन्न केंद्रीय विभाग कुछ technical posts में ITI मांगा जाता है ₹25,000 – ₹40,000
Scientific Assistant (कुछ technical roles) SSC Selection Post वैज्ञानिक/तकनीकी विभाग संबंधित trade ITI useful ₹35,000 – ₹45,000
Data Entry Operator (technical office roles) SSC CHSL केंद्र सरकार कार्यालय COPA/Computer ITI वालों को practical फायदा ₹25,000 – ₹35,000
Multi Tasking Staff (MTS) SSC MTS विभिन्न सरकारी कार्यालय ITI जरूरी नहीं, लेकिन eligible ₹22,000 – ₹30,000
Mechanical Helper / Skilled Staff SSC Selection Post रक्षा/वर्कशॉप विभाग ITI trade-based eligibility ₹28,000 – ₹38,000
Electrician Grade Post SSC Selection Post केंद्रीय बिजली/रखरखाव विभाग Electrician ITI सीधे उपयोगी ₹30,000 – ₹42,000
Fitter / Maintenance Staff SSC Selection Post मशीनरी विभाग Fitter ITI candidate eligible ₹28,000 – ₹40,000

ITI trade के अनुसार कौन सी सरकारी नौकरी मिलेगी? 

ITI ke baad government job जब मिलती है तो इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कौन सा trade चुना था। यही जगह पर बहुत लोग गलती करते हैं – वे सोचते हैं कि सभी ITI trades के लिए समान नौकरी के अवसर होते हैं, जबकि असल में हर trade की demand अलग होती है। 

जैसे Electrician और Fitter trade की demand railway, PSUs, और बिजली विभाग मे ज्यादा होती है। जबकि COPA trade वालों की demand SSC और computer आधारित काम मे ज्यादा होती है। नीचे दिये गए table से आप समझ सकते है की अलग अलग ITI trades के अनुसार कौन कौन सी परमुख सरकारी नौकरिया मिलती है – 

ITI Trade प्रमुख सरकारी नौकरी संबंधित विभाग शुरुआती सैलरी (लगभग)
Electrician Technician, Lineman, Wireman Indian Railways, Bihar State Power Holding Company Limited, बिजली विभाग ₹25,000 – ₹40,000
Fitter Technician, Mechanical Staff Indian Railways, BHEL ₹28,000 – ₹42,000
Welder Workshop Technician, Apprentice Indian Railways, SAIL ₹22,000 – ₹35,000
COPA Data Entry, Office Assistant, Technical Support Staff Selection Commission, सरकारी कार्यालय ₹22,000 – ₹32,000
Mechanic Diesel Shed Technician, Vehicle Maintenance Indian Railways, परिवहन विभाग ₹25,000 – ₹38,000
Electronics Mechanic Technical Assistant DRDO, ISRO ₹30,000 – ₹45,000
Turner / Machinist Machine Operator, Workshop Staff BHEL, रक्षा वर्कशॉप ₹26,000 – ₹40,000
Plumber Maintenance Staff नगर निगम, जल विभाग ₹20,000 – ₹30,000

ITI के बाद कौन-कौन सा सरकारी एग्जाम देना पड़ता है? 

ITI ke baad government job के लिए आपको अलग-अलग विभागों की कुछ परीक्षाओं को पास करना होता है। यह परीक्षा हर छत्र के लिए देना जरूरी नहीं होता है – यह आपके trade और जिस नौकरी को target कर रहे हैं उस पर निर्भर करता है। नीचे कुछ ऐसे ही प्रमुख सरकारी exams के बारे मे बताया गया है – 

  • Railway Recruitment Board ALP (Assistant Loco Pilot) Exam
  • Railway Recruitment Board Technician Exam
  • Indian Railways Apprentice Recruitment
  • Staff Selection Commission Selection Post Exam
  • Staff Selection Commission MTS Exam
  • Staff Selection Commission CHSL Exam
  • Staff Selection Commission JE Exam (कुछ technical posts)
  • DRDO CEPTAM Exam
  • ISRO Technician-B Recruitment
  • Indian Navy Civilian Entrance Test
  • Indian Army Technical Tradesman Recruitment
  • Indian Air Force Group C Recruitment
  • BHEL Trade Apprentice Recruitment
  • NTPC Assistant Technician Exam
  • SAIL Technician Trainee Exam
  • ONGC Technical Assistant Recruitment
  • Bihar State Power Holding Company Limited Technician / Lineman Exam
  • राज्य बिजली विभाग तकनीशियन भर्ती परीक्षा
  • राज्य परिवहन विभाग वर्कशॉप भर्ती
  • नगर निगम / जल विभाग तकनीकी भर्ती परीक्षा

Note – इन सभी परीक्षाओं में Railway, SSC और State Electricity Board की तरफ से आने वाली भर्ती ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि इनकी भर्ती नियमित रूप से हर साल आती है। 

निष्कर्ष 

ITI करने के बाद सरकारी नौकरी पाना बिलकुल संभव है, लेकिन इसके लिए सही जानकारी, सही दिशा और समय पर तैयारी जरूरी है। सिर्फ ITI certificate होने से नौकरी अपने आप नहीं मिलती, आपको अपने trade के अनुसार सही भर्ती का चयन करना होता है। Railway, SSC, Defense, और कई सरकारी कंपनियों में ITI पास छात्रों के लिए अच्छे अवसर मौजूद हैं, खासकर अगर आपने Electrician, Fitter, Welder, या COPA जैसे demand वाले trade के बारे में जानकारी होना चाहिए।

अगर आप ITI ke baad government job को लेकर परेशान है और इसके लिए सही नौकरी खोज रहे है तो उम्मीद करते है की आपको सही नौकरी के बारे मे पता चला होगा। आपको इसके लिए सही भर्ती का चयन कैसे करना है और इसमे आपको कौन कौन सी सुविधा मिल सकती है इसके बारे मे भी अच्छे से बताया गया है। अतः अगर आप ITI के बाद सरकारी नौकरी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *