Best Engineering Government Jobs 2026: Salary, Eligibility और Selection Process (Complete Guide)

Best Engineering Government Jobs – क्या आप भी engineering करने के बाद एक अच्छी सरकारी नौकरी चाहते हैं, जिसमें ₹50,000–₹1,00,000+ सैलरी, पक्की जॉब सिक्योरिटी और लाइफटाइम स्टेबिलिटी मिले, तो आप सही जगह हैं। आज के समय में बहुत सारे engineering career options मौजूद हैं, जिनमें आप सरकार के लिए भी काम कर सकते हैं।

BiharHelp App

हर साल लाखों लोग इंजनीरींग की डिग्री लेकर अच्छी नौकरी ढूंढते हैं, लेकिन सच तो ये है की उनमे से 70% से ज्यादा को low salary वाली private job मिलती है या फिर वे बेरोजगार रह जाते है। कारण है सही जानकारी का अभाव और सही दिशा में काम न करना। आप सही स्ट्रेटजी के साथ PSU, SSC JE, Railway, ISRO जैसी top सरकारी नौकरियों मे चयन पा सकते हैं और अपनी लाइफ पूरी तरह बादल सकते है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Best Engineering Government Jobs 2026

आज इस लेख में हम आपको बताएँगे कि 2026 की top engineering government jobs कौन-सी हैं, किस job में सबसे ज्यादा salary और growth मिलती है, कौन-सा exam आपके लिए सबसे आसान या suitable है, और सबसे जरूरी है कि आप इन jobs को कैसे crack कर सकते हैं।

Top Engineering Government Jobs 2026 – Overview

Category Details
Blog Name Best Engineering Government Jobs 2026
Suitable For B.E./B.Tech / Diploma Engineers (Civil, Mechanical, Electrical etc.)
Top Exams Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE), SSC JE, RRB JE, State AE Exams
Job Types PSU Jobs, SSC JE, Railway JE, DRDO/ISRO, State AE
Expected Salary ₹35,000 – ₹1,00,000+ per month (post-wise vary)
Job Location All India (Central Govt) + State Level Departments
Departments Power, रेलवे, Defence, Oil & Gas, Construction, Space Research
Eligibility B.E./B.Tech / Diploma (relevant engineering branch)
Age Limit 21 – 30 years (relaxation as per category)
Selection Process Written Exam (GATE/SSC/RRB) + Interview (PSU/AE)
Career Growth Promotions + Stable long-term career
Best For Job security, high salary, respect & work-life balance
Latest Government Engineering Jobs  Click Here

Also Read

Engineering के बाद सरकारी नौकरी क्यों best option है?

Best Engineering Government Jobs 2026 की बात करें तो आज के समय में engineering के बाद सरकारी नौकरी एक ऐसा career option बन चुका है, जो सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं, बल्कि long-term stability और secure future भी देता है। private sector में जहां competition और pressure ज्यादा होते हैं, उसके मुकाबले सरकारी में काम काफी आराम वाला होता है। Engineering government jobs एक structured growth और job security देते हैं और बहुत सारी सरकारी सुविधाएँ, बस इसी वजह से competition भी ज्यादा हो जाता है। 

  • Job Security (सबसे बड़ा फायदा)  – Engineer के लिए private job में layoffs common हो गए हैं। Government Job मे stability high रहती है, खासकर PSU jobs for engineers मे यह advantage ज्यादा मिलता है और इसके बारे मे नीचे बताया भी गया है। आपको सरकारी नौकरी में lifetime job security मिलता है और नौकरी भी private के मुकाबले कम pressure वाली होती है। 
  • High Salary और Extra Perks – आपको Engineering government jobs में ₹50,000 से ₹1,00,000+ तक की starting salary मिल जाती है। आपको अपनी सैलरी में DA, HRA, Medical, Travel allowance जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं। Pension और retirement benefits भी मिलते हैं और सरकार की तरफ से एक अच्छा घर, गाड़ी और अच्छे पद पर आपको नौकर और assistant की सुविधा भी मिलती है। 
  • Work-Life Balance (Underrated Advantage) – आज के समय में एक private company में 10–12 घंटे रोज काम करने के बाद भी आपका weekend खराब कर दिया जाता है। लेकिन Engineering Government Jobs में आपके काम का fixed time होता है और उसके बाद कोई आपको disturb नहीं करता है। आपको proper छुट्टी और काम में भी mental peace मिलता है। 
  • Respect & Social Status – हमारे समाज में सरकारी नौकरी की मांग के कारण एक सरकारी नौकरी का अलग ही respect और social status है। आपकी family career के मामले में security feel करती है, सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएँ और बिना pressure की नौकरी। आपको समाज में इस तरह की नौकरी के कारण बहुत respect मिलता है।
  • Multiple Career Options Available – Engineering govt jobs एक field तक limited नहीं है, आपको सरकार के अलग अलग विभाग मे अलग अलग तरह का काम करने का मौका मिलता है, जैसे – PSU Engineering Jobs (BHEL, NTPC, ONGC), SSC JE Jobs, Railway Engineer, Defence Engineer, Space मे ISRO and DRDO, मतलब सरकार के पास भी Civil, Mechanical, Electrical, Genetic, Space, Software जैसे अलग अलग departments हैं जो आपको बहुत सारे options देता है।

Best Engineering Government Jobs 2026 (Top List) 

अगर आप Engineering के बाद एक अच्छी सरकारी नौकरी चाहते है जो आपको salary, stablity, growth हर चीज मे बेस्ट सुविधा दे तो Best Engineering Government Jobs 2026 की सही list नीचे दी गई है। इसमे हमने आपको simple और clear तरीके से दिखाया है की कौन सी नौकरी आपको क्या दे सकती है और आपको कौन सी नौकरी का चयन करना चाहिए – 

Job / Post Department / Organization Selection Process Starting Salary (Approx)
Engineer Trainee Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) GATE + Interview ₹60,000 – ₹80,000
Executive Engineer National Thermal Power Corporation (NTPC) GATE ₹60,000 – ₹90,000
Graduate Trainee Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) GATE ₹60,000 – ₹85,000
Junior Engineer (JE) Staff Selection Commission (SSC) SSC JE Exam ₹35,000 – ₹50,000
Junior Engineer (JE) Indian Railways (RRB) RRB JE Exam ₹35,000 – ₹55,000
Scientist / Engineer Indian Space Research Organisation (ISRO) Written + Interview ₹60,000 – ₹85,000
Scientist B Defence Research and Development Organisation (DRDO) GATE + Interview ₹60,000 – ₹80,000
Assistant Engineer (AE) State Govt Departments State AE Exam ₹50,000 – ₹70,000

BHEL मे Engineering Job 

BHEL में इंजीनियर के लिए Engineer Trainee और Supervisor Trainee जैसे पदों पर जॉब निकलती हैं। इसके लिए आप BHEL के career portal से आवेदन कर सकते है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। आमतौर पर इसके लिए Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) की परीक्षा में अच्छा अंक लाना होता है। Eligibility के लिए आपके पास संबंधित branch में BE या BTech में अच्छे marks होने जरूरी हैं। 

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Engineer Trainee (ET) B.E./B.Tech (Relevant Branch) GATE Score + Interview ₹60,000 – ₹80,000
Supervisor Trainee Diploma in Engineering Written Test / Merit ₹35,000 – ₹50,000

National Thermal Power Corporation (NTPC) Engineering Job

NTPC मे engineers के लिए engineering executive trainee की भर्ती होती है, जो PSU sector की सबसे popular jobs मे से एक है। Selection process मुख्य रूप से GATE के मार्क्स के आधार पर होता है, इसके बाद interview होता है। आपके eligibility मे आपके पास BE या BTech की degree होनी चाहिए और आप जिस ब्रांच मे नौकरी चाहते हैं उस ब्रांच मे अच्छा मार्क्स होना चाहिए।

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Engineering Executive Trainee B.E./B.Tech (Relevant Branch) GATE Score + Interview ₹60,000 – ₹90,000

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) Engineering Job

ONGC में engineers को Graduate Trainee के रूप में भर्ती किया जाता है। आपको अपने ब्रांच के अनुसार एक trainee या supervisor के रूप में चुना जाएगा। इसके लिए आपके पास एक engineering degree होनी चाहिए और जिस ब्रांच में नौकरी चाहिए, उसमें अच्छे अंक होने चाहिए। इसके बाद आपके GATE Score और Interview के आधार पर नौकरी मिल जाएगी। 

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Graduate Trainee B.E./B.Tech (Relevant Branch) GATE Score + Interview ₹60,000 – ₹85,000

SSC मे Engineering Job  

हर साल Staff Selection Commission के तरफ से Junior Engineer (JE) के पद पर भर्ती होती है, जो civil, mechanical, और electrical branches के लिए होती है। इसमें selection के लिए आपको SSC JE की paper 1 और paper 2 की परीक्षा पास करनी होती है। इसमे आपकी eligibility मे BE या BTech दोनों accepted होता है।

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Junior Engineer (JE) Diploma / B.E./B.Tech SSC JE Exam ₹35,000 – ₹50,000

RRB मे Engineering Job 

हर साल Railway में भी engineers के लिए Junior Engineer और कभी-कभी Senior Section Engineer की भर्ती होती है। Railway Department को engineering नौकरी के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है, क्योंकि इसमें सरकारी के तरफ से engineer को बहुत अच्छी salary, जल्दी promotion, और अच्छा घर, गाड़ी की सुविधा भी मिलता है। इसमें आपको RRB JE CBT Exam देना होता है, जिसके बाद document verification के जरिये आपकी नौकरी लग जाती है। आपकी eligibility में Diploma या BTech degree जरूरी होती है।

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Junior Engineer (JE) Diploma / B.Tech RRB JE CBT Exam ₹35,000 – ₹55,000
Senior Section Engineer B.Tech (Relevant Branch) RRB Exam + Experience ₹50,000 – ₹70,000

DRDO मे Engineering Job 

DRDO में engineers को scientist ‘B’ के रूप में भर्ती किया जाता है, जो research-based job होती है। इसमे Selection process में GATE score और interview (RAC) शामिल होते हैं। Eligibility के लिए BE या BTech में अच्छे marks होना जरूरी होता है। 

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Scientist ‘B’ B.E./B.Tech (High Marks) GATE + Interview ₹60,000 – ₹80,000

State Govt Department मे Engineering Job (AE)

State government department जैसे – PWD, Irrigation, Electricity Board, आदि में engineers के लिए Assistant Engineer (AE) की भर्ती होती है। इसके लिए आपको अलग-अलग state government द्वारा जारी किए जाने वाले competitive exam और interview को पास करना होता है। 

Post Name Eligibility Selection Process Salary (Approx)
Assistant Engineer (AE) B.E./B.Tech (Relevant Branch) State Exam + Interview ₹50,000 – ₹70,000

Private Job vs Government Job for Engineers 2026

Engineering की डिग्री के बाद सबसे बड़ा कन्फ़्युशन होता है की प्राइवेट मे ज्यादा अच्छा नौकरी है या सरकारी मे, नीचे दिये गए टेबल को पढ़ कर आप दोनों तरह की नौकरी के pros और cons को समझ सकते है और एक अच्छी stability वाली नौकरी चुन सकते है – 

Factor Private Job (Engineering) Government Job (Engineering)
Salary (Starting) ₹20,000 – ₹90,000 (variable) ₹35,000 – ₹90,000 (stable)
Job Security Low (layoffs common) ✅ High (permanent job)
Work Pressure High (10–12 hrs daily) 🟢 Moderate (fixed hours)
Work-Life Balance Poor in many cases ✅ Good
Growth Speed Fast (performance-based) Slow but stable
Perks & Benefits Limited (performance-based) DA, HRA, Pension, Medical
Selection Process Interview / Skills Exam-based (GATE, SSC JE, etc.)
Competition Level Medium Very High
Risk Factor High (job loss possible) Low (long-term stability)

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको Best Engineering Government Jobs के बारे में बताया है, इसे पढ़कर आप जान सकते हैं कि engineering की degree के बाद जल्दी कौन सी नौकरी लेनी चाहिए और किस तरह की नौकरी में आपको long-term stability मिलेगा। Engineering Job मे आपको अगर जल्दी earning start करनी है और risk लेने मे प्रोब्लेम है तो private job आपके लिए बेहतर है, लेकिन अगर आपको एक secure future चाहिए, fixed salary चाहिए तो Engineering Government Job आपके लिए है और इसके लिए पूरी जानकारी सरल शब्दो मे आपके सामने राखी गई है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *