Top Govt Jobs for Women 2026 – आज के समय में महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी 2026 सिर्फ एक कैरियर ऑप्शन नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और stable भविष्य का रास्ता है। लेकिन समस्या यह है कि Top Govt Jobs for Women 2026 की list में से कौन सी नौकरी आपके लिए सही है, यह तय करना आसान नहीं होगा। महिलाओं को एक अच्छी नौकरी के लिए देखना चाहिए कि किस तरह के महोल मे काम करना पड़ेगा, सैलरी आपके मन मुताबिक होनी चाहिए, और रात कि ड्यूटि कम से कम होनी चाहिए। लेकिन कुछ jobs high salary देती हैं, लेकिन competition बहुत ज्यादा होता है; कुछ competition में आसान होते हैं, लेकिन growth नहीं होता है। बहुत से उम्मीदवार confuse रहते हैं कि 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी कौन सी बेहतर है या फिर housewife के लिए सरकारी नौकरी के options क्या क्या हो सकते हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

इसी confusion को खत्म करने के लिए आज इस गाइड में हम महिलाओं के लिए govt jobs list 2026 की पूरी clarity देने वाले हैं। आप आसानी से समझ पाएंगे कि अच्छी सैलरी और आपके मन के अनुसार काम किस नौकरी में मिल रहा है। आप जानेंगे कि महिलाओं के लिए सबसे आसान सरकारी नौकरी कौन सी है, और कौन सी safe govt jobs मानी जाती हैं, जहां work pressure कम और environment secure होता है।
Top Govt Jobs for Women – Overview
| Category | Details |
|---|---|
| Blog Name & Suitable For | Top Govt Jobs for Women 2026 |
| Type of Exam & Job Location | Online (CBT) + Offline (OMR) • State (Bihar) और All India Posting |
| Approx Salary Range | ₹20,000 – ₹80,000+ (Qualification और Post के अनुसार) |
| Job Nature | Office (Desk Job) + Field Work (Police / Railway / Health) |
Also Read
- Top 10 Medical Courses After 12th in 2025
- List of Top Bank Jobs After Graduation: Best Career
- Best Government Jobs After 10th Pass List – जाने कौन- सा बेस्ट सरकारी नौकरी है केवल 10वी पास
- Best Government Job List: भारत की ये टॉप परीक्षायें दिलायेंगी आपको मनचाही सरकारी नौकरी
महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी 2026 – Qualification Wise Jobs Overview
नीचे दिये गए टेबल से आपको एक basic idea मिल जाएगा की महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी 2026 मे अलग-अलग qualification के हिसाब से कौन-कौन से options avilable हैं। लेकिन सिर्फ qualification देकर job चुनना सही नहीं है, क्योंकि हर नौकरी में काम का nature, safety, salary और growth अलग होते हैं। अगर आप केवल qualification से job चुन लेंगे तो बाद मे नौकरी करने मे दिक्कत होगी, आपके लिए कौन सी सरकारी नौकरी सही है – चाहे आप 10वीं पास हों, 12वीं पास हों, या Graduate उसके बारे मे नीचे और अच्छे से बताया गया है।
| Qualification | Govt Job Options | Level |
| 8वीं पास | Anganwadi Helper, Peon, Safai Karmi | Entry Level |
| 10वीं पास | Railway Group D, SSC MTS, Police Constable | Entry Level |
| 12वीं पास | SSC CHSL, Railway NTPC, Police | Mid Level |
| Diploma / ITI | Technician, रेलवे Apprentice, Junior Engineer (कुछ posts) | Skill Based |
| Graduate | SSC CGL, BPSC, Banking, Bihar SI | High Level |
Also Read
- PM Internship Scheme 2026: ₹9,000 Monthly Stipend
- IAF Group C Civilian Recruitment 2026: Apply Offline for 47 Posts (LDC, Hindi Typist, Driver)
- CSIR NEIST MTS and Driver Recruitment 2026: Short Notice Out for MTS & Driver Posts
- Bihar Jeevika Result 2026 (Document Verification Starts from 5 May)
महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कैसे चुनें?
हर सरकारी नौकरी हर किसी के लिए सही नहीं होती है, और लोग popularity देख कर नौकरी चुन लेते है। अगर आप सही decision नहीं लेते हैं तो सालों की मेहनत के बाद भी मन लायक नौकरी नहीं मिलेगी। इसलिए अपनी expectations को match करने के लिए महिलाओं की सबसे अच्छी सरकारी नौकरी को चुनने की प्रक्रिया को समझें।
सरकारी नौकरी को चुनना सिर्फ “कौन सा exam आसान है” पर depend नहीं करता। हर job का nature, pressure और lifestyle अलग अलग होता है, इसलिए सही decision भी बहुत सारे factors पर depend करते है –
Safety और Work Environment को समझे
हर सरकारी नौकरी में एक जैसा work environment नहीं होता है। कुछ jobs पूरी तरह office-based होते हैं, जहां security और fixed routine मिलते हैं, जबकि कुछ field duty और public dealing वाले होते हैं। आपकी personality के अनुसार आपको जहां अच्छा लगे, वो जॉब चुनना चाहिए। अगर आपके लिए safety और stability जरूरी हैं, तो desk-based jobs बेहतर option हैं।
- Office Jobs – इसमें work environment सुरक्षित होता है और कम risk होता है।
- Field Jobs – इसमें ज्यादा responsibility और exposure होते हैं।
Job Nature (Desk vs Field) पहचानें
यह देखना जरूरी है कि आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उसके बाद आपको कहाँ और कैसा काम करना होगा। अगर आप Desk Job वाला काम करती हैं तो आपको computer पर काम करना होगा, fixed time के लिए काम करना होगा और रोज एक जैसा काम करना होगा। लेकिन अगर आप Field Job करती हैं तो आपको outdoor work करना होगा और physical effort ज्यादा करना होगा। आपको पब्लिक के साथ deal करना होगा और रोज अलग तरह की परेसनी का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए खुद से पूछो – क्या आप daily physical work और दौड़-भाग करने में comfortable हैं या आपको एक जगह बैठकर काम करना है?
Salary के साथ Work Pressure भी देखें
अलग-अलग नौकरी में काम का pressure भी अलग-अलग होता है। केवल salary देखकर खुश हो जाना और परीक्षा की तैयारी करने लगना आपको आगे परेशानी में डाल देगा। ज्यादा सैलरी का मतलब ज्यादा responsibility, इस वजह से उसमें pressure भी बढ़ जाता है और medium salary का मतलब है balanced pressure। लंबे समय मे वही नौकरी आपको पसंद आएगी जहां आप अपनी capacity के अनुसार कम करते है और उसके अनुसार ठीक पैसा मिले।
अपनी Qualification और Level के हिसाब से चुनें
हर exam का difficulty level अलग होता है, इसलिए सीधे high-level exam target करना हमेशा सही strategy नहीं होता। आपका अभी पढ़ाई में current level कैसा है, उसे समझें। आपको अपनी current level से मैच करके exam चुनना ज्यादा practical होता है।
अगर आप बहुत दिनों के बाद पढ़ाई शुरू करने जा रही हैं तो आपको basic level के exams को पहले टार्गेट करना चाहिए। लेकिन आपके basics पहले से पढ़े हुए हैं और 10th तक आपके marks बहुत अच्छे थे, तो आपको Mid level exam, जो 12th pass के basis पर मिलता है, उसे टार्गेट करना चाहिए और पहले अच्छे से foundations का revision कर लेना चाहिए। और अगर आप पढ़ाई में बहुत अच्छी हैं और किसी high-level job को पाना चाहती हैं, तो आप high competition वाली परीक्षा चुन सकती हैं।
Location Preference clear रखें
यह एक important factor है जिसे लोग ignore कर देते हैं। महिलाओ को कोशिश करनी चाहिए की अपने राज्य मे या अपने घर के आस पास कहीं नौकरी मिले तो उसे पहले प्राप्त करें। जब आप state job करती हैं तो आपकी posting अपने राज्य में कहीं भी हो सकती है, लेकिन central jobs में आपका transfer पूरे भारत में कहीं भी हो सकता है। इसलिए आपको पहले decide करना चाहिए कि आपके घर के पास रहना आपके लिए अच्छा है या कहीं दूर जाना। वैसे railway की नौकरी में एक सुविधा होती है कि आप form भरने के समय ही अपना location चुन सकती हैं।
Top Govt Jobs for Women 2026
| 10वीं पास Jobs | 12वीं पास Jobs | Graduate Jobs |
|---|---|---|
| Anganwadi Worker / Helper | SSC CHSL (LDC, DEO) | SSC CGL (ASO, Inspector, Auditor) |
| SSC MTS | Railway NTPC (UG) | BPSC (SDM, DSP) |
| Railway Group D | Female Police Constable | Banking (PO, Clerk) |
| Female Police Constable | Stenographer | Bihar SI (Daroga) |
| Peon / Safai Karmi (State Jobs) | Data Entry Operator (DEO) | Assistant Professor |
| — | Forest Guard / Constable | Teaching (TGT, PGT) |
10वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी
10वीं पास करने के बाद भी महिलाओं के लिए कई ऐसे सरकारी नौकरी के विकल्प मौजूद हैं जिनमें जल्दी selection के साथ एक stable career बन सकता है। खास बात ये है कि इसमें से कुछ jobs में competition कम है। अगर आप आसानी से कोई सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो इसके लिए नीचे के लिस्ट मे अपना preference देख सकते है –
आगंबाड़ी कार्यकर्ता
आगबाड़ी में नौकरी महिलाओं के लिए एक अच्छी नौकरी हो सकती है। इसमें आपके राज्य में और आपके गाँव या शहर में ही नौकरी मिल सकती है। इसके लिए केवल 10वीं पास या कुछ पद पर 8वीं पास से भी काम चल जाएगा। यह नौकरी खासकर उन महिलाओं के लिए सही है जो अपने ही क्षेत्र में रहकर काम करना चाहती हैं। इसमें workload ज्यादा heavy नहीं होता और local level पर काम होने की वजह से convenience भी मिलता है।
- Qualification: न्यूनतम 10वीं पास (कुछ जगह 8वीं भी)
- Job Location: अपने ही गांव / वार्ड (local posting)
- Salary: ₹5,000 – ₹12,000 (depending on the state))
- Age Limit: 18 – 40 वर्ष (category अनुसार छूट)
स्टाफ नर्स या लैब टेक्नीशियन
स्वस्थ विभाग में ANM, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन जैसे पद महिलाओं के लिए काफी पॉपुलर हैं। हलकिन इन jobs के लिए 10वीं पास के साथ संबन्धित course या training लेने की जरूरत होती है, लेकिन एक बार qualification पूरा हो जाने के बाद job security और सम्मान काफी अच्छा मिलता है। अगर आपका interest medical field में है, तो यह एक long-term stable option हो सकता है।
- Qualification: 10वीं + संबंधित course (ANM / Nursing / Lab Tech)
- Job Location: सरकारी अस्पताल / स्वास्थ्य केंद्र
- Salary: ₹25,000 – ₹35,000
- Age Limit: 18 – 37 वर्ष (relaxation applicable)
SSC MTS (Multi-Tasking Staff)
SSC MTS एक ऐसी सरकारी नौकरी है जिसमें काम office support का होता है, आपको file handling और basic clerk का काम करना होता है। इसमें physical मेहनत कम होती है और work environment stable होता है। यह job उन महिलाओं के लिए बेहतर है जो desk-based और low-pressure वाली नौकरी करना चाहती हैं।
- Qualification: 10वीं पास
- Job Location: All India (Central Govt Offices)
- Salary: ₹18,000 – ₹25,000
- Age Limit: 18 – 25/27 वर्ष (post-wise)
12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी
12वीं पास करने के बाद महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी के options पहले से काफी बेहतर हो जाते हैं। इस लेवल पर आपको clerical, railway और police जैसी jobs मिलती हैं। जिनमें salary, stability, और growth तीनों balanced होते हैं। अगर आप जल्दी job के साथ एक stable long-term career चाहते हैं तो यह एक बेहतर नौकरी है।
SSC CHSL (LDC, DEO)
यह नौकरी हर साल SSC की तरफ से आयोजित की जाती है। इसमें आपको अलग-अलग केंद्र सरकार के ऑफिस में क्लर्क की नौकरी मिलती है। आप इस नौकरी में काफी अच्छी सैलरी प्राप्त करते हैं और महिला के लिए एक अच्छा job environment मिलता है। इस नौकरी में आपका transfer पूरे भारत में कहीं भी हो सकता है, लेकिन सरकार की तरफ से घर मिलता है और यह नौकरी एक low pressure वाली नौकरी मानी जाती है।
- Qualification: 12वीं पास
- Job Location: All India (Central Govt Offices)
- Salary: ₹25,000 – ₹35,000
- Age Limit: 18 – 27 वर्ष
Railway NTPC UG Level
रेलवे में NTPC की नौकरी बहुत पॉपुलर है। UG लेवल वाले फॉर्म को भरने के बाद आप खुद railway zones को चुन सकते हैं कि आपको किस क्षेत्र में नौकरी चाहिए। इसके बाद अपने चुने हुये छेत्र मे आपको TTE, Ticket Clerk, जैसे पद पर नौकरी मिल जाती है। यह एक operational roles वाला जॉब है जिसमे रेल्वे के तरफ से बहुत सारी सुविधा भी आपको मिलती है।
- Qualification: 12वीं पास
- Job Location: All India (Railway Zones)
- Salary: ₹28,000 – ₹40,000
- Age Limit: 18 – 30 वर्ष
महिला पुलिस कांस्टेबल
महिला पुलिस की अभी जरूरत भी बहुत है और यह नौकरी उन candidates के लिए सही है जो uniform job और authority के साथ काम करना चाहती हैं। इसमें आपकी duty field वाली होती है, जिसमें कभी भी कहीं भी जाने की duty लग सकती है। इसमें आपकी salary और job security अच्छी होती हैं, लेकिन काम का nature थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप discipline और active life पसंद करती हैं तो यह नौकरी आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
- Qualification: 12वीं (state के अनुसार)
- Job Location: State level (जैसे Bihar Police)
- Salary: ₹30,000 – ₹35,000
- Age Limit: 18 – 25 वर्ष (category relaxation)
Graduate महिलाओं के लिए Top Govt Jobs 2026
ग्रैजुएशन के बाद महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी के सबसे ज्यादा और high-level options खुलते हैं। इस stage पर आप officer level jobs target कर सकती हैं, जिनमें salary, power और career growth तीनों बेहतर होते हैं। हालांकि competition ज्यादा tough हो जाता है।
SSC CGL
अगर आप ASO और Inspector जैसे पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो यह नौकरी आपके लिए बेहतर है। इसमे अलग अलग विभाग मे ASO की नौकरी मिलती है जो काफी ज्यादा सुविधा और ज्यादा सैलरी वाली नौकरी होती है। इसके अलावा CBI Inspector, Income Tax Inspector, GST Inspector, Narcotics Inspector, NSA Inspector, जैसे विभाग मे direct बड़े पद पर नौकरी मिलती है। यह नौकरी salary के साथ stability और promotion के लिए बेस्ट है।
- Qualification: Graduate
- Job Location: All India
- Salary: ₹50,000 – ₹75,000
- Age Limit: 18 – 32 वर्ष
BPSC
इस परीक्षा को पास करने पर आप SDM, DSP जैसे बड़े पदों पर नौकरी पा लेते हैं। इसमे आपको एक जिले की ज़िम्मेदारी संभालनी होती है, आपको सरकार की तरफ से गाड़ी, बंगला, नौकर और बहुत अच्छी तनख्वा भी मिलती है। यह एक high power job है, जो बहुत सारी सुविधाएँ देती है। लेकिन इसमें competition बहुत ज्यादा है और preparation करने में भी बहुत टाइम लगता है।
- Qualification: Graduate
- Job Location: Bihar State
- Salary: ₹50,000 – ₹80,000+
- Age Limit: 20 – 37 वर्ष
Banking
इस नौकरी मे आपको PO, और Clerk जैसे पद पर नौकरी मिलती है। इसमें graduation के अनुसार PO का पद है, जो आपको बहुत अच्छी तनख्वा देता है। यह पूरी तरह से office job होता है जिसमें काम के अनुसार work pressure होता है। इसकी परीक्षा थोड़ी कठिन होती है, इस वजह से तैयारी करने में लोगों को वक्त लग जाता है।
- Qualification: Graduate
- Job Location: All India
- Salary: ₹35,000 – ₹60,000
- Age Limit: 20 – 30 वर्ष
Teaching Job
बिहार में BPSC TRE 4.0 का फॉर्म आने वाला है। इस परीक्षा को देने के बाद आप टीचर के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमे work environment safe होता है, working hours fixed रेहता हैं और work life balance भी मिलता है। इसके लिए आपको ग्रेजुएशन के साथ-साथ D.El.Ed, या B.Ed का course करना होगा। अगर आप Post Graduation कर चुके हैं तो NET की परीक्षा देकर Assistant Professor की नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- Qualification: Graduate + B.Ed
- Job Location: State / Central Schools
- Salary: ₹40,000 – ₹60,000
- Age Limit: 21 – 35 वर्ष
2026 में महिलाओं के लिए कौन सी भर्तियां आने वाली हैं?
महिलाओं के लिए कुछ नौकरी की सूची नीचे दी गई है, आप उस सूची के अनुसार कोई भी नौकरी कर सकते है। हमने आपको केवल कुछ नौकरी के बारे मे बताया है ताकि आपको बहुत सारी आसान और महिलाओं के लिए बेस्ट नौकरी के बारे मे पता हो –
- SSC CHSL (LDC, DEO)
- SSC CGL (ASO, Auditor, Inspector)
- SSC MTS
- Stenographer
- Data Entry Operator (DEO)
- Bank Clerk (IBPS / SBI)
- Bank PO
- LIC Assistant / ADO
- Railway NTPC (Clerk, Typist)
- Railway Group D
- Female Police Constable
- Bihar SI (Daroga)
- Defence (Army, Air Force – selected roles)
- ANM (Auxiliary Nurse Midwife)
- Staff Nurse
- Lab Technician
- Pharmacist
- BPSC Officer (SDM, DSP)
- पंचायत सेवक / Clerk
- Teacher
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q. महिलाओं के लिए सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन सी है?
वह नौकरी जो आपकी qualification के अनुसार हो और आपके safety preference और lifestyle से match करें – आमतौर पर SSC, Banking और Teaching सही मानी जाती हैं।
Q. Housewife govt job कैसे पाए?
घर से पढ़ाई शुरू करें, SSC/Baking जैसे exams को आप आसानी से घर पर रोज पढ़ाई करके target कर सकते हैं। mock test देते हुये PYQs की मदद से नौकरी प्राप्त कर सकते है।
Q. 12वीं के बाद कौन सा exam दें?
SSC CHSL और Railway NTPC सबसे practical और ज्यादा preferred option होते हैं, उनका syllabus आसानी से manage हो सकता है और vacancies भी regular होते हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी (Top Govt Jobs for Women 2026) के बारे में बताया गया है। इसमे हमने आपको बताया की किसी भी महिला को केवल इस बात पर अपने लिए नौकरी नहीं चुननी चाहिए की “कौन सी परीक्षा आसान है” बल्कि आपको बहुत सारी चीजों को देखना चाहिए। इस गाइड मे आपको महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी 2026 के बारे मे बहुत सारी चीजें अच्छे से बताई गई है। अगर आप एक सही job को टार्गेट करके disciplined तरीके से तैयारी करती हैं, तो सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं, बल्कि पूरी तरह achievable है।
