NICL Assistant Recruitment 2026: Short Notification Out for 500 Posts, Apply Online from 18 July at nationalinsurance.nic.co.in, Check Eligibility, Salary, Exam Date & Selection Process

NICL Assistant Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और इंश्योरेंस सेक्टर में Assistant (Class III) के पदों पर अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि National Insurance Company Limited (NICL) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें NICL ने पूरे भारत के योग्य उम्मीदवारों से Assistant के कुल 500 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 07 अगस्त 2026 तक NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको NICL Assistant Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी देंगे, जैसे वैकेंसी डिटेल्स, आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी और जरूरी दस्तावेज आदि। इसके लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जो 18 जुलाई 2026 से एक्टिव हो जाएंगे। फिर आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

NICL Assistant Recruitment 2026

NICL Assistant Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization National Insurance Company Limited (NICL)
Post Name Assistant (Class III)
Total Vacancies 500
Job Type Government Insurance Jobs
Application Start Date 18 July 2026
Last Date to Apply 07 August 2026
Application Mode Online
Exam Dates Phase-I: 27 August 2026, Phase-II: 30 October 2026
Selection Process
  • Phase-I Exam,
  • Phase-II Exam,
  • Regional Language Test,
  • Medical Exam
Who Can Apply All Over India (Regional Language Knowledge Required)
Official Website nationalinsurance.nic.co.in

NICL Assistant Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी NICL Assistant Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि National Insurance Company Limited (NICL) भारत सरकार के अंडर आने वाली सरकारी इन्शुरन्स कंपनी है, जिसने Assistant (Class III) के कुल 500 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती की फुल नोटिफिकेशन 18 जुलाई 2026 को जारी होगी और 18 जुलाई 2026 से ही आवेदन भी शुरू हो जाएंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के सिलेक्शन में पहले दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसे Phase-I और Phase-II के माध्यम से लिया जाएगा। Phase-I परीक्षा 27 अगस्त 2026 और Phase-II परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रीजनल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा। जो उम्मीदवार सरकारी इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। आवेदन करने की लास्ट तिथि 07 अगस्त 2026 तक की है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरुरी अपडेट के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Short Notification image of NICL Assistant Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of NICL Assistant Recruitment 2026

Events Dates
Short Notification Release Date July 2026
Full Notification Release Date 18 July 2026
Online Application Start Date 18 July 2026
Last Date to Apply Online 07 August 2026
Phase-I Online Examination 27 August 2026
Phase-II Online Examination 30 October 2026
Admit Card Release 7 to 10 days before exam

NICL Assistant Vacancy Details 2026

NICL ने Assistant (Class III) के कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली है। राज्य-वार और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी का पूरा ब्यौरा फुल नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा।

Post Name Total Vacancies
Assistant (Class III) 500

नोट: राज्य-वार और कैटेगरी-वाइज (UR/SC/ST/OBC/EWS/PwBD) वैकेंसी की डिटेल फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

NICL Assistant Application Fee (Expected)

Category Application Fee (Expected)
General / OBC / EWS ₹850/- (Expected)
SC / ST / PwBD ₹100/- (Expected)
Payment Mode Online (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI)

नोट: आवेदन शुल्क की यह जानकारी पिछली NICL Assistant भर्ती के आधार पर Expected है। फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

NICL Assistant Recruitment 2026: Eligibility Criteria

आवेदन से पहले अपनी योग्यता जरूर चेक कर लें कि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं या नहीं। सभी योग्यताएं 01 जुलाई 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualifications

Post Name Educational Qualification Other Requirements
Assistant (Class III) Graduation in any discipline from a recognized University or any equivalent qualification recognized as such by the Central Government. Knowledge of Reading, Writing and Speaking of Regional Language of the State/UT against the vacancies for which a candidate wishes to apply, is essential.

Age Limit (as on 01.07.2026)

Criteria Details
Minimum Age 21 Years
Maximum Age 30 Years

Age Relaxation (Expected)

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
PwBD (General) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC/ST) 15 Years
Ex-Servicemen As per Government Rules

नोट: आयु में छूट की यह जानकारी सरकारी नियमों के अनुसार Expected है। फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

NICL Assistant Selection Process 2026 (Expected)

NICL Assistant भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:

  • Phase-I – Online Preliminary Examination: यह पहला चरण होगा जो क्वालीफाइंग नेचर का हो सकता है। इसमें English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability जैसे सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे।

  • Phase-II – Online Main Examination: यह दूसरा और मुख्य चरण होगा। इसमें Reasoning, English Language, Numerical Ability, General Awareness और Computer Knowledge के सवाल होंगे। इसी के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

  • Regional Language Test: जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया है, वहाँ की क्षेत्रीय भाषा का पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान परखा जाएगा। यह टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

  • Pre-Employment Medical Examination: अंत में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

नोट: Phase-I और Phase-II के एग्जाम पैटर्न की यह जानकारी पिछली भर्तियों के आधार पर Expected है। फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

NICL Assistant Salary Details

Particulars Details
Pay Scale ₹36,290 – ₹1,00,865
Starting Basic Pay ₹36,290/- per month
Approx. Monthly Emoluments (Metro City) ₹63,000/- per month
Other Benefits DA, HRA, CCA, Medical Benefits, Leave Travel Concession, etc. as per company rules

नोट: सैलरी में बेसिक पे के साथ-साथ डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, सिटी कंपेनसेटरी अलाउंस, मेडिकल बेनिफिट्स और LTC जैसे अन्य भत्ते शामिल होते हैं। कुल इन-हैंड सैलरी भत्तों और कटौतियों के बाद थोड़ी कम हो सकती है।

Documents Required for NICL Assistant Recruitment 2026

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री

  • 10वीं/मैट्रिक सर्टिफिकेट (DOB प्रूफ)

  • पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर

  • आधार कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, अगर लागू)

  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि दिव्यांग हैं)

  • एक्स-सर्विसमैन डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (यदि लागू)

  • रीजनल लैंग्वेज का ज्ञान प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं की मार्कशीट)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर

How to Apply Online for NICL Assistant Recruitment 2026?

जो उम्मीदवार NICL Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 जुलाई 2026 से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।

NICL website homepage of NICL Assistant Recruitment 2026

  • होमपेज पर आने के बाद Navbar में ‘Recruitment’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर नीचे ‘RECRUITMENT OF 500 ASSISTANTS (CLASS-III)’ के सेक्शन में जाएं।

Recruitment section for NICL Assistant Recruitment 2026

  • फिर dropdown में आपको ‘Click here to Apply Online’ की ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर IBPS की वेबसाइट ओपन होगी, यहाँ पर पहले रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Click here for New Registration’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले Registration Number और Password से लॉगिन करें।

Login form image of NICL Assistant Recruitment 2026

  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, और पसंदीदा राज्य/भाषा की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • फिर अपने दस्तावेज अपलोड करें – पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं का सर्टिफिकेट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो) की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन फीस ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) के जरिए जमा करें।
  • सारी भरी हुई जानकारी को दोबारा जाँच लें और फाइनल Submit बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Link Click Here (Active on 18.07.2026)
Official Website Click Here
Short Notification download Link Download Now
Direct Link To Download Official Notification Download Now (Out Soon)
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – NICL Assistant Recruitment 2026

NICL Assistant Recruitment 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं और कब तक आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती में NICL ने Assistant (Class III) के कुल 500 पद निकाले हैं। ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2026 से शुरू होकर 07 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, इसके बाद कोई फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे।

NICL Assistant पद के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। साथ ही, जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। आयु सीमा 01 जुलाई 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

NICL Assistant भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी और कितने चरणों में परीक्षा होगी?

चयन प्रक्रिया में Phase-I ऑनलाइन परीक्षा (27 अगस्त 2026), Phase-II ऑनलाइन परीक्षा (30 अक्टूबर 2026), रीजनल लैंग्वेज टेस्ट और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है।

NICL Assistant के पद पर सैलरी कितनी मिलेगी और पे स्केल क्या है?

शुरुआती बेसिक पे ₹36,290/- प्रति माह है और पे स्केल ₹36,290 – ₹1,00,865 तक है। मेट्रो शहरों में कुल अनुमानित मासिक इमोल्यूमेंट लगभग ₹63,000/- तक हो सकता है, जिसमें सभी भत्ते शामिल हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *