Bihar मे सरकारी नौकरी के लिए Top Exams List 2026 (10th / 12th / Graduate Complete Guide)

सरकारी नौकरी के लिए Top Exams List – बिहार में सरकारी नौकरी सिर्फ एक career नहीं, बल्कि स्थिरता और सम्मान का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। इसलिए बिहार मे हर साल लाखों ऊमीद्वार सरकारी नौकरी की तैयारी करते है, लेकिन सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं है – सीट कम है औरर ऊमीद्वार लाखों मे। सबसे बड़ी गलती जो छात्र करते हैं, वो ये कि बिना सोचे फॉर्म भर देते हैं और सालों तक तैयारी करते रहते हैं।

BiharHelp App

Top Exams List

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख मे हम आपको गाइड करेंगे की – 

  • आप अपनी qualification के हिसाब से कौन सा exam चुन सकते हैं। 
  • किस exam में कितना competition और कितनी salary है। 
  • आपको किस direction मे तैयारी करनी चाहिए।

सरकारी नौकरी के लिए Top Exams List – Overview

Category Details
Blog Name सरकारी नौकरी के लिए Top Exams List
Type of Exams Computer-Based (Online) और Offline (OMR) Exams
Included Jobs Office Attendant, CHSL, ASO, CGL Inspector, BPSC
Suitable For 10वीं, 12वीं और Graduate Candidates
Approx Salary 10वीं: ₹20K–30K • 12वीं: ₹30K–40K • Graduate: ₹50K–70K
Best Jobs (Category-wise) Graduate: BPSC, CGL • 12वीं: NTPC UG
Job Location Bihar State Jobs (State Level) और All India Posting (Central Jobs)

Also Read

बिहार मे सरकारी नौकरी का स्कोप 

बिहार में सरकारी नौकरी की demand बहुत ज्यादा है, लेकिन demand के अनुसार vacancy बहुत सीमित है। यही कारण है कि competition बहुत high रहता है। हर साल लाखों छात्र फॉर्म भरते है, लेकिन selection ratio बहुत कम है। 

आपको State level exams (जैसे BPSC, Bihar Police) में competition tough मिलेगा, लेकिन posting बिहार में ही मिलती है। इसके अलावा Central level exams (जैसे SSC, Railway, Banking) में competition all India level पर होता है, लेकिन हर साल vacancy मिलती है और opportunities ज्यादा मिलते हैं। इसमें आपको बिहार से बाहर जाकर नौकरी करने का मौका मिलेगा।

सच्चाई ये है कि कोई भी exam आसान नहीं होता है—लेकिन आपकी तैयारी उसे आसान या कठिन बना देती है। यही तय करता है कि आपकी नौकरी किसमें और कैसे लगेगी। 

10वीं पास के लिए अच्छी सरकारी नौकरी

अगर आप अपने 10वीं पास के आधार पर नौकरी चाहते है तो कौन सी नौकरी आपके लिए सबसे बेहतर होगी उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Bihar Office Attendant

इसे कार्यालय प्रचारी के नाम से जाना जाता है। इसके लिए October 2025 में ऑनलाइन फॉर्म भरा जा रहा था। इसमें 5131 पदों की भर्ती की परीक्षा जून या जुलाई के महीने में होने वाली है। यह बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में entry level की सरकारी नौकरी है जो कम competition के साथ एक stable job है। इसमें काम mostly office support का होता है, जैसे – file arrange करना, basic office tasks और assistance देना। इसमें आपको बहुत कम workload रहता है, लेकिन office में रहते हुए grow करने की opportunity भी मिलती है। अगर आप नौकरी के साथ भी आगे अच्छी नौकरी के लिए तैयारी करते रहना चाहते है तो यह एक बेहतर नौकरी है।

Point Details
Exam Type Written (Objective)
Subjects GK, Maths, Reasoning
Job Location Only Bihar
Physical Test नहीं
Job Type Office Support Work
Salary ₹20k–30k (Approx)
  • Total Questions – 100
  • Total Marks – 100 (each 1 mark)
  • Duration: 2 Hours (120 minutes)
  • Sections: General Knowledge, Mathematics & Reasoning, and General Hindi
  • Competition – Normal

Railway Group D 

Railway Group D की नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम qualification में सरकारी नौकरी चाहते हैं। इस नौकरी में मुख्य रूप से trackman, helper और field worker के पद पर नौकरी मिलती है। इसमें physical मेहनत ज्यादा रहती है। salary शुरुआत मे कम लगती है लेकिन 3 साल के अंदर DA तेज़ी से बढ़ता है और आप इस लेवेल पर मिलने वाले किसी भी प्राइवेट नौकरी से बेहतर कमा पते है। यह railway की नौकरी है जिस वजह से job security और सरकारी benefits भी अच्छे मिलते है। इसमें नौकरी भी जल्दी होने की संभावना रहती है क्योंकि केवल एक ही परीक्षा देना होता है। 

  • Qualification – 10th Pass
  • Salary – 22,000 to 30,000
  • Exam – One CBT Exam (Merit) & PET (Qualifying)
  • Competition – High
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions 100
Subjects Maths, Reasoning, GK, General Science
Time Duration 90 मिनट
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 1/3 mark कटता है
Next Stage Physical Efficiency Test (PET)

SSC MTS

10वीं पास उम्मीदवार के लिए यह केंद्र सरकार की तरफ से एक अच्छी नौकरी है। इसमें आपको office work करना होता है। इसमें file handling, clerical support और basic assistant work करना होता है। अगर कम pressure वाली एक stable नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें salary moderate होती है, लेकिन work-life balance अच्छा मिलता है और आपको Tier X या Tier Y शहर में नौकरी मिलती है। अगर आप एक fixed income की कोई जॉब ढूंढ रहे है जो आपको दूसरी सरकारी नौकरी की तैयारी करने का भी टाइम दे सके तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • Qualification – 10th Pass
  • Pysical Test – कुछ post के लिए जरूरी है, One CBT Exam (Merit)
  • Salary – 25,000 to 35,000
  • Competition – Moderate
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions 90 (Session-wise)
Subjects Section 1 – Maths, Reasoning

Section 2 – English, GK

Time Duration 90 मिनट (2 Section)
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ Section-2 में 1 mark कटता है
Next Stage Document Verification

Also Read

12वीं पास के लिए Top Exams 

बिहार मे सभी सरकारी नौकरी के ऊमीद्वार के लिए 12वीं या intermidiate के आधार पर नीचे दी गई नौकरी सबसे बेहतर मानी जाती है। इसमें qualification भी कम चाहिए और ज्यादा मात्रा में vacancy निकलती है, जिस वजह से आपकी नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाती है। 

BSSC Inter Level

BSSC Inter Level, Bihar के सबसे पॉपुलर exams में से एक है। इसमे 12वीं पास ऊमीद्वार को clerical post पर नौकरी मिलती है। इस job में पूरी तरह से office-based job होता है। आपको अच्छी तनख्वा और कुछ सरकारी सुविधा भी मिलती है। लेकिन इसमे हर साल vacancy नहीं आती है, इस साल बिहार मे 24,000 पदों पर भर्ती आई है जिसकी परीक्षा जून या जुलाई मे होने की उम्मीद है। 

  • Qualification – 12th Pass
  • Exam – Prelims and Mains Two Online Exams
  • Salary – Rs. 30,000 to Rs. 40,000
Point Details
Exam Mode Offline (OMR-Based)
Total Questions 100 (Approx)
Subjects GK, Maths, Reasoning
Time Duration 2 घंटे
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking Usually नहीं
Selection Process Written + Document Verification

Bihar Police Constable 

यह नौकरी उन लोगों के लिए बेहतर है जो uniform job करना चाहते हैं। इसमे duty ground level पर होती है – आपको patrolling, law & order maintain करना और public dealing का काम होता है, इसलिए physical fitness और discipline जरूरी है। इसमें salary अच्छी होती है और state job होने की वजह से आपका ट्रांसफर आपके स्टेट में ही रहता है। इसमे आपका physically active होना जरूरी है और pressure handle करना भी जरूरी है। अगर आप desk job चाहते हैं, तो ये नौकरी आपके लिए नहीं है। 

  • Qualification – 12th Pass
  • Physical test – जरूरी है, merit केवल physical पर बनता है
  • Salary – Rs. 30,000 to Rs. 40,000
Point Details
Exam Mode Offline (OMR-Based)
Total Questions 100
Subjects GK, Hindi, Maths
Time Duration 2 घंटे
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ❌ नहीं
Next Stage Physical Test (Running, Height, Chest)

SSC CHSL

SSC CHSL एक popular exam है जिसमें आपको LDC, DEO जैसे clerical posts मिलते हैं। इस नौकरी में आपका काम simple desk job होता है। इसमें physical मेहनत नहीं होती है और work environment भी stable रहता है। जो भी उम्मीदवार safe और low-risk career चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर career विकल्प हो सकता है। हालाँकि इसमें competition high है और selection process में आपको दो परीक्षाओं को पास करना होता है, लेकिन एक बार नौकरी लग गई तो आराम की नौकरी और job security रहती है। 

  • Post – LDC, DEO
  • Salary – Rs. 35,000 to Rs. 40,000
  • Competition – High
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions 100
Subjects Maths, Reasoning, English, GK
Time Duration 60 मिनट
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 0.5 mark कटता है
Next Stage Skill Test / Typing Test

Railway NTPC (UG)

Railway में Non-Technical Posts के लिए यह exam बहुत पोपुलर है, इसमें undergraduate के नाम से कुछ posts का vacancy आता है जो आपको railway में एक अच्छी नौकरी देती है। आप इस परीक्षा को पास करने के बाद भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन पर TTE, Ticket Clerk, Junior Clerk के रूप में नौकरी कर सकते हैं। इसमें salary और allowances काफी अच्छे मिलते हैं। इसमें exam cycle काफी लंबा चलता है और competition भी high होता है, इसलिए patience और consistent preparation जरूरी हैं।

  • Post – TTE, TC, JSA, JC
  • Salary – Rs. 30,000 to Rs. 40,000
  • Job Location – Any Railway Zone (All India)
  • Exam – CBT – 1 and CBT – 2 (Merit Only on CBT – 2)
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions 100
Subjects Maths, Reasoning, GK
Time Duration 90 मिनट
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 1/3 mark कटता है
Next Stage CBT-2 + Typing / Skill Test

Graduate Level Top Govt Exams 2026

बिहार से ग्रेजुएट किए हुये ऊमीद्वार कौन सी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करेंगे तो बेहतर रहेगा उसके बारे मे जानकारी नीचे दी गई है। कुछ ऐसी नौकरी की सूची नीचे दी गई है जो बहुत से ऊमीद्वार के लिए सपना होता है। आपको कैसी स्थिति मे किस तरह की परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए उसके बारे मे अच्छे से बताया गया है – 

BSSC CGL 

यह एक ग्रेजुएट लेवेल की नौकरी है, जो ऊमीद्वार बिहार मे रहकर अच्छी officer वाली नौकरी करना चाहता है उसके लिए यह सबसे अच्छी सरकारी नौकरी है। इसमे आपको ASO, Inspector जैसे पद पर काम करने का मौका मिलेगा। इस नौकरी मे आपको officer का रैंक मिलेगा और बिहार सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधा भी मिलेगी। लेकिन इसमे competition बहुत high रेहता है क्यूंकी vacancies limited होती हैं। इसमे work pressure भी manageable रेहता है, अगर आप BPSC का रिस्क नहीं लेना चाहते लेकिन फिर भी एक ऑफिसर की नौकरी चाहते है तो एक बार इसके लिए तैयारी जरूर करें। 

  • Post – ASO, Inspector
  • Salary – Rs. 60,000 to Rs. 75,000
  • Difficulty – High
Point Details
Exam Mode Offline (OMR-Based)
Total Questions Paper 1 – Hindi – 100 Questions for 400 Marks

Paper 2 – GK/GS, Maths & Reasoning – 150 Questions for 600 Marks

Subjects GK, General Science, Maths, Reasoning
Time Duration 2 घंटे 15 मिनट
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 1 mark कटता है (per wrong answer)
Selection Process Prelims + Mains
Merit मेरिट केवल Paper 2 के 600 अंक पर बनेगा, 400 अंक का Hindi qualifying होता है

SSC CGL 

SSC तरफ से हर साल अलग अलग केंद्र सरकार के विभाग मे inspector के पद पर भर्ती निकली जाती है। यह एक royal जॉब मनी जाती है, जिस वजह से बीते दशक से बिहार मे CGL के ऊमीद्वारों की संख्या बढ़ गई है। इस नौकरी मे केंद्र सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधा मिलती है। इसके अलावा तनख्वा बाकी नौकरी के मुक़ाबले CGL मे ज्यादा है और inspector के पद की गरिमा के कारण यह सभी ग्रेजुएट ऊमीद्वार के लिए एक ऐसी नौकरी है जिसकी तैयारी एक बार जरूर करनी चाहिए। 

  • Post – Income Tax Inspector, CBI, Auditor, ASO, CBI Inspector
  • Salary – Rs. 55,000 to Rs. 75,000
  • Difficulty – High
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions Tier-1: 100 questions for 100 Marks
Subjects Maths, Reasoning, English, GK
Time Duration 60 मिनट
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 0.50 mark
Selection Process Tier-1 + Tier-2 + Document Verification

BPSC

अगर आप बिहार में ही रहना चाहते हैं और एक अच्छी high rank की officer की नौकरी करना चाहते हैं, तो BPSC आपके लिए ऑप्शन हो सकता है। इस नौकरी में आपको Prelims और Mains जैसी दो परीक्षाओं को पास करना होता है। इसके बाद आपको बिहार सरकार की तरफ से SDM और DSP जैसे पदों पर नौकरी मिलती है। इसमें सरकार की तरफ से घर, गाड़ी, बंगला और नौकर-चाकर भी मिलते हैं। यह एक ऐसा जॉब है जिसमें आपको बहुत सारी सुविधाएँ मिलती हैं और समाज में अलग तबका आपको मिलता है। 

  • Post – SDM, DSP, BDO
  • Salary – 70,000 to 85,000
  • Difficulty – Very High
Point Details
Exam Mode Offline (OMR + Written)
Total Questions Prelims: 150
Subjects General Studies
Time Duration 2 घंटे
Question Type Objective (Prelims), Descriptive (Mains)
Negative Marking ❌ नहीं (Prelims)
Selection Process Prelims + Mains + Interview

Banking (IBPS/ SBI/ RRB)

भारत में बैंकिंग की नौकरी 3 संस्थाओं द्वारा दी जाती है, जिनमें IBPS, SBI और RRB शामिल हैं। इसमें आपको Clerk और PO के पद पर नौकरी मिलती है। इसके लिए आपको केवल 2 लिखित परीक्षाओं को पास करना होता है। इसमें PO का पद एक officer का पद होता है जिसमें आपको काफी अच्छी तनख्वा और सुविधा मिलती है। आपको इस नौकरी मे कौन कौन सी सुविधा और कितनी सैलरी मिलती है उसके बारे मे नीचे अच्छे से बताया गया है। 

  • Posts – PO, Clerk
  • Salary – for Clerk – 35,000 to 40,000 & for PO – Rs. 60,000 to 75,000
  • Difficulty – Very High for PO
Point Details
Exam Mode Online (CBT)
Total Questions Prelims: ~100
Subjects Maths, Reasoning, English
Time Duration 60 मिनट (Prelims)
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ✔️ 0.25 mark
Selection Process Prelims + Mains + Interview (PO)

Bihar SI (Daroga)

समाज में दारोगा के पद का एक अलग ओहदा हो गया है। अगर आप बिहार के नागरिक हैं तो आपके लिए बिहार दारोगा की नौकरी सबसे बेहतर हो सकती है। इसके लिए आपको prelims और mains नाम की दो लिखित परीक्षाएं पास करनी होंगी। आपका merit mains की परीक्षा के आधार पर बनेगा और इसके बाद एक qualifying physical test भी होगा। बिहार मे अगर कोई अच्छी officer रैंक की नौकरी करना चाहते है तो बिहार दारोगा आपके लिए सबसे बेस्ट नौकरी हो सकती है। 

  • Salary – 55,000 to 65,000
  • Difficulty – Moderate
Point Details
Exam Mode Offline (OMR-Based)
Total Questions Prelims: 100
Subjects GK, Current Affairs
Time Duration 2 घंटे
Question Type Objective (MCQ)
Negative Marking ❌ नहीं
Next Stage Mains + Physical Test

कितने समय में तैयारी हो सकती है?

ऊपर बताए किसी भी नौकरी के लिए आपको अगर तैयारी करनी है तो 3 महीने से 1 साल के अंदर आप कोई भी नौकरी आसानी से पा सकते है। कौन से नौकरी के लिए आपको कितना समय लगेगा उसकी जानकारी एक टेबल के रूप मे नीचे दी गई है – 

Exam Level Exams Minimum Time Ideal Time Reality Check
10वीं Level Group D, MTS, Police 3–4 महीने 6 महीने Basic तैयारी से possible, लेकिन competition बढ़ रहा है
12वीं Level CHSL, NTPC, Police 4–6 महीने 6–9 महीने Consistency जरूरी, वरना selection मुश्किल
Graduate Level CGL, Banking, SI 6–8 महीने 1 साल Strong competition, mock + PYQ जरूरी
High Level BPSC, UPSC 1 साल 1.5–2 साल Deep preparation + patience जरूरी

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q. बिहार मे सबसे आसान सरकारी नौकरी कौन सी है?

कोई भी नौकरी लेना पूरी तरह से आसान नहीं है, लेकिन Group D की परीक्षा बाकी नौकरी से आसान मानी जाती है।

Q. 10वीं के बाद क्या करें?

12वीं complete करें और basic exam की तैयारी शुरू करें और जितनी जल्दी हो सके एक परीक्षा पास करके नौकरी ले लें। उसके बाद नौकरी के साथ अपना दूसरा career बनाते रहें।

Q. BPSC और SSC में कौन बेहतर है?

BPSC की नौकरी मे ज्यादा सुविधा और power मिलेगा और आपकी नौकरी बिहार राज्य मे रहने वाली है, लेकिन SSC की नौकरी मे आपको ज्यादा सैलरी और ज़्यादातर chance है की बिहार के बाहर नौकरी मिलेगी।

Q. कौन सा exam आप जल्दी निकाल सकते है?

आप CHSL और Group D की परीक्षा बाकी परीक्षाओं से जल्दी निकाल सकते हैं और उसमें selection भी जल्दी हो जाता है। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको कुछ ऐसी सरकारी नौकरी के बारे मे बताया है जिसे पढ़ कर आप जान सकते है की कौन सी नौकरी आपके लिए बेहतर है। अगर आप सच में सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो सबसे पहले एक exam चुनें और उसी पर पूरा focus करें। अगर आप अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करेंगे तो distracted हो जाएंगे और एक परीक्षा पर focus करेंगे तो आपका selection हो जाएगा। इसलिए random preparation छोड़ो और clear target के साथ तैयारी शुरू करो। 

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *