10 Best Job Oriented Courses After 12th for High Salary & No Career Confusion (2026)

Best Job Oriented Courses After 12th – 12वीं पास करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आगे कौन सा कोर्स या करियर चुनना चाहिए। क्यूंकी आप जिस चीज मे अपनी आगे की पढ़ाई करेंगे उसी मे आपका करीर बनेगा, इसके बहुत ज्यादा chance होते हैं। जो लोग 12वीं के बाद सही decision नहीं लेते हैं, उनको कुछ साल सरकारी नौकरी की तैयारी या अपने सपनों की दुनिया मे ही कुछ साल एक बेरोजगार की तरह बिताना होता है। दुनिया अब पहले की तरह नहीं है, आज technology बहुत आगे जा चुकी है इसलिए आप घर से बाहर जाकर कोई भी अच्छी नौकरी नहीं ढूंढ सकते हैं। अगर 12वीं के बाद एक अच्छा course या college का नाम आपके degree पर नहीं है तो बेरोजगारी के दलदल में फँसने से आपको कोई नहीं बचा सकता है।

BiharHelp App

10 Best Job Oriented Courses After 12th

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इसलिए आपके पास कुछ ऐसा course जरूर होना चाहिए जिसे देखकर कोई company आपके freshers होने के बावजूद आपको एक नौकरी दें। आज इस लेख मे हम आपको कुछ ऐसे ही course के बारे मे बताएँगे जिसे आप graduation के साथ कर सकते हैं या उस फील्ड मे degree लेने के बाद आपको कोई भी as a fresher भी नौकरी देगा, और उसके बाद आप अपने काम से अपनी salary बढ़ा पाएंगे।

Best Job Oriented Courses After 12th – Overview

विषय जानकारी
लेख का Topic Best Job Oriented Courses After 12th 2026
कुल Courses 10 Best Job Oriented Courses
किसके लिए उपयुक्त Science, Commerce और Arts Stream के विद्यार्थी
योग्यता 12वीं पास
Course Duration 6 महीने से 4 वर्ष तक (Course के अनुसार)
Course Fees कम, मध्यम और अधिक फीस वाले सभी विकल्प
मिलने वाली Degree/Certification Professional Certification or Degree
Career Opportunities Private Jobs, Startups, MNCs, Freelancing और Global Career Options
शुरुआती सैलरी प्रत्येक Course के अनुसार अनुमानित Salary
Required Skills हर Course के लिए जरूरी Technical एवं Soft Skills

Also Read

Best Job Oriented Course कैसे चुने?

12वीं के बाद आपका career बहुत पास है, इसलिए आपको आगे की पढ़ाई के लिए एक Job Oriented Course चुनना चाहिए, जो आपका career बनाने में आपकी मदद करेगा। केवल दोस्त, रिसतेदार, और मीडिया के आधार पर course नहीं चुनना चाहिए, इन चीजों को देखना चाहिए – 

  • अपनी रुचि समझें – यह एक महत्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन लंबे समय में इसमें फैसला गलत भी हो सकता है। लेकिन अगर आप 10 skills पर कुछ महिना काम करें तो आप सही अंदाज़ा लगा सकते हैं की आपके लिए आपकी रुचि सही होगी या नहीं। इस तरीके से केवल वो लोग course चुन सकते हैं जो 10-15 skills पर कुछ-कुछ महीने काम करने का time निकाल सकते हैं। 
  • Course का Career Scope देखें – इसमें आपको यह देखना चाहिए कि जिसे आप long-term career option समझ रहे हैं, कहीं 2 साल या 5 साल में वो करियर खत्म तो नहीं हो जाएगा। इसके लिए आपको अपने course या काम के भविष्य को समझना होगा, जिसके लिए आपको देखना चाहिए कि आपके चुने हुए career में technology growth कैसी है और उस field में change कैसे हो रही है। 
  • Industry Demand को समझें – आप आगे जो भी course करना चाहते हैं, उसकी demand present और future industry में कितनी होने वाली है, उसे समझना भी जरूरी है, जिसके लिए उस field में हो रहे नए updates को internet पर सर्च करके देखें। 
  • Placement Record देखें – आपने जो course करने का सोचा है, उसके लिए लोगों का selection कहाँ होता है, कैसे होता है, कौन सी company मे उस course के बाद नौकरी लगती है और उस तरह की कंपनी कहाँ है। इससे आपको पता चलेगा कि कौन सी नौकरी आपके course में मिल रही है और कहाँ आसानी से मिल सकती है।
  • अपनी skills को master करें – आप चाहे कोई भी course चुने आपको यह समझना होगा की आपकी skills ही आने वाले समय मे आपको कुछ पैसे दे सकती है और आपको एक अच्छा जीवन दे सकती है। इसलिए आज के competition को देखते हुए आपके पास बहुत अच्छी skills होनी चाहिए, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा कोर्स आपने किया है।

10 Best Job Oriented Courses After 12th 2026 

12वीं आप ऊमीद्वार को आने वाले समय मे एक सफल इंसान बनाने के लिए और अच्छा पैसा कमाने के लिए कौन सी नौकरी को चुनना चाहिए उसके बारे मे अच्छे से नीचे सूचीबद्ध जानकारी दी गई है – 

B.Tech in Artificial Intelligence & Machine Learning 

इस degree मे आपको Artificial Intelligence & Machine Learning specilatization को चुनना चाहिए। आपको engineering की degree किसी अच्छे कॉलेज से करने की कोशिश करनी चाहिए और उसके बाद Artificial Intelligence & Machine Learning के field में अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। 

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Tech AI & ML / BCA AI / B.Sc AI
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹4 लाख – ₹16 लाख
Best Institutes IITs, IIITs, NITs, VIT, SRM, UPES
Best Companies Google, Microsoft, Amazon, NVIDIA, OpenAI, TCS, Infosys
Best Industries IT, Healthcare, Finance, Robotics, E-commerce
Starting Salary ₹6–12 LPA
Highest Package ₹50 LPA+ (Top Colleges)
Attractive Point AI आने वाले वर्षों में लगभग हर उद्योग का हिस्सा बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

B.Tech in Cyber Security 

Online fraud इतना ज्यादा बढ़ा है कि हर कोई खुद को ऑनलाइन सुरक्षित करना चाहता है, इसलिए ऑनलाइन बिज़नेस को सुरक्षित करने के लिए Cyber Security की जरूरत होती है। इसमे AI का इस्तेमाल कैसे हो रहा है, कौन से नए अपडेट आ रहे हैं, अगर इन चीजों को आप अच्छे से समझ लेते हैं तो आप इसमे अच्छा career बना सकते हैं। इसलिए cyber security की degree आपके लिए आज के समय में फायदेमंद हो सकती है।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Tech Cyber Security / BCA + Certifications
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹3 लाख – ₹12 लाख
Best Institutes VIT, Amity, Chandigarh University, SRM, UPES
Best Companies Deloitte, IBM, Microsoft, Cisco, EY, KPMG
Best Industries Banking, Government, IT, Defence, Telecom
Starting Salary ₹5–10 LPA
Highest Package ₹40 LPA+
Attractive Point AI के बढ़ने के साथ Cyber Security Professionals की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है।

B.Tech in Cloud Computing 

आज के समय मे cloud computing पर बहुत ज़ोर शोर से काम हो रहा है, जैसे आज से 7 साल पहले AI इतना popular नहीं था लेकिन लोग कुछ अनुमान लगते थे, वीसे ही Cloud Computing आज के समय मे popular नहीं है लेकिन आज से 6-7 साल बाद केवल इसकी ही जरूरत हो जाएगी, जैसे जैसे ज्यादा storage और fast काम करने की जरूरत होगी हम cloud computing की तरफ बढ़ेंगे।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Tech CSE / BCA + Cloud Certifications
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹3 लाख – ₹15 लाख
Best Institutes IITs, VIT, SRM, UPES
Best Companies Amazon AWS, Microsoft Azure, Google Cloud, Oracle
Best Industries IT, Banking, Healthcare, Telecom
Starting Salary ₹6–12 LPA
Highest Package ₹45 LPA+
Attractive Point लगभग हर बड़ी कंपनी Cloud Infrastructure का उपयोग कर रही है।

BCA in AI & Data Analytics 

इस फील्ड में data का विश्लेषण करके कंपनी को सही निर्णय लेने में मदद की जाती है। आज AI की मदद से डेटा का विश्लेषण किया जाता है और prediction, automation और smart systems बनाए जाते हैं। यह आज और आने वाले समय में कंपनी की जरूरत होगी, इसलिए आपको इस field में अपना career बनाना चाहिए।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Tech Data Science / BCA / B.Sc Data Science
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹3 लाख – ₹12 लाख
Best Institutes IITs, IIITs, VIT, SRM
Best Companies Accenture, Amazon, Flipkart, Deloitte, PwC
Best Industries Finance, Healthcare, Retail, IT
Starting Salary ₹5–9 LPA
Highest Package ₹35 LPA+
Attractive Point Data को “New Oil” कहा जाता है, इसलिए Analytics Professionals की मांग लगातार बनी हुई है।

B.Des in UI/UX Design 

UI (User Interface) और UX (User Experience) डिज़ाइन करने का काम होता है। यह डिज़ाइन बताता है कि mobile app, website किसी भी user को कैसा दिखेगा और वो इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। आप B.Des की degree करने के दौरान समझेंगे कि किसी भी digital चीज में user को ध्यान में रखकर design किया जाता है, जो न केवल एक अच्छी नौकरी बल्कि एक अच्छे business के लिए भी जरूरी होता है।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Des / B.Sc Design / Certification
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹2 लाख – ₹10 लाख
Best Institutes NID, MIT Institute of Design, Pearl Academy, UID
Best Companies Adobe, Swiggy, Zomato, Flipkart, Razorpay
Best Industries Product Companies, IT, Startups
Starting Salary ₹4–8 LPA
Highest Package ₹30 LPA+
Attractive Point Portfolio मजबूत हो तो बिना बड़े कॉलेज के भी अच्छी नौकरी मिल सकती है।

B.Sc in Animation & Game Design 

इस field में आपको 2D या 3D Animation, Visual Effects (VFX), Character Design और Video Games का Development किया जाता है। इसमें आपको 3D Models और Online Games तैयार करने की पढ़ाई करवाई जाती है। आज फिल्म से लेकर हर तरह के entertainment industry में 3D Models, Animation, और VFX की जरूरत होती है। इसलिए अगर यह काम आपको अच्छे से आता है तो नौकरी भी entertainment industry, advertising industry और media companies में आसानी से मिल सकती है।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Sc Animation / B.Des Game Design
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹2 लाख – ₹8 लाख
Best Institutes Arena Animation, MAAC, Whistling Woods, UPES
Best Companies Ubisoft, Rockstar Games, EA Sports, Technicolor
Best Industries Gaming, Films, OTT, Media
Starting Salary ₹3–7 LPA
Highest Package ₹25 LPA+
Attractive Point Gaming Industry भारत में तेजी से बढ़ रही है और वैश्विक अवसर भी उपलब्ध हैं।

B.Tech as DevOps & Automation 

Engineering की field मे सबसे जल्दी मिलने वाली नौकरी मे से एक है। इस degree के बाद आप आसानी से IT और Software Engineering Field में Software को तेज़ी से Develop, Test, Deploy और maintain करने का काम प्राप्त कर सकते हैं। आज लगभग हर बड़ी कंपनी में यह पद fastest growing पद में से एक है। इसके लिए hiring भी बहुत तेज़ी से होती है।

जानकारी विवरण
Recommended Degree B.Tech CSE / BCA / MCA
Course Duration 3-4 Years
Average Fees ₹3 लाख – ₹15 लाख
Best Institutes IITs, IIITs, VIT, SRM
Best Companies Amazon, Microsoft, Google, Infosys, TCS
Best Industries IT, Cloud Computing, FinTech
Starting Salary ₹6–10 LPA
Highest Package ₹45 LPA+
Attractive Point Cloud Computing और Automation के बढ़ने से DevOps Engineers की मांग लगातार बढ़ रही है।

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको Best Job Oriented Courses After 12th के बारे मे बताया गया है, इसे पढ़ कर आप आसानी से समझ सकते है की आप कैसे इस नौकरी को प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा आपको 12वीं के बाद किस सैक्टर मे नौकरी लेनी चाहिए और कैसे आप आसानी से कम मेहनत पर नौकरी ले सकते है उसके बारे मे बताया गया है। हमने आपको हर उस course के बारे मे बताया है जिसकी मदद से आप आसानी से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *