15 Lowest Effort Govt Jobs with Great Salary, Low Stress, and No High Competition (2026) 

Lowest Effort Govt Jobs – हर सरकारी नौकरी में मेहनत जरूरी होती है। आज छोटे-छोटे नौकरियों के लिए भी बहुत ज्यादा competition हो गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसी परीक्षा है जहां आप कम समय और दूसरे परीक्षा के मुक़ाबले कम competition मे नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार ऐसी सरकारी नौकरियों की तलाश करते हैं जिनमें स्थिरता, सम्मान और अच्छी सैलरी के साथ तनाव कम हो।

BiharHelp App

15 Lowest Effort Govt Jobs with Great Salary

आज इस लेख मे हम आपको कुछ ऐसी ही नौकरी के बारे मे बताने वाले हैं जिनमे नौकरी लेना दूसरे competition के मुक़ाबले आसान है और नौकरी भी कम परेशानी वाली है। इसके अलावा हम इस तरह की नौकरी से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, प्रमोशन और नौकरी के कार्यभार से जुड़ी जानकारी भी देंगे।

Lowest Effort Govt Jobs – Overview

विषय जानकारी
लेख का विषय सबसे आसान सरकारी नौकरियां (Lowest Effort Govt Jobs)
कुल नौकरियां 6 प्रमुख सरकारी नौकरियां
न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन
नौकरी का स्थान केंद्रीय एवं राज्य सरकारी विभाग
चयन प्रक्रिया मेरिट, लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और PET (पद के अनुसार)
शुरुआती सैलरी लगभग ₹10,000 से ₹45,000+ प्रतिमाह
कार्य का प्रकार ऑफिस वर्क, फील्ड वर्क और प्रशासनिक कार्य
वर्क-लाइफ बैलेंस प्रत्येक नौकरी के अनुसार जानकारी
किसके लिए उपयुक्त 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार
किन बातों की तुलना मिलेगी योग्यता, सैलरी, कार्य, पोस्टिंग, चयन प्रक्रिया और कठिनाई स्तर
अपडेट 2026 की नवीनतम उपलब्ध जानकारी के आधार पर

Also Read

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

सबसे आसान नौकरी कैसे चुनें?

पहले तो आपको यह समझना होगा कि कोई भी नौकरी आसान नहीं है। आज किसी भी नौकरी के लिए आप centre पर जाएंगे तो भीड़ देख कर ही समझ सकते हैं की नौकरी लेना कितना कठिन है। लेकिन जब हम सारे सरकारी नौकरी के सवाल, competition, difficulty और solve करने के time limit को study करते हैं तो कुछ परीक्षा दूसरी परीक्षा से आसान मालूम होती है। 

इसलिए आपको पहले ऐसी नौकरी देखनी चाहिए जिसमे competiton कम हो, चयन प्रक्रिया मे एक ही परीक्षा देना पड़े, और मेरिट लिस्ट भी जल्दी जारी हो जाए। जैसे कुछ state लेवल की परीक्षा होती है जिसमें केवल prelims देना होता है, कुछ ऐसी परीक्षा होती है जिसमें prelims के बाद एक physical देना होता है। तो कौन सी चीजों को देख कर एक आसान नौकरी चुननी चाहिए उसकी जानकारी नीचे दी गई है।

सरकारी नौकरी को आसान या कठिन क्या बनाता है? 

किसी भी सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया उसे आसान या कठिन बनाती है। इसमें पूछे जाने वाले सवाल का स्तर भी उसे कठिन या आसान बनाता है। कुछ ऐसे मुख्य कारकों के बारे मे नीचे बताया है – 

  • Competition Level – आप जिस नौकरी के बारे में सोच रहे हैं उसमें कितनी vacancy आती है और कितने लोग उस परीक्षा को देने जाते हैं, इससे पता चलता है कि उसका competition level कितना है। 
  • परीक्षा की कठिनाई – अब पिछले साल के कुछ सवालों को देख कर आप पता लगा सकते हैं की सवालो का स्तर कैसा है। इसका यह है कि किसी भी concept पर direct question है या 2-3 concepts मिलाकर पूछा गया है। इस सवाल को इतना कठिन लिखा गया है कि इसे समझने के लिए 2-3 बार पढ़ना पड़े। यह बताता है कि परीक्षा में कितने कठिन सवाल आएंगे।
  • चयन प्रक्रिया के चरण – यदि किसी भर्ती मे लिखित परीक्षा 2 है, 1 शारीरिक परीक्षा है, इसके बाद interview है तो इसे हम कठिन चयन प्रक्रिया मानते हैं। केवल एक prelims की परीक्षा है, तो यह आसान चयन प्रक्रिया में आती है। किसी में 2 लिखित परीक्षा या 1 लिखित और 1 दौड़ है तो उसे medium कह सकते हैं। 
  • नौकरी का कार्यभार – इसके बाद आपको जो नौकरी करनी है वो कैसी है, उसमे कितना भाग दौड़ है, पोस्टिंग, ट्रान्सफर, और सैलरी कैसी है, सुविधा कैसी है ये सब के आधार पर हम नौकरी अच्छी है या नहीं यह कह सकते हैं। 

Lowest Effort Govt Jobs 2026 

अगर आपको आसान नौकरी चाहिए और जल्दी चाहिए तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा जिसके बारे मे नीचे बताया गया है – 

India Post GDS 

India Post GDS (Gramin Dak Sevak) के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए परीक्षा नहीं होती है, बस आपको अपना 10वीं का marksheet देना होता है और उसके बाद आपकी दी हुई marksheet के आधार पर एक merit list जारी होती है। आपको उस जगह नौकरी मिलेगी जहां की स्थानीय भाषा आपको आती होगी। इसमें केवल आपके 10वीं के marks देखे जाते हैं, इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती है।

क्यूँ आसान है – 

  • यह परीक्षा इसलिए आसान है क्योंकि इसमें कोई परीक्षा नहीं देनी होती है। 
  • इसमें SSC, Banking और UPSC जैसी परीक्षाओं का दबाव भी नहीं होता है। 
  • कोई उम्मीदवार पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी नौकरी का अनुभव लेने के लिए इस नौकरी को कर सकता है। 
विवरण जानकारी
योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 18-40 वर्ष
चयन प्रक्रिया 10वीं मेरिट आधारित, सामान्यतः लिखित परीक्षा नहीं
सैलरी ABPM/Dak Sevak: ₹10,000-24,470, BPM: ₹12,000-29,380
नौकरी का स्थान ग्रामीण डाकघर एवं गांव
परीक्षा स्तर परीक्षा नहीं, मेरिट चयन
ट्रांसफर अपेक्षाकृत कम

SSC MTS 

SSC MTS भी एक आसान परीक्षा मानी जाती है। हालाकी बीते कुछ सालों मे इस परीक्षा मे भी थोड़े अच्छे level के सवाल पुछे जा रहे हैं, जो अच्छे अच्छे तैयारी करने वालों के लिए कठिन हो सकते हैं। लेकिन इसमें केवल एक ही परीक्षा होती है, उसमें भी merit list केवल आपके GK और English के आधार पर बनता है, Maths और Reasoning केवल Qualifying होते हैं। इसमे नौकरी लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 25 वर्ष की होनी चाहिए, इसमे चयन कम्प्युटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होता है। 

क्यूँ आसान है – 

  • केवल 10वीं पास करने के बाद ऊमीद्वार आवेदन कर सकते हैं, इसलिए यह शुरुआती स्तर की केन्द्रीय सरकारी नौकरी मानी जाती है।
  • परीक्षा का स्तर SSC CGL, CPO, और CHSL की तुलना में आसान होता है। 
  • इस नौकरी में physical और technical परीक्षा नहीं होती है, इसलिए भी आसान है।
  • इस नौकरी में ज़्यादातर पदों पर आपको सुरक्षा, छुट्टी और अच्छी सुविधाएँ मिलती हैं।
विवरण जानकारी
योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 18-25/27 वर्ष (पद अनुसार)
चयन प्रक्रिया CBT परीक्षा
सैलरी लगभग ₹20,000-32,000 प्रतिमाह
नौकरी का स्थान केंद्रीय सरकारी कार्यालय
परीक्षा स्तर आसान से मध्यम
ट्रांसफर सीमित

Court Clerk 

अलग अलग राज्य मे कोर्ट की तरफ से क्लर्क की भर्ती निकलती है, इसमे कोर्ट क्लर्क पद के लिए आमतौरपर ऊमीद्वार का 12वीं पास या ग्रेजुएट होना आवश्यक होता है। यह काम कम्प्युटर ट्यपींग, कोर्ट की फाइल और रेकॉर्ड का रखरखाओ, केस से संभन्धित दस्तावेज़ का प्रबंधन, और सुनवाई की तारीखों और रेकॉर्ड को अपडेट करना। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार की जरूरत होती है, इसके लिए परीक्षा भी बहुत नॉर्मल होती है और थोड़ा computer का basic knowledge होना चाहिए। 

क्यूँ आसान है – 

  • अधिकांश कार्य कार्यालय के अंदर होते हैं, इसलिए इस नौकरी में फील्ड वर्क लगभग नहीं होता है।
  • इसमें परीक्षा केवल आपके राज्य स्तर पर होती है और 10वीं के आधार पर होती है। 
  • इस परीक्षा के सवाल बाकी परीक्षाओं के मुकाबले आसान होते हैं।
विवरण जानकारी
योग्यता 12वीं पास / ग्रेजुएशन
आयु सीमा सामान्यतः 18-40 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + टाइपिंग टेस्ट
सैलरी ₹20,000-40,000+
नौकरी का स्थान जिला न्यायालय / उच्च न्यायालय
परीक्षा स्तर आसान से मध्यम
ट्रांसफर बहुत कम

Village Sachiv 

Village Sachiv या ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए अधिकांश राज्यों में 12वीं पास या ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है। कई राज्यों में कंप्यूटर ज्ञान और CCC प्रमाणपत्र भी आवश्यक हो सकते हैं। इसमें दूसरी popular exam के मुकाबले आसान सवाल वाली परीक्षा होती है। आपको ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करने का काम होता है, इसके अलावा सरकारी योजनाओं का रेकॉर्ड रखना, पंचायत की बैठक का आयोजन करना होता है।

क्यूँ आसान है – 

  • परीक्षा का स्तर दूसरी परीक्षा के मुकाबले आसान होता है। 
  • अधिकांश कार्य प्रशासनिक और रिकॉर्ड प्रबंधन से जुड़े होते हैं, तो आसान काम होता है।
  • अपने जिले या आसपास पोस्टिंग मिलने की संभावना रहती है। 
विवरण जानकारी
योग्यता 12वीं पास / ग्रेजुएशन
आयु सीमा राज्य अनुसार
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
सैलरी ₹25,000-45,000+
नौकरी का स्थान ग्राम पंचायत
परीक्षा स्तर मध्यम
ट्रांसफर कम
किसके लिए बेहतर ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवार

Forest Guard 

Forest Guard का पद भी एक आरामदायक नौकरी का होता है। इसमे नौकरी लेने के लिए आपकी योहयता 12वीं पास की होनी चाहिए, यह नौकरी कुछ राज्य सरकार की तरफ से आती है तो कभी केंद्र सरकार के तरफ से भी आती है। इसमें जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा और देखरेख करने का काम होता है। 

क्यूँ आसान है – 

  • परीक्षा का सिलेबस और सवाल भारत की दूसरी popular परीक्षाओं से आसान होते हैं।
  • कई राज्यों में GK GS ही केवल पूछा जाता है, जो इस परीक्षा को और आसान बना देता है।
  • इसमें योग्यता 12वीं पास हो सकती है।, नौकरी की सुरक्षा और सरकारी सुविधाएँ मिलती हैं।
विवरण जानकारी
योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा सामान्यतः 18-27 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + PET/PST
सैलरी लगभग ₹21,700-35,000+
नौकरी का स्थान जंगल एवं वन क्षेत्र
कार्य का प्रकार गश्त, वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा
परीक्षा स्तर आसान से मध्यम
ट्रांसफर संभव

Data Entry Operator 

DEO एक अच्छा पद होता है, जिसमें ज्यादा काम नहीं होता है। इस पद पर central level में नौकरी CHSL की परीक्षा से मिलती है। लेकिन वह परीक्षा काफी कठिन होती है, जब इस पद के लिए राज्य सरकार की तरफ से vacancy आती है तो वह परीक्षा आसान होती है। इसमे आप 10वीं या 12वीं के आधार पर नौकरी पा सकते है। 

विवरण जानकारी
योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा भर्ती अनुसार
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + टाइपिंग/स्किल टेस्ट
सैलरी ₹25,000-40,000+
नौकरी का स्थान सरकारी कार्यालय
परीक्षा स्तर आसान से मध्यम
वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छा
ट्रांसफर कम

निष्कर्ष

आज इस लेख में आपको Lowest Effort Govt Jobs के बारे में बताया गया है। इसे पढ़ कर आप आसानी से समझ सकते है की कौन सी नौकरी मे आपको कैसा काम करना होता है, कितनी सैलरी मिलती है और आपको कौन सी दूसरी सुविधा आसानी से मिल सकती है। इस तरह की कुछ आसान नौकरी के बारे मे अच्छे से बताया गया है, इसे पढ़ कर आप आसानी से सरकारी नौकरी का सही चयन समझ सकते है। 

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *