Bihar Board NSP Cut Off List 2026 (Merit List Out): Download Inter (12th) Pass BSEB NSP CSS Merit List PDF & Check Expected Cut Off

Bihar Board NSP Cut Off List 2026: अगर आपने भी बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 2026 में अच्छे अंकों से पास की है और अब NSP CSS स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट आ गई है। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने 16 जुलाई 2026 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 20% परसेंटाइल मेधावी छात्रों की मेरिट लिस्ट (Cut Off List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएँ ही National Scholarship Portal (NSP) पर जाकर सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (CSS) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह छात्रवृत्ति योजना Science स्ट्रीम के साथ-साथ Arts/Humanities और Commerce तीनों स्ट्रीम्स के छात्र-छात्राओं के लिए जारी की गई है। इस साल लगभग 5 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपका नाम इस Cut Off List में है और आपके परिवार की सालाना आय ₹4.5 लाख से कम है, तो आप NSP पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Bihar Board NSP Cut Off List 2026

इस लेख में हम आपको Bihar Board NSP Cut Off List 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कट-ऑफ मार्क्स, कैटेगरी-वाइज और फैकल्टी-वाइज डिटेल, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और आर्टिकल के लास्ट में हम आपको इन मेरिट लिस्ट की pdf का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से अपना नाम देख सकेंगे।

Bihar Board NSP CSS Cut Off List 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bihar School Examination Board (BSEB), Patna
Exam Name Intermediate Annual Examination 2026
Scholarship Name NSP CSS Scholarship (Central Sector Scheme)
Article Type Cut Off List / Merit List
Who Can Apply Only Bihar Domicile Students (बिहार के मूल निवासी)
Family Income Limit ₹4.5 Lakh per annum से अधिक नहीं
Scholarship Amount ₹12,000/- per year
Cut Off List Status Released on 16 July 2026
Application Last Date 30 July 2026 (Expected)
Official Website biharboardonline.bihar.gov.in or scholarships.gov.in

Bihar Board NSP Cut Off List 2026: Details

जिन भी स्टूडेंट्स ने 2026 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है और अब NSP CSS Scholarship 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए Eligible Students की मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board ने आज यानि 16 जुलाई 2026 को इंटर परीक्षा 2026 के टॉप 20% परसेंटाइल छात्रों की मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

यह scholarship उन मेधावी छात्रों को दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्होंने बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। एलिजिबल छात्र या छात्राएँ इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले चेक कर लें कि उनका नाम मेरिट लिस्ट में आया है या नहीं। इस बार लगभग 5.5 लाख छात्रों को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा, जो पिछले साल से लगभग 2.75 लाख ज्यादा है। अन्य जरुरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Notificaiton Image of Bihar Board NSP Cut Off List 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar Board NSP Scholarship 2026

Events Dates
Intermediate Exam 2026 Result March 2026
NSP Cut Off / Merit List Release 16 July 2026
Online Application Start Date July 2026 (Open Now)
Online Application Last Date 30 July 2026 (Expected)
Scholarship Amount Disbursement Through DBT after verification

Bihar Board NSP Cut Off 2026: Marks (OUT OFF)

अभी तक बिहार बोर्ड ने सिर्फ टॉप 20% परसेंटाइल की मेरिट लिस्ट जारी की है, कैटेगरी-वाइज ऑफिशियल कट-ऑफ जारी नहीं हुई है। नीचे दी गई कट-ऑफ 2026 की मेरिट लिस्ट के डेटा के आधार पर Expected है। ऑफिशियल कट-ऑफ जारी होने के बाद इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

General Category (Male & Female) – Expected Cut Off 2026

Faculty General (Male) General (Female)
Science 375 Marks 375 Marks
Arts (Humanities) 372 Marks 372 Marks
Commerce 378 Marks 376 Marks

OBC / BC Category (Male & Female) – Expected Cut Off 2026

Faculty OBC / BC (Male) OBC / BC (Female)
Science 378 Marks 376 Marks
Arts (Humanities) 386 Marks 376 Marks
Commerce 378 Marks 376 Marks

SC Category (Male & Female) – Expected Cut Off 2026

Faculty SC (Male) SC (Female)
Science 378 Marks 369 Marks
Arts (Humanities) 370 Marks 377 Marks
Commerce 368 Marks 369 Marks

ST Category (Male & Female) – Expected Cut Off 2026

Faculty ST (Male) ST (Female)
Science 360 Marks 370 Marks
Arts (Humanities) 372 Marks 372 Marks
Commerce 360 Marks 359 Marks

EWS Category (Male & Female) – Expected Cut Off 2026

Faculty EWS (Male) EWS (Female)
Science 375 Marks 372 Marks
Arts (Humanities) 370 Marks 368 Marks
Commerce 375 Marks 372 Marks

PwBD / Divyang Category (All Faculties) – Expected Cut Off 2026

Faculty PwBD (Male) PwBD (Female)
Science 345 Marks 340 Marks
Arts (Humanities) 345 Marks 340 Marks
Commerce 345 Marks 340 Marks

Bihar Board NSP Scholarship 2026: Eligibility Criteria

NSP CSS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दी गई योग्यताओं को जरूर चेक कर लें:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा 2026 में पास की हो।

  • Cut Off / Merit List: उम्मीदवार का नाम BSEB द्वारा जारी टॉप 20% परसेंटाइल की मेरिट लिस्ट में होना अनिवार्य है। बिना नाम के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • पारिवारिक आय सीमा: आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • निवास: यह छात्रवृत्ति सिर्फ बिहार के मूल निवासी छात्रों के लिए है।

  • आधार सत्यापन: छात्रवृत्ति का लाभ आधार नंबर के सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा।

Documents Required for NSP CSS Scholarship 2026

  • इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट

  • 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू)

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD, यदि लागू)

  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (₹4.5 लाख से कम)

  • बिहार का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक (DBT के लिए)

  • पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर

  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID

How to Check Bihar Board NSP Cut Off List 2026?

जो भी छात्र-छात्राएं Bihar Board NSP Cut Off List 2026 चेक करना चाहते हैं, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “Top 20 Percentile Merit List for NSP CSS Scholarship 2026” या “NSP Cut Off List 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने अलग-अलग फैकल्टी (Science, Arts, Commerce) की PDF लिस्ट का ऑप्शन आएगा।

Bihar Board NSP Cut Off List 2026

  • फिर जिस फैकल्टी से आप पास हैं उस फैकल्टी की pdf डाउनलोड कर लें।
  • PDF के अंदर आपको कैटेगेरी वाइज (General, OBC, SC, ST, EWS, PwBD) की मेरिट लिस्ट मिल जाएगी।
  • अपनी कैटेगरी और फैकल्टी के अनुसार सही PDF पर क्लिक करें। या फिर निचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
  • पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप अपना रोल कोड और रोल नंबर (Ctrl+F दबाकर) सर्च कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम और रोल नंबर इस लिस्ट में है, तो आप NSP पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply Online for NSP CSS Scholarship 2026?

अगर आपका नाम BSEB की मेरिट लिस्ट में है और आप सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो आप NSP पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

NFP website homepage for Bihar Board NSP Cut Off List 2026

  • होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी सभी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

Registration for Bihar Board NSP Cut Off List 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Application ID और Password मिलेगा, इसे संभाल कर रखें।

  • लॉगिन करें और “Apply for Scholarship” सेक्शन में जाएं।

  • “Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students (CSS)” को सेलेक्ट करें।

  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, बैंक डिटेल्स, आय प्रमाण पत्र) ध्यानपूर्वक भरें।

  • रोल कोड और रोल नंबर बिना किसी गलती के भरें, जैसा मेरिट लिस्ट में दिया गया है। उदाहरण: Roll Code 11066 और Roll No 23010013।

  • मांगे गए सभी दस्तावेजों (मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार, बैंक पासबुक, फोटो, हस्ताक्षर) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • सभी जानकारी अच्छे से चेक करें और Final Submit कर दें।

  • सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।

क्विक लिंक्स

Download SCIENCE FACULTY PDF Download Now
Download ART FACULTY PDF Download Now
Download Commerce FACULTY PDF Download Now
Official Notification Download link Download Now
NSP Website Link Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Board NSP Cut Off List 2026

Bihar Board NSP Cut Off List 2026 क्या है और इसे कब जारी किया गया?

Bihar Board NSP Cut Off List 2026, इंटर परीक्षा 2026 में टॉप 20% अंक लाने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट है, जिसे BSEB ने 16 जुलाई 2026 को जारी किया है। इसी लिस्ट के आधार पर NSP स्कॉलरशिप मिलती है।

NSP CSS स्कॉलरशिप 2026 के लिए कौन-कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं और आय सीमा क्या है?

सिर्फ वही बिहार बोर्ड इंटर पास छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका नाम BSEB की मेरिट लिस्ट में है और जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹4.5 लाख से अधिक नहीं है।

Bihar Board NSP Cut Off List 2026 को चेक करने का तरीका क्या है?

क्या इस बार आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों को भी NSP स्कॉलरशिप मिलेगी?

जी हाँ, इस बार सिर्फ साइंस ही नहीं, बल्कि आर्ट्स (Humanities) और कॉमर्स तीनों संकायों के टॉप 20% मेधावी छात्र-छात्राएं NSP CSS स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।

NSP CSS स्कॉलरशिप 2026 के तहत कितनी राशि मिलेगी और इसका भुगतान कैसे होगा?

इस बार छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर ₹20,000 प्रति वर्ष कर दी गई है। भुगतान भारत सरकार द्वारा DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत सीधे छात्र के बैंक खाते में किया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *