SSC CGL Top Posts Ranking 2026: Best to Worst Jobs Based on Salary, Promotion, Power & Work-Life Balance

SSC CGL Top Posts Ranking 2026 – SSC CGL भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में से एक है। हर साल लगभग 20 से 30 लाख लोग आवेदन करते हैं। लेकिन परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए एक सवाल यह भी है कि SSC CGL Top Post कौन सी है? कुछ लोगों को लगता है कि ASO या Income Tax Inspector सबसे बड़ी और सबसे अच्छी नौकरी होती है। 

BiharHelp App

वास्तव में SSC CGL के माध्यम से आपको बहुत सारी अलग-अलग पोस्टों पर नौकरी मिलती है। इनकी salary, promotion, work-life balance और posting location अलग-अलग होती हैं, और कोई नौकरी किसी के लिए अच्छी होती है तो कुछ लोगों के लिए कोई दूसरी post सबसे अच्छी होती है। इसलिए केवल परीक्षा पास करना जरूरी नहीं है, बल्कि सही पोस्ट का चयन करना भी जरूरी है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SSC CGL Top Posts Ranking 2026

आज इस लेख में हम आपको SSC CGL Top Posts Ranking के बारे में बताएँगे। आप सैलरी, प्रमोशन, कार्यप्रणाली, सुविधा, वर्क बैलेन्स के आधार पर सही करीर का चयन कर पाएंगे। साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि इसके लिए कौन सी पोस्ट सबसे बेहतर होती है।

SSC CGL Top Posts Ranking 2026 – Overview

जानकारी विवरण
परीक्षा SSC CGL
कुल प्रमुख पोस्ट 15+
चयन का आधार Salary, Promotion, Power, Work-Life Balance
सबसे लोकप्रिय पोस्ट Income Tax Inspector
सबसे अधिक प्रतिष्ठित पोस्ट ASO (MEA)
सबसे तेज Promotion AAO/JAO
सबसे अच्छी Work-Life Balance ASO CSS
सबसे अधिक Field Work Excise Inspector
सबसे अधिक Foreign Exposure ASO MEA
लेख में क्या मिलेगा Ranking, Salary, Promotion, Posting, Workload
Official Website https://ssc.gov.in/login

Also Read

SSC CGL Jobs Ranking कैसे तैयार की गई है?

SSC CGL Posts के सभी पोस्ट अपने मे बहुत अच्छी है, लेकिन हर ऊमीद्वार की प्राथमिकता अलग होती हैं। कुछ ऊमीद्वार केवल अच्छी सैलरी देखते है, तो कुछ अच्छी लोकेशन देखते है, जबकि कुछ ऊमीद्वार सही पावर, प्रतिष्टा और तेज़ प्रमोसन के अवसर देखते है।

इसलिए एक सही पोस्ट ढूँढने के लिए आपको जिन मुख्य बिन्दुओं के बारे मे मालूम होना चाहिए उसके बारे मे नीचे अच्छे से बताया गया है – 

  • Salary – किसी भी सरकारी नौकरी को चुनते समय उम्मीदवार को सबसे पहले उसकी सैलरी देखनी चाहिए, अगर आपको कोई पोस्ट चुनना है तो पहले ज्यादा से ज्यादा सैलरी वाली को चुने।
  • Promotion – इसके बाद आपको देखना चाहिए कि किस विभाग में सबसे तेज़ promotion हो रहा है, ताकि career में ज़्यादा से ज़्यादा अच्छे पद पर पहुँच सके। 
  • Power and Authority – कई उम्मीदवार आराम की नौकरी चाहते हैं, लेकिन आपको इसके बाद एक ऐसी नौकरी चुननी चाहिए जिसमें आपके पास power और समाज में काम करने की ज्यादा authority हो। इससे आपको कम करने में मज़ा भी आएगा, और आप ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँच भी सकते हैं।
  • Work-Life Balance – इसके बाद आपको एक ऐसे विभाग को चुनना चाहिए जहां आपको काम करने में अच्छा लगे या फिर कम काम करना पड़े। अगर आपके मनपसंद का department नहीं है तो आपको कम pressure वाला work चुनना चाहिए।
  •  Posting Location – आप कहाँ नौकरी करते है यह भी बहुत matter करता है इस वजह से सही location चुनना भी जरूरी है, और इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुये एक लिस्ट नीचे दी गई है।

SSC CGL Top Posts Ranking 2026

कौन से Post SSC CGL के सबसे best हैं, उसकी जानकारी नीचे एक सूची मे दी गई है। आप यहाँ से किसी भी post के बारे मे पूरी जानकारी ले सकते है और अच्छे से समझ सकते है – 

1. Assistant Section Officer (MEA)

Assistant Section Officer (MEA) SSC CGL की सबसे prestigious posts में से एक है। इस पोस्ट में आपको Ministry of External Affairs के अंतर्गत आना और इसकी सबसे बड़ी खासियत, foreign posting का मौका, मिलेंगे। इस पोस्ट में काम करने वाले करामचरियों को देश के बाहर Indian Embassies और Consulates में भी तैनात किया जा सकता है।

Particular Details
Department Ministry of External Affairs (MEA)
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹70,000 – ₹85,000
Promotion Good
Foreign Posting Available
Work-Life Balance Good
Power & Prestige Very High

2. Assistant Section Officer (CSS)

इस पोस्ट में अधिकतर posting दिल्ली में होती है और work-life balance काफी अच्छा होता है। यह पद इस वजह से भी popular है क्योंकि इसमें salary और बाकी सुविधाएँ भी बहुत अच्छी मिलती हैं। यह एक desk job है और इसमें काफी अच्छी सुविधा भी होती है।

Particular Details
Department Central Secretariat Service (CSS)
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹65,000 – ₹80,000
Promotion Very Good
Work Profile Policy & Administration
Work-Life Balance Excellent
Power & Prestige High

3. Income Tax Inspector 

Income Tax Inspector SSC CGL की सबसे famous posts में से एक है, इसमें office और field work दोनों का कॉम्बिनेशन होता है। आजकल तो यह एक desk job बन गया है, और सैलरी और सुविधा भी बहुत अच्छी होती हैं। 

Particular Details
Department Income Tax Department
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹60,000 – ₹75,000
Promotion Good
Work Profile Assessment & Investigation
Work-Life Balance Moderate
Power & Prestige Very High

4. Assistant Enforcement Officer (AEO)

AEO post Enforcement Directorate (ED) के अंतर्गत आती है, इसमें investigation और enforcement से जुड़ा काम होता है। आजकल यह विभाग बहुत चर्चा में है और वर्तमान में बहुत तेज़ promotion भी चल रहा है।

Particular Details
Department Enforcement Directorate (ED)
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹60,000 – ₹75,000
Promotion Good
Work Profile Investigation
Work-Life Balance Average
Power & Prestige Very High

5. Excise Inspector 

Excise Inspector CBIC के अंतर्गत आता है। इस पोस्ट में field inspection और revenue collection से जुड़ा काम होता है। 

Particular Details
Department CBIC
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹60,000 – ₹75,000
Promotion Good
Work Profile GST & Tax Administration
Work-Life Balance Good
Power & Prestige High

6. Preventive Officer 

Preventive Officer का मुख्य काम smuggling और customs violations को रोकने का होता है। यह भी एक प्रतिष्ठित नौकरी है। इसमें आपको भारत के बड़े-बड़े शहरों में काम करने का मौका मिलेगा और अच्छी सैलरी भी मिलेगी।

Particular Details
Department Customs Department
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹60,000 – ₹80,000
Promotion Good
Work Profile Anti-Smuggling Operations
Work-Life Balance Average
Power & Prestige High

7. CBI Inspector 

CBI Inspector की सबसे powerful और prestigious investigative पोस्ट होती है। इसमे आप देश के top high profile case कर आप करते है। इस department की इज्जत पूरे भारत में होती है। यह एक बहुत बेहतर नौकरी है जिसमें power और authority बहुत अच्छी मिलती हैं।

Particular Details
Department Central Bureau of Investigation (CBI)
Pay Level Level 7
Basic Pay ₹44,900
In-Hand Salary ₹60,000 – ₹75,000
Promotion Good
Work Profile Criminal Investigation
Work-Life Balance Average
Power & Prestige Very High

8. Divisional Accountant 

Divisional Accountant का काम government department के financial records और auditing से जुड़ा होता है। इस नौकरी का पोस्ट अलग अलग डिपार्टमेंट मे होता है जहां आप उस डिपार्टमेंट के financials पर काम करते हैं। यह पूरी तरह से एक desk job है, जिसकी salary और सुविधा नीचे दी गई है। 

Particular Details
Department Comptroller and Auditor General (CAG)
Pay Level Level 6
Basic Pay ₹35,400
In-Hand Salary ₹50,000 – ₹65,000
Promotion Moderate
Work Profile Public Works Departments के खातों की जांच एवं वित्तीय निगरानी
Work-Life Balance Good
Power & Prestige Moderate

9. Auditor 

Auditor उन candidates के लिए अच्छी पोस्ट मानी जाती है जो stable office job और कम workload पसंद करते हैं। 

Particular Details
Department CAG, CGDA, CGA आदि
Pay Level Level 5
Basic Pay ₹29,200
In-Hand Salary ₹40,000 – ₹55,000
Promotion Average
Work Profile सरकारी विभागों के खातों एवं खर्चों का ऑडिट
Work-Life Balance Very Good
Power & Prestige Moderate

Salary Comparison Table

कौन सा post आपके लिए सबसे बेहतर है, उसे चुनने के लिए कौन से पोस्ट पर कितनी सैलरी होती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है। किस पोस्ट मे आपको कितनी तनख्वा मिलेगी उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है – 

Rank SSC CGL Post Pay Level Basic Pay Approx In-Hand Salary
1 Assistant Audit Officer (AAO) Level 8 ₹47,600 ₹75,000 – ₹90,000
2 Assistant Accounts Officer (AAO) Level 8 ₹47,600 ₹75,000 – ₹90,000
3 Assistant Section Officer (MEA) Level 7 ₹44,900 ₹70,000 – ₹85,000
4 Assistant Section Officer (CSS) Level 7 ₹44,900 ₹65,000 – ₹80,000
5 Inspector (Examiner) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹80,000
6 Inspector (Preventive Officer) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹80,000
7 Inspector (Central Excise) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹75,000
8 Inspector (Income Tax) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹75,000
9 Inspector (CBIC) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹75,000
10 Assistant Enforcement Officer (AEO) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹75,000
11 Sub Inspector (CBI) Level 7 ₹44,900 ₹60,000 – ₹75,000
12 Divisional Accountant Level 6 ₹35,400 ₹50,000 – ₹65,000
13 Junior Statistical Officer (JSO) Level 6 ₹35,400 ₹50,000 – ₹65,000
14 Auditor Level 5 ₹29,200 ₹40,000 – ₹55,000
15 Accountant / Junior Accountant Level 5 ₹29,200 ₹40,000 – ₹55,000
16 Tax Assistant Level 4 ₹25,500 ₹35,000 – ₹50,000
17 Upper Division Clerk (UDC) Level 4 ₹25,500 ₹35,000 – ₹50,000

निष्कर्ष 

आज इस लेख में SSC CGL के माध्यम से मिलने वाली सभी नौकरियाँ अपने-अपने प्रोफाइल में बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। हालाँकि आपके लिए सबसे अच्छी नौकरी वही होगी जो आपकी प्राथमिकता और career से मेल खाती हो। 

इस लेख में हमने आपको अच्छे से बताया कि SSC CGL Top Posts Ranking 2026 के हिसाब से कौन सी है, और आप कैसे अपने लिए CGL में एक अच्छी पोस्ट चुन सकते हैं। इसके लिए आपको कौन कौन से पद को अच्छे से जानना चाहिए उसके बारे मे बताया गया है। अगर आप किसी भी लेक नौकरी के बारे मे जानना चाहते है और उसके फायदे और नुकसान को समझना चाहते है तो हमे कमेंट करके जरूर बताए।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *