₹50000 Salary Wali Government Jobs 2026: Best Sarkari Naukri List (Avoid Low-Paying Posts) 

₹50000 Salary Wali Government Jobs – आज के समय में बहुत सारे स्टूडेंट्स का सपना होता है एक अच्छी सरकारी नौकरी का, जहां उन्हें 50000 या उससे अधिक वेतन मिल सके। लेकिन हर सरकारी नौकरी मे इतनी सैलरी नहीं होती है। इसलिए आज के लेख मे हम आपको पहले से ही कुछ ऐसे बेहतरीन नौकरी के बारे मे बताएँगे ताकि आप शुरू से उनकी तैयारी करें और ऐसी नौकरी को प्राप्त करें।

BiharHelp App

₹50000 Salary Wali Government Jobs 2026

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस नौकरी में SSC CGL के कुछ पदों में RBI Grade B, SBI PO, IB ACIO और अन्य प्रतिष्ठित पद शामिल हैं। इन सभी नौकरियों की प्रकृति, कार्यभार, प्रमोशन की गति और सुविधाएं एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं। इसलिए वेतन के आधार पर निर्णय लेना कई बार गलत साबित हो सकता है। तो कुछ ऐसी ही प्रमुख सरकारी नौकरी की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

₹50000 Salary Wali Government Jobs – Overview

Topic Information
Article Name ₹50,000+ Salary Wali Government Jobs
Total Jobs Covered 8+ Popular Government Jobs
Minimum Qualification Graduation (Most Jobs)
Starting Salary ₹50,000+ Per Month
Highest Salary Covered ₹90,000+ Per Month
Best For Candidates Seeking High-Paying Government Jobs
Key Factors Discussed Salary, Promotion, Work Load, Work-Life Balance
Job Security High
Career Growth Good to Excellent

Also Read

इन नौकरियों में सबसे ज्यादा किसे चुनना पसंद किया जाता है?

यह सारी नौकरी अच्छी तनख्वा और अच्छी growth के लिए जानी जाती है। ऊपर हमने जितनी नौकरी के बारे मे बताया है वो सब आपको शुरू मे लगभग 70,000 की तनख्वा देती है और हर साल लगभग 5 से 6 हज़ार का increment मिलता है और 3 साल होने के बाद आपकी तनख्वा तुरंत 20 से 25 हज़ार बढ़ती है। इसका मतलब है की हमने आपको जितनी नौकरियों के बारे मे बताया है आप उसमे आसानी से 5 साल के अंदर अंदर 1 लाख महीने तक पाहुच जाएंगे। इसके अलावा सरकारी आपका बहुत सारा खर्चा उठती है और अन्य सुविधा भी देती है, जिस वजह से यह सब इतनी लोगप्रिय नौकरी बनी हुई है।

Top Govt Jobs for Women 2026 | महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी 2026

₹50000 Salary Wali Government Jobs

वर्तमान समय मे सरकार 50,000 से ज्यादा तनख्वा किस नौकरी मे देती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है। कुछ ऐसी नौकरी के बारे में बताया गया है, जो आपको सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएँ देती है। इसमें आपको कौन कितनी सैलरी मिलेगी और क्या क्या काम करना होगा, इसके बारे में भी बताया गया है। अगर आप एक graduate हैं और पढ़ने लिखने मे अच्छे है तो नीचे दिये गए पदों के लिए तैयारी करें –

Assistant Section Officer (MEA)

यह एक बहुत बेहतरीन नौकरी है जिसमें आपको विदेश में काम करने का मौका मिलता है। आपको Foreign Ministry में posting मिलती है और अलग-अलग allowances भी मिलते हैं। इस नौकरी में prestige और salary दोनों ही बहुत बेहतर होते हैं। हालाकी इसमे काम का लोड भी ज्यादा होता है, आप इस नौकरी मे रहकर कोई दूसरे परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकते है। लेकिन इस नौकरी में सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक डेस्क जॉब है। 

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹70,000 – ₹90,000+
Pay Level Level-7
Work Load Medium
Promotion Deputy Sectional Officer
Work-Life Balance Good
Posting India & Foreign Countries
Best Feature Foreign Posting & Foreign Allowance

Income Tax Inspector 

यह एक प्रतिष्ठित नौकरी है इसमे आपको आयकर विभाग मे काम करना होता है, इसमे आपको बहुत अच्छा सम्मान मिलता है। इसमे आपको आजकल 9 to 5 काम करना होता है, इसमे अब सारा काम online हो गया है। आज के समय मे यह CGL वालों के लिए सबसे popular job हो गया है, इसमे सरकार की तरफ से अलग अलग सुविधा और बहुत अच्छी salary भी मिलती है।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹60,000 – ₹80,000+
Pay Level Level-7
Work Load Medium
Promotion Income Tax Officer
Work-Life Balance Good
Posting Across India
Best Feature Power, Respect & Investigation Work

GST Inspector 

GST Inspector अप्रत्यक्ष कर विभाग में काम करता है। इसका काम GST कानून का पालन करना और कर संग्रह करना होता है। यह नौकरी भी SSC CGL के तरफ से मिलती है और इसमे सरकार की तरफ से अच्छी सैलरी और बहुत सारी सुविधा भी मिलती है। इसमें काम बहुत कम होता है, इसलिए यह आज काफी आरामदेह नौकरी है।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹60,000 – ₹80,000+
Pay Level Level-7
Work Load Medium to High
Promotion Superindent
Work-Life Balance Average
Posting Across India
Best Feature Tax Administration & Enforcement Role

Divisional Accountant 

Divisional Accountant विभिन्न सरकारी विभागों के वित्त और लेखा संबंधी कार्यों की निगरानी करता है। इस नौकरी में आपको अलग-अलग सरकारी विभागों में लेखा का काम करने का मौका मिलता है। कुछ ऊमीद्वार का मानना है की यह नौकरी उन लोगों के लिए अच्छी होती है जो किसी दूसरे परीक्षा की तैयारी करते है। इसमें वेतन अच्छा होता है और काम का दबाव कई अन्य फील्ड जॉब्स की तुलना में कम माना जाता है।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹50,000 – ₹65,000+
Pay Level Level-6
Work Load Low to Medium
Promotion Senior Divisional Accounts Officer
Work-Life Balance Very Good
Posting State & Central Government Departments
Best Feature Stable Office Job

IB ACIO (II)

एक विभाग में प्रमुख खुफिया एजेंसी में कार्य करने का अवसर मिलता है। इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को सूचना संग्रह, विश्लेषण और सुरक्षा संबंधी कार्य करने होते हैं। नौकरी चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन सैलरी, भत्ते और प्रतिफल भी काफी अच्छी मिलती हैं। 

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹55,000 – ₹75,000+
Pay Level Level-7 Equivalent
Work Load High
Promotion ACIO – I
Work-Life Balance Average
Posting Across India
Best Feature Intelligence & Security Work

RBI Assistant

RBI Assistant भारतीय रिज़र्व बैंक में एक प्रतिष्ठित पद है। यह बैंकिंग सेक्टर की सबसे अच्छी नौकरियों में से एक है। इसमें आपको एक professional माहौल में काम करना होता है। वेतन के अलावा भी सरकार की तरफ से अलग-अलग सुविधाएँ मिलती हैं। ज़्यादातर आपकी नौकरी जीवनभर दिल्ली में रहेगी और उसके हिसाब से अच्छी salary भी मिलेगी।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹50,000 – ₹60,000+
Pay Scale RBI Scale
Work Load Low
Promotion Manager
Work-Life Balance Excellent
Posting RBI Offices
Best Feature Premium Work Environment

Assistant Sectional Officer 

यह एक बेहतरीन नौकरी है जो आपको केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के तरफ से मिलती है। दोनों ही इस्थिति मे आपको आराम की ही नौकरी होती है, जिसमे pressure काफी कम होता है और रोज सुबह 9 से 5 के बीच की नौकरी होती है। यह एक बेहतरीन नौकरी है जिसमे आपको अपने हिसाब से काम करना होता है, इसके लिए आपको काफी मेहनत करने की जरूरत होती है।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹65,000 – ₹80,000+
Pay Level Level-7
Work Load Low to Medium
Promotion Deputy Sectional Officer
Work-Life Balance Excellent
Posting Mostly Delhi
Best Feature Ministry Posting & Better Lifestyle

SBI PO 

यह भी बैंकिंग सेक्टर की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक है। इसे Probationary Officer कहा जाता है। चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग संचालन और प्रबंधन का काम करना होता है। यह एक प्रतिष्ठित नौकरी है क्यूंकी आप एक बैंक ब्रांच के मुख्य अधिकारी होंगे। बैंक के सारे काम आपसे पूछकर होंगे, किसी भी बैंक की ब्रांच को सफल बनाना आपका काम होगा। इसमे बैंक की तरफ से बहुत अच्छी तनख्वा और बहुत सारी अलग अलग सुविधा दी जाती है।

Details Information
Approx. In-Hand Salary ₹65,000 – ₹80,000+
Pay Scale JMGS-I
Work Load High
Promotion Deputy manager
Work-Life Balance Average
Posting Across India
Best Feature Fast Career Growth & High Salary

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको ₹50,000+ Salary Wali Government Jobs के बारे में बताया है। इसमे सारी नौकरी न केवल आपको बहुत अच्छी तनख्वा बल्कि बहुत सारी सुविधा भी देती है। कुछ जॉब्स सैलरी के साथ साथ work environment और promotion फास्ट देती है जिस वजह से यह और भी बेहतर हो जाता है। ऊमीद्वार को सैलरी के साथ साथ promotion और workload भी देखना चाहिए, जिसे हमने अच्छे से समझाया गया है। अगर आपको बेहतरीन नौकरी की सूची मिली है और अच्छा पैसा आपको कौन सी सरकारी नौकरी मे मिलेगा ये समझ मे आ गया है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। 

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *