ITI करें या Polytechnic 2026 – 10वीं के बाद सबसे बड़ा confusion यही होता है कि – ITI करें या Polytechnic? सभी विद्यार्थी के लिए यह choice सबसे अहम होता है क्यूंकी एक गलत choice और आपका 2 से 3 साल और पैसे दोनों बर्बाद कर सकता है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आज 2026 में job market पहले से काफी बदल गया है, इसलिए सिर्फ दूसरों का सुनकर decision लेना सही नहीं है। ज़्यादातर लोग केवल यही सोच पाते है की technology के फील्ड मे नौकरी है, लेकिन अब पहले वाली बात नहीं रेह गई है।

इस वजह से आज के इस लेख में हम आपको ITI और Polytechnic के बीच साफ comparison, salary, और पूरे course की reality आपके सामने रखेंगे जो आने वाले समय में आपके job scope के confusion को पूरी तरह से दूर कर देगा।
ITI करें या Polytechnic 2026 – Overview
| Factor | ITI | Polytechnic |
|---|---|---|
| Duration | 1–2 साल | 3 साल |
| Fees | कम | ज्यादा |
| Focus | Practical skill | Technical + Theory |
| Job Speed | जल्दी job | देर से लेकिन बेहतर |
| Starting Salary | ₹8,000–15,000 | ₹12,000–25,000 |
| Government Jobs | Possible | ज्यादा scope |
Also Read
- B.Tech best Placement Trade Courses
- Best ITI Colleges in Bihar 2026
- Best Government Jobs After 10th 2026
- Top Govt Jobs for Women 2026 | महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी नौकरी 2026
ITI क्या होता है?
ITI का full form – Industrial Training Institute होता है। यह एक skill-based course होता है। इसमें students को practical काम सिखाया जाता है। इस course का duration 1 से 2 साल का होता है। इसमे आपको Ele3
ctrician, Fitter, Welder जैसे काम सिखाये जाते है। इस कोर्स का focus Practical Skills और जल्दी job पर होता है।
अगर आपको जल्दी कमाना है, या जल्दी नौकरी चाहिए तो ITI एक fast track option हो सकता है। Railway इन सभी trade की भर्ती हर साल आती है, अगर आप भी इसके जरिये रेल्वे मे जल्दी नौकरी पाने का सोच रहे है तो इस लेख को जरूर पढे – Best ITI Trade For Railway Job 2026
Polytechnic क्या होता है?
Polytechnic एक diploma engineering course होता है जो technical knwledge और theory दोनों सिखाता है। इसका duration 3 साल का होता है, इसमे आपको Civil, Mechanical, Electrical जैसे ब्रांच को चुनना होता है।
अगर आपको एक long term career बनाना है, तो polytechnic एक better option हो सकता है। क्यूंकी इस 3 साल के कोर्स को करने के बाद सीधे सरकारी नौकरी मे technican बन सकते है, और प्राइवेट भी नौकरी मिल जाती है। इसके अलावा आप इंजीन्यरिंग (BTech) के दूसरे साल मे सीधा admission भी ले सकते है।
ITI करें या Polytechnic? दोनों में क्या है (असली अंतर)
यहाँ हम आपको ITI करें या Polytechnic को अच्छे से समझने के लिए, salary, fees और job scope के आधार पर पूरा अंतर समझाएंगे, ताकि आप बिना confusion सही decision ले सकें। दोनों कोर्स मे से कोई भी कोर्स अच्छा या बुरा नहीं होता है आपको बस अपनी सहूलियत के हिसाब से सही कोर्स चुनना चाहिए –
दोनों course मे समय का अंतर
ITI का course 1 से 2 साल का होता है, और polytechnic 3 साल का। ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि ITI का course duration trade पर depend करता है। कुछ trades जैसे COPA (Computer Operator) या Stenographer 1 साल के होते हैं, क्योंकि इनमें basic skill training दी जाती है। दूसरी तरफ Electrician, Fitter, Turner, जैसे कोर्स या ट्रेड में ज्यादा practical होता है तो वो 2 साल का हो जाता है।
दूसरी तरफ Polytechnic हमेशा लगभग 3 साल का diploma course होता है, क्योंकि इसमें सिर्फ skill नहीं बल्कि theory, engineering concepts और technical जानकारी बताई जाती है। इसलिए इसके बाद ज़्यादातर छात्र तो engineering की डिग्री के लिए BTech के दूसरे साल में admission करवा लेते हैं। ध्यान रखिएगा, जल्दी नौकरी पाना है —ITI better है, लेकिन आप 3 से 4 साल पढ़ सकते हैं, तो Polytechnic है।
Fees Structure
अगर आप ITI और Polytechnic में अंतर उसके फीस के आधार पर करेंगे तो ITI एक सस्ता option है। कुछ संस्थाओं में fees 5,000 से शुरू हो जाती है और संस्था के हिसाब से 20,000 तक भी हो सकती है। जिससे यह economically weak students के लिए एक अच्छा option बन जाता है।
वहीं दूसरी तरफ Polytechnic की fees सरकारी college में moderate होती है, लेकिन private में थोड़ी ज्यादा होती है। यह fees 30,000 से 50,000 तक की हो सकती है। इसलिए ITI करें या Polytechnic के सवाल में आप अपने financial conditions को देखकर ही फैसला लें।
Skills Vs Diploma
ITI पूरी तरह से skill-based training देता है, जिसमें student को सीधे काम सिखाया जाता है। इसमें आपको wiring करना, मशीन operate करना या fitting करने के बारे में बताया जाता है। इसका main goal होता है कि students जल्दी से job करने लायक बन जाएँ।
वहीं Polytechnic में आपको diploma engineering course करवाया जाता है, जिसमें आपको direct skills नहीं, कुछ technical जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी आप जॉब कर सकते है लेकिन options बहुत कम होंगे और इसमे अच्छी सैलरी वाली नौकरी के लिए आपको आगे 1 या 2 साल का और कोर्स करना होता है।
Salary Comparision
ITI करें या Polytechnic का सवाल सैलरी देखकर लगभग खत्म हो जाएगा। हम सब कमाने के लिए काम करते है और ITI आपको जल्दी कमाने का मौका देता है, लेकिन इसमे आपको 8,000 से 15,000 तक की नौकरी मिलती है। खासकर private jobs मे, यही तनख्वा 20,000 से 25,000 तक हो जाती है जब आप railway के किसी trade मे सरकारी नौकरी लेते है। लेकिन प्राइवेट नौकरी मे आपके काम के अनुसार सैलरी बढ़ने की संभावना बहुत अधिक होती है।
दूसरी तरफ Polytechnic के बाद आपकी starting salary 12,000 से 25,000 तक किसी प्राइवेट कंपनी में और काबिलियत के अनुसार बढ़ती है। और इसमें 30,000 की एक technician की सरकारी नौकरी भी लगती है। दोनों ही कोर्स मे आपको शुरुआत मे ज्यादा सैलरी नहीं मिलती है लेकिन आप धीरे धीरे अनुभव से ज्यादा कमाने लगते है।
Job Scope
अगर बिना किसी राग-लपेट की बात करें, तो Polytechnic ke baad job scope या “ITI ke baad kya kare”— दोनों के options अलग-अलग हैं। ITI के बाद electrician, railway मे apprentice या small industry jobs मिलता है। वहीं Polytechnic के बाद options थोड़ा higher level के होते हैं। जैसे Junior Engineer या आगे BTech के बाद और अच्छा जॉब लग सकता है।
आपको Polytechnic एक strong base देता है जिसके आधार पर आप अच्छी नौकरी प्राप्त कर पाते हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लग जाता है। इस वजह से अच्छी नौकरी करनी है और हाथ मे 1-2 साल extra है तो Polytechnic एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन किसी तरह की आर्थिक दिक्कत है तो आप ITI चुन सकते है।
Salary Comparison (सच जान लो)
दोनों तरह के कोर्स आप अपने भविष्य में अच्छा पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं। इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि इन दोनों नौकरियों में आपको कितनी तनख्वा मिलेगी। कितना experience आपको कितना पैसा दिलवा सकता है उसके बारे मे नीचे अच्छे से टेबल के रूप मे जानकारी दी गई है –
| Experience Level | ITI Salary (Approx) | Polytechnic Salary (Approx) | Ground Reality |
| Fresher (0–1 साल) | ₹8,000 – ₹15,000 | ₹12,000 – ₹25,000 | दोनों में शुरुआत low रहती है, skill important है |
| 1–3 साल Experience | ₹12,000 – ₹20,000 | ₹18,000 – ₹35,000 | Polytechnic वालों को better growth मिलने लगती है |
| 3–5 साल Experience | ₹15,000 – ₹30,000 | ₹25,000 – ₹50,000 | Experience के बाद gap बढ़ता है |
| 5+ साल Experience | ₹20,000 – ₹40,000 | ₹35,000 – ₹70,000+ | Polytechnic में higher position possible |
| Government Jobs | ₹25,000 – ₹40,000 | ₹35,000 – ₹80,000+ | दोनों में मौका है, लेकिन Polytechnic में ज्यादा posts |
10वीं के बाद क्या चुने – ITI Vs Polytechnic
हम अब आपको exact decision लेने में मदद करेंगे, आपको इधर-उधर जाकर सोचने की जरूरत नहीं है। दोनों ही कोर्स अपने आप मे बहुत अच्छे है और आप अगर दोनों मे से कोई भी कोर्स अच्छे से करेंगे तो आप भूखे नहीं मरेंगे आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाएगी। लेकिन अभी आपको क्या देख कर इन दोनों मे किसी कोर्स को चुनना चाहिए उसके बारे मे नीचे बताया गया है –
ITI चुनें अगर –
- अगर आपको जल्दी नौकरी चाहिए और घर में जल्दी पैसा लाना है तो यह कोर्स अच्छा है।
- अगर आपके घर की financial condition weak है और ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते हैं, तो आपको ITI चुनना चाहिए।
- अगर आपको पढ़ाई में ज्यादा interest नहीं है, और practical काम सीखकर जल्दी इस दुनिया में काम चाहिए, तो आपको ITI चुनना चाहिए।
Polytechnic चुनें अगर –
- आप अगर long-term career चाहते हैं तो आपको Polytechnic को चुनना चाहिए।
- आपको Engineering के field में जाना है, ताकि BTech की थोड़ी से जानकारी लेकर एक अच्छी नौकरी कर सकें, तो यह कोर्स आपके लिए है।
- अगर आप आने वाले 3 से 4 साल केवल पढ़ाई में invest कर सकते हैं तो ही यह कोर्स आपको फायदा देगा।
ITI vs Polytechnic: 5 साल बाद कौन आगे निकलता है?
देखिये दुनिया skills पर चलती है किसी डिग्री पर नहीं, लेकिन कोई आपका स्किल देखने तभी आपके पास बैठेगा जब आपके पास डिग्री होगी। इसलिए आज इन दोनों कोर्स को चुनकर सही से पढ़ाई करने के बाद आप आने वाले 5 साल मे कहाँ जा सकते है उसके बारे मे नीचे बताया गया है –
ITI के 5 साल बाद
आपके पास अपने ट्रेड का एक अच्छा अनुभव होगा और आप किसी छोटी कंपनी मे भी काम करने का फैसला लेते है तो 5 साल मे आपके अनुभव के आधार पर आपकी सैलरी, Rs. 20,000 से Rs. 40,000 के बीच मे होगी। आपके पद का नाम Skilled Worker, Supervisor, या Technician होगा। इसके अलावा limited growth है, क्योंकि आप अपने trade के फील्ड में ही काम करेंगे। इस फील्ड में आपको slow promotion का भी सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने skill के आधार पर एक अच्छी ज़िन्दगी जी सकते हैं।
Polytechnic के 5 साल बाद
इसमें आपकी तनख्वा 35,000 से 70,000 तक हो जाएगी। आपके पद का नाम Supervisor, Senior Supervisor, Junior Engineer या Technical Staff हो सकता है। इसके अलावा आपको fast promotion और अपनी कंपनी और position चेंज करने की भी सुविधा और opportunity ज्यादा मिलती हैं।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको ITI करें या Polytechnic के बारे में अच्छे से बताया है। ITI और Polytechnic दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन सही choice आपकी situation और goal पर depend करती है। इस लेख को पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि ITI करना या Polytechnic करना बेहतर है। इसके लिए जरूरी पूरी प्रक्रिया और सैलरी, कोर्स जैसे पूरी जानकारी को सरल शब्दों मे अच्छे से बताया गया है। अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है और आप आसानी से एक सही कोर्स चुन सकते है और एक अच्छा भविष्य बना सकते है।
