South Indian Bank PO Recruitment 2026: Apply Online for Probationary Officer (CA) Posts, Check Eligibility, Salary, Selection Process & Important Dates

South Indian Bank PO Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास Chartered Accountant (CA) की डिग्री है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि South Indian Bank ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Probationary Officer (CA) के पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें Probationary Officer (PO) के पदों के लिए योग्य Chartered Accountant (CA) उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती स्केल-I कैडर के लिए परमानेंट बेसिस पर होने जा रही है और इसमें सिर्फ Chartered Accountant (CA) योग्यता वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। पदों की डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन में जारी नहीं की है। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे सभी 29 जुलाई 2026 तक South Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट www.southindianbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

South Indian Bank PO Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको South Indian Bank PO Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे, जैसे योग्यता, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, सर्विस बॉन्ड और अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

South Indian Bank PO Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization South Indian Bank Ltd.
Post Name Probationary Officer (CA)
Scale of Appointment Scale I
Total Vacancies Not Specified in Notification
Application Start Date 22 July 2026
Last Date to Apply 29 July 2026
Selection Process Shortlisting, Group Discussion &/or Personal Interview
Application Mode Online Only
Application Fee Nil (कोई फीस नहीं)
Posting Location Anywhere in India
Who Can Apply All Over India (Indian Nationals)
Official Website www.southindianbank.bank.in

South Indian Bank PO Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी South Indian Bank PO (CA) Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस आर्टिकल में स्वागत है। आपको बता दें कि South Indian Bank Ltd. ने 22 जुलाई 2026 को Probationary Officer (CA) की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है और 22 जुलाई 2026 से ही इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए निकाली गई है। अगर आपने CA की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप इन पदों पर सेलेक्ट होते हैं तो आपको IBA के अनुसार Scale I ऑफिसर का वेतन मिलेगा, जिसमें DA, HRA, स्पेशल अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल हैं। साथ ही आपको परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) भी दिया जाएगा। अगर आपका सिलेक्शन होता है, तो इसके बाद आपका एक साल का प्रोबेशन पीरियड होगा और आपको कम से कम 2 साल तक बैंक में नौकरी करनी होगी। इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में मिल जाएगी, तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notification image of South Indian Bank PO Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of South Indian Bank PO Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 22 July 2026
Online Apply Start Date 22 July 2026
Online Apply Last Date 29 July 2026
Eligibility Cut-off Date 30 June 2026
GD / Interview Date To be notified via Email
Final Result To be notified later

South Indian Bank PO (CA) Vacancy Details 2026

बैंक ने इस भर्ती की नोटिफिकेशन में रिक्तियों की कोई संख्या नहीं बताई है।

Post Name Scale Total Vacancies
Probationary Officer (CA) Scale I Not Specified

South Indian Bank PO Recruitment 2026: Application Fee

Category Application Fee
All Categories (UR / OBC / EWS / SC / ST / PwBD) Nil (No Application Fee)
Payment Mode Nil (No Application Fee)

नोट: इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है। किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है।

South Indian Bank PO (CA) Eligibility Criteria 2026

South Indian Bank की नोटिफिकेशन के अनुसार, Eligibility की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई हैं। सभी योग्यताएँ 30 जून 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification (As on 30.06.2026)

Post Educational Qualification
Probationary Officer (CA) Chartered Accountant (CA) 

Age Limit (As on 30.06.2026)

Criteria Details
Maximum Age Not more than 30 Years
Age Relaxation (SC/ST) 5 Years

South Indian Bank PO (CA) Selection Process 2026

South Indian Bank PO (CA) भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  • Shortlisting: बैंक अपने विवेक से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। सिर्फ योग्यता रखने से शॉर्टलिस्टिंग की कोई गारंटी नहीं है।

  • Group Discussion (GD) and/or Personal Interview (PI): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और/या पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

  • Final Selection: GD/PI में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

  • Medical & Document Verification: चयन के बाद मेडिकल फिटनेस, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन (क्रेडिट हिस्ट्री और पुलिस क्लीयरेंस चेक सहित) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

नोट: बैंक के पास चयन प्रक्रिया में जरूरी बदलाव करने का पूरा अधिकार सुरक्षित है। पात्रता और चयन से जुड़े सभी मामलों में बैंक का निर्णय अंतिम होगा।

South Indian Bank PO (CA) Salary 2026

Particular Details
Scale of Appointment Scale I
Pay Scale IBA Approved Scale of Pay for Scale I Officers
Other Benefits DA, HRA, Special Allowance & Other Allowances
Incentive Performance Linked Incentive (PLI) as per Bank Rules

South Indian Bank PO (CA) Terms of Employment

Particular Details
Scale of Appointment Scale I
Probation Period 1 Year (Confirmation subject to satisfactory performance during probation)
Minimum Service Period 2 Years
Service Agreement Amount ₹1,50,000/-
Posting Location Anywhere in India (At the sole discretion of the Bank)

नोट: चयनित उम्मीदवारों को एक सर्विस एग्रीमेंट साइन करना होगा, जिसके तहत उन्हें कम से कम 2 साल तक बैंक में सेवा करनी अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे ₹1,50,000/- की राशि बैंक को देनी होगी।

Documents Required for South Indian Bank PO (CA) Application 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो (सफेद बैकग्राउंड, 378×437 Pixels, 50KB तक, JPG/JPEG)

  • हस्ताक्षर (सफेद कागज पर काले पेन से, 140×110 Pixels, 50KB तक, JPG/JPEG)

  • रिज्यूम (PDF फॉर्मेट में, 1MB तक)

  • CA डिग्री/सर्टिफिकेट (ICAI से)

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST उम्मीदवारों के लिए, यदि आयु में छूट लेनी हो)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर (पूरी प्रक्रिया तक एक्टिव रखना है)

How to Apply Online for South Indian Bank PO Recruitment 2026?

अगर आप भी South Indian Bank PO (CA) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले South Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट www.southindianbank.bank.in पर जाएं।

South Indian Bank website homepage for South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • होमपेज पर सबसे नीचे Footer में ‘About Us’ सेक्शन में ‘Careers’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Footer section for careers option for South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘View Current Job Openings’ पर क्लिक करें।

Current Job Opening option for South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Probationary Officer (CA)’ सेक्शन में ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।

Apply option for South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म का एक Popup फॉर्म ओपन होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अच्छे से भरें। आपको एक नई ‘User ID / Registration ID’ मिल जाएगी।

Registration form image of South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • फिर इसी पेज में राइट साइड में ‘Login’की ऑप्शन पर क्लिक करें। लॉगिन फॉर्म में अपनी ‘User ID / Registration ID’ डालकर लॉगिन करें।

Login form image for South Indian Bank PO Recruitment 2026

  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा। इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता (CA), कॉन्टैक्ट डिटेल्स आदि सही-सही भरें।
  • मांगे गए साइज और फॉर्मेट में अपनी फोटो, हस्ताक्षर और रिज्यूम (PDF) अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद पूरा फॉर्म अच्छे से चेक करें। ध्यान रखें, एक बार सबमिट होने के बाद फॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद एक सिस्टम जनरेटेड यूजर ID (Application Reference ID) मिलेगी, इसे ध्यान से नोट कर लें।
  • आपकी रजिस्टर्ड ईमेल ID पर एप्लीकेशन की डिटेल और लॉगिन क्रेडेंशियल्स भेजे जाएंगे।
  • लॉगिन करके अपने एप्लीकेशन का स्टेटस जरूर चेक कर लें कि वह ‘Successfully Submitted’ दिखा रहा है या नहीं।
  • भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट: एक से अधिक आवेदन करने पर उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है।

South Indian Bank PO (CA) Helpdesk Details 2026

Particular Details
Toll-Free Number 1 1800-425-1809
Toll-Free Number 2 1800-102-9408
Email ID [email protected]

क्विक लिंक्स

Apply Online Direct Link Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – South Indian Bank PO Recruitment 2026

South Indian Bank PO Recruitment 2026 में कौन आवेदन कर सकता है और क्या वैकेंसी बताई गई है?

इस भर्ती में सिर्फ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) योग्यता वाले भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने अभी पदों की सही संख्या नहीं बताई है, इसलिए अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

South Indian Bank PO (CA) 2026 के लिए आवेदन कब से और कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक खुले हैं। आवेदन सिर्फ बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.southindianbank.bank.in के जरिए ऑनलाइन ही होंगे, कोई और माध्यम मान्य नहीं है।

South Indian Bank PO (CA) के लिए उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया क्या है?

अधिकतम उम्र 30 वर्ष (SC/ST को 5 साल की छूट) है। चयन शॉर्टलिस्टिंग, ग्रुप डिस्कशन और/या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा, जिसमें बैंक का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

South Indian Bank PO (CA) की सैलरी कितनी है और क्या कोई बॉन्ड भी साइन करना होता है?

चयनित उम्मीदवारों को IBA स्केल I के अनुसार वेतन, DA, HRA और PLI मिलेगा। सेलेक्ट होने पर ₹1.5 लाख का सर्विस एग्रीमेंट साइन करना होगा और कम से कम 2 साल तक बैंक में सेवा करना अनिवार्य है।

क्या इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई फीस देनी होगी?

नहीं, इस भर्ती में सभी वर्गों (UR, OBC, EWS, SC, ST, PwBD) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल मुफ्त (Nil) है। किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *