Bihar Board Dummy Registration Card 2027: अगर आप भी बिहार बोर्ड के मैट्रिक (10वीं) या इंटर (12वीं) के स्टूडेंट हैं और आपने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सूचीकृत/पंजीकृत विद्यार्थियों का Dummy Registration Card अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आज यानि 25 जुलाई 2026 से लेकर 14 अगस्त 2026 तक बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रहेगा। इस दौरान सभी छात्र अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं और अगर आपके रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई भी गलती जैसे नाम, जन्म तिथि, फोटो, कैटेगरी, लिंग, विषय आदि गलत लिखा मिलता है, तो अपने स्कूल/कॉलेज के माध्यम से उसे ऑनलाइन ठीक करवा सकते हैं। साथ ही जिन छात्रों के कार्ड में कोई गलती नहीं है, उन्हें अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अपना और अपने माता/पिता/अभिभावक किसी का भी साइन करवा कर इस घोषणा-पत्र को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
इस लेख में हम आपको Bihar Board Dummy Registration Card 2027 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, क्या-क्या चेक करें, त्रुटि सुधार कैसे कराएं, घोषणा-पत्र कैसे अपलोड होगा और जरूरी तिथियाँ कौन-कौन सी है। तो पूरी जानकरी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Board Dummy Registration Card 2027: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Organization | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| Exam Name |
|
| Session | 2025-2027 |
| Article For | Dummy Registration Card Download, Correction & Declaration Upload |
| Dummy Registration Card Available | 25 July 2026 to 14 August 2026 |
| Who Can Apply? | Only Registered Students of BSEB Matric & Intermediate (Bihar) |
| Correction Mode | Online (through School/College Principal’s Login) |
| Declaration Upload | Mandatory (through School/College Principal’s Login) |
| Official Website (Intermediate) | https://intermediate.biharboardonline.com |
| Official Website (Matric) | https://biharboardonline.org |
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 – Details
अगर आपने बिहार बोर्ड के सत्र 2025-27 के लिए बिहार बोर्ड की 10वीं या 12वीं की होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है और अब अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं या उसमें गलतियाँ चेक करके ठीक करवाना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानि 25 जुलाई 2026 से इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी छात्र आज से अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अगर इस कार्ड में कोई भी गलती मिलती है तो आप 14 अगस्त 2026 तक अपने स्कूल/कॉलेज से इन गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बहुत जरूरी है। इसी के आधार पर आपका ओरिजनल रजिस्ट्रेशन कार्ड, परीक्षा आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अगर इसमें कोई भी गलती होती है, तो आपको बहुत ही परेशनियाँ या फिर परीक्षा में बैठने भी नहीं दिया जा सकता है।

Also Read…
- AIIMS NORCET 11 Nursing Officer Recruitment 2026: Apply Online for 2218 Nursing Officer Vacancies, Check Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process, Exam Pattern & Last Date
- RRB Paramedical Recruitment 2026: Railway Approves 600 Nursing, Pharmacist, Lab Assistant & Technician Posts, Check Eligibility, Salary, Vacancy Details & Apply Online Updates
- AAI Recruitment 2026: Apply Online for 389 Manager and Junior Executive Vacancies, Check Eligibility, Salary, Exam Pattern & Important Dates
- South Indian Bank PO Recruitment 2026: Apply Online for Probationary Officer (CA) Posts, Check Eligibility, Salary, Selection Process & Important Dates
Important Dates of Bihar Board Dummy Registration Card 2027
| Events | Dates |
|---|---|
| Dummy Registration Card Release Date | 25 July 2026 |
| Dummy Registration Card Available Till | 14 August 2026 |
| Online Correction Window | 25 July 2026 to 14 August 2026 |
| Declaration Form Upload Last Date | 14 August 2026 |
| Original Registration Card Release | After successful correction & declaration upload |
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 जरुरी क्यों है?
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बहुत जरूरी है। इसी के आधार पर आपका ओरिजनल रजिस्ट्रेशन कार्ड, परीक्षा आवेदन फॉर्म और परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अगर इस डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई भी गलती होती है, तो आपको परीक्षा के समय बहुत ही परेशनियाँ हो सकती है या फिर हो सकता है कि आपको परीक्षा में बैठने ही न दिया जाए। इसलिए जल्दी से अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड करके सभी जानकारियों को चेक करके, गलतियों को ठीक करवा लें।
इस बार BSEB ने एक डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए नया नियम भी लागू किया है। अब हर विद्यार्थी और उसके माता/पिता/अभिभावक को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर छपे घोषणा-पत्र (Declaration) पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद स्कूल के प्रधान इसे पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बिना Declaration के अपलोड किए गई कार्ड को रिजेक्ट किया जाएगा और मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड भी जारी नहीं होगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 – What to Check & Correct
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नीचे दी गई चीज़ें ध्यान से चेक करें और अगर गलत हों तो तुरंत अपने स्कूल/कॉलेज में जाकर ऑनलाइन सुधार करवाएँ:
- Candidate Name (उम्मीदवार का नाम): छात्र अपने नाम की स्पेलिंग को चेक करें, अगर कोई गलती है तो इसका सुधार हो जाएगा, पर पूरा नाम बदलना संभव नहीं होगा।
- Father’s Name / Mother’s Name (पिता/माता का नाम): अगर आपने माता पिता के नाम की स्पेलिंग की छोटी गलतियाँ है तो ही ठीक होंगी, पूरा नाम नहीं बदला जाएगा।
- Date of Birth (जन्म तिथि)
- Category / Caste (कोटि – SC/ST/OBC/EWS आदि)
- Gender (लिंग – पुरुष/महिला)
- Religion (धर्म)
- Nationality (राष्ट्रीयता)
- Subject (विषय)
- Photograph & Signature (फोटो और हस्ताक्षर)
- Disability Status (दिव्यांगता – विशेषकर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए विज्ञान/गणित की जगह संगीत/गृह विज्ञान का विकल्प)
नोट: अगर गलतियाँ समय पर ठीक नहीं करवाई गईं, तो आगे चलकर परीक्षा फॉर्म भरने, एडमिट कार्ड जारी होने और रिजल्ट में दिक्कत आ सकती है। पूरी जिम्मेदारी छात्रों, अभिभावक और स्कूल प्रधान की होगी।
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 – Important New Rule (Declaration Upload)
इस बार BSEB ने एक बहुत जरूरी नियम लागू किया है। अब हर विद्यार्थी को अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर छपे घोषणा-पत्र (Declaration Form) पर Sign करने होंगे। यह प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
-
अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती नहीं है: तो छात्रों और उनके माता/पिता/अभिभावक उसी कार्ड पर छपे घोषणा-पत्र (declaration) पर साइन करेंगे। फिर स्कूल प्रधान अपने साइन और मुहर के साथ इसे BSEB के पोर्टल पर 14 अगस्त 2026 तक अपलोड करेंगे।
-
अगर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलती थी और ऑनलाइन सुधार हो गया: तो स्कूल प्रधान संशोधित (Corrected) डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड दोबारा डाउनलोड करके छात्रों को देंगे। छात्र और उनके माता पिता इस संशोधित कार्ड पर दिए घोषणा-पत्र पर साइन करेंगे। फिर स्कूल प्रधान इसे पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
Note: अगर किसी छात्र ने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर कूद कलम/पेन से सुधार किया था, तो उसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन संशोधन के बाद जो नया कार्ड डाउनलोड होगा, उसी पर हस्ताक्षर करके अपलोड करना होगा। अगर घोषणा-पत्र अपलोड नहीं हुआ तो छात्र का ओरिजनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी नहीं होगा और वह परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा।
How to Download Bihar Board Dummy Registration Card 2027? (विद्यार्थी खुद ऐसे देखें)
अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
-
इंटर (12वीं) के लिए: https://intermediate.biharboardonline.com
-

-
-
मैट्रिक (10वीं) के लिए: https://biharboardonline.org
-

-
होमपेज पर आपको “Click Here to Download Dummy Registration Card” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ पर नीचे दी गई जानकारी ध्यान से भरें:
-
School/College Code (अपने स्कूल/कॉलेज का कोड)
- Faculty (संकाय – सिर्फ इंटर के लिए, जैसे Arts/Science/Commerce)
-
Student’s Name (विद्यार्थी का नाम)
-
Father’s Name (पिता का नाम)
-
Date of Birth (जन्म तिथि)
-

-
सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
अब आपका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
डमी कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
नोट: विद्यार्थी अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड देख तो सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन सुधार और घोषणा-पत्र अपलोड का काम सिर्फ स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड से कर सकते हैं। इसलिए अगर कोई गलती मिले तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
How to Correct Bihar Board Dummy Registration Card 2027? (स्कूल के लिए प्रक्रिया)
स्कूल/कॉलेज के प्रधान नीचे दिए गए स्टेप्स से विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करेंगे:
-
सबसे पहले संबंधित पोर्टल (इंटर के लिए https://intermediate.biharboardonline.com या मैट्रिक के लिए https://biharboardonline.org) पर जाएँ।
-
अपनी User ID और Password से लॉगिन करें।

-
लॉगिन के बाद सभी विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करें और अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ दो प्रतियों में छात्रों को उपलब्ध कराएँ।
-
छात्र अगर किसी गलती को कलम से ठीक करके वापस देते हैं, तो स्कूल के रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ही पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सुधार करें।
-
ऑनलाइन सुधार के बाद संशोधित डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड दोबारा डाउनलोड करके छात्र को दें।
-
जब कार्ड पूरी तरह त्रुटिरहित हो जाए, तो उस पर छपे घोषणा-पत्र पर छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर करवाएँ। खुद भी हस्ताक्षर और मुहर लगाएँ।
-
अब इस हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र वाले डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को स्कैन करके BSEB के पोर्टल पर 14 अगस्त 2026 तक जरूर अपलोड करें।
Note (मैट्रिक के लिए): अगर कोई छात्र दृष्टिबाधित (दोनों आँखों से न देख पाने वाला) है, तो उसके डमी पंजीयन कार्ड की कंडिका-7 में निर्दिष्ट कोटि का उल्लेख जरूर चेक करें। गलती होने पर विज्ञान की जगह संगीत और गणित की जगह गृह विज्ञान का विकल्प अनिवार्य रूप से ठीक करवाना होगा।
हेल्पलाइन
| परीक्षा | फोन नंबर | ईमेल |
|---|---|---|
| इंटरमीडिएट (12वीं) | 0612-2230039 | [email protected] |
| मैट्रिक (10वीं) | 9430429722 | [email protected] |
Important Links
| Download BSEB Matric Dummy Registration Card | Click Here |
| Download BSEB Inter Dummy Registration Card | Click Here |
| Official Notification | Download Now |
| BiharHelp website Homepage | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here To Join Telegram |
FAQs – Bihar Board Dummy Registration Card 2027
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 क्या है और यह क्यों जरूरी है?
यह आपके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का एक अस्थायी प्रिंट है जिसे चेक करना बहुत जरूरी है। इसी में गलतियाँ ठीक करवाकर और घोषणा-पत्र अपलोड करवाकर ही आपका मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड बनेगा और आप परीक्षा फॉर्म भर पाएँगे।
अगर मेरे डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नाम या जन्म तिथि गलत है तो क्या करूँ?
घबराएँ नहीं, तुरंत अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। वे आपके स्कूल रिकॉर्ड से मिलान करके 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026 के बीच पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन गलती को ठीक कर सकते हैं।
क्या मैं अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड खुद घर बैठे डाउनलोड कर सकता हूँ?
जी हाँ, आप BSEB की वेबसाइट (इंटर के लिए intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक के लिए biharboardonline.org) पर जाकर स्कूल कोड, नाम और जन्म तिथि डालकर खुद डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन सुधार सिर्फ स्कूल कर सकता है।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कौन-कौन सी गलतियाँ ठीक करवाई जा सकती हैं?
आप नाम/पिता/माता के नाम की छोटी स्पेलिंग, जन्म तिथि, फोटो, सिग्नेचर, कैटेगरी, धर्म, लिंग और विषय आदि की गलतियाँ ठीक करवा सकते हैं, लेकिन पूरा नाम बिल्कुल नहीं बदला जा सकता।
घोषणा-पत्र (Declaration Form) अपलोड न करने पर क्या होगा?
यह सबसे जरूरी स्टेप है, इसे हल्के में न लें। अगर स्कूल ने 14 अगस्त 2026 तक आपका हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो आपका मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बनेगा और आप 2027 की बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाएँगे।
