Top 15 Medical Government Job Exams 2026: बिना NEET भी पाएं शानदार सरकारी नौकरी, जानें Salary, Qualification और Reality 

Medical Government Job Exams – आज मेडिकल फील्ड में भी बहुत सारी सरकारी नौकरियों की भर्तियाँ निकल रही हैं। भारत में मेडिकल सेक्टर केवल डॉक्टर बनने तक सीमित नहीं रह गया है। आज के समय में हजारों छात्र और छात्राएं ऐसी Medical Government Job Exams की तलाश कर रहे हैं जिनके जरिये अच्छी salary और permanent नौकरी मिलें। खासकर 12वीं PCB के बाद कई students यह जानना चाहते हैं कि बिना NEET के कैन कौन सी मेडिकल सरकारी नौकरियाँ मिल सकती हैं, कौन सा exam आसान है और किस field में future सबसे ज्यादा secure है।

BiharHelp App

AIIMS, ESIC, रेलवे, NHM, Staff Nurse, CHO, Pharmacist और Paramedical Government Jobs जैसी भर्ती हर साल सरकार द्वारा निकाली जा रही हैं, लेकिन सही जानकारी की कमी के कारण ज़्यादातर students confuse हो जाते हैं कि सबसे Best Medical Government Exam कौन सा है। कुछ लोग तो सिर्फ MBBS को ही मेडिकल लाइन मान लेते हैं, जबकि reality यह है कि Nursing Government Job Exams, Railway Medical Jobs, BSc Nursing Government Jobs जैसे बहुत सारे शानदार career options मौजूद हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Top 15 Medical Government Job Exams 2026

आज इस लेख में हम आपको Top Medical Government Job Exams 2026 की पूरी list, eligibility, salary, qualification, और बिना NEET वाली medical govt jobs, लड़कियों के लिए medical jobs, जैसी जानकारी देंगे जिसे पढ़कर आप आसानी से सही नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।

Medical Government Job Exams – Overview

Details Information
Post Name Top Medical Government Job Exams 2026
Suitable For 12th PCB, Nursing, Pharmacy & Paramedical Students
Eligibility 12वीं PCB + Related Medical Course
Important Courses GNM, ANM, BSc Nursing, D.Pharm, BMLT, Paramedical Courses
Top Job Roles Staff Nurse, CHO, Pharmacist, Lab Technician, Technician Posts
Job Departments AIIMS, ESIC, NHM, Railway, State Health Department
Salary Range लगभग ₹25,000 से ₹80,000+ प्रति माह
Job Location Government Hospitals, Medical Colleges, Rural Health Centers
Bharti Kab Aati Hai साल में अलग-अलग समय पर Recruitment निकलती है
Selection Process Written Exam, Skill Test, Document Verification
NEET Required? सभी jobs के लिए जरूरी नहीं
Career Growth Promotion, Permanent Job & Government Benefits

Also Read

Medical Government Job Exams क्या होते हैं?

Medical Government Job Exams ऐसी परीक्षा होती है जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य विभाग या सरकारी अस्पताल में आपको नौकरी मिलती है। इसके अंतर्गत कुछ परीक्षाएं आती हैं, जब आप उन्हें पास करते हैं तो आपको AIIMS, ESIC, Railway, NHM, और अन्य medical institutions में नौकरी मिलती है। आप इस तरह की परीक्षा से Staff Nurse, Pharmacist, CHO (Community Health Officer), Lab Technician, Medical Officer, Paramedical Staff, Nursing Officer जैसे पदों पर नौकरी प्राप्त कर पाते हैं। 

यह एक सरकारी नौकरी होती है, ज़्यादातर 12वीं पास के आधार पर होती है और आमतौर पर आपको केवल एक ही परीक्षा देना होता है। इसके लिए 12वीं में आपके पास PCB होना जरूरी है। अगर कोई graduation के आधार पर नौकरी है तो उसके लिए आपके पास GNM, BSc Nursing, B.Pharm, D.Pharm जैसे medical courses होने चाहिए।

अलग अलग medical government jobs मे चयन प्रक्रिया अलग अलग हो सकती है। कुछ exams में केवल written exams होते हैं, जबकि कई भर्तियों में skill test, document verification और interview भी होते हैं। इसके अलावा हर exam की eligibility, age limit, और syllabus अलग अलग होता है जिसके बारे मे नीचे बताया गया है।

Also Read

12वीं PCB के बाद मेडिकल सरकारी नौकरी कैसे पाएं? 

अगर आपने 12वीं PCB से पास की है, तो मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने के कई अच्छे विकल्प हैं। ज़्यादातर students सिर्फ NEET और MBBS पर focus करते हैं, जबकि Nursing, Pharmacy, और Paramedical सेक्टर में भी अच्छी सरकारी भर्ती निकलती है। 

12वीं के बाद मेडिकल लाइन मे आगे बढ़ने के लिए सबसे ज्यादा demand वाले options ये माने जाते है – 

  • GNM and BSc Nursing
  • ANM Course 
  • D. Pharm or B.Pharm
  • Lab Technician and Paramedical Courses
  • Community Health Officer (CHO) related courses

इन courses के बाद आप AIIMS, ESIC, Railway, NHM और State Health Department की भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कई Medical Government Job Exams बिना NEET दिए भी  मिल सकते हैं। अगर आपको पहले से पता है कि Staff Nurse, Pharmacist, या Lab Technician में से किस field में जाना है, तो preparation ज्यादा focused हो जाती है। 

  • Biology basics मजबूत रखें 
  • Previous Year Paper जरूर लगाए 
  • जिस परीक्षा को target कर रहे हैं, उनका syllabus पहले समझें 
  • एक साथ कई exams की तैयारी करने से बचें 

12वीं के बाद medical government job के लिए क्या करना होगा 

Exam / Job 12वीं के बाद क्या करना होगा?
AIIMS Nursing Officer GNM या BSc Nursing
NHM CHO Exam BSc Nursing / GNM
Staff Nurse Recruitment ANM / GNM / BSc Nursing
Pharmacist Government Jobs D.Pharm / B.Pharm
Railway Medical Jobs Paramedical / Pharmacy Course
Lab Technician Jobs DMLT / BMLT Course

Top Medical Government Job Exams

वर्तमान मे आपको कौन कौन से बेहतरीन मेडिकल की नौकरी मिल रही है उसकी सूची नीचे दी गई है – 

ESIC Paramedical Recruitment

ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) में सामी सामी पर Lab Technician, Pharmacist, ECG Technician, OT Assistant और दूसरे paramedical पदों पर भर्ती निकलती है। यह भर्ती उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है जिन्होंने pharmacy या paramedical courses किए हैं। इसमे सरकारी अस्पतालों और ESIC medical colleges मे नौकरी मिलती है, जहां salary के साथ job security और promotion opportunities भी अच्छी होती है। 

Details Information
Eligibility Paramedical / Pharmacy Course
Job Role Technician, Pharmacist आदि
Salary लगभग ₹25,000 – ₹60,000
Location पूरे भारत में

Railway Medical Staff Recruitment 

Indian Railways में हर साल medical की नौकरी की भर्ती जारी की जाती है। इसमें Staff Nurse, Pharmacist, Lab Technician और Health Inspector जैसे पदों पर भर्ती होती है। रेल्वे की medical jobs काफी लोकप्रिय होती है, क्यूंकी इसमे salary के साथ railway facilities और अन्य सरकारी benefits भी मिलते हैं। मेडिकल फील्ड मे stable government job चाहने वाले candidates के लिए यह अच्छा option होता है। 

Details Information
Eligibility GNM / Pharmacy / Paramedical
Job Role Nurse, Pharmacist, Technician
Salary लगभग ₹30,000 – ₹70,000
Location Railway Zones के अनुसार

NHM CHO Exam 

National Health Mission के अंतर्गत CHO यानी Community Health Officer की भर्ती एक लोकप्रिय और बेहतरीन मेडिकल नौकरी है। यह ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक चर्चित पद है। इस job में health centers पर मरीजों की basic medical services और health programs की ज़िम्मेदारी होती है। BSc Nursing और GNM candidates के बीच यह exam बहुत popular है, क्योंकि इसमें बहुत अच्छी salary के साथ गाँव स्तर पर एक permanent job मिल जाता है। 

Details Information
Eligibility BSc Nursing / GNM
Job Role Community Health Officer
Salary लगभग ₹25,000 – ₹40,000
Location Rural Health Centers

DSSSB Pharmacist Exam 

यह परीक्षा भी आपको Medical Government Job के लिए हर साल भर्ती जारी करती है। इसमें आपको दिल्ली सरकार के अस्पताल और health department में pharmacist के पद पर नौकरी मिलेगी। यह exam खासकर D.Pharm और BPharm candidates के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमे दवाइयों का management, distribution, patient support जैसी जिम्मेदारी होती है। 

Details Information
Eligibility D.Pharm / B.Pharm
Job Role Pharmacist
Salary लगभग ₹35,000 – ₹60,000
Location Delhi Government Hospitals

AIIMS CRE Exam 

AIIMS CRE परीक्षा के माध्यम से AIIMS संस्थानों में अलग-अलग non-faculty medical और technical पदों पर भर्ती की जाती है। इसमें Nursing Officer, Lab Technician, Assistant और कई paramedical posts शामिल हो सकते हैं। AIIMS में नौकरी मिलती है, इस वजह से इसमें competition भी बहुत ज्यादा होता है, लेकिन एक आराम की और बेहतरीन respected job मिलती है।

Details Information
Eligibility Post के अनुसार अलग
Job Role Nursing / Technical Staff
Salary लगभग ₹35,000 – ₹80,000
Location विभिन्न AIIMS Institutes

Military Nursing Service (MNS)

Military Nursing Service भारतीय सेना की मेडिकल ब्रांच का हिस्सा है, जहां nursing candidates को armed forces hospitals में सेवा देने का मौका मिलता है। यह नौकरी discipline, सम्मान और सरकारी सुविधा के कारण काफी आकर्षक मानी जाती है। इसमे काफी अच्छे रैंक की नौकरी निकलती है जिसमे आपको बहुत सारी सुविधा और बहुत अच्छी तनख्वा भी मिलती है।

Details Information
Eligibility BSc Nursing
Job Role Military Nurse
Salary लगभग ₹50,000+
Location Army Hospitals

State Staff Nurse Exams 

यह एक राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की नौकरी है जो हर राज्य में अलग-अलग समय पर जारी की जाती है। यह medical sector की सबसे लोकप्रिय government jobs मे से एक मानी जाती है। इसमें सरकारी अस्पतालों और health centers में मरीजों की देखभाल और medical support की जिम्मेदारी वाली नौकरी मिलती है। इसके लिए कुछ पद पर GNM और BSc Nursing की जरूरत होती है, और कुछ पद पर आप केवल 12वीं पास के आधार पर भी आवेदन कर पाते है। इसमें career बनाना आसान होता है और उसकी प्रक्रिया हर राज्य के साथ अलग-अलग हो सकती है।

Details Information
Eligibility GNM / BSc Nursing
Job Role Staff Nurse
Salary लगभग ₹30,000 – ₹65,000
Location State Government Hospitals

बिना NEET वाली Top Medical Government Jobs 2026

बहुत सारे students को ऐसा लगता है कि medical field में सरकारी नौकरी पाने के लिए NEET जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है, अगर आप Nursing, Pharmacy और Paramedical के सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं तो बिना NEET के भी medical field में सरकारी नौकरी मिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सरकारी नौकरी के बारे मे बताने वाले है जिसके लिए NEET की जरूरत नहीं है और उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Job / Exam जरूरी योग्यता कहाँ नौकरी मिलती है
Staff Nurse GNM / BSc Nursing Government Hospitals
CHO (Community Health Officer) BSc Nursing / GNM NHM Health Centers
Pharmacist D.Pharm / B.Pharm Government Hospitals
Lab Technician DMLT / BMLT Labs, Medical Colleges
Railway Medical Staff Paramedical Course Indian Railways
ESIC Paramedical Jobs Pharmacy / Technical Course ESIC Hospitals
OT Technician OT Technician Course Government Hospitals
X-Ray Technician Radiology / X-Ray Course AIIMS, District Hospitals
ECG Technician ECG Technician Course Medical Colleges
Dental Hygienist Dental Diploma / Course Health Department
Blood Bank Technician DMLT / Lab Course Blood Banks
Dialysis Technician Dialysis Technician Course Government Medical Centers

Medical Government Jobs Preparation Tips

मेडिकल सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय सिर्फ ज्यादा पढ्न ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही strategy के साथ तैयारी करना ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप शुरुआत से ही सही दिशा मे focused preparation करेंगे तो आपका नौकरी जल्दी लग जाएगा – 

  • सबसे पहले जिस exam को target करना है उसका syllabus अच्छे से समझें 
  • Biology और Subject Related Basics मजबूत रखें 
  • Previous Year Question Papers जरूर सॉल्व करें 
  • ज्यादा से ज्यादा mock test लगाए और उसके सारे सवाल को solve करें 
  • Daily Current Affairs और General Knowledge पढ़ें
  • एक साथ कई exams की तैयारी करने से बचें, केवल एक exam के PYQs और Mock को solve करें 
  • Regular Revision और Mock Tests पर ज्यादा ध्यान दें 

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको Medical Government Job Exams 2026 के बारे में पूरी जानकारी दी है। आज के समय में मेडिकल सेक्टर सिर्फ MBBS और डॉक्टर नहीं है। Nursing, Pharmacy, Paramedical, और दूसरे डिपार्टमेंट की भी उतनी ही value है। सही course, सही exam और focused preparation के जरिये छात्र बिना NEET के भी Medical Government Job प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन नौकरियों में अच्छी salary, job security, promotion और long-term career growth भी मिलती है।

अगर आप मेडिकल फील्ड मे सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो सबसे जरूरी है की शुरुआत मे ही अपना लक्ष्य clear रखें और उसी के अनुसार तैयारी करें। आज इस लेख में हम आपको इस तरह के Medical Government Job के लिए सही दिशा और सही course या exam के बारे में अच्छे से बताने का प्रयास करेंगे। अगर हमने साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *