RRB Group D Admit Card 2026: CBT Exam Date Out, Check Hall Ticket Release Date, Exam City Slip, Download Process and Complete Exam Guidelines

RRB Group D Admit Card 2026: अगर आपने भी CEN 09/2025 के तहत रेलवे में Group D (लेवल 1) के पदों के लिए आवेदन किया है और अब अपनी CBT परीक्षा की एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Railway Recruitment Board (RRB) ने आज यानि 03 जुलाई 2026 को एक नोटिस जारी करके RRB Group D CBT Exam 2026 की टेंटेटिव एग्जाम डेट जारी कर दी है, इसका एग्जाम 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक होने वाला है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस RRB Group D CBT Exam 2026 के लिए आपका एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 दिन पहले यानि 30 जुलाई 2026 (Expected) जारी किया जाएगा। आप अपना एडमिट कार्ड अपने RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। और इससे पहले आप सभी उम्मीदवार अपनी Exam City और टाइम टेबल की डिटेल नोटिफिकेशन भी एग्जाम से करीब 10 दिन पहले यानी जुलाई के आखिरी हफ्ते में देख पाएंगे।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको RRB Group D Admit Card 2026 की पूरी जानकारी देंगे जैसे जब एडमिट कार्ड जारी होगा, तो आपको अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है। और साथ ही परीक्षा की तारीख, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स आपको चाहिए होंगे, एडमिट कार्ड पर कौन सी जानकारी आपको देखनी है, और परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा। तो आप सभी हमारे इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

RRB Group D Admit Card 2026

RRB Group D Admit Card 2026: Overview

Particulars Details
Exam Conducting Body Railway Recruitment Boards (RRBs)
Exam Name RRB Group D CBT Exam 2026
Post Name Various Posts in Level-1 (Track Maintainer, Helper, Pointsman etc.)
Advertisement No. CEN No. 09/2025
Total Vacancies 22,195 (Revised)
Mode of Admit Card Availability Online
Admit Card Release Date परीक्षा से 4 दिन पहले (जुलाई 2026 में)
RRB Group D CBT Exam Date 03rd August 2026 to 21st August 2026
Selection Process CBT, PET, Document Verification, Medical Examination
Official Website indianrailways.gov.in / rrbcdg.gov.in

RRB Group D Admit Card And Exam 2026 – Details

अगर आप भी RRB Group D Admit Card And Exam 2026 की जानकारी लेना चाहते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि RRB ने आज यानि 03 जुलाई 2026 को एक नोटिस जारी किया है जिसमें Group D के अलग-अलग पदों जैसे Track Maintainer, Helper/Assistant, Assistant Pointsman आदि की CBT परीक्षा की जानकारी दी है। यह परीक्षा 03 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक होने जा रही है।

जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड को परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) चाहिए होगी।

RRB Group D Admit Card 2026 Notification image of RRB Group D Admit Card 2026

Also Read…

Important Dates of RRB Group D Admit Card 2026

Events Dates
Online Application Start Date 31 January 2026
Last Date of Online Application 09 March 2026 (Extended)
Exam Date Out 03 July 2026
Exam City & Date Intimation परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले (जुलाई आखिरी सप्ताह)
RRB Group D CBT Exam Date 03 August 2026 to 21 August 2026
RRB Group D Admit Card Release Date परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले

RRB Group D Vacancy Details 2026

नीचे दी गई टेबल में जोन-वार वैकेंसी की पूरी डिटेल है। आप अपने जोन की vacancy डिटेल टेबल में चेक कर सकते हैं।

RRB Zone Total Vacancies
Western Railway (Mumbai) 3,148
North Western Railway (Jaipur) 974
North Central Railway (Prayagraj) 1,183
South Western Railway (Hubli) 90
West Central Railway (Jabalpur) 1,147
East Coast Railway (Bhubaneswar) 803
South East Central Railway (Bilaspur) 1,199
Northern Railway (New Delhi) 3,537
Southern Railway (Chennai) 1,036
North Eastern Railway (Gorakhpur) 1,196
Northeast Frontier Railway (Guwahati) 1,776
Eastern Railway + Metro Kolkata 1,173
Central Railway (Mumbai) 1,979
East Central Railway (Hajipur) 993
South Eastern Railway (Kolkata) 949
South Central Railway (Secunderabad) 1,012
Grand Total (कुल योग) 22,195

RRB Group D Exam Date and Time 2026 – Expected

RRB Group D CBT की परीक्षा 03 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक अलग-अलग शिफ्ट्स में होगी। यह परीक्षा एक दिन में कई शिफ्ट्स में आयोजित की जा सकती है, लेकिन सही समय के लिए आप अपने एडमिट कार्ड पर ही देखें। और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

Shift Reporting Time Gate Close Exam Start Time Exam End Time
1st Shift 7:30 AM 8:30 AM 9:00 AM 10:30 AM
2nd Shift 12:30 PM 1:30 PM 2:00 PM 3:30 PM
3rd Shift 4:30 PM 5:30 PM 6:00 PM 7:30 PM

नोट: ये जो टाइमिंग दी गई है वो expected है और पिछली परीक्षाओं पर आधारित है, पूरी तरह पक्की नहीं। सही टाइमिंग के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए टाइम ही देखें।

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card कॉपी — उम्मीदवारों के पास अपना RRB Group D Admit Card 2026 का प्रिंटआउट होना चाहिए।

  • Valid Photo ID Proof — आधार कार्ड (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Passport, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID) होनी ही चाहिए।

  • बायोमेट्रिक के लिए — Original आधार कार्ड अनिवार्य है, क्योंकि एंट्री से पहले आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी।

नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर आधार वेरिफाई नहीं किया है तो www.rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके पहले वेरिफिकेशन कर लें। और अगर आधार (UIDAI) की वेबसाइट पर Unlock नहीं है तो एग्जाम में आने से पहले Unlock कर लें, वरना एग्जाम सेंटर पर दिक्कत हो सकती है।

Details Mentioned on RRB Group D Admit Card 2026

एडमिट कार्ड पर इन सभी चीजों को ध्यान से चेक कर लें, अगर कुछ भी गलत हो तो, एडमिट कार्ड पर दिए नंबर, ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट पर दिए contacts से संपर्क करके इन डिटेल्स को ठीक करवाएं।

Information Description
Candidate’s Name उम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Name पिता का नाम
Roll Number रोल नंबर
Exam Date & Time परीक्षा की तारीख और समय
Exam Centre परीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Time रिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signature फोटो और सिग्नेचर
Exam Instructions परीक्षा के जरूरी नियम

RRB Group D Selection Process

RRB Group D के लिए सिलेक्शन प्रोसेस नीचे दिए गए स्टेज के अनुसार होगा:

  • First Stage – Computer Based Test (CBT): ऑब्जेक्टिव टाइप का ऑनलाइन एग्जाम होगा जिसमें मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस, और जनरल अवेयरनेस/करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी।

    • Exam Mode: Computer Based Test (CBT)
    • Question Type: Objective Type (Multiple Choice Questions)
    • Total Questions: 100
    • Total Marks: 100
    • Exam Duration: 90 Minutes
    • Duration for PwBD Candidates: 120 Minutes (with scribe)
    • Marking Scheme: 1 mark for each correct answer
    • Negative Marking: 1/3 mark deducted for each wrong answer
    • Medium of Exam: Hindi, English and other regional languages
  • Second Stage – Physical Efficiency Test (PET): CBT में क्वालीफाई करने वालों को PET के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, वजन उठाना आदि शामिल है।

  • Third Stage – Document Verification (DV): PET पास करने के बाद आपके सभी जरूरी कागजात और सर्टिफिकेट चेक किए जाएंगे।

  • Fourth Stage – Medical Examination (ME): आखिरी में आपका मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। मेडिकल में फिट पाए जाने पर ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

Note: अगर आप Selection Process और Syllabus की डिटेल जानकारी चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पढ़ सकते हैं।

How to Download RRB Group D Admit Card 2026 Step By Step?

अगर आप भी अपने RRB Group D Admit Card 2026 को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी एडमिट कार्ड जारी होगा (परीक्षा से 4 दिन पहले), तब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें:

  • सबसे पहले आपको Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे आपने जिस जोन में फॉर्म भरा है, उसकी वेबसाइट पर)।

indian railways website home page for RRB Group D Admit Card 2026

  • फिर होम पेज पर आपको अपने जोन की वेबसाइट के हिसाब से “CEN 09/2025 (Level-1 Posts)” की ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें।

Group D section for RRB Group D Admit Card 2026

  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा, वहाँ “CBT: E-Call Letter” या “Download Admit Card” का लिंक मिल जाएगा। उस पर क्लिक करें। या फिर होम पेज पर ही नीचे ‘Important Announcements’ के सेक्शन में भी “CEN 09/2025 Level-1 E-Call Letter” के नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।

  • अब Candidate Login पेज खुलेगा। इसमें अपना Registration Number और Date of Birth (DOB/Password) डालें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और “Login” बटन पर क्लिक करें।

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने “Download Admit Card” या “E-Call Letter” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  • आपका RRB Group D Admit Card 2026 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और कम से कम 2-3 कलर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Important Links

Admit Card Download Link Click Here (Active Soon)
Official Zone Website Visit Now 
Admit Card Notice Download Now (Active Soon)
Exam Date Notification Download Now
Join Our Telegram Channel
Join Now

RRB Group D Admit Card 2026 – FAQs

RRB Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा और इसे कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 दिन पहले जुलाई/अगस्त 2026 में जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

RRB Group D CBT परीक्षा कब से कब तक आयोजित होने वाली है?

RRB के नोटिस के अनुसार, लेवल-1 (Group D) पदों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 03 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है?

आपको अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, ओरिजिनल आधार कार्ड (या ई-वेरिफाइड कॉपी) और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे PAN, वोटर ID, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना बिल्कुल जरूरी है।

क्या RRB Group D CBT एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

जी हाँ, RRB Group D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। हर गलत उत्तर देने पर आपके कुल अंकों में से 1/3 अंक काट लिए जाएंगे, इसलिए सोच-समझकर ही उत्तर दें।

अगर एडमिट कार्ड पर कोई गलती है या डाउनलोड नहीं हो पा रहा तो क्या करें?

अगर एडमिट कार्ड पर नाम, जन्म तिथि या फोटो में कोई गलती है, या आपको डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत अपने रीजनल RRB की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें और समय रहते उसे ठीक करवाएं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *