RRB Paramedical Recruitment 2026: Railway Approves 600 Nursing, Pharmacist, Lab Assistant & Technician Posts, Check Eligibility, Salary, Vacancy Details & Apply Online Updates

RRB Paramedical Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं और रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Railway Recruitment Board (RRB) ने 2026-2027 के लिए होने वाली पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए कुल 600 पदों पर मंजूरी दे दी है। इस भर्ती के लिए जल्द ही Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा Centralized Employment Notification (CEN) जारी किया जाएगा।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे बोर्ड ने 22 जुलाई 2026 के एक नोटिस जारी करके 09 अलग-अलग पैरामेडिकल केटेगरी के लिए कुल 600 रिक्तियों की मंजूरी की जानकारी दी है। इनमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (372) और फार्मासिस्ट (120) के हैं। अगर आपके पास भी इन पदों से सम्बंधित पैरामेडिकल की डिग्री या डिप्लोमा है, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है, पर जल्द ही फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन शुरू हो जाएंगे।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

RRB Paramedical Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको RRB Paramedical Recruitment 2026 की जानकारी देंगे। यह भर्ती नर्सिंग, फार्मेसी, रेडियोग्राफी, लैब असिस्टेंट और अन्य पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने अभी सिर्फ Vacancy Approval दिया है और RRB जल्द ही CEN जारी करेगा। आगे इस लेख में हम आपको RRB Paramedical Recruitment 2026 से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे, तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB Paramedical Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Railway Recruitment Boards (RRBs), under Railway Board
Recruitment Type Centralized Employment Notification (CEN) – Paramedical Categories, 2026
Letter No. 2026/E(MPP)/25/13/Paramedical
Approval Date 22 July 2026
Total Approved Vacancies 600
Number of Categories 09
CEN Notification Status Not yet released (Vacancies Approved for Future Notification)
Application Mode Expected Online (rrbapply.gov.in)
Selection Process CBT, Document Verification & Medical Examination (Expected)
Who Can Apply All Over India (कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है)
Official Website rrbapply.gov.in

RRB Paramedical Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी RRB Paramedical Recruitment 2026 के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने 22 जुलाई 2026 को एक नोटिस जारी करके मेडिकल विभाग की पैरामेडिकल स्टाफ की रिक्तियों के लिए कुल 600 पदों को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती पूरे देश के सभी RRB Zones और Production Units में होने वाली है।

आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड के सालाना कैलेंडर के अनुसार, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती जुलाई-सितंबर 2026 विंडो में रखी गई है। इसी के तहत यह वैकेंसी अप्रूवल जारी किया गया है। RRB इस भर्ती के लिए जल्द ही फुल नोटिफिकेशन जारी करने वाला है, जिसमें वैकेंसी की पूरी जानकारी, एग्जाम डेट्स, फीस, योग्यता और अन्य जरूरी जानकारियाँ होंगी। फुल नोटिफिकेशन आने के बाद इसी आर्टिकल में सब अपडेट कर दिया जाएगा, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Vacancy Approved notification image of RRB Paramedical Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of RRB Paramedical Recruitment 2026

Events Dates
Vacancy Approval Date (Railway Board) 22 July 2026
Employment Notice (CEN) Date जल्द जारी होगा
Detailed Notification (CEN) To be announced
Online Apply Start Date To be announced
Online Apply Last Date To be announced
CBT Exam Date To be announced
Admit Card Release परीक्षा से पहले
Result Declaration परीक्षा के बाद

नोट: यह सभी तारीखें Expected हैं। आधिकारिक CEN जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएंगी।

RRB Paramedical Vacancy 2026: Post-Wise Details

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस भर्ती में 09 पैरामेडिकल कैटेगेरी के कुल 600 पदों पर भर्ती होगी। नीचे पोस्ट-वाइज और पे लेवल-वाइज वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है:

Post Name Pay Level Approved Vacancies
Dialysis Technician 6 01
ECG Technician 4 04
Lab Assistant Gr. II 3 31
Nursing Superintendent 7 372
Pharmacist (Entry Grade) 5 120
Radiographer / X-ray Technician 5 25
Health and Malaria Inspector Gr. II 6 43
Optometrist 4 02
Audiologist & Speech Therapist 6 02
Total 600

नोट: यह वैकेंसी की संख्या रेलवे बोर्ड द्वारा Approve की गई है। आधिकारिक CEN जारी होने के समय इसमें बदलाव हो सकता है।

Vacany List for RRB Paramedical Recruitment 2026

RRB Paramedical 2026 Application Fee (Expected)

पिछली भर्ती के अनुसार संभावित शुल्क नीचे दिया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

Category Fee (Expected)
General / OBC / EWS ₹500/- (₹400/- Refund appearing in 1st stage CBT)
SC / ST / PwD / Female / Transgender / Ex-Servicemen / Minorities / EBC ₹250/- (All refund appearing in 1st stage CBT)
Payment Mode Online (BHIM UPI, Net Banking, Debit/Credit Cards)

नोट: यह फीस Expected है, फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

RRB Paramedical Recruitment 2026 Eligibility Criteria (Expected)

रेलवे बोर्ड के वैकेंसी अप्रूवल पत्र में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है। पिछली RRB Paramedical भर्ती (CEN 03/2025) के आधार पर संभावित योग्यता नीचे दी गई है। जब पूरी नोटिफिकेशन आ जाएगी तब इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

Educational Qualification (Expected)

Post Name Expected Educational Qualification
Dialysis Technician B.Sc. + Diploma in Dialysis Technology OR Degree in Dialysis Technology from recognized institute.
ECG Technician 10+2 (Science) + Diploma/Certificate in ECG Technology from recognized institute.
Lab Assistant Gr. II 10+2 (Science) + Diploma in Medical Lab Technology (DMLT) from recognized institute.
Nursing Superintendent B.Sc. Nursing from recognized university/institute OR General Nursing & Midwifery (GNM) + valid registration with Indian/State Nursing Council.
Pharmacist (Entry Grade) 10+2 (Science) + Diploma in Pharmacy OR Degree in Pharmacy from recognized institute + valid registration with Pharmacy Council.
Radiographer / X-ray Technician 10+2 (Physics & Chemistry) + Diploma in Radiography/X-ray Technician from recognized institute.
Health & Malaria Inspector Gr. II B.Sc. (Chemistry) + 1-year Diploma of Health/Sanitary Inspector OR 1-year Certificate course of Health/Sanitary Inspector from recognized institute.
Optometrist B.Sc. in Optometry OR Diploma in Ophthalmic Technology (Optometry) from recognized institute.
Audiologist & Speech Therapist B.Sc. in Speech & Hearing / Audiology + valid registration with RCI (Rehabilitation Council of India).

Age Limit (Expected)

Category Expected Age Limit
Minimum Age 18 Years
Maximum Age 33 Years (Expected, post-wise)
Age Calculation Date Expected as on 01 January 2026 या 01 July 2026

Age Relaxation (Expected)

Category Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
PwBD (UR) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC/ST) 15 Years
Ex-Servicemen Length of Service + 3 Years
Railway Staff (Group C/D, 3+ yrs service) UR – Up to 40 Years, OBC – Up to 43 Years, SC/ST – Up to 45 Years

नोट: यह सभी Eligibility Criteria पिछली भर्ती के आधार पर Expected है। आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

RRB Paramedical Selection Process 2026 (Expected)

RRB Paramedical की चयन प्रक्रिया पिछली भर्तियों के आधार पर निम्नलिखित चरणों में पूरी होने की उम्मीद है:

  • CBT (Computer Based Test): सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा जिसमें प्रोफेशनल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंकगणित, रीजनिंग और जनरल साइंस से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रहने की उम्मीद है (हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जा सकते हैं)।

  • Document Verification: CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

  • Medical Examination: लास्ट में मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

नोट: यह चयन प्रक्रिया पिछली भर्ती के आधार पर Expected है। आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

RRB Paramedical 2026 Pay Level & Salary Structure (Expected)

रेलवे बोर्ड के पत्र में प्रत्येक पद के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल निर्धारित किया गया है। नीचे पे लेवल के अनुसार संभावित प्रारंभिक बेसिक पे दिया गया है:

Pay Level Post Name Expected Initial Basic Pay
Level-3 Lab Assistant Gr. II ₹21,700/-
Level-4 ECG Technician, Optometrist ₹25,500/-
Level-5 Pharmacist (Entry Grade), Radiographer / X-ray Technician ₹29,200/-
Level-6 Dialysis Technician, Health & Malaria Inspector Gr. II, Audiologist & Speech Therapist ₹35,400/-
Level-7 Nursing Superintendent ₹44,900/-

नोट: यह सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार Expected है। DA, HRA, TA और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

How to Apply Online for RRB Paramedical Recruitment 2026?

RRB Paramedical Recruitment 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। जब भी आवेदन शुरू होंगे, आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अप्लाई कर पाएंगे:

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

rrbapply website home page apply for RRB Paramedical Recruitment 2026

  • होम पेज पर आपको “RRB Paramedical Recruitment 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो अपनी लॉगिन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। नए उम्मीदवार “Create an account” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।

Login Form for RRB Paramedical Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। अपनी पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी सही-सही भरें।

  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (BHIM UPI, Net Banking, Debit/Credit Cards के जरिए)।

  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार जरूर चेक करें और फिर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here (Link Active Soon)
RRB Official Website Click Here
Short Notification Download Link Download Now (Out Soon)
Full Notification Download Now (Out Soon)
Approved Vacancy Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – RRB Paramedical Recruitment 2026

RRB Paramedical Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी और मुख्य पोस्ट कौन-कौन से हैं?

रेलवे बोर्ड ने 22 जुलाई 2026 को 09 पैरामेडिकल श्रेणियों के कुल 600 पदों को मंजूरी दी है, जिनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (372), फार्मासिस्ट (120), हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (43) और लैब असिस्टेंट (31) जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।

RRB Paramedical 2026 की फुल नोटिफिकेशन (CEN) कब जारी होगी और आवेदन कब शुरू होंगे?

अभी तक सिर्फ रेलवे बोर्ड ने वैकेंसी को मंजूरी दी है, फुल CEN जारी नहीं हुई है। रेलवे के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, पैरामेडिकल श्रेणियों की भर्ती जुलाई-सितंबर 2026 विंडो में आने की उम्मीद है।

RRB Paramedical भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या रखी गई है?

पिछली भर्तियों के अनुसार, पदों के लिए 10+2 (साइंस) से लेकर B.Sc. नर्सिंग/फार्मेसी जैसी संबंधित योग्यता चाहिए। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रहने की उम्मीद है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

क्या RRB Paramedical 2026 के आवेदन शुल्क में कोई छूट या रिफंड का प्रावधान है?

पिछली भर्ती की तरह इस बार भी जनरल/OBC/EWS को ₹500 में से ₹400 और SC/ST/PwD/महिलाओं को ₹250 में से पूरे ₹250 CBT में बैठने पर रिफंड मिलने की उम्मीद है।

RRB Paramedical 2026 का सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी पैकेज क्या होगा?

चयन प्रक्रिया में CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल रहने की उम्मीद है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 से 7 के अनुसार ₹21,700 से ₹44,900 तक बेसिक सैलरी और भत्ते मिलेंगे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *