GATE 2027: अगर आप भी इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस या ह्यूमैनिटीज में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं और GATE का एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Indian Institute of Technology Madras (IITM) ने GATE 2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें GATE 2027 के लिए योग्य छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GATE 2027 के लिए 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 21 सितंबर 2026 तक बिना कोई लेट फीस के और 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इस लेख में हम आपको GATE 2027 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे महत्त्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन की फीस, आवेदन करने की योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, टेस्ट पेपर की लिस्ट और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आदि। साथ ही लेख के अंत में हम आपको फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जो 14 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। जिससे आप GATE 2027 के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे।
GATE 2027: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Organization | Indian Institute of Technology Madras (IITM) |
| Exam Name | Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2027 |
| Conducting Body | National Coordination Board (NCB), Dept. of Higher Education, MoE |
| Purpose | M.Tech./Ph.D. Admission, PSU Recruitment, Fellowship |
| Total Test Papers | 30 |
| Application Start Date | 14 August 2026 |
| Last Date to Apply (Without Late Fee) | 21 September 2026 |
| Last Date to Apply (With Late Fee) | 30 September 2026 |
| Exam Dates | 6, 7, 13, 14, 20 & 21 February 2027 |
| Result Date | 19 March 2027 |
| Score Validity | 3 Years |
| Application Mode | Online Only (GOAPS Portal) |
| Who Can Apply | All Over India (Also Foreign Nationals) |
| Official Website | gate2027.iitm.ac.in |
GATE 2027 Notification Details
अगर आप भी GATE 2027 की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि IIT Madras ने GATE 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है और इस परीक्षा का आयोजन IIT मद्रास द्वारा ही किया जाएगा। GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में एग्जाम की तिथियाँ भी जारी कर दी है। इसका एग्जाम 6 फरवरी से 21 फरवरी 2027 के बीच तीन वीकेंड्स पर दो शिफ्टों (सुबह 9:30 से 12:30 और दोपहर 2:30 से 5:30) में होने वाला है।
नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार GATE 2027 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे और एक नया पेपर “Robotics & Automation (RA)” भी जोड़ा गया है। साथ ही कई पेपरों के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है। GATE 2027 का स्कोर रिजल्ट घोषित होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा। इस स्कोर के आधार पर आप M.Tech./Ph.D. में एडमिशन और PSU कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। और इसकी परीक्षा देशभर के 300 से अधिक शहरों में कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। GATE 2027 की अन्य जरूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

Also Read…
- Indian Army Officer Recruitment 2026: Apply Online Started, JAG, NCC (Men) Notification – Check Eligibility, Age Limit, Selection Process, Salary & Dates
- SAIL RSP Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 1110 Trade, Technician & Graduate Apprentice Posts, Eligibility, Walk-in Schedule
- Northeast Frontier Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 (Apply Start): Apply Online for 6777 Act Apprentice Posts, Check Eligibility, Vacancy, Age Limit, Important Dates & Notification
- IGCAR Apprentice Recruitment 2026 (Apply Start): Apply for 200 ITI Trade Apprentice Posts, Apply Online, Eligibility, Last Date, Selection Process & Stipend
Important Dates of GATE 2027
| Events | Dates |
|---|---|
| GOAPS Portal Opening (Online Application Start) | 14 August 2026 |
| Regular Registration Closes (Without Late Fee) | 21 September 2026 |
| Extended Registration Closes (With Late Fee) | 30 September 2026 |
| Application Rectification/Correction Window | 14 October to 21 October 2026 |
| City Allotment Notification | 04 January 2027 |
| Admit Card Download | To be announced (TBA) |
| GATE 2027 Exam Dates | 6, 7, 13, 14, 20 & 21 February 2027 |
| Result Declaration | 19 March 2027 |
| Score Card Download (Free) | TBA |
| Score Card Download (Paid – ₹500 per paper) | TBA to 31 December 2027 |
GATE Exam क्या है?
GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जो Indian Institute of Science (IISc) और Indian Institutes of Technology (IITs) द्वारा संयुक्त रूप से करवाई जाती है। और यह परीक्षा साल में एक बार ही होती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या PSU में नौकरी करना चाहते हैं। GATE स्कोर के मुख्य उपयोग इस प्रकार हैं:
-
M.Tech./M.E./Ph.D. में एडमिशन: IITs, NITs, IIITs और अन्य केंद्रीय संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए GATE स्कोर जरूरी है।
-
PSU भर्ती: कई सरकारी कंपनियाँ (जैसे ONGC, NTPC, IOCL, SAIL, BHEL, GAIL आदि) अपनी भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर का उपयोग करती हैं।
-
फेलोशिप/स्कॉलरशिप: M.Tech. के दौरान AICTE/ MoE की तरफ से छात्रवृत्ति (Stipend) प्राप्त करने के लिए GATE क्वालीफाई करना जरूरी है।
-
विदेशी विश्वविद्यालय: कुछ विदेशी विश्वविद्यालय (जैसे NTU सिंगापुर, TUM जर्मनी) भी GATE स्कोर स्वीकार करते हैं।

GATE 2027 Application Fee
| Category | Regular Period (14 Aug – 21 Sep 2026) | Extended Period (22 Sep – 30 Sep 2026) |
|---|---|---|
| Female / SC / ST / PwD | ₹1,000/- | ₹1,500/- |
| All Other Candidates (Including Foreign Nationals) | ₹2,000/- | ₹2,500/- |
| Payment Mode | Online | Online |
नोट: यदि आप दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन करते हैं, तो दो पेपर के हिसाब से फीस देनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI, Wallet) से करना होगा। बैंक/पेमेंट गेटवे के सर्विस चार्जेस अलग से देना होगा।
GATE 2027 Test Papers List
GATE 2027 कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित होगी। नीचे सभी पेपर और उनके कोड दिए गए हैं:
| Test Paper | Code | Test Paper | Code |
|---|---|---|---|
| Aerospace Engineering | AE | Geology and Geophysics | GG* |
| Agricultural Engineering | AG | Instrumentation Engineering | IN |
| Architecture and Planning | AR* | Mathematics | MA |
| Biomedical Engineering | BM | Mechanical Engineering | ME |
| Biotechnology | BT | Mining Engineering | MN |
| Civil Engineering | CE | Metallurgical Engineering | MT |
| Chemical Engineering | CH | Naval Architecture & Marine Engineering | NM |
| Computer Science & Information Technology | CS | Petroleum Engineering | PE |
| Chemistry | CY | Physics | PH |
| Data Science & Artificial Intelligence | DA | Production & Industrial Engineering | PI |
| Electronics & Communication Engineering | EC | Robotics & Automation | RA* |
| Electrical Engineering | EE | Statistics | ST |
| Environmental Science & Engineering | ES | Engineering Sciences | XE* |
| Ecology and Evolution | EY | Humanities & Social Sciences | XH* |
| Geomatics Engineering | GE* | Life Sciences | XL* |
नोट: * वाले पेपर सेक्शनल पेपर हैं, जिनमें अलग-अलग सेक्शन में से चुनाव करना होता है। GATE 2027 में “Robotics & Automation (RA)” नया पेपर जोड़ा गया है और Textile Engineering & Fibre Science अब XE9 सेक्शन के रूप में है।
Eligibility Criteria for GATE 2027
GATE 2027 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ जरूरी हैं:
| Qualifying Degree/Examination | Description of Eligible Candidates |
|---|---|
| B.E./B.Tech./B.Pharm. | 10+2 के बाद 4 वर्षीय डिग्री (या B.Sc./डिप्लोमा के बाद 3 वर्षीय)। तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के छात्र या पास आउट। |
| B.Arch. | 5 वर्षीय आर्किटेक्चर/ 4 वर्षीय नेवल आर्किटेक्चर/ प्लानिंग डिग्री। तीसरे वर्ष या उससे ऊपर। |
| B.Sc. (Research)/B.S. | पोस्ट-डिप्लोमा/ 10+2 के बाद 4 वर्षीय साइंस डिग्री। तीसरे वर्ष या उससे ऊपर। |
| M.Sc./M.A./M.C.A. or equivalent | किसी भी ब्रांच में मास्टर डिग्री। पहले वर्ष या उससे ऊपर। |
| Int. M.E./M.Tech./M.Pharm. or Dual Degree | 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड/डुअल डिग्री। तीसरे/चौथे/पाँचवें वर्ष में। |
| B.Sc./B.A./B.Com. | 3 वर्षीय स्नातक डिग्री। तीसरे वर्ष में या पास आउट। |
| M.B.B.S./B.D.S./B.V.Sc. | प्रोफेशनल मेडिकल डिग्री। पाँचवें/छठे/सातवें सेमेस्टर या ऊपर। |
| B.Sc. (Agriculture, Horticulture, Forestry) | 4 वर्षीय प्रोग्राम। तीसरे/चौथे वर्ष में। |
नोट:
-
GATE 2027 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
-
आप एक या दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं (दिए गए कॉम्बिनेशन लिस्ट में से)।
-
विदेशी नागरिक भी GATE 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें भारत में आकर ही परीक्षा देनी होगी।
GATE 2027 Exam Pattern
परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी और इसमें MCQ, MSQ और NAT तरह के प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी।
| Particulars | Details |
|---|---|
| Mode of Examination | Computer Based Test (CBT) |
| Language of Examination | English |
| Duration | 3 Hours |
| Total Marks | 100 |
| Types of Questions | MCQ (Multiple Choice), MSQ (Multiple Select), NAT (Numerical Answer Type) |
| Total Questions | 65 (10 GA + 55 Subject) |
| Negative Marking (MCQ Only) | 1/3 mark for 1-mark MCQ, 2/3 mark for 2-mark MCQ |
| Negative Marking (MSQ & NAT) | No Negative Marking |
| Partial Marking | No Partial Marking |
Distribution of Marks (All Papers except AR, CY, DA, EY, GE, GG, MA, PH, RA, ST, XH, XL):
| Section | Marks |
|---|---|
| General Aptitude (GA) | 15 |
| Engineering Mathematics | 13 |
| Subject Questions | 72 |
| Total | 100 |
Distribution of Marks (Papers AR, CY, DA, EY, GE, GG, MA, PH, RA, ST, XH, XL):
| Section | Marks |
|---|---|
| General Aptitude (GA) | 15 |
| Subject Questions | 85 |
| Total | 100 |
नोट: PwD उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय (Compensatory Time) दिया जाएगा, यानी कुल 1 घंटा अतिरिक्त।
How to Apply for GATE 2027?
GATE 2027 के लिए आवेदन करने के लिए आपको GATE Online Application Processing System (GOAPS) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।

-
होमपेज पर आने के बाद आपको GOAPS Portal का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

-
नए पेज पर ‘New User? Register Here’ के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
-
अपना पूरा नाम (वैध फोटो ID के अनुसार), एक मान्य ईमेल ID, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर रजिस्टर करें। आपको एक यूनिक Enrolment ID मिलेगी।
-
DigiLocker (verified) से रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जाती है, इससे प्रक्रिया आसान होगी।
-
लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से भरें – व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता की डिटेल, कॉलेज का पता आदि।
-
GATE Test Paper(s) चुनें और अपनी पसंद के तीन एग्जाम सिटी चुनें (तीनों एक ही ज़ोन से)।
-
अपनी हाल की लाइव फोटो कैप्चर करें और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। (फोटो के लिए वेबकैम या 5MP कैमरा जरूरी है।)
-
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे वैध फोटो ID (आधार/पैन/पासपोर्ट/वोटर ID/ड्राइविंग लाइसेंस), SC/ST/PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू)।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (Net Banking, Debit Card, Credit Card, UPI, Wallet) से करें।
-
“Save and View Application” पर क्लिक करके सभी जानकारी चेक करें और फिर “Submit and Proceed to Payment” करें।
-
सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।
-
Correction के लिए 14 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
क्विक लिंक्स
| Registration Direct Link | Click Here (Active on 14.08.2026) |
| Login Direct Link | Click Here (Active on 14.08.2026) |
| Official Website | Click Here |
| Direct Link To Download Official Notification | Download Now |
| Biharhelp Official Website Link | Visit Now |
| Join Our Telegram Channel | Join Now |
FAQs – GATE 2027
GATE 2027 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे और परीक्षा की तारीखें क्या हैं?
GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और बिना लेट फीस के 21 सितंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी।
क्या GATE 2027 में कोई नया पेपर जोड़ा गया है और कुल कितने पेपर हैं?
GATE 2027 के लिए आवेदन शुल्क कितना है और किन श्रेणियों को छूट मिलती है?
नियमित अवधि में Female/SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए प्रति पेपर ₹1,000 और अन्य सभी के लिए ₹2,000 फीस है। विस्तारित अवधि में यह फीस बढ़कर क्रमशः ₹1,500 और ₹2,500 हो जाती है।
GATE 2027 के स्कोर की वैधता कितने समय तक होती है और इसका कहाँ उपयोग होता है?
GATE 2027 का स्कोर रिजल्ट की तारीख (19 मार्च 2027) से तीन साल तक मान्य रहेगा। इस स्कोर का उपयोग M.Tech./Ph.D. में दाखिले, PSU कंपनियों में नौकरी और विभिन्न फेलोशिप प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
क्या GATE 2027 का एग्जाम सिर्फ इंजीनियरिंग वालों के लिए है और क्या इसमें कोई आयु सीमा है?
नहीं, GATE सिर्फ इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है, इसमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज के छात्र भी अपने संबंधित पेपर में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, GATE के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
