Graduation Ke Baad Government Jobs Best : 10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी, सैलरी और पूरी जानकारी

Graduation Ke Baad Government Jobs – हर साल लाखों छात्र BA, BCom, BSc या अन्य degree पूरी करते हैं, लेकिन उसके बाद सही career चुनने में confusion हो जाता है। कोई Union Public Service Commission की तैयारी करना चाहता है, कोई Staff Selection Commission, तो कोई बैंक या रेलवे की नौकरी देखता है। समस्या ये है कि इंटरनेट की जानकारी के कारण graduation ke baad government job में कौन सा विकल्प सच में बेहतर है, यह समझना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से कई छात्र तैयारी शुरू ही नहीं कर पाते या गलत exam पर समय बर्बाद कर देते हैं।

BiharHelp App

Graduation Ke Baad Government Jobs Best

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

भारत में हर साल करोड़ों युवा graduation ke baad government job करते हैं, और सरकारी नौकरी के लिए competition लगातार बढ़ रहा है। फिर भी अच्छी बात यह है कि graduation pass उम्मीदवारों के लिए कई ऐसे exams हैं जिनसे शानदार career बनाया जा सकता है – जैसे Staff Selection Commission CGL, IBPS PO, Railway, State PCS, और ऐसे कई अन्य विभाग। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि graduation ke baad sarkari naukri कौन-सी सबसे अच्छी है, तो इसके बारे में अच्छे से बताया गया है।

Graduation Ke Baad Government Jobs – Overview

विषय इस लेख में क्या जानकारी मिलेगी
मुख्य विषय graduation के बाद मिलने वाली 10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी
किन छात्रों के लिए उपयोगी BA, BSc, BCom, BBA, BCA और किसी भी graduation degree वाले छात्र
शामिल प्रमुख नौकरियाँ UPSC, Staff Selection Commission CGL, बैंक PO, Indian Railways NTPC, रक्षा, शिक्षण
नौकरी चुनने का आधार सैलरी, परीक्षा, उम्र सीमा, विभाग और करियर ग्रोथ
शुरुआती सैलरी लगभग ₹30,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह
कौन सा exam देना होगा UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाएँ
किस stream के लिए Arts, Science, Commerce और सभी सामान्य graduates
सबसे आसान नौकरी विकल्प SSC, बैंकिंग और रेलवे जैसी practical सरकारी नौकरियाँ
सबसे ज्यादा salary वाली नौकरी सिविल सेवा, बैंक PO और कुछ केंद्रीय विभाग
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन

Also Read

Graduation के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है या नहीं? 

हाँ, graduation के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है—और सच कहें तो भारत में ज़्यादातर बड़ी सरकारी नौकरी के लिए graduation ही ज़रूरी है। बहुत सारे छात्रों को लगता है कि सिर्फ engineering, medical, या किसी खास professional degree के बाद ही अच्छी सरकारी नौकरी मिलती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। अगर आप नॉर्मल BA, BSc, BCom या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सामान्य graduation किया है, तब भी आपके लिए कई बड़े सरकारी exams के दरवाजे खुले रहते हैं।

असल मे graduation पूरा करने के बाद आप कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे – UPSC CSE, SSC CGL, IBPS PO, State PCS, Railway NTPC, और बीमा क्षेत्र की नौकरियाँ। एक बड़ी गलतफहमी यही भी होती है कि ग्रेजुएशन के तुरंत बाद नौकरी मिल जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है, graduation केवल एक एलिगिबिलिटी होती है जिसके बाद आप संबन्धित exam को पास करते है और उसकी चयन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद नौकरी पाते है। ऐसे मे कौन कौन सी परीक्षा है जो आपको graduation ke baad government job जल्दी दिला सकती है उसकी सूची नीचे दी गई है।

Graduation Ke Baad Government Job – एक नजर में पूरी लिस्ट 

Graduation के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प काफी ज्यादा होते हैं, लेकिन हर नौकरी हर छात्र के लिए सही नहीं होती। कुछ jobs मे salary ज्यादा होती है, कुछ मे जल्दी चयन हो जाता है, और कुछ मे competition बहुत कठिन होता है। इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है की पहले एक नजर मे सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों की सूची दी गई है, उसे अच्छे से पढे – 

नौकरी का नाम संबंधित परीक्षा विभाग / संस्था शुरुआती सैलरी (लगभग) काम का प्रकार
Civil Services (IAS/IPS/IFS) Union Public Service Commission CSE केंद्र सरकार ₹56,000 – ₹1,00,000+ प्रशासनिक सेवा
SSC CGL Officer Staff Selection Commission CGL विभिन्न केंद्रीय विभाग ₹35,000 – ₹65,000 कार्यालय/प्रशासन
Probationary Officer (PO) Institute of Banking Personnel Selection PO सरकारी बैंक ₹52,000 – ₹65,000 बैंकिंग कार्य
SBI PO State Bank of India PO बैंक ₹55,000 – ₹70,000 बैंक प्रबंधन
RBI Assistant Reserve Bank of India भर्ती केंद्रीय बैंक ₹45,000 – ₹55,000 वित्तीय कार्य
State PCS Officer राज्य लोक सेवा आयोग राज्य सरकार ₹45,000 – ₹80,000 प्रशासनिक सेवा
Railway NTPC Indian Railways भर्ती रेलवे ₹30,000 – ₹50,000 कार्यालय/ऑपरेशन
LIC AAO Life Insurance Corporation of India भर्ती बीमा क्षेत्र ₹50,000 – ₹65,000 बीमा प्रशासन
Assistant Section Officer SSC CGL केंद्र मंत्रालय ₹44,000 – ₹60,000 कार्यालय प्रशासन
Income Tax Inspector SSC CGL आयकर विभाग ₹44,000 – ₹65,000 टैक्स निरीक्षण
Excise Inspector SSC CGL केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग ₹44,000 – ₹62,000 निरीक्षण कार्य
Auditor SSC CGL CAG/CGDA ₹35,000 – ₹50,000 लेखा जांच
Assistant in Ministries SSC CGL केंद्रीय मंत्रालय ₹40,000 – ₹58,000 प्रशासनिक सहायक
Insurance AO विभिन्न बीमा परीक्षाएँ सरकारी बीमा कंपनियाँ ₹50,000 – ₹70,000 बीमा अधिकारी
Defence Civilian Jobs अलग भर्ती परीक्षा Indian Army / रक्षा मंत्रालय ₹30,000 – ₹55,000 तकनीकी/प्रशासनिक

Graduation के बाद कौन-कौन से exams देना पड़ते हैं? 

Graduation के बाद एक अच्छी नौकरी पाने के लिए वर्तमान समय मे आप कौन कौन सी परीक्षा दे सकते है उसके बारे मे नीचे एक सूचीबद्ध तरीके से जानकारी दी गई है – 

  • UPSC
  • SSC CGL
  • SSC CHSL 
  • IBPS PO
  • SBI PO
  • State PCS
  • रेलवे NTPC
  • LIC AAO

10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी | Graduation Ke Baad Government Jobs 

Graduation के बाद कई सरकारी नौकरी विकल्प मिलते हैं, लेकिन हर नौकरी की level, selection process और salary अलग होती है। नीचे कुछ ऐसी नौकरियों की जानकारी दी गई है जो graduates के बीच सबसे लोकप्रिय हैं। आपको उस नौकरी के लिए कौन सी परीक्षा पास करनी होगी और इसके लिए आपको कैसे तैयारी करनी होगी उसके बारे मे पूरी जानकारी दी गई है – 

Civil Services 

यह graduates युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नौकरी मे से एक है। इसे हर साल Union Public Service Commission द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के बाद आप IAS, IPS और IFS जैसे पदों पर नौकरी करते हैं। इसमे काम प्रशासन, कानून वेवस्था, नीति को लागू करना और जिला स्तर पर सारी सरकारी जिम्मेदारियों को संभालने का होता है। Competition इसमें बहुत कठिन होती है, लेकिन salary, power और long-term career growth सबसे मजबूत मानी जाती हैं। 

जानकारी विवरण
Eligibility किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से graduation
Exam UPSC Civil Services Exam
Name of Post IAS, IPS, IFS, IRS
Salary ₹56,000 – ₹1,00,000+
Department केंद्र सरकार
Age 21–32 वर्ष

SSC CGL Officer 

Staff Selection Commission हर साल CGL नाम की परीक्षा का आयोजन पूरे भारत भर में करती है। इसमें आपको काफी अच्छी इनकम मिलती है और सरकार की तरफ से काफी अच्छी सुविधा भी मिलती है। इसके साथ-साथ आपको देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित विभागों में काम करने का मौका मिलता है। आपको इस परीक्षा के जरिये Income Tax Inspector, Auditor, Assistant Section Officer जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है। जिन छात्रों को stable office job चाहिए, उनके लिए यह बहुत अच्छा option है।

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation
Exam SSC CGL
Name of Post Inspector, ASO, Auditor
Salary ₹35,000 – ₹65,000
Department केंद्रीय विभाग
Age 18–32 वर्ष

Bank PO 

IBPS की तरफ से अलग-अलग सरकारी बैंकों में PO के पद पर नौकरी करने का मौका मिलता है। यह बैंक की सबसे popular नौकरी है। इसमें काम का प्रेशर ज्यादा नहीं होता है और आपको नौकरी के साथ छुट्टी भी काफी अच्छी मिलती है। इसके अलावा आपकी सैलरी भी काफी ज्यादा होती है और आपको बहुत सारी सरकारी सुविधाएँ भी मिलती हैं। इसमे candidate bank branch management और customer operations संभालने का काम करते है।

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation
Exam IBPS PO
Name of Post Probationary Officer
Salary ₹52,000 – ₹65,000
Department सरकारी बैंक
Age 20–30 वर्ष

Railway NTPC (Graduate)

Indian Railways में NTPC graduates के लिए बड़ा विकल्प हो सकता है। इसमें station master, goods guard clerk, और traffic assistant जैसे पद आते हैं। जिन छात्रों को रेलवे में नौकरी चाहिए, उनके लिए यह top choice होती है। इसमें आपको काफी अच्छे पद पर नौकरी मिलती है और सरकार की तरफ से अलग-अलग तरह की सुविधा भी मिलती है। जिन छात्रों को रेलवे में नौकरी चाहिए, यह उनके लिए सबसे अच्छी नौकरी हो सकती है।

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation
Exam RRB NTPC
Name of Post Station Master, Clerk
Salary ₹30,000 – ₹50,000
Department रेलवे
Age 18–33 वर्ष

RBI Assistant 

Rserve Bank of India की नौकरी कुछ सबसे प्रतिष्ठित नौकरी मे से एक है। इसमें बहुत अच्छी salary और work-life balance मिलता है और प्रतिष्ठित होने के कारण काफी पसंद की जाती है। यह banking से जुड़ी है, लेकिन workload private banks से कम माना जाता है। इसमे आपको pre और mains जैसी दो परीक्षा को पास करना होता है उसके बाद आप आसानी से नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation
Exam RBI Assistant Exam
Name of Post Assistant
Salary ₹45,000 – ₹55,000
Department केंद्रीय बैंक
Age 20–28 वर्ष

LIC AAO 

Life Insurance Corporation of India में Assistant Administrative Officer की नौकरी graduates के लिए कुछ सबसे पॉपुलर और अच्छी नौकरियों में से एक है। इसमें insurance management, policy handling और administrative काम होता है। आपकी salary और job security भी इसमे काफी अच्छी रहती है। इसके लिए आपको LIC AAO की परीक्षा पास करना होता है, जिसमें काफी अच्छा competition होता है और salary भी आपको काफी अच्छी मिल जाती है।

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation
Exam LIC AAO Exam
Name of Post Assistant Administrative Officer
Salary ₹50,000 – ₹65,000
Department बीमा विभाग
Age 21–30 वर्ष

Defence Jobs

Graduation Ke Baad Government Jobs मे एक नाम defence jobs का भी आता है। Graduation के बाद रक्षा क्षेत्र में भी कई सरकारी नौकरी के अवसर मिलते हैं। defence में officer रैंक पर एक अच्छी नौकरी करने के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है और उसके साथ आपको कुछ परीक्षाएँ भी पास करनी होती हैं, जिनमें बहुत ज्यादा competition होता है। आपको अगर Indian Army, Indian Navy, और Indian Air Force में officer level की भर्ती में नौकरी करनी है तो आपको CDS, AFCAT, CAPF जैसी परीक्षाओं को पास करना होगा। इसमे आपकी तनख्वा काफी अच्छी होती है और सरकार की तरफ से बहुत ही बेहतरीन सुविधा मिलती है जो आपको एक officer होने का feel देगा। इसके अलावा इस नौकरी में मिलने वाली वर्दी और सम्मान आपको एक अलग ही एहसास देंगे। 

जानकारी विवरण
Eligibility किसी भी stream से graduation
Exam CDS, AFCAT, CAPF (कुछ पद)
Name of Post Lieutenant, Officer, Assistant Commandant
Salary ₹56,000 – ₹90,000+
Department रक्षा मंत्रालय
Age 20–25 वर्ष (पद अनुसार)

Teaching Jobs 

आज graduation के बाद कुछ लोग B.Ed कर रहे है और उसके बाद शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है। यह एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी है, जिसमें आपको आराम की नौकरी और काफी अच्छी तनख्वा मिल रही है। आपको इस सरकारी नौकरी मे अच्छी job security, fixed timing और समाज में अच्छी प्रतिष्ठा मिलती है। सरकारी शिक्षक की नौकरी पाने के लिए आप केंद्रीय और राज्य स्तर पर शिक्षक भर्ती में आवेदन  कर सकते हैं। खास बात यह है कि teaching jobs को महिलाओं के लिए भी काफी पसंदीदा सरकारी career option माना जाता है। 

जानकारी विवरण
Eligibility Graduation + B.Ed (अधिकतर पदों में)
Exam CTET, STET, राज्य शिक्षक भर्ती
Name of Post TGT, PGT, शिक्षक
Salary ₹35,000 – ₹60,000
Department शिक्षा विभाग
Age 21–40 वर्ष (राज्य अनुसार)

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि graduation ke baad government job कौन सी सबसे अच्छी है। लेकिन सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की नौकरी चाहते हैं। अगर आपको ऊंची सैलरी, जल्दी चयन, स्थिरता या प्रतिष्ठा। अगर आपका लक्ष्य प्रशासनिक पद है, तो UPSC और State PCS की नौकरी आपके लिए बेहतर है। अगर कम समय में अच्छी नौकरी चाहिए, तो SSC CGL, Bank PO और NTPC जैसी परीक्षाओं की तैयारी आपके लिए बेहतर है। इसी तरह बैंकिंग, बीमा, रक्षा और शिक्षण क्षेत्र में भी graduation के बाद सीधे आवेदन करने योग्य कई पद उपलब्ध हैं। आपके लिए कौन सी नौकरी सही होगी, उसके बारे में पूरी जानकारी आज के लेख में दी गई है। ग्राजुएशन के बाद आपको कौन सी नौकरी के लिए तुरंत आवेदन करना चाहिए इसके बारे मे अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट कर सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *