BCECE Counselling 2026: Complete Schedule, Registration Process, Choice Filling, Seat Allotment & Documents Required

BCECE Counselling 2026: Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) द्वारा BCECE 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह काउंसलिंग उन सभी उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने BCECE 2026 परीक्षा में क्वालिफाई किया है।

BiharHelp App

BCECE Counselling 2026 के माध्यम से Pharmacy, Medical, Agriculture और Engineering जैसे विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके रैंक, पसंद (Choice Filling) और सीट उपलब्धता के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाएगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम BCECE Counselling 2026 की पूरी प्रक्रिया, शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जरूरी निर्देशों को विस्तार से समझेंगे। यदि आप भी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक अवश्य ही पढ़ें।

BCECE Counselling 2026

BCECE Counselling 2026: Overview

Counselling Name Bihar Combined Entrance Competitive Examination (BCECE) Counselling 2026
Conducting Authority Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB)
Exam Level State-Level Admission Process
Courses Offered Engineering, Pharmacy, Agriculture, Medical & Paramedical Courses
Mode of Counselling Online
Eligibility Candidates who qualified BCECE 2026 Entrance Exam
Result Release Date 24 June 2026
Seat Matrix Release 13 July 2026
Online Choice Filling Start 19 July 2026
Last Date for Choice Filling & Locking 25 July 2026
Seat Allotment Basis Rank, Category, Choice Filling & Seat Availability
Counselling Rounds Usually 2 Rounds (may vary depending on seats)
Registration Mode Online through official website
Admission Type Merit-based (Rank-wise allotment)
Reservation Policy As per Bihar Government norms
Official Website bceceboard.bihar.gov.in

BCECE Counselling and Choice Filling 2026

आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी अभ्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 में सफल हुए हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से आपको अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में एडमिशन लेने का अवसर मिलेगा।

आज हम इस लेख के माध्यम से आप सभी को BCECE Counselling and Choice Filling 2026 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। जिससे आप सभी उम्मीदवार अपने घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चयन (Choice Filling) कर सकते हैं।

Read Also…

अगर आप BCECE Counselling 2026 में भाग लेना चाहते हैं और सही तरीके से Choice Filling करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। इस लेख में हमने काउंसलिंग प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और जरूरी दस्तावेज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझाया है। इसलिए आप इस लेख को पूरे ध्यानपूर्वक और अंत तक अवश्य पढ़ें, ताकि आप काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई भी गलती न करें और आसानी से अपना एडमिशन सुनिश्चित कर सकें।

BCECE Counselling 2026 Important Dates

Event Date
Online Application Start 15 April 2026
Last Date to Apply Online 13 May 2026 (11:59 PM)
Last Date for Fee Payment 13 May 2026 (11:59 PM)
Application Form Editing 14 May 2026 (till 11:59 PM)
Admit Card Release Date 22 May 2026
Exam Date (PCMB Group) 30 May 2026
Exam Date (Agriculture Group) 31 May 2026
Result Declaration 24 June 2026
Rank Card Available Already Released
Seat Matrix Release 13 July 2026
Online Choice Filling Start 19 July 2026
Last Date for Choice Filling & Locking 25 July 2026
Round 1 Seat Allotment Result 29 July 2026
Download Allotment Letter (Round 1) 29 July – 03 August 2026
Document Verification & Admission (Round 1) 01 August – 03 August 2026
Round 2 Seat Allotment Result 10 August 2026
Download Allotment Letter (Round 2) 10 August – 13 August 2026
Document Verification & Admission (Round 2) 12 August – 13 August 2026

BCECE 2026 Counselling Date

BCECE 2026 का रिजल्ट 24 जून 2026 को जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बोर्ड द्वारा सबसे पहले सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया, जिसके बाद 19 जुलाई 2026 से ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 तक अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन (Choice Filling & Locking) करना होगा। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 29 जुलाई से 03 अगस्त 2026 के बीच अपना Allotment Letter डाउनलोड करना होगा और 01 अगस्त से 03 अगस्त 2026 के बीच दस्तावेज़ सत्यापन एवं एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद दूसरा राउंड 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बची हुई सीटों के लिए पुनः सीट आवंटन किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन 12 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

इस प्रकार BCECE Counselling 2026 पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी और यह प्रक्रिया लगभग जुलाई मध्य से अगस्त मध्य 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें और समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स मिल सके।

BCECE Counselling 2026 Eligibility

BCECE Counselling 2026 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। केवल वही अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने BCECE 2026 प्रवेश परीक्षा में सफलतापूर्वक भाग लिया हो और निर्धारित क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हों। इसके साथ ही उम्मीदवार का रैंक कार्ड जारी होना चाहिए और संबंधित कोर्स के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी आवश्यक है।

BCECE Counselling में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है, जो की कुछ इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार का BCECE 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है
  • उम्मीदवार को न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है
  • रैंक कार्ड जारी होना चाहिए
  • संबंधित कोर्स के लिए पात्रता (Eligibility Criteria) पूरी करनी होगी

BCECE Choice Filling and Locking Process

BCECE Counselling 2026 में Choice Filling और Locking प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। इस प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने रैंक और पसंद के अनुसार विभिन्न कॉलेजों और कोर्सों का चयन करना होता है। अभ्यर्थी को सभी विकल्पों को सावधानीपूर्वक भरना चाहिए और अंतिम तिथि से पहले उन्हें लॉक करना अनिवार्य होता है, क्योंकि एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होता।

काउंसलिंग का सबसे महत्वपूर्ण चरण Choice Filling होता है। इसमें उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं।

  • उम्मीदवार कई कॉलेज और कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं
  • विकल्पों को प्राथमिकता के अनुसार क्रम में रखें
  • अंतिम तिथि से पहले Choice Lock करना अनिवार्य है
  • एक बार लॉक करने के बाद बदलाव संभव नहीं होता

BCECE Seat Allotment Process 2026

BCECE Counselling 2026 में सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी तरह उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी (Category), भरे गए विकल्प (Choice Filling) और उपलब्ध सीटों के आधार पर की जाती है। बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन माध्यम से सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाता है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होता है और निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज़ सत्यापन एवं एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

BCECE Seat Allotment पूरी तरह मेरिट (Rank) और उम्मीदवार के द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित होता है।

  • बोर्ड द्वारा Rank और Choice के आधार पर सीट आवंटित की जाती है
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है
  • उम्मीदवार को Allotment Letter डाउनलोड करना होता है
  • इसके बाद Document Verification और Admission प्रक्रिया पूरी करनी होती है

BCECE Counselling Rounds

BCECE Counselling 2026 की प्रक्रिया आमतौर पर विभिन्न चरणों यानी राउंड्स में आयोजित की जाती है, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को सीट आवंटन का अवसर मिल सके। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों की रैंक, चॉइस फिलिंग और सीट की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज और कोर्स आवंटित किए जाते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है या वह बेहतर विकल्प चाहता है, तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है।

BCECE Counselling आमतौर पर दो राउंड में आयोजित की जाती है:

Round 1:

  • पहली सीट आवंटन प्रक्रिया
  • अधिकतर सीटें इसी राउंड में भर जाती हैं

Round 2:

  • शेष बची सीटों के लिए
  • जिन उम्मीदवारों को सीट नहीं मिली या अपग्रेड करना चाहते हैं

Documents Required for BCECE Counselling 2026

BCECE Counselling 2026 में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय कुछ महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। ये दस्तावेज़ उम्मीदवार की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी की पुष्टि के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें, ताकि वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • BCECE Rank Card 2026
  • Admit Card
  • 10th Marksheet & Certificate
  • 12th Marksheet & Certificate
  • Character Certificate
  • Caste Certificate (यदि लागू हो)
  • Domicile Certificate
  • Passport Size Photographs
  • Allotment Letter
  • Photo ID Proof, etc.

Step-by-Step Online Process to BCECE Counselling and Choice Filling 2026

अगर आप BCECE Counselling 2026 में Online Apply करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। BCECE Counselling Registration का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होता है।

  • BCECE Counselling Registration 2026 करने के लिए आपको सबसे पहले BCECEB के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

BCECE Counselling Registration 2026

  • ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद आप Online Application Forms या Counselling Section में जाएंगे।
  • उसके बाद आप यहाँ पर दिए गए Online Counselling Portal / BCECE-2026 Counselling के लिंक पर क्लिक कर देंगे।

BCECE Counselling and Choice Filling 2026

  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद एक नया पोर्टल ओपन होगा, जिसमें से आप Click Here for Login के ऑप्शन का चयन करेंगे।
  • फिर उसके बाद आपके सामने Registered Candidates Sign-In पेज खुलेगा, जिसमें आप अपना Registration Number और Password दर्ज करके Login कर लेंगे।

BCECE Counselling 2026

  • लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर Counselling Dashboard या Application Form प्रदर्शित होगा।
  • अब आप इस काउंसलिंग फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही-सही और ध्यानपूर्वक भरेंगे।
  • उसके बाद आप Next के विकल्प पर क्लिक करके Choice Filling सेक्शन में जाएंगे और अपने पसंदीदा College और Course का चयन करेंगे।
  • सभी विकल्पों को प्राथमिकता के अनुसार क्रम में सेट करने के बाद आप Choice Lock कर देंगे।
  • फिर आप मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करेंगे (यदि आवश्यक हो)।
  • सभी जानकारी भरने और चॉइस लॉक करने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे।
  • अंत में, आप कन्फर्मेशन पेज या काउंसलिंग फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।

Conclusion

हम आप सभी को इस लेख में BCECE Counselling 2026 से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी को सही-सही और विस्तार से साझा किए हैं। BCECE 2026 परीक्षा और रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे सभी चरण बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और निर्धारित समय के अंदर काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करें।

BCECE Counselling 2026 एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो उम्मीदवारों के करियर को दिशा देती है। सही जानकारी, समय पर आवेदन और सावधानीपूर्वक Choice Filling के माध्यम से उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं और कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप सभी को आज का यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि वे भी BCECE Counselling 2026 की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें। यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई भी प्रश्न हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

 

Important Links

Counselling and Choice Filling Click Here for Counselling Registration
Seat Matrix BCECE 2026 Download Seat Matrix
Counselling Notice Download Notice
Download Rank Card Agriculture [CBA/ MBA/ MCA/ PCA] Rank Card Download
BCECE [PCM/ PCB] Joint Rank Card Download
BCECE [PCM/ PCB] Rank Card Download
Download Rank Card Notice Click Here For Rank Card Notice
BCECE 2026 Portal Go to BCECE 2026 Portal
Official Notification Download Notification
BCECE Prospectus (2026) Download Now
Official Website BCECEB Portal
Our Telegram Channel Join Telegram
Our Homepage BiharHelp
⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *