SSC CGL English Preparation के लिए Best Books 2026 (Beginner से Advanced तक पूरी लिस्ट)

SSC CGL English Preparation – आज SSC CGL की तैयारी करने वाले ज्यादातर छात्र English को लेकर परेशान रहते हैं। सच्चाई ये है कि 90% students English में इसलिए नहीं अटकते क्योंकि subject tough है, बल्कि इसलिए क्योंकि वे गलत किताबें और बिना strategy के तैयारी करते हैं।

BiharHelp App

SSC CGL English Preparation

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SSC CGL English कोई literature subject नहीं है। यह पूरी तरह से rule-based और practice-based section है। अगर आपने सही किताब चुनी, लेकिन उसे सही तरीके से use नहीं किया, तो आपका पूरा समय बर्बाद हो सकता है। इसलिए सही किताब कैसे चुनना है और उसका इस्तेमाल कैसे करना है, उसके बारे में यह लेख लिखा गया है।

SSC CGL English Preparation – Overview

Focus Area सही Approach (जो सच में काम करता है)
Grammar पहले rules समझो, फिर उसी दिन practice करो
Vocabulary रोज़ 20–30 words याद करने से कुछ नहीं होगा, revision + usage जरूरी है
Reading Comprehension daily 1 passage solve करो, speed + accuracy दोनों improve होंगे
Error Detection grammar strong होगा तो ये section खुद आसान हो जाएगा
Books Selection 1–2 सही किताब चुनो, बार-बार revise करो — ज्यादा किताब = confusion
PYQ Practice SSC में questions repeat होते हैं, PYQ ignore किया तो नुकसान तुम्हारा
Revision हर 7 दिन में पुराना revise नहीं किया तो सब भूल जाओगे
Mock Test weekly mock से ही real exam का level समझ आता है
Time Management पहले easy questions solve करो, बाद में tough पर जाओ
Consistency 60–90 दिन बिना break पढ़े बिना improvement possible नहीं

Also Read

SSC CGL English का Pattern समझना जरूरी है

SSC की किसी भी परीक्षा को निकालने से पहले आपको उसके pattern के बारे में पता होना चाहिए कि उस section में किस तरह का सवाल पूछा जाता है। यह पूरी तरह से fixed pattern और पिछले साल से repeat होने वाले topics पर आधारित होता है – 

इसमे मुख्य रूप से 4 चीजें होती है – 

  • Grammar 
  • Vocabulary
  • Reading Comprehension
  • Error Detection

SSC में English का syllabus छोटा है, लेकिन यह छोटा तभी लगेगा जब आप इसकी स्मार्ट तरीके से तैयारी या पढ़ाई करेंगे। इसके लिए आपको – 

  • हर topic को अलग-अलग target करके पढ़ना होगा। 
  • पहले Grammar से section को मजबूत करना होगा। 
  • इसके बाद vocabulary और practice पर focus करना होगा, जिसके जरिये आप बार-बार practice करके सवाल को सही तरीके से सॉल्व करना सीखेंगे। 

Best Books for SSC GCL English

अगर आप SSC CGL मे english को prepare करना चाहते है तो कौन कौन सी किताब आपके लिए बेस्ट हो सकती है उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

Grammar के लिए Best Book 

  • English फॉर General Competition – Neetu Singh 

यह किताब Beginners के लिए best है, इसमें आपको rule clarity के साथ दिया गया है और ssc के कुछ basic questions यहीं से बनते हैं। आपको इस किताब से तैयारी करने के लिए पहले chapter पढ़ने होगा, उसके बाद उसी दिन आपको अपने पढ़े हुए chapter की practice करनी है, और 1 बार पूरा पढ़ने के बाद कम से कम 3 बार पूरी किताब का revision करना होगा। 

Pros Details
Beginner Friendly Hindi + आसान explanation, zero level से समझ आता है
Rule Clarity Grammar के सभी basic rules clear करता है
SSC Focused Exam में आने वाले pattern पर आधारित
Practice Support हर chapter के बाद practice मिलती है

Vocabulary के लिए Best Books 

  • आप Blackbook of English Vocabulary – Nikhil Gupta

आज के समय में कोई भी SSC की तैयारी करने वाला से पूछोगे तो इस किताब को vocab के लिए सबसे बेस्ट बताएगा। इसमे आपको ssc के सारे बीते साल के सवाल भी मिल जाते है, इसके अलावा सबसे ज्यादा पुछे जाने वाले vocab की list भी मिल जाती है। अगर ये नहीं पढ़ा तो vocabulary में marks आने में मुश्किल हो जाएगा। 

Pros Details
SSC PYQ Based पिछले सालों के vocab शामिल
High Frequency Words बार-बार पूछे जाने वाले words cover
Exam-Oriented सीधे exam में काम आने वाला content
Strong Retention repeated revision के लिए structured format

Practice के लिए Best Book 

  • Objective General English – SP Bakshi 

यह भी SSC English की एक पॉपुलर किताब है जिसकी मदद से आप अपने English के सवालों की practice कर सकते हैं। इस किताब मे Grammar + Vocab + Comprehension सब cover होता है। इसके साथ-साथ इस किताब से PYQs की भी practice हो जाएगी। 

Pros Details
All-in-One Practice Grammar + Vocab + RC सब cover
Exam Level Questions SSC pattern के सवाल
PYQ Practice previous year questions शामिल
Self Evaluation practice के बाद खुद को analyze कर सकते हो

Advance Grammar 

  • Wren & Martin 

ये book थोड़ी overhyped है, यह ssc level के लिए जरूरी नहीं है। अगर आपका basic बहुत weak है और कुछ भी rules समझ में नहीं आता है, तो पहले कुछ basic मजबूत करने के लिए इस किताब का इस्तेमाल कर सकते हो। 

Pros Details
Deep Grammar grammar का detailed explanation
Concept Clarity basics मजबूत करने में useful
Standard Book लंबे समय से trusted source
Advanced Level higher level grammar समझने के लिए

इन किताबों का इस्तेमाल कैसे करें 

अगर आपको ssc मे english मे अच्छा score करना है तो आपको ऊपर बताए सभी किताब का सही तरीके से इस्तेमाल करने आना चाहिए – 

  • सबसे पहले English में improvement आएगा, शुरू में यह improvement बहुत slow होगा लेकिन आपको अपने English में improvement जरूर दिखेगा। 
  • 15 दिन में आपको grammar के कुछ नियम और vocab याद हो जाएंगे। 
  • आपको किसी भी किताब के साथ कम से कम 60 से 90 दिन consistency के साथ पढ़ना होगा। 
  • इसके बाद जब PYQs को solve करेंगे तो सारे सवाल हल होने लगेंगे और आपको अच्छा response देखने को मिलेगा।
Section Book Name Level क्यों पढ़ें
Grammar English for General Competitions – Neetu Singh Beginner बेसिक्स और rules clear करने के लिए
Vocabulary Blackbook of English Vocabulary – Nikhil Gupta Intermediate SSC के repeated words cover
Vocabulary Word Power Made Easy – Norman Lewis Basic Root words से vocab strong
Practice Objective General English – SP Bakshi All Level Full practice + PYQ

FAQ 

Q. SSC CGL English के लिए सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

SSC CGL English मे Grammar के लिए Neetu Singh, Vocabulary के लिए Blackbook और Practice के लिए SP Bakshi सबसे बेहतर किताब मानी जारी है। 

Q. क्या SSC CGL English के लिए Wren and Martin जरूरी है?

नहीं, यह किताब SSC CGL के लिए जरूरी नहीं है। अगर आपका basic बहुत कमजोर है तभी आपको इसे पढ़ाना चाहिए वरना बाकी किताब ठीक है। 

Q. SSC CGL English मे कितने दिन मे सुधार हो सकता है?

अगर आप सही strategy और किताब के साथ तैयारी करते हैं, तो 30 दिन मे improvement और 60 से 90 दिन मे strong पकड़ बन सकती है। 

Q. क्या सिर्फ एक किताब से SSC English की तैयारी हो सकती है?

हाँ, आप केवल एक किताब लेकर बार-बार revise करते हैं और उसके बाद PYQs practice करते हैं, तो एक ही किताब से अच्छा score किया जा सकता है।

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि SSC English tough नहीं होता है, लेकिन careless approach से यह बेकार बन जाता है। अगर आप सही तरीके से पढ़ाई करते हैं तो बहुत ही कम समय में आप English को मजबूत बना पाएंगे। उम्मीद करते है हमारे दिये हुये लेख को पढ़ कर आप आसानी से समझ गए होंगे की अभी कौन कौन सी किताब इस तैयार के लिए बेस्ट है और कैसे आपको इन किताबों का इस्तेमाल करना चाहिए, अगर आपके मन मे इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप comment मे पूछ सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *