SSC MTS Salary Slip Explained: Basic, HRA, DA + In-Hand Salary (2026)

SSC MTS Salary Slip Explained – SSC MTS जिसका full form Multi Tasking Staff होता है। यह SSC की एक पॉपुलर नौकरी है जो Group C नौकरियों में से एक है। लेकिन बहुत सारे ऊमीद्वार SSC MTS Salary के बारे मे जानना चाहते है जिसके बारे मे इस लेख मे बताया है। 

BiharHelp App

अगर आपने भी SSC की MTS नौकरी को पाने की तयारी की है और इसकी परीक्षा देना चाहते है या इसके रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे है तो आपको इसमे मिलने वाली HRA, DA, और अन्य सुविधा के बारे मे भी मालूम होना चाहिए। 7th Pay Commission लागू होने के बाद सैलरी पूरी तरह से बदल चुकी है, और इस लेख में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SSC MTS Salary Slip Explained

SSC MTS Salary Slip Explained – Overview

Parameter Details
Exam Conducted By SSC
Post Name Multi-Tasking Staff (MTS)
Pay Level Level 1
Basic Salary ₹18,000
Grade Pay ₹1,800 (Included in Level 1)
In-Hand Salary ₹18,000 – ₹22,000 (approx)
Job Location All India
Promotion Limited but possible

Also Read

SSC MTS में क्या काम होता है?

यह 10वीं पास ऊमीद्वार के लिए एक अच्छी नौकरी है जिसमे आपको तुरंत एक सरकारी नौकरी के जरिये पैसे कमाने का मौका मिलता है। यह 10वीं पास ऊमीद्वार के लिए group D की नौकरी होती है, जिसमे ऊमीद्वार को फ़ाइल मैंटेन करना, डाक लाना और ले जाना, इसके अलावा कम्प्युटर मे डाटा एंट्री जैसे काम करने होते है।

यह कम pressure वाली एक सरकारी नौकरी है जिसमे लोगो को लगता है की ऑफिस की साफ सफाई का काम करना होता है, जो पूरी तरह गलत है। यह ऑफिस का सबसे जूनियर पद होता है, लेकिन एक ऑफिस हेल्पर के रूप में काम करना होता है। इस नौकरी मे रहते हुये ज़्यादातर ऊमीद्वार किसी दूसरी परीक्षा की तयारी कर पाते है क्यूंकी आपको तयारी करने का प्रायप्त टाइम मिल जाता है।

SSC MTS Salary Structure

MTS की नौकरी मे आपको पूरे भारत मे कहीं भी केन्द्रीय मंत्रालय के ऑफिस मे काम करने का मौका दिया जा सकता है। इस नौकरी में आपको 27,000 से 35,000 तक पैसा दिया जाता है। इस नौकरी मे आपकी basic salary 18,000 की होती है लेकिन TA, DA, HRA, NPS जैसी सुविधा के बाद आपको 27 से 35 हज़ार की सैलरी मिलती है। आपको इसमे सैलरी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन यह एक छोटे पद की नौरकी जिसमे इतनी ही तनख्वा होती है, और आपको अपनी बेसिक सैलरी के साथ कुछ अन्य एलोवेन्स का भी पैसा मिलता है। 

Gross Salary=Basic Pay+(DA%)×Basic+(HRA%)×Basic+TA

  • Assumption – SSC MTS In-Hand Salary Slip (Approx)
Salary Component Calculation Amount (₹)
Basic Pay Fixed 18,000
Dearness Allowance (DA) 50% of Basic 9,000
House Rent Allowance (HRA) 24% of Basic 4,320
Travel Allowance (TA) Fixed (City Based) 3,600
Gross Salary Total Earnings 34,920
  • Total Deductions from Salary
Deduction Calculation Amount (₹)
NPS Contribution 10% of Basic + DA 2,700
CGHS (Medical) Fixed 250
CGEGIS (Insurance) Fixed 30
Total Deductions 2,980
  • SSC MTS in-hand salary
Type Amount (₹)
Gross Salary 34,920
Total Deductions –2,980
In-Hand Salary ₹31,900 (Approx)

SSC MTS Salary Slip Breakdowns

MTS के इस नौकरी मे आप केंद्र सरकार के अलग अलग विभाग मे काम करते है और अपने शहर के अनुसार अलग अलग components के जरिये पैसा प्राप्त करते है। इसके अलावा आपकी सैलरी मे से कुछ deductions भी होता है, जिसके बारे मे अच्छे से नीचे बताया गया है – 

  • Basic Pay – आप जो नौकरी करते हैं उसमें आपको आपके काम के लिए जो पैसा दिया जाता है उसे Basic सैलरी या बेसिक पे बोला जाता है। MTS में यह बेसिक सैलरी 18000 तक होती है जो आपके experience के अनुसार बढ़ जाती है।
  • DA (Dearness Allowance) – इसका मतलब महंगाई भत्ता होता है, सरकार महंगाई के अनुसार कुछ एक्सट्रा पैसा देती है जो हर 6 महीने में आपके बेसिक सैलरी के 2% से बढ़ता है। यह महंगाई के अनुसार सैलरी को बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
  • HRA – आप नौकरी के लिए जिस शहर मे रह रहे है वहाँ आपके घर के खर्च के लिए सरकार कुछ पैसे देती है जिसे HRA कहा जाता है। यह X City (Metro) में 24%, Y City में 16%, और Z City में 8% तक होता है।
  • TA (Transport Allowance) – अपनी नौकरी के लिए अगर आपको किसी भी तरह का ट्रैवल करना होता है तो उसे TA कहा जाता है। यह पैसा भी आपके ट्रैवल के अनुसार मिलता है इस वजह से यह भी फिक्स नहीं होता है और इसकी गिनती भी आपके बेसिक सैलरी के कुछ प्रतिशत मे की जाती है।

Deductions 

आपको जो तनख्वा मिलती है वो आपके लिए ही कट भी किया जाता है जिसके बारे मे नीचे बताया गया है – 

  • PF – भारत मे हर सरकारी नौकरी मे PF काटा जाता है। आपकी सैलरी जिसमे आपका Basic Pay + DA आता है, उसके आधार पर कुछ प्रतिशत GPF (General Provident Fund) के रूप मे काटा जाता है और उसे सरकारी ट्रेसरी मे रखा जाता है ताकि जब आपके नौकरी का समय पूरा हो जाए तब आपको ग्रदूइटी और रेतइरमेंट के समय एक retairment fund दिया जा सके। 
  • NPS – जिसकी भी नौकरी साल 2004 के बाद लगी है, उसकी सैलरी से NPS कट किया जाता है ताकि जब आपका retirement हो, तब आपको कुछ पेंशन की सुविधा भी दी जा सके। यह नौकरी के बाद के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसमें आपकी सैलरी से जितना पैसा काटा जाता है, सरकार भी उतना पैसा आपके नाम से जमा करती है।
  • CGHS – केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना को कहा जाता है, भारत मे केंद्र सरकार की सभी कर्मचारी और पेंशनभोगी को सस्ती इलाज सुविधा देने के लिए इस योजना के तहत कुछ पैसा काटा जाता है। इसके जरिये आप अपना और अपने परिवार का सूचीबद्ध अस्पतालों मे OPD और दवाओं की आसान और सस्ती सुविधा प्राप्त कर पाएंगे।

SSC MTS Promotion & Salary Growth

SSC MTS की नौकरी में ज्यादा pressure नहीं होता है और यह पूरी तरह से ऑफिस की डेस्क जॉब होती है, इस वजह से इसमें प्रमोशन काफी स्लो है। ज़्यादातर ऊमीद्वार जब इस नौकरी मे रहते है तो वो आगे किसी परीक्षा की तयारी करते रहते है और कुछ समय मे दूसरी नौकरी मे चले जाते है इस वजह से MTS की अच्छी ख़ासी भर्ती भी हर साल आती है, ऐसे मे प्रमोशन और स्लो हो जाता है लेकिन आपको आगे इसमे कौन से पद मिलेंगे उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

Promotion Salary Level
MTS Level 1
LDC Level 2
UDC Level 4

FAQs 

Q. SSC MTS की सैलरी हर महीने कितनी होती है?

MTS की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस शहर में नौकरी कर रहे हैं। जैसे दिल्ली मे आपकी सैलरी – 30,000 होगी तो बिहार के किसी छोटे शहर मे – 22000 होगी। 

Q. क्या SSC MTS में सैलरी बढ़ती है?

हां, MTS में सैलरी आपके experience या seniority के आधार पर बढ़ती है। इसके अलावा, हर 6 महीने पर आपका DA बढ़ता है, जिसके आधार पर सैलरी भी बढ़ती है।

Q. क्या SSC MTS में Overtime का पैसा मिलता है?

हां, सामान्य कार्य अवधि से ज्यादा काम करने पर आपको overtime का पैसा मिलता है। 

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे SSC MTS की In-Hand Salary कितनी होती है, के बारे मे पूरी जानकारी दी गई है जिसे पढ़ कर आप आसानी से MTS की नौकरी मे मिलने वाली तनख्वा और इसके जरिये आप कितना पैसा कमा सकते है इसके बारे मे बताया गया है। अगर इस लेख मे दी गई जानकारी आपको अच्छी लगती है और आप आसानी से SSC की नौकरी मे पैसा कमा पते है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें और इस नौकरी से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन मे है तो कमेंट करके पूछ सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *