Bihar BEd Entrance Exam 2026 (Admit Card Out) – Check Exam Date – Eligibility, Fees & Full Details

Bihar BEd Entrance Exam 2026: Bihar B.Ed Admit Card 2026: Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur के द्वारा Bihar B.Ed. Common Entrance Test (CET-BED)-2026 का आयोजन किया जा रहा है। वैसे सभी उम्मीदवार जो 02 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला लेने के लिए इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं, उन सभी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र 30 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना-अपना Admit Card PDF Download कर सकते हैं।

BiharHelp App

इस वर्ष 2026 में परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), Muzaffarpur को दी गई है, जिसे राजभवन द्वारा नोडल विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। इस बदलाव के कारण आवेदन से लेकर रिजल्ट और काउंसलिंग तक की पूरी प्रक्रिया BRABU द्वारा संचालित की जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए 3 शहरों का चयन करने का विकल्प मिलेगा, लेकिन अंतिम केंद्र आवंटन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। इस बार भी परीक्षा OMR आधारित होगी और इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

Bihar BEd Entrance Exam 2026

Bihar BEd Entrance Exam 2026: Overview

विवरण जानकारी
Exam Name Bihar B.Ed Common Entrance Test (CET-B.Ed) 2026
Conducting University Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur
Exam Level State Level Entrance Examination
Course 2-Year B.Ed Programme
Session 2026–2028
Exam Mode Offline (OMR Based)
Questions 120
Total Marks 120
Negative Marking No
Application Start 27 April 2026
Last Date 18 May 2026
Late Fee Last Date 21 May 2026
Edit Window 22–23 May 2026
Admit Card 30 May 2026 (Out)
Exam Date 7 June 2026
Answer Key 8 June 2026
Result Date 19 June 2026
Counselling Online

Notice image of Bihar CET B.Ed Form 2026 Admit card notice

Bihar CET B.Ed Admission 2026-28

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हैं, जो बिहार में B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। यदि आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए B.Ed में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपके लिए Bihar CET B.Ed Admission 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस वर्ष बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन BRABU मुजफ्फरपुर द्वारा किया जाएगा, जिसे राजभवन की ओर से नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिहार के 339 कॉलेजों में कुल 37,150 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। इस वर्ष Bihar CET B.Ed Admission 2026 में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी। खासतौर पर 10 कॉलेज विकल्प, तीन मेरिट लिस्ट और ऑनस्पॉट एडमिशन जैसी सुविधाएं छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी।

इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar CET B.Ed Admission 2026 Apply Online की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने वाले हैं, ताकि आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यहां आपको पात्रता, संभावित महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी जाएगी।

Read Also…

यदि आप भी Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। इस लेख में आगे आपको ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही लेख के अंत में आपको Apply Online का ऑफिशियल लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी सहायता से आप आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Bihar CET B.Ed Admission 2026-28

Bihar B.Ed 2026 – University Wise Seats Details

विश्वविद्यालय का नाम कॉलेज सीटें
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी 33 3000
भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी 12 1250
बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर 57 6150
जय प्रकाश यूनिवर्सिटी 15 1500
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी 01 100
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी 33 3750
मगध यूनिवर्सिटी 48 6000
पटना यूनिवर्सिटी 03 300
मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी 32 3200
मुंगेर यूनिवर्सिटी 05 500
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी 55 6350
पूर्णिया यूनिवर्सिटी 10 1100
तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी 15 1600
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी 20 2350
कुल 339 37,150

Bihar B.Ed Entrance Exam क्या है?

Bihar B.Ed Entrance Exam एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में B.Ed (Bachelor of Education) कोर्स में दाखिला दिया जाता है। इस परीक्षा को Bihar CET-B.Ed (Common Entrance Test) भी कहा जाता है।

यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो भविष्य में स्कूल शिक्षक (Teacher) बनना चाहते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को बिहार के मान्यता प्राप्त B.Ed कॉलेजों में 2 वर्षीय B.Ed कोर्स में प्रवेश मिलता है।

शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) मुजफ्फरपुर द्वारा किया जाएगा, जिसे राजभवन द्वारा नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 से 2025 तक यह परीक्षा Lalit Narayan Mithila University, दरभंगा द्वारा आयोजित की जा रही थी।

इस परीक्षा की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है: 

  • यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है
  • परीक्षा के माध्यम से बिहार के B.Ed कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है
  • परीक्षा में 120 Objective (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और कोई Negative Marking नहीं होती
  • परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है
  • परीक्षा पास करने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटन किया जाता है
  • यह परीक्षा हर वर्ष लाखों अभ्यर्थियों द्वारा दी जाती है

संक्षेप में बोले तो Bihar B.Ed Entrance Exam बिहार में शिक्षक बनने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार B.Ed कोर्स में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।

CET B.Ed 2026 में क्या बड़ा बदलाव हुआ?

Bihar CET B.Ed 2026 में इस बार एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बिहार के राज्यपाल (कुलाधिपति) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब इस प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नई यूनिवर्सिटी को दी गई है।

2020 से 2025 तक लगातार छह वर्षों तक परीक्षा का आयोजन Lalit Narayan Mithila University, दरभंगा द्वारा किया गया था। लेकिन 2026 के लिए राजभवन ने जिम्मेदारी बदलते हुए Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU), मुजफ्फरपुर को नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया है।

मुख्य बदलाव:

  • परीक्षा संचालन अब Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, मुजफ्फरपुर से किया जाएगा
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से होगी
  • एडमिट कार्ड, परीक्षा, रिजल्ट और काउंसलिंग की पूरी जिम्मेदारी BRABU के पास होगी
  • राज्य स्तर पर एकीकृत प्रक्रिया के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश आयोजित किया जाएगा

Bihar B.Ed CET 2026-28 Tentative Important Dates

Event Updated Date 2026
Submission of Online Application Form 27.04.2026 to 18.05.2026
Submission of Online Application Form with Late Fine 19.05.2026 to 21.05.2026
Editing in Application Form 22.05.2026 to 23.05.2026
Date of Issue of Admit Card 30.06.2026 (Out Now)
Entrance Test 07.06.2026 (Sunday)
Uploading of Answer Key 08.06.2026
Invitation for Objection with proof 09.06.2026 to 10.06.2026
Result Declaration Date 19.06.2026 (Friday)

Eligibility for Bihar B.Ed Entrance Exam 2026

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह प्रवेश परीक्षा बिहार के विभिन्न B.Ed कॉलेजों में 2 वर्षीय B.Ed कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नीचे Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 की पात्रता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Bihar B.Ed Entrance Exam में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) में कम से कम 50% अंक।
  • या मास्टर डिग्री (Post Graduation) में कम से कम 50% अंक
  • या इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी (B.E / B.Tech) में कम से कम 55% अंक (Science & Mathematics specialization के साथ)

2. आरक्षित वर्ग के लिए अंक में छूट

बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में छूट दी जाती है।

  • General (UR) उम्मीदवार: 50% अंक आवश्यक
  • SC / ST / BC / EBC / WBC / EWS / Divyang उम्मीदवार: न्यूनतम 50% ही निर्धारित है (अलग से relaxation का स्पष्ट उल्लेख नहीं)

3. आयु सीमा (Age Limit)

  • Bihar B.Ed Entrance Exam के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • अर्थात योग्य उम्मीदवार किसी भी उम्र में इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4. अंतिम वर्ष के छात्र

  • जो उम्मीदवार Graduation या Post Graduation के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लेकिन काउंसलिंग के समय उन्हें परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र या मार्कशीट प्रस्तुत करना होगा।

5. राष्ट्रीयता (Nationality)

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है
  • Bihar domicile वाले उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा
Criteria Requirement
Minimum Qualification Graduation / Post Graduation
Minimum Marks 50% (All Categories as per PDF)
Engineering Candidates 55%
Reserved Category Separate relaxation mention नहीं है
Age Limit No upper age limit
Final Year Students Eligible (with document verification)

यदि उम्मीदवार ऊपर बताए गए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो वे Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BEd 2026 Application Fee

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाता है और एक बार भुगतान होने के बाद फीस वापस नहीं की जाती। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की कुछ इस प्रकार होंगे।

नोट: आवेदन शुल्क में बदलाव संभव है।

Categories Application Fee
General ₹1000
EWS / BC / EBC ₹750
SC / ST ₹500
All Female Candidates ₹750
Mode of Payment Debit Card, Credit Card, Net Banking or UPI

Bihar B.Ed Exam Pattern 2026

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन इस वर्ष Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, मुजफ्फरपुर द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य स्तर की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed) के रूप में आयोजित की जाती है। परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह OMR आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होता है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की भाषा क्षमता, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और शिक्षण अभिरुचि का मूल्यांकन किया जाता है।

परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझकर तैयारी करने से उम्मीदवार सही रणनीति बना सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Bihar CET B.Ed 2026 का पूरा परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है:

  • Exam Mode: Offline (OMR Based)
  • Question Type: Multiple Choice Questions (MCQs)
  • Total Questions: 120
  • Total Marks: 120
  • Exam Duration: 2 Hours
  • Marking Scheme: +1 mark for each correct answer
  • Negative Marking: No
  • Language of Question Paper: Hindi & English
  • Answer Marking: OMR शीट पर केवल नीले/काले बॉल पेन से भरना होगा

नोट: B.Ed कार्यक्रम के अभ्यर्थियों को General English सेक्शन हल करना होगा, जबकि Shiksha Shastri (B.Ed Sanskrit) कार्यक्रम के अभ्यर्थियों को General Sanskrit सेक्शन हल करना होगा।

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 Subject Wise Pattern

Subject No. of Questions Marks
General English Comprehension (For B.Ed Programme) 15 15
General Sanskrit Comprehension (For Shiksha Shastri Programme) 15 15
General Hindi 15 15
Logical & Analytical Reasoning 25 25
General Awareness 40 40
Teaching–Learning Environment in Schools 25 25
Total 120 120

इस प्रकार Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता, इसलिए अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

Documents Required for Bihar B.Ed Online Apply 2026

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखना जरूरी होता है। शैक्षणिक सत्र 2026 में Bihar B.Ed Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

  • उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • स्नातक (Graduation) की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट
  • पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / BC / EBC उम्मीदवारों के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

इन सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले स्कैन करके सही फॉर्मेट और साइज में तैयार रखना चाहिए, ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

How to Apply Online for Bihar CET B.Ed Form 2026?

यदि आप Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Online Form भरने का ऑफिसियल लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध कराया जाएगा।

Step 1 Bihar CET B.Ed Form 2026

  • वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद आपको ‘Quick Links’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 2 Bihar CET B.Ed Form 2026

  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने New Registration Page खुल जाएगा।

Step 3 Bihar CET B.Ed Form 2026

  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सही-सही भरनी होगी।

Step 4 Bihar CET B.Ed Form 2026

  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Register बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Login ID और Password प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Bihar CET B.Ed Form 2026 Login form image

  • इसके बाद आप फिर से पोर्टल पर जाकर Login Page पर आएंगे और अपनी Login ID और Password की मदद से लॉगिन करेंगे।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Bihar B.Ed Application Form 2026 खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार Application Fee का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
  • शुल्क भुगतान करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको Application Form का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए।

Conclusion

इस लेख में हमने आपको Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक जानकारियां विस्तार से प्रदान की हैं। ऊपर दिए गए विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़कर अभ्यर्थी बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और काउंसलिंग प्रक्रिया को आसानी से समझ सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी तैयारी की सही रणनीति बना सकते हैं।

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सही अध्ययन योजना, नियमित अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि अभ्यर्थी निरंतर और सही दिशा में तैयारी करते हैं, तो वे इस प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और बिहार के प्रतिष्ठित B.Ed कॉलेजों में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए इस परीक्षा का आयोजन Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, मुजफ्फरपुर द्वारा किया जाएगा, जिसे इस वर्ष नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। इसलिए Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी, आधिकारिक नोटिफिकेशन और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहना चाहिए।

यदि यह लेख आपको उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और उन सभी अभ्यर्थियों के साथ अवश्य साझा करें जो Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं।

Important Links

Admit Card Download Link Click Here
Admit Card Notice Download Now
Bihar B.Ed Entrance Form 2026 Direct Link Online Apply (Link Active)
Download

Bihar B.Ed Entrance Exam Book 2025 (PDF) Download (4500+ VVI Questions with Answer Hindi Medium)

Download PDF
Prospectus Download Now
Official Notification Download Notification
Syllabus Download Link Download Syllabus
Official Website Visit Website
Our Telegram Channel Join Telegram Channel
Our Homepage BiharHelp

FAQs’ – Bihar BEd 2026

Bihar B.Ed Entrance Exam 2026 कब होगा?

Bihar B.Ed CET 2026 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 1 जून से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Bihar B.Ed के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास Graduation या Post Graduation में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है, जबकि Engineering के लिए 55% अंक चाहिए।

क्या Bihar B.Ed Exam में Negative Marking होती है?

नहीं, इस परीक्षा में कोई Negative Marking नहीं होती है, इसलिए आप सभी प्रश्नों का प्रयास बिना डर के कर सकते हैं।

Bihar B.Ed Exam के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और फीस जमा कर सकते हैं।

क्या Final Year के छात्र Bihar B.Ed के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, Final Year के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय उन्हें सभी जरूरी मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिखाने होंगे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *