Part-Time काम करते हुए तैयारी कैसे करें? 7 Proven Strategy जो सच में काम करती है

Part-Time काम करते हुए तैयारी कैसे करें – भारत में सरकारी नौकरी की मांग बहुत अधिक है। इस वजह से लोग काम के साथ भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधा, अच्छा वेतन और सामाजिक सम्मान Government Jobs को और आकर्षक बना देते हैं। अब आज के समय मे बहुत से students ऐसे हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ part-time काम भी कर रहे है – किसी की मजबूरी है, तो कोई experience के लिए job करता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि, क्या काम करते हुए competitive exams की तैयारी possible है?

BiharHelp App

Part-Time

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

सच्चाई यह है कि possible तो है, लेकिन कठिन है। एक रिपोर्ट के अनुसार 60-70% working aspirants अपनी consistency की कमी और poor time management के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाते हैं। इस वजह से आज के लेख में हम आपको practical strategy देंगे – जिससे आप काम के साथ भी effective preparations कर सकें।

Part-Time काम करते हुए तैयारी कैसे करें – Overview

Key Area Quick Insight
Core Challenge Limited time + low energy after work
Reality Check Not easy; requires strict system & discipline
Ideal Study Hours 3–5 hours daily (quality-focused)
Best Study Time Morning for concepts, night for revision
Suitable Exams SSC, Banking, State-level (UPSC = very tough with job)
Time Strategy Time blocking + fixed daily routine
Study Method 2 hr concepts + 1 hr practice + 1 hr revision
Weekly Plan Weekdays = light study, Weekend = heavy study + mocks
Best Part-Time Jobs Tuition, Freelancing, Online work
Worst Job Types Night shifts, heavy physical jobs
Energy Management 6–7 hrs sleep + proper diet mandatory
Biggest Mistake Random study without schedule
When to Quit Job If preparation is suffering badly
Success Factor Discipline + realistic planning
Failure Reason Overconfidence & poor time management
Final Outcome Possible, but only with a strict system
Updates New Government Job Updates

Also Read

Part-Time काम के साथ तैयारी करना कितना realistic है?

किसी भी तरह की नौकरी के साथ तैयारी करना काफी दिक्कत भरा होता है। क्योंकि time shortage हो जाता है और काम के कारण थकान भी हो जाती है। नौकरी के बाद पढ़ने का मन नहीं होता, लेकिन इसके लिए एक दृढनिश्चय की जरूरत है। इसके अलावा आपको किसी topic को complete करने के लिए बहुत कम time मिलता है। 

आपका basic कितना strong है, उसके आधार पर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपको नौकरी के साथ SSC, BPSC या UPSC या किस तरह की नौकरी की तैयारी करनी चाहिए। जिस व्यक्ति का basic strong होता है उसे revision करने और उसके बाद mock test (कम से कम 50) लगाने के लिए 4 से 5 महीने का time लगता है। लेकिन अगर आप किसी course को लेकर पहले अपना foundation मजबूत करते हैं तो नौकरी के साथ proper tayari करने में कम से कम 1 साल का वक़्त तो लग ही जाता है।

सबसे बड़ी गलतियाँ जो Working Aspirants करते हैं

नौकरी के साथ competitive exams की तयारी करने वाले ऊमीद्वार कुछ गलती लगातार करते है और बीते कुछ सालों से यह देखा जा रहा है की इस तरह की गलती करने वाले ऊमीद्वारों को नौकरी मिलने मे बहुत ज्यादा वक़्त लग जाता है – 

  • लगातार target change करना – कुछ ऊमीद्वार ऐसे होते हैं जो हर थोड़े दिन पर अपना exam target चेंज कर देते है। असल मे हर परीक्षा की मांग अलग है इस वजह से सवाल भी अलग तरह के होते है और नौकरी के लिए आपको अपना कोई एक परीक्षा पहले सुनिश्चित करना होगा। आपको अपनी स्थिति के अनुसार एक परीक्षा चुननी है और उसके कुछ PYQs (Previous Year Question Papers) को लेना है।
  • अलगअलग course change करते रहना – आपको पहले यह समझना होगा कि आपका foundation कैसा है। अगर आप पिछले कुछ सालों के सवाल को पूरा आसानी से हल कर देते है (in no time limit) या आप PYQs मे इस्तेमाल होने वाले सारे concept को समझते है तो आपको केवल revision और mock test की जरूरत है, नहीं तो आपको पहले सारे subjects के foundation करने होंगे। 
  • Random Study Schedule – लगभग हर उम्मीदवार की यही गलती होती है कि वह एक routine को follow नहीं कर पाता है। असल में आपको नौकरी पर रोज एक समय पर जाना है और लंबे समय तक नौकरी करनी है। इसलिए तैयारी भी इसी तरह की होनी चाहिए जिसमें कम से कम कुछ महीनों तक आपको एक ही तरह के routine को follow करना होगा। रोज़ एक अलग study schedule आपको बहुत पीछे लेकर चला जाएगा। 
  • Overconfidence – उम्मीदवार को कुछ कहानी सुनने के बाद ऐसा लगने लगता है कि मैं नौकरी के साथ पढ़ाई manage कर लूंगा और इस तरह का overconfidence आपको आगे नहीं बढ़ने देगा। आपको समझना होगा की अगर बहुत सारे लोग सरकारी नौकरी की परीक्षा मे fail हो रहे हैं तो जरूर इसका कुछ कारण है। इस वजह से अपने confidence के साथ एक डर और urgency भी रखनी होगी। 
  • No Revision System – ऊमीद्वार जल्दी जल्दी syllabus complete करने के बारे में सोचता है और fail हो जाता है। आपको एक system बनाना होगा जिसमे जब आपका एक चैप्टर कुछ चैप्टर कंप्लीट होने पर revision भी साथ साथ ही करना होगा, syllabus बड़ा है इस वजह से आपको आगे पढ़ने के साथ साथ ही पीछे पढे हुये का रिवीजन जारी रखना होगा। 

4-Hour Effective Study Strategy (Busy लोगों के लिए)

अगर आप अपने नौकरी मे बहुत busy हैं और तयारी के लिए केवल 4 घंटे का समय निकाल सकते है तो इसमे आपकी तयारी कैसे हो सकती है उसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है – 

  • आपको 2 घंटे में अपना एक concept अच्छे से समझ लेना है। 
  • इसके बाद 1 घंटा उस concept पर सारे सवाल करने हैं, जो PYQs पर आधारित होने चाहिए। 
  • इसके बाद अगले दिन जब यही करें तो कल का पढ़ा हुआ 1 घंटा revision करें। 

GK/GS – इसमें Physics, Chemistry, Biology, History, Civics, Geography, Economics आते हैं और केवल Science में लगभग 45 chapters हैं, और Social Science में लगभग 40 chapters हैं।

Maths – इसमें Arithmetic और Advanced आते हैं, केवल Arithmetic में 12 chapters हैं और Advanced में 15 chapters हैं। 

अगर हम केवल topics या concepts की बात करें तो केवल GK/GS में 150 topics (लगभग) हैं। और केवल maths में 70 (लगभग) topics हैं। अब इसके बाद हर चीज इस बात पर निर्भर करता है की आप किसी टॉपिक या concept को कितना जल्दी समझते है और उसे कितना अच्छे से याद रखते है। इसीलिए हमने कहा कि अगर आप रोज एक concept ध्यान से 2 घंटे में समझते हैं तो लगभग 8 से 10 महीने का वक़्त केवल syllabus कंप्लीट करने में जाएगा, उसके बाद 1 से 2 महीने आपको full mock test देना होगा। 

Job और Study Balance कैसे रखें? (Real Tips)

नौकरी के साथ कॉम्पटिशन की तयारी मे आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा ताकि आप आसानी से अपने पढ़ाई और job को balance करके चल सके, इसके लिए कुछ टिप्स नीचे दिये गए है – 

  • आपको अपने Boss या Manager से realistic expectations रखने होंगे। आपकी तैयारी या नौकरी से उनको कोई लेना-देना नहीं है, इस वजह से उनसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें। आपको नौकरी के साथ ही टाइम निकालना होगा और उसे अपने हिसाब से एक routine में manage करना होगा। 
  • जब तक आप तैयारी कर रहे हैं, तब तक Overtime avoid करें और जो overtime वहाँ office में लोग कर रहे हैं उसका इस्तेमाल आप अपनी पढ़ाई में करें। 
  • आपको अगर ज्यादा travel करना पड़ता है तो आप audio learning का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आप GK GS के कुछ topics को travel करते हुए भी cover कर सकें। 
  • आपको दो दिन लगातार पढ़ाई बंद नहीं करनी है, अगर आपको कोई बहुत emergency नहीं है तो आप अपना पढ़ाई खराब मत करिए। 

Best Part-Time Jobs for Competitive Exam Aspirants

अगर आप अपनी नौकरी मे पढ़ने का टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी पार्ट टाइम नौकरी के बारे मे बताते है जो आपको पढ़ाई करने का पूरा टाइम दे सकती है, और इस तरह की कुछ popular नौकरी की सूची नीचे दी गई है –

Job Name Short Description Flexibility Level Estimated Monthly Income
Home Tuition 1–3 students को घर पर पढ़ाना High ₹5,000 – ₹20,000
Online Tutoring Zoom/Google Meet पर पढ़ाना High ₹8,000 – ₹25,000
Freelance Writing Blog/article लिखना (Hindi/English) Very High ₹5,000 – ₹30,000
Data Entry Simple typing & data work Medium ₹6,000 – ₹15,000
Delivery Jobs Zomato/Swiggy delivery Medium ₹10,000 – ₹25,000
Call Center (Part-Time) Customer support calls Low–Medium ₹8,000 – ₹18,000
Library Assistant Library में helping work High ₹5,000 – ₹12,000
दुकान/Shop Helper Local shop में support work Medium ₹6,000 – ₹15,000
YouTube/Blogging Content बनाकर earning Very High ₹0 – ₹50,000+
Affiliate Marketing Products promote करके commission Very High ₹2,000 – ₹40,000+
Exam Paper Checking Coaching institutes में copies check करना High ₹5,000 – ₹10,000
Typing/Translation Hindi-English typing/translation High ₹5,000 – ₹20,000

Part Time काम करते हुये तयारी करने का सच 

अगर आप तयारी कर रहे है तो इसका मतलब है की आप कोई भी छोटी नौकरी करने को तयार नहीं है, ऐसे मे अगर बहुत मजबूरी है तो ही आपको तयारी के साथ नौकरी करनी चाहिए। अगर आपका goal SSC या Banking है तो आप Part Time Job के साथ तैयारी को manage कर सकते हैं। लेकिन अगर आप PCS या UPSC जैसी परीक्षा को target करते हैं तो आपको बहुत सोच-समझकर नौकरी चुननी चाहिए। 

हमने आपको जिस तरह के syllabus के बारे मे बताया है उसमे ऊमीद्वारों की संख्या बढ़ने के कारण हर साल कुछ नए सवाल और topics add होते जा रहे है, जो आपके syllabus को बड़ा बना रहा है। इसमें UPSC और PCS परीक्षा के सवाल बहुत deep से practical use के आधार पर पूछे जाते हैं, जो आपके syllabus को और गहरा बना देता है। 

हर दिन 2 से 3 घंटे की कमी करने पर आप साल में 700+ घंटे का loss कर देंगे। अगर आप महीने में 10 दिन routine follow नहीं कर पाते हैं तो 30 घंटे का loss और इस तरह का 2 या 3 महीना चला गया तो आपका एक attempt बेकार हो जाएगा। इस वजह से अगर आप सही routine को follow किए बिना 10 साल भी तैयारी करेंगे तो आपकी नौकरी नहीं लगेगी।

FAQ

Q. क्या job के साथ competitive exam clear किया जा सकता है?

हाँ किया जा सकता है, अगर आप एक ही routine को discipline के साथ 6 से 7 महीने तक follow कर सकते हैं।

Q. दिन में कितने घंटे पढ़ना जरूरी है?

पढ़ाई की Quantity से ज्यादा Quality matter करती है। अगर आप पूरा मन लगाकर रोज 4 घंटे की पढ़ाई करते हैं तो 1 साल में नौकरी लग सकती है।

Q. क्या बिना coaching के selection possible है?

अगर आप सारे concepts और chapters को किताब और PYQs से समझ सकते हैं तो बिना coaching के selection हो जाएगा। 

Q. क्या part-time job preparation को slow कर देती है?

अगर आप काम के बाद थक जाते हैं और आपको काम के बाद पढ़ने का मन नहीं करता है, तब यह आपके preparation को slow बना देती है।

निष्कर्ष

आज इस लेख मे हमने आपको Part-Time काम करते हुए तैयारी कैसे करें के बारे मे बताया है। अगर आप सही तरीके से PYQs को आधार बना कर तयारी करते हैं और अपने syllabus को सही तरीके से कंप्लीट करते है तो आप काम करते हुये भी अच्छे से तयारी कर सकते है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनहोने ने नौकरी के साथ साथ तयारी की है और काफी अच्छे पद पर आज नौकरी कर रहे है। इस वजह से आपको अगर सफल होना है तो आप हमारे लेख के साथ अंत तक बने रेह सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *