बिहार पुलिस कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है? (2026) पूरी प्रक्रिया, सैलरी, समय और पदोन्नति चार्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है – बिहार पुलिस मे कांस्टेबल की नौकरी आज भी युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सरकारी नौकरियों मे से एक है। इसका वजह है की यह नौकरी – पूरी तरह से स्थिर है, इसमे सम्मान ज्यादा है, नियमित सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी मिलती है। यह नौकरी उनके लिए बेहतर है जो जल्दी नौकरी चाहते है, क्यूंकी इसमे mains नहीं होता है और लगभग 6 महीने मे नौकरी कन्फ़र्म हो जाती है।

BiharHelp App

बहुत से लोग इस नौकरी को छोटा पद का नौकरी सोचते है, इसके अलावा कुछ लोग को लगता है की constable के पद पर जॉइन करते ही कुछ समय मे आप सीधे SI बन जाएंगे। लेकिन दोनों ही गलत है, इसमे सच्चाई यह है की बिहार पोलिस की नौकरी मे प्रमोशन धीमी और कॉम्पटिशन भरी है। यहाँ प्रमोशन सिर्फ साल पूरा करने से नहीं मिलता है, इसमे आपकी काबिलियत और internal परीक्षा भी मायने रखती है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

बिहार पुलिस कांस्टेबल

आज इस लेख में हम आपको बताएँगे कि क्या बिहार पुलिस में जल्दी promotion होता है? इसके अलावा प्रमोशन कैसे होता है और कितना टाइम लगता है, इसके बारे में अच्छे से समझाया गया है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है – Overview

बिंदु जानकारी
विभाग बिहार पुलिस
प्रारंभिक पद कांस्टेबल
पहला प्रमोशन हेड कांस्टेबल
दूसरा प्रमोशन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI)
तीसरा प्रमोशन सब-इंस्पेक्टर (SI)
आगे के पद इंस्पेक्टर / DSP (rare case)
प्रमोशन का समय 5–10 साल (औसतन)
प्रमोशन का आधार अनुभव + विभागीय परीक्षा + प्रदर्शन
क्या डायरेक्ट SI बन सकते हैं? हाँ (अलग भर्ती से)

Also Read

बिहार पोलिस कांस्टेबल का प्रमोशन कैसे होता है?

बिहार पुलिस में प्रमोशन कोई automatic process नहीं है। मतलब कुछ अन्य सरकारी नौकरियों की तरह आपको 5 से 10 साल की नौकरी के बाद अपने आप प्रमोशन नहीं मिलेगा।

इसमें आपका प्रमोशन – Seniority + Departmental Exam + Performance Record के आधार पर होता है, इस वजह से इसमें प्रमोशन कुछ लोगों को जल्दी तो कुछ लोगों को बहुत धीरे मिलता है।

  • Seniority – इसका मतलब है कि कितने साल से कांस्टेबल के पद पर नौकरी कर रहे हो। हर प्रमोशन के लिए आपको कुछ minimum service years को पूरा करना होता है।
  • Departmental Exam – वेकेंसी के आधार पर departmental exam clear करना पड़ता है। ये exam internal होता है, जिसमें केवल नौकरी वाले candidates ही परीक्षा देते हैं। इसमें police rules, law, basic gk के सवाल पूछे जाते हैं।
  • Performance Record – इसके अंतर्गत आपका daily performance, discipline, और आपके काम का record देखा जाता है। अगर आपका परफॉर्मेंस अच्छा होता है तो इससे जल्दी प्रमोशन मिलने मे फायदा होता है।

बिहार पुलिस में प्रमोशन का पूरा क्रम

बिहार पुलिस मे जब आप कांस्टेबल के पद पर नौकरी पाते है तो इसके बाद आपको ASI और उसके बाद Inspector के पद पर नौकरी करना होता है। 

Constable → Head Constable → ASI → SI → Inspector

  • Constable – इस पद को ही बिहार पुलिस कहा जाता है। यह एक पुलिस स्टेशन का सबसे जूनियर पद होता है। इसमें आपको अपने सीनियर के order के अनुसार काम करना होता है। आपको शहर में अलग-अलग जगहों पर गस्त की ड्यूटी दी जाती है।
  • Head Constable – जब आपका प्रमोशन कांस्टेबल से होता है, तब आप Head Constable बनते हैं। इसमें आपको सभी constables को कंट्रोल करने का काम करना होता है। यह एक तरह से सीनियर कांस्टेबल होते है जो कांस्टेबल के ड्यूटि का हिसाब रखते है और यह भी Inspector के साथ जुर्म के जगह पर जाने का काम करते है। 
  • ASI – ASI (Assistant Sub Inspector) बिहार पुलिस मे एक mid level officer होता है, जो ground level पर पूरे मामले को संभालने का काम करता है। इसमें आपको छोटे-मोटे मामलों की जांच करनी होती है, FIR दर्ज करना होता है, evidence collect करना होता है और witnesses से पूछताछ करना होता है। 
  • SI –  SI (Sub Inspector) यह एक पुलिस स्टेशन का सीनियर inspector होता है, जो पूरे स्टेशन का गार्डियन होता है। सारे cases को जाकर ground पर चेक करता है और FIR पर किस तरह से काम हो रहा है, उसे चेक करता है। investigation कैसे हो रही है उसे देखते है और उसकी रिपोर्ट तयार करता है। 
  • Inspector – इंस्पेक्टर किसी भी पुलिस स्टेशन का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। यह पुलिस स्टेशन में काम करने वाले सभी लोगों का गार्डियन होता है। बिना इंस्पेक्टर के signature के कोई भी काम नहीं हो सकता है। Inspector, SI की रिपोर्ट को चेक करता है और पुलिस स्टेशन के सारे लोग सही से काम कर रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ऊपर ACP या DSP तक पहुँचता है।

 Bihar Police Promotion Hierarchy (Table)

वर्तमान पद अगला प्रमोशन अनुमानित समय प्रक्रिया
कांस्टेबल हेड कांस्टेबल 8–10 साल सेवा + परीक्षा
हेड कांस्टेबल ASI 5–7 साल विभागीय परीक्षा
ASI SI 5 साल परीक्षा + सीनियरिटी
SI इंस्पेक्टर 8–10 साल अनुभव + रिकॉर्ड

कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने में कितना समय लगता है?

Bihar Police की परीक्षा को पास करने के बाद आपको कांस्टेबल के पद पर नौकरी मिलती है और सच यह है की जल्दी प्रमोशन का सपना यहाँ काम नहीं करता है। 

आमतौर पर जब किसी की नई भर्ती होती है तो constable से head constable बनने में 6 से 8 साल का वक़्त लग जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों को 10 से 12 साल भी लग जाते हैं।

अगर आप departmental exam क्लियर कर लेते हैं, आपका performance और नौकरी का पूरा record भी बहुत अच्छे हैं और सही समय पर vacancy भी आ जाती है, तब भी आपको अपने पहले प्रमोशन इस पद से प्राप्त करने में 5 या 6 साल लग ही जाएंगे।

हालाँकि यह प्रमोशन बहुत सारी चीजों पर निर्भर करता है, department में परीक्षा को आप कैसे पास करते हैं और वेकेंसी कितनी है, और इसके अलावा luck भी matter करता है, जिस वजह से लगने वाला समय ज्यादा हो जाता है। एक average व्यक्ति को यह मानकर चलना चाहिए कि उसका प्रमोशन कम से कम 10 साल में हो जाता है। 

प्रकार समय
Minimum Time 6–8 साल
Average Time 8–12 साल
Worst Case (Delay) 12–15 साल

Bihar Police Promotion vs Direct SI Recruitment

प्रमोशन से SI बनने और डाइरैक्ट SI बनने मे कितना समय लगेगा और कितना difficult होता है इसके अलावा आपके हाथ मे कितना कंट्रोल रेहता है इसके बारे मे नीचे एक टेबल मे दिया गया है – 

बिंदु प्रमोशन से SI डायरेक्ट SI
समय 15–20 साल तुरंत
difficulty medium high
control limited full

Bihar Police Promotion Eligibility Criteria 

अगर आपको बिहार पुलिस मे नौकरी चाहिए तो इसके लिए आपको कौन सी eligibility criteria को पूरा करना होता है इसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है – 

  • आपके प्रमोशन के लिए आपका सर्विस टाइम कम से कम 8 से 10 साल का होना चाहिए। 
  • जब आपको पर्याप्त experience हो जाएगा, तब आपको internal exam में बैठने का मौका मिलेगा, जिसके लिए आपको Discipline, Behaviour, Complaints हर चीज को पर्फेक्ट रखना होगा। 
  • आपका प्रमोशन से पहले medical check-up भी होता है, जिसमें आपको medically fit होना होगा।
  • इसके अलावा प्रमोशन भी वेकेंसी के आधार पर होता है, और कितनी seat खाली होती है उतने ही लोगों को vacancy दी जाती है।
मापदंड जरूरी शर्त
न्यूनतम सेवा (Service Years) 5–10 साल (post के अनुसार)
विभागीय परीक्षा पास होना जरूरी
सेवा रिकॉर्ड साफ और अनुशासित
मेडिकल फिटनेस फिट होना अनिवार्य
वरिष्ठता (Seniority) जरूरी factor

20 साल बाद भी SI नहीं बन पाए? जानिए असली कारण

आपको बिहार पुलिस मे कांस्टेबल के पद पर नौकरी करने वाले ऐसे बहुत सारे लोग मिल जाएंगे जो आज 20 साल से नौकरी कर रहे है लेकिन SI नहीं बन पाये है। और इसका कारण bad luck नहीं, बल्कि system + personal mistakes का combination होता है। 

कांस्टेबल से एक SI बनने के लिए departmental exam सबसे बड़ा gate होता है। बहुत सारे लोग इसे हल्के मे लेते है, इसमे भी बहुत competition होता है, आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो 2 या 3 बार departmental exam मे fail कर गए है।

इसके अलावा department मे प्रमोशन तब होता है जब seat खाली होती है, प्रमोशन से तभी SI बन सकते है जब department मे प्रायप्त seat खाली होती है। इस तरह की एक अच्छी वेकेंसी department मे आने मे भी सालों लग जाते है।

इसके अलावा internal competition इतना ज्यादा है कि अगर नौकरी में आपका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं होगा तो आपके सिलेक्शन की संभावना भी कम हो जाएगी। इन्हीं सब कारणों की वजह से आज बहुत सारे कोंटबले सही समय मे SI नहीं बन पाते है और इसी वजह से इसमे luck का भी एक फकटोर आ जाता है।

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको बताया की Bihar Police में Promotion कैसे होता है, अगर आप सही समय पर सही तरीके से काम करते है तो इस छेत्र मे प्रमोशन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा बिहार पुलिस मे प्रमोशन के लिए आपको कौन कौन सी खास बातों के बारे मे अच्छे से मालूम होना चाहिए उसके बारे मे पूरी जानकारी दी गई है, और उम्मीद करते है की आप इस नौकरी के बारे मे अच्छे से समझ पाये होंगे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *