Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 (Date Out): Online Application Starts for SC, ST, BC & EBC Students, Check Eligibility, Documents and Apply Process

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: अगर आप भी बिहार में रहने वाले छात्र हैं जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की है और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना (Post Matric Scholarship) के लिए ऑनलाइन आवेदन की एक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस योजना के अंडर बिहार के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे PMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि SC/ST और BC/EBC वर्ग के छात्रों के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए गए हैं, जिनसे आपको आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे यह स्कॉलरशिप किसे मिलेगी, कितनी राशि मिलेगी, आवेदन कब से शुरू होगा, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है। तो आप सभी इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Overview

Particulars Details
Name of the Scheme Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 (प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना)
Department शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
Academic Year 2026-27
Who Can Apply? बिहार राज्य के SC, ST, BC और EBC वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं/मैट्रिक पास कर लिया है
Mode of Application Online
Application Start Date 15 जुलाई 2026
Last Date to Apply जल्द घोषित होगी
Application Portal SC/ST के लिए: https://scstpmsonline.bihar.gov.in, BC/EBC के लिए: https://pmsonline.bihar.gov.in
Payment Mode DBT (Direct Bank Transfer)
Official Website www.state.bihar.gov.in/prdbihar

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Details

अगर आपने भी बिहार बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली है और अब आगे की पढ़ाई के लिए बिहार सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने Post-Matric Scholarship Scheme 2026-27 के लिए हालही में एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें बताया है कि PMS पोर्टल 15 जुलाई 2026 से खोलने वाले हैं।

नोटिफिकेटों के अनुसार विभाग ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं को जानकारी दी है कि वे आवेदन से पहले अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र और बोनाफाईड प्रमाण-पत्र आदि तैयार कर लें। आवेदन के लिए लिंक जल्द ही पोर्टल पर अपडेट कर दिए जाएंगे। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

यह योजना चार भागों में बंटी हुई है:

  1. अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
  2. अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
  3. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
  4. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना

Notification image of Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Also Read…

Important Dates of Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Activity Date
Notification Release Date July 2026
Online Application Start Date 15 July 2026
Last Date to Apply Online जल्द घोषित होगी
Application Correction/Defect Rectification बाद में सूचित होगा
Scholarship Disbursement आवेदन सत्यापन के बाद DBT द्वारा

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Scheme Details

बिहार सरकार द्वारा प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को उनके कोर्स के अनुसार अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि दी जाती है। साथ ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अधिक राशि दी जाती है।

General Course-wise Scholarship Amount

Course Name Scholarship Amount
इंटरमीडिएट (IA/ISC/I.Com) ₹2,000
स्नातक (BA/B.Sc/B.Com) ₹5,000
परास्नातक (MA/M.Sc/M.Com) ₹5,000
डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक ₹10,000
व्यावसायिक पाठ्यक्रम (इंजीनियरिंग/मेडिकल) ₹15,000

Premium Institutions Scholarship Amount

Institution Name Maximum Annual Scholarship Limit
IIT पटना ₹2,00,000
NIT पटना ₹1,25,000
AIIMS पटना ₹1,00,000
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बोधगया ₹75,000
NIFT पटना एवं केंद्रीय कृषि संस्थान ₹1,00,000
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (स्टेट एक्ट) ₹1,25,000
चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान एवं अन्य प्रबंधन संस्थान ₹4,00,000

Bihar Post Matric Scholarship Eligibility Criteria 2026-27

सभी छात्र-छात्राएं जो Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • मूल निवास: आवेदक छात्र/छात्रा बिहार राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।

  • श्रेणी: आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) या अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से संबंधित होना चाहिए।

  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक 10वीं कक्षा/मैट्रिक पास होना चाहिए और 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ITI, स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post-Graduation) आदि की पढ़ाई कर रहा हो।

  • आय सीमा: परिवार की सालाना आय ₹3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए (SC/ST के लिए ₹2.5 लाख)।

  • बैंक खाता: छात्र के नाम से बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक (DBT सक्षम) हो।

  • संस्थान: आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नियमित (Regular) छात्र होना चाहिए।

  • आधार कार्ड: आवेदन करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।

नोट: यह स्कॉलरशिप केवल बिहार राज्य के मूल निवासी छात्रों के लिए ही है। अन्य राज्यों के छात्र इस योजना के पात्र नहीं हैं।

Bihar Post Matric Scholarship Process 2026-27

Process Description
Registration with Aadhaar Authentication छात्रों को आधार प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण करना होगा
Apply for Scholarship पात्र छात्र ऑनलाइन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं
Institute Verification शैक्षणिक संस्थान द्वारा आवेदन का सत्यापन
Physical Verification आवेदन की भौतिक जांच प्रक्रिया
District Committee Verification जिला समिति द्वारा आवेदन की समीक्षा और अनुमोदन
Aadhaar-Based Fund Disbursement स्वीकृति के बाद आधार से लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से राशि का भुगतान

Documents Required for Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:

  • आवेदक विद्यार्थी का आधार कार्ड

  • विद्यार्थी का बैंक अकाउंट पासबुक (आधार से लिंक, DBT सक्षम)

  • बिहार राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/BC/EBC)

  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र (₹3 लाख से कम)

  • बोनाफाईड सर्टिफिकेट (संस्थान द्वारा जारी)

  • नामांकन रसीद या फीस स्ट्रक्चर (Fee Receipt)

  • 10वीं कक्षा का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

  • यथा समय मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेज

How to Apply Online for Bihar Post Matric Scholarship 2026-27?

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने से पहले आपको NSP (National Scholarship Portal) पर OTR (One Time Registration) कराना जरूरी है। OTR बनाने के बाद ही आप PMS पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रखें कि SC/ST और BC/EBC वर्ग के छात्रों के लिए अलग-अलग पोर्टल हैं, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया दोनों के लिए लगभग एक जैसी ही है।

NSP OTR बनाना (One Time Registration)

NSP OTR app playstore

  • App को ओपन करने के बाद ‘Register’ पर क्लिक करें, यहाँ आपको सभी guidelines को पढ़ लेना है, फिर नीचे ‘I Agree to the following’ ऑप्शन पर teek करके ‘Next’ पर क्लिक करना है।

register and teek I Agree to the following

  • फिर आपने Mobile Number डाल कर OTP डालना है, Image से Captcha Code डाल कर ‘Verify’ करें।
  • इसके बाद अपनी eKYC करनी होगी, जिसके लिए अपना Aadhaar number डालें। अगर Aadhaar नहीं है तो, EID डालें, अगर दोनों नहीं है तो ‘I don’t have Adhaar/EID’ पर ठीक करें। Aadhaar number डालने के बाद ‘Next’ पर क्लिक करें।

verify mobile number

  • फिर आपके मोबाइल से कुछ permission मांगी जाएगी, इन्हे allow कर दें। जिससे यह आपके फ़ोन कैमरा की हेल्प से आपका फोटो कैप्चर करके eKYC कर दे। इसके लिए आपके फ़ोन में दूसरी App ‘AdhaarFaceRD’ होनी चाहिए।
  • जैसे ही आपका फेस कैप्चर होगा आपकी पूरी जानकारी दिख जाएगी। अगर कोई जानकारी नहीं है तो आप डाल सकते हैं। फिर ‘Next’ पर क्लिक करने के बाद ‘I Agree’ पर क्लिक करें। आपको ‘Reference Number’ मिल जाएगा।

face capture for ekyc

  • अब ‘Login’ पर क्लिक करें। ‘Reference Number’ और OTP डाल कर next पर क्लिक करें। eKYC Face Auth में आपको Not Verifed दिख रह होगा। ‘Proceed for Face Authentication’ पर क्लिक करें।

Refrance number and login option

  • आपके फ़ोन में ‘AdhaarFaceRD App होनी चाहिए, teek करके proceed प्रोसीड पर क्लिक करें।

Proceed for face capture

  • अपना फेस कैप्चर करें। जैसे ही आपका face capture हो जायगा। स्क्रीन पर आपका OTR number दिख जाएगा। इसे नोट कर लें।

OTR number

Process Of OTR throught NSP Official Website:

  • OTR के लिए आपको National Scholarship Portal (NSP) की वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज में ही आपको ‘Get your OTR’ के नीचे ‘Apply Now’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।

National Scholarship Portal (NSP) official website for OTR

  • अपने आधार नंबर डाल कर, अपना OTR बना सकते हैं। इसके लिए आपके PC में webcam होना चाहिए। आसान तरीका मोबाइल से आप कर सकते हैं।
    आप playstore से NSP OTR app डाउनलोड करके भी OTR बना सकते हैं।

Process for otr registation

Apply Online Bihar Post Matric Scholarship For BC/EBC 2026-27?

  • Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 मे ऑनलाइन आवेदन हेतु आप सभी विद्यार्थियो को सबसे पहले इसकी आधिकारीक वेबसाइट pmsonline.bihar.gov.in के होम – पेज पर आना होगा।
  • यहाँ पर आपको ‘New Students Registration for (BCEBC 2026-27)’ के सेक्शन में अलग-अलग लिंक दिखेंगे आप किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 form image

  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘PMS (BC-EBC) Enrollment/Login (2026-27) का फॉर्म ओपन होगा।
  • आपको आवेदन के लिए OTR नंबर डालना होगा, अगर आपके पास OTR नंबर नहीं है तो इसकी प्रोसेस ऊपर बता दी है।
  • अब PMS पोर्टल पर आकर OTR से आप लॉगिन करें। OTP आएगा उसे डालकर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको popup में दिख जायेगा कि OTR की जानकारी NSP पोर्टल से उठा रहा है जिसके लिए अपना Adhaar Number, DOB डालें। और Submit करें।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Add Details

  • नए पेज पर आने के बाद डिटेल्स को पढ़ लें, और ऊपर दी ‘Update Personal Details’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Add personl details

  • अपनी डिटेल्स को अच्छे से भरे, और ‘Save’ पर क्लिक करें।

fill the form

  • इसके बाद ‘Certificate Details’ पर क्लिक करना है, यहाँ पर जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है उनको डाले, उनकी डेट्स को ध्यान से डाले। सभी documents अपलोड करने के बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।

upload Documents

  • यहाँ थोड़ा निचे आने पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। फोटो के निचे अपलोड की ऑप्शन पर क्लिक करें और फोटो अपलोड करें। उसके बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।

Upload Photo

  • ‘Apply For Schoarship’ पर क्लिक करें, यहाँ मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से भरे यहाँ पर आपसे कोर्स की सारी जानकारी मांगी जाएगी। जिसे आपको अच्छे से भरना होगा।

Fill the form

  • फिर निचे दी Preview ऑप्शन पर क्लिक करके एक बार अच्छे से फॉर्म को चेक करना है। अगर कुछ गलत भर दिया है तो ‘preview में नीचे edit की ऑप्शन भी है आप यहाँ से एडिट कर सकते हैं।

Check all details Preview

  • अगर preview में जानकरी सही है तो next पर क्लिक करें, यहाँ आपको decleration पर teek करना है। सभी को teek करने के बाद otp genrate करके OTP डालें। और Next पर क्लीक करें।

Check all details and teek declartion

  • फिर नए पेज में आपको अपने डॉक्यूमेंट डालने (Upload) करने होंगे। अपने डॉक्युमनेट के साथं Bonafide Certificate को कॉलेज से verify करवा कर अपलोड करें। साथ ही फीस की receipt की इमेज भी अपलोड करें।

Upload school and college certificates

  • उसके बाद जब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाए तो ‘Final Submit’ ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सामने आ जायगा।

Apply Online Bihar Post Matric Scholarship For SC/ST 2026-27?

  • Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 मे ऑनलाइन आवेदन हेतु आप सभी विद्यार्थियो को सबसे पहले इसकी आधिकारीक वेबसाइट ‘scstpmsonline.bihar.gov.in के होम – पेज पर आना होगा।
  • यहाँ पर आपको ‘New Students Registration for (SC-ST 2026-27)’ के सेक्शन में अलग-अलग लिंक दिखेंगे आप किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘PMS (SC-ST) Enrollment/Login (2026-27) का फॉर्म ओपन होगा।
  • आपको आवेदन के लिए OTR नंबर डालना होगा, अगर आपके पास OTR नंबर नहीं है तो इसकी प्रोसेस ऊपर बता दी है।
  • अब PMS पोर्टल पर आकर OTR से आप लॉगिन करें। OTP आएगा उसे डालकर Login ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको popup में दिख जायेगा कि OTR की जानकारी NSP पोर्टल से उठा रहा है जिसके लिए अपना Adhaar Number, DOB डालें। और Submit करें।
  • नए पेज पर आने के बाद डिटेल्स को पढ़ लें, और ऊपर दी ‘Update Personal Details’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स को अच्छे से भरे, और ‘Save’ पर क्लिक करें।

fill the form

  • इसके बाद ‘Certificate Details’ पर क्लिक करना है, यहाँ पर जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गए है उनको डाले, उनकी डेट्स को ध्यान से डाले। सभी documents अपलोड करने के बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।

upload Documents

  • यहाँ थोड़ा निचे आने पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा। फोटो के निचे अपलोड की ऑप्शन पर क्लिक करें और फोटो अपलोड करें। उसके बाद ‘Go to Home’ पर क्लिक करें।
  • ‘Apply For Schoarship’ पर क्लिक करें, यहाँ मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से भरे यहाँ पर आपसे कोर्स की सारी जानकारी मांगी जाएगी। जिसे आपको अच्छे से भरना होगा।
  • फिर निचे दी Preview ऑप्शन पर क्लिक करके एक बार अच्छे से फॉर्म को चेक करना है। अगर कुछ गलत भर दिया है तो ‘preview में नीचे edit की ऑप्शन भी है आप यहाँ से एडिट कर सकते हैं।

Check all details Preview

  • अगर preview में जानकरी सही है तो next पर क्लिक करें, यहाँ आपको decleration पर teek करना है। सभी को teek करने के बाद otp genrate करके OTP डालें। और Next पर क्लीक करें।

Check all details and teek declartion for Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

  • फिर नए पेज में आपको अपने डॉक्यूमेंट डालने (Upload) करने होंगे। अपने डॉक्युमनेट के साथं Bonafide Certificate को कॉलेज से verify करवा कर अपलोड करें। साथ ही फीस की receipt की इमेज भी अपलोड करें।
  • उसके बाद जब सभी डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाए तो ‘Final Submit’ ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सामने आ जायगा।

Bihar Post Matric Scholarship Status Check 2026-27

अपने आवेदन की स्थिति (Status) जानने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले PMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘Student’ टैब में ‘Application Status Check’ के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

  • ‘Get Status’ पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को डालकर Verify करें।

  • OTP सत्यापित होने के बाद आपके आवेदन का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें आवेदन की स्थिति, फाइनलाइजेशन, आधार सीडिंग स्टेटस और भुगतान की जानकारी शामिल होगी।

Quick Links

Application *Home Page BC & EBC Application Home Page
SC & ST Application Home Page
Official Notification Download Here
NSP Website Link for OTR Click Here
Application Status (BC & EBC) Check Status
Application Status (SC & ST) Check Status
Go To Our Homepage Join Our Telegram Group

FAQs – Bihar Post Matric Scholarship 2026-27

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन से वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

इस योजना के तहत बिहार राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के वे सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जो 10वीं पास हैं और आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।

Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और कहाँ करना है?

आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। SC/ST छात्र scstpmsonline.bihar.gov.in पर और BC/EBC छात्र pmsonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस स्कॉलरशिप योजना के लिए कितनी वार्षिक आय सीमा निर्धारित है और कितनी राशि मिलती है?

परिवार की सालाना आय ₹3 लाख (SC/ST के लिए ₹2.5 लाख) से कम होनी चाहिए। कोर्स के अनुसार ₹2,000 से लेकर ₹15,000 तक और प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने पर ₹4 लाख तक की सालाना स्कॉलरशिप राशि दी जाती है।

क्या OTR बनाना जरूरी है और इसे कैसे बनाएं?

हाँ, PMS पोर्टल पर आवेदन करने से पहले NSP पोर्टल या NSP OTR मोबाइल ऐप के माध्यम से One Time Registration (OTR) कराना और OTR नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है, जो आधार eKYC से पूरा होता है।

स्कॉलरशिप की राशि कब और कैसे प्राप्त होगी?

आवेदन जमा करने, संस्थान द्वारा सत्यापन, भौतिक जांच और जिला समिति की स्वीकृति के बाद स्कॉलरशिप राशि सीधे आपके आधार से लिंक बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेज दी जाएगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *