JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: City Intimation Slip Out, Exam Dates (2–8 April), Download Process, Exam Pattern & Complete Details at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: अगर आपने JEE Main 2026 Session 2 के लिए अप्लाई किया है और अब अपने एग्जाम की सिटी, एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि National Testing Agency (NTA) ने 21 मार्च 2026 को Joint Entrance Examination (Main) 2026 Session 2 के लिए Examination City Intimation Slip जारी कर दी है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा अगले महीने 02, 04, 05, 06 & 08 अप्रैल 2026 को Paper 1 के लिए और 07 April 2026 को Paper 2A/2B के लिए होने वाली है। जिसके लिए आपका Admit Card परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी होगा। अभी सिर्फ City Intimation Slip आया है, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका एग्जाम किस शहर में होगा। जब भी एडमिट कार्ड जारी होता है, तब आप अपना एडमिट कार्ड JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको JEE Main 2026 Session 2 Admit Card की पूरी जानकारी देंगे जैसे City Intimation कब आया, Admit Card कब आएगा, कैसे डाउनलोड करें, एग्जाम डेट क्या है, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाना होगा और परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा। तो पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: Overview

Particulars Details
Exam Conducting Body National Testing Agency (NTA)
Exam Name JEE Main 2026 Session 2
Paper Paper 1 (B.E./B.Tech) & Paper 2A/2B (B.Arch/B.Planning)
Exam City Intimation Release 21 March 2026 (Out Now)
Admit Card Release Date 4-5 days before exam (Expected)
Exam Date 02, 04, 05, 06 & 08 April 2026 (Paper 1) 07 April 2026 (Paper 2A/2B)
Selection Process Computer Based Test (CBT) + Result
Official Website jeemain.nta.nic.in
Who Can Apply All Over India

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card And Exam – Details

अगर आपने JEE Main 2026 Session 2 के लिए फॉर्म भरा है और अब इस एग्जाम के लिए अपनी City Intimation Slip या Admit Card की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि NTA ने 21 मार्च 2026 को JEE Main 2026 Session 2 के लिए Examination City Intimation Slip जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार एक सिटी के बहुत से सेण्टर में एग्जाम होने वाला है और भारत के बाहर 15 सिटी में यह एग्जाम होगा। इसके लिए आपका Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि City Intimation Slip में आपको सिर्फ शहर का पता चलेगा की आपका एग्जाम किस शहर में आया है, और Admit Card में पूरा सेंटर डिटेल, समय और रोल नंबर का सबका पता चल जाता है। आप अपनी City Intimation Slip https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। और जब Admit Card जारी होगा, तब एडमिट कार्ड का लिंक भी https://jeemain.nta.nic.in या फिर नीचे डायरेक्ट लिंक में मिल जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी, तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पड़ें।

Notification image of city intimation notificaiton of JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

Also Read…

Important Dates of JEE Main 2026 Session 2

Events Dates
City Intimation Release 21 March 2026 (Out Now)
Admit Card Release Expected 28-30 March 2026
Exam Date (Paper 1) 02, 04, 05, 06 & 08 April 2026
Exam Date (Paper 2A/2B) 07 April 2026
Result Declaration Expected May 2026

JEE Main Session 2 Exam Date and Time 2026 – Expected

JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कई शिफ्ट्स में होगी। Paper 2A/2B सिर्फ 7 अप्रैल को होगा। सही समय और शिफ्ट के लिए Admit Card पर चेक करें।
Shift Reporting Time Gate Close Exam Start Time Exam End Time
1st Shift 7:30 AM 8:30 AM 9:00 AM 12:00 PM
2nd Shift 12:30 PM 1:30 PM 2:00 PM 5:00 PM

नोट: ये जो टाइमिंग दी है वो expected है पूरी तरह पक्की नहीं, तो टाइमिंग के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए टाइम ही देखें।

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card की प्रिंटेड कॉपी: उम्मीदवारों के पास अपना JEE Main 2026 Session 2 का Admit Card होना चाहिए।
  • Valid Photo ID Proof: एडमिट कार्ड के साथ Aadhar Card, PAN Card, Passport, Voter ID, Driving License कोई एक ओरिजिनल ID प्रूफ होना चाहिए।
  • Passport Size Photo: फोटो भी माँगा जा सकता है, पूरी डिटेल एडमिट कार्ड पर देखें।

नोट: आधार अनिवार्य है। अगर आधार नहीं है तो पहले e-Aadhaar डाउनलोड कर लें। अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी।

Details Mentioned on JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

Admit Card पर इन सभी चीजों को चेक कर ले, अगर कुछ गलत हो तो तुरंत NTA हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Information Description
Candidate’s Name उम्मीदवार का पूरा नाम
Roll Number रोल नंबर
Exam Date & Time परीक्षा की तारीख और समय
Exam Centre परीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Time रिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signature फोटो और सिग्नेचर

JEE Main Session 2: Exam Pattern

JEE Main Session 2 की परीक्षा CBT मोड में होगी और हिंदी/अंग्रेजी/गुजराती/असमिया/बंगाली/कन्नड़/मलयालम/मराठी/ओडिया/पंजाबी/तमिल/तेलुगु/उर्दू जैसी भाषाओं में होगी। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी एक गलत MCQs पर -1 नंबर और न्यूमेरिकल पर भी -1 कटेगा।

Paper 1: B.E./B.Tech

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics 20 MCQ + 5 Numerical 100
Physics 20 MCQ + 5 Numerical 100
Chemistry 20 MCQ + 5 Numerical 100
Total
75 300

Paper 2A: B.Arch

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics 20 MCQ + 5 Numerical 100
Aptitude Test 50 MCQ 200
Drawing Test 2 Questions 100
Total
77 400

Paper 2B: B.Planning

Subject
Questions (A/B) Marks
Mathematics 20 MCQ + 5 Numerical 100
Aptitude Test 50 MCQ 200
Planning Questions 25 MCQ 100
Total
100 400

नोट: टाइम: 3 घंटे (PwD को 1 घंटा एक्स्ट्रा)।

How to Download JEE Main 2026 Session 2 City Intimation Slip / Admit Card?

जो भी उम्मीदवार City Intimation Slip या उसके बाद Admit Card डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा, Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको JEE Main NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

JEE Main NTA Website homepage for JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

  • होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में आपको “Advance City Intimation for JEE(Main) – 2026 [Session-II]” का लिंक मिलेगा और एडमिट कार्ड के समय “Download Admit Card” का लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।

Candidate Activity section for JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

  • नया Login पेज ओपन होगा, यहाँ अपना Application Number और Password और Security Pin डालें। और SUMBIT पर क्लिक करें।

Login form for JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

  • Login करते ही City Intimation Slip और बाद में Admit Card स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर ले लें।

क्विक लिंक्स

City Intimation PDF Link Download Now
Direct Apply Click Here (Link Active but Admit Card Out Soon)
Official Website Click Here
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – JEE Main 2026 Session 2 Admit Card

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card कब जारी होगा?

City Intimation Slip 21 मार्च 2026 को जारी हो चुका है। असली Admit Card परीक्षा से 4-5 दिन पहले यानी मार्च के अंत में जारी होगा। आप https://jeemain.nta.nic.in पर नियमित चेक करते रहें।

JEE Main Session 2 का एग्जाम कब और कैसे होगा?

एग्जाम 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक होगा। Paper 1 (B.E./B.Tech) 5 दिनों में और Paper 2A/2B 7 अप्रैल को होगा। परीक्षा CBT मोड में 3 घंटे की होगी।

City Intimation Slip क्या है और कैसे डाउनलोड करें?

यह सिर्फ शहर की जानकारी देता है। Admit Card नहीं है। https://jeemain.nta.nic.in पर Application Number और Password से लॉगिन करके डाउनलोड करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?

Admit Card, ओरिजिनल Photo ID (Aadhar अनिवार्य), पासपोर्ट साइज फोटो और PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू) ले जाना जरूरी है। बिना इनके एंट्री नहीं मिलेगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *