Railway Station Master की ड्यूटी कैसी होती है? Daily Work, Power, Problems, Night Duty और Promotion की पूरी जानकारी 2026

Railway Station Master Job 2026 – भारतीय रेल्वे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क मे से एक है, जहां हर दिन लाखों लोग यात्रा करते है। इतने बड़े सिस्टम को सुरक्शित और सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर लोगों का रिक्रूटमेंट करती है। जिसमे Railway Station Master की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

BiharHelp App

बहुत सारे लोगों को लगता है की स्टेशन पर anownce करना और झण्डा दिखाना ही स्टेशन मास्टर का काम होता है, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग है। station master एक बड़ा पद होता है जिसमे बहुत सारी ज़िम्मेदारी होती है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

स्टेशन मास्टर को स्टेशन की सुरक्षा, समय प्रबंधन, प्लैटफ़ार्म संचालन, और एमर्जन्सि स्थिति को मैनेज करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है। इसमे कई बार रात की ड्यूटि होती है, अचानक तकनीकी खराबी को देखना होता है, दुर्घटना की प्रिसतिथि को हैंडल करना होता है।

Railway Station Master

इसलिए आज के लेख मे हम आपको बताएँगे की स्टेशन मास्टर की ड्यूटि कैसी होती है, उन्हे क्या करना होता है, इसके लिए सरकार कौन सी सुविधा देती है, और प्रमोशन कैसे मिलता है। आपको Railway Station Master Job की पूरी जानकारी आसान भाषा मे मिलेगी।

Railway Station Master Job 2026 – Overview

विषय जानकारी
पद का नाम Railway Station Master
विभाग Indian Railways
चयन प्रक्रिया RRB NTPC Exam
प्रारंभिक वेतन ₹35,000 – ₹45,000
नौकरी का स्तर Group C
मुख्य जिम्मेदारी ट्रेन संचालन और स्टेशन प्रबंधन
कार्य स्थान रेलवे स्टेशन
ड्यूटी समय Shift Based (Day/Night)
प्रमोशन Station Superintendent, Assistant Operations Manager
Official Website https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing

Also Read

Railway Station Master क्या होता है?

स्टेशन मास्टर रेल्वे स्टेशन का मुख्य प्रभारी अधिकारी होता है। स्टेशन पर होने वाली सभी गतिविध्यों की निगरानी करता है और ट्रेन संचालन और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेता है, इसके साथ ट्रेन को समय पर बनाए रखने के लिए निर्देश देता है। 

यह पद स्टेशन का सबसे बड़ा पद होता है और बहुत ज़िम्मेदारी वाला पद होता है। स्टेशन मास्टर उस स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेन की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है इस वजह से सरकार की तरफ से बहुत अच्छी तनख्वा और बहुत सारी सुविधा दी सजाती है।

Station Master की ड्यूटी कैसी होती है?

स्टेशन मास्टर का ऑफिस स्टेशन पर होता है, और नौकरी शिफ्ट मे होती है, आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक शिफ्ट चुन सकते है। और हर week शिफ्ट चेंज होती है, इसके अलावा आपकी सिफ्ट कैसी होती है उसकी जानकारी नीचे एक टेबल मे दी गई है – 

Shift Timing
Morning Shift 6 AM – 2 PM
Evening Shift 2 PM – 10 PM
Night Shift 10 PM – 6 AM

Station Master दिनभर क्या काम करता है?

एक स्टेशन मास्टर को दिनभर किस तरह का काम करना चाहिए इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • सबसे पहले ट्रेन के आने और सही से चले जाने की निगरानी करनी होती है। 
  • इसके बाद ट्रेन के लिए पटरी और सिग्नल सिस्टम सही से काम कर रहे हैं या नहीं इसकी निगरानी करनी होती है। 
  • इसके बाद प्लेटफॉर्म पर हर चीज का सही से प्रबंधन रहे इसकी भी निगरानी करनी होती है। 
  • स्टेशन मास्टर को रेल्वे के अन्य करामचरि से काम करवाना होता है और सारा काम सही से हो रहा है या नहीं इसकी निगरानी करनी होती है। 
  • इसके बाद आपको यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है।

Train Arrival और Departure में Station Master की भूमिका

ट्रेन जब आने वाला होता है तो स्टेशन मास्टर ही वो व्यक्ति होता है जो ड्राईवर से कनैक्ट हो कर प्लैटफ़ार्म की स्थिति के बारे मे बताता है और ट्रेन को धीरे या तेज़ करने की जानकारी देता है। इसके अलावा ट्रेन के आने से पहले प्लैटफ़ार्म को पूरी तरह से खाली करने और इस पूरी वेवस्था की निगरानी करने का काम होता है। 

इसके अलावा ट्रेन के आने और जाने मे सिगनल का भी महत्वपूर्ण काम होता है तो स्टेशन मास्टर सिगनल क्लियर करने का काम करता है। इसके अलावा ट्रेन के सुरक्षित प्रस्थान की अनुमति स्टेशन मास्टर ही देता है।

Station Master की Night Duty कैसी होती है?

पहले तो आपको यह समझना होगा की लड़की हो या लड़का इस नौकरी मे दोनों के लिए ही night duty होती है, और इसमे आपको रात मे मुख्य रूप से कौन सा काम करना होता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • Night ड्यूटि मे रात मे आने वाले ट्रेन की निगरानी करनी होती है। 
  • आपको मालगाड़ी का संचालन करना होता है। 
  • रात में स्टाफ कम हो जाता है और आपको कम स्टाफ में ट्रेन की सुरक्षा को देखना होता है।
  • इसके अलावा आपको स्टेशन की सुरक्षा भी देखना होता है।

Station Master के पास कितनी Power होती है

Railway विभाग मे स्टेशन मास्टर को साहब या power वाला पद कहा जाता है, इसका लोकल पावर और respect आपको railway के आस पास वाले इलाके मे देखने को मिलता है, लेकिन काम मे कितनी पावर होती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • ट्रेन संचालन को रोकने का अधिकार होता है।
  • इसके अलावा कौन सा ट्रेन कब आएगा, कहाँ आएगा, और किस प्लैटफ़ार्म पर रुकेगा इसका फैसला स्टेशन मास्टर लेता है। 
  • इसके अलावा रेल्वे के अलग अलग करामचरि को ट्रेन की सुरक्षा और सभी चीजों को सही manage करने के लिए निर्देश देने का पावर होता है।

Station Master Salary 

वेतन घटक राशि
बेसिक पे ₹35,400
महंगाई भत्ता ₹8,000+
अन्य भत्ते ₹5,000+
कुल वेतन ₹45,000 – ₹55,000

Station Master को मिलने वाली सुविधा 

इस नौकरी मे आपको रेल्वे या केंद्र सरकार के तरफ से कौन कौन सी सुविधा मिलती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • आपको सरकार के तरफ से 3 रूम वाला एक घर मिलता है, यह घर स्टेशन के पास ही होता है, लेकिन घर काफी अच्छा होता है। 
  • इसके अलावा आपको सरकार के तरफ से ट्रेन पास मिलता है जिसमे आपका पैसा नहीं लगेगा और आपके परिवार मे वाइफ़ और बच्चो का पैसा नहीं लगेगा। 
  • इसके अलावा आपको सरकार के तरफ से हॉस्पिटल पास मिलता है। हर जगह आपको एक रेलवे हॉस्पिटल मिलता है जिसमें आपका इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है। 
  • आपके बच्चो को स्कूल मे जो tution फीस होता है वो सरकार वापस कर देती है।
  • इस नौकरी में आपको retirement के बाद pension की भी सुविधा दी जाती है।

Station Master Promotion Chart

इस नौकरी मे आपको आगे किस तरह से प्रमोशन मिलेगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

पद प्रमोशन
Station Master Station Superintendent
Station Superintendent Assistant Operations Manager
Assistant Operations Manager Divisional Operations Manager

Station Master की Posting कहाँ होती है

इस नौकरी मे आपकी पहली पोस्टिंग कहाँ हो सकती है और इसमे आपको किस तरह का काम करना हो सकता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

  • छोटे स्टेशन – आमतौर पर यह पहली पोस्टिंग होती है जिसमे आपको किसी छोटे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप मे काम करना होता है और इस तरह के काम का अच्छा अनुभव लेना होता है।

  • जंक्शन स्टेशन – यह थोड़ा बड़ा स्टेशन होता है जहां ज्यादा गाड़ी आती है और जब आपको थोड़ा ज्यादा अनुभव हो जाता है तब इस जगह ट्रान्सफर दिया जाता है, इसके अलावा आपको यहाँ कुछ सीनियर के साथ काम करना होता है।

  • बड़े रेलवे स्टेशन – यह किसी मेट्रो शहर के रेल्वे स्टेशन होते है और इसमे आपको बड़े स्टेशन के साथ काम करना होता है।

Station Master बनने के लिए योग्यता

योग्यता विवरण
शिक्षा Graduation
परीक्षा RRB NTPC
आयु सीमा 18–32 वर्ष

Station Master बनने की चयन प्रक्रिया

अगर आपको यह नौकरी चाहिए तो इसके लिए आपका चयन किस तरह से किया जाएगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

चरण प्रक्रिया
1 CBT Exam
2 Typing Test
3 Document Verification
4 Medical Test

Railway Station Master Exam Pattern

Stage 1 – CBT 1 Exam Pattern

Subject No. of Questions Marks
General Awareness 40 40
Mathematics 30 30
General Intelligence & Reasoning 30 30
Total 100 100

Stage 2 – CBT 2 Exam Pattern

Subject No. of Questions Marks
General Awareness 50 50
Mathematics 35 35
General Intelligence & Reasoning 35 35
Total 120 120

निष्कर्ष

आज इस लेख मे हमने आपको Railway Station Master Job के बारे मे पूरी जानकारी दी गई है, इसे पढ़ कर आप आसानी से रेल्वे मे नाम बदलने के बारे मे पूरी जानकारी दी गई है। इसके अलावा आपको ड्यूटि कैसे मिलेगी और इसमे कौन कौन सी सुविधा या नुकसान आपको झेलना पड़ेगा और उसके बारे मे पूरी जानकारी अच्छे से दी गई है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *