2 साल तैयारी के बाद भी selection नहीं हुआ – 2 साल तैयारी करने के बाद भी selection नहीं हुआ? ये problem आपकी मेहनत में नहीं बल्कि आपके decision में है। अगर आपने अभी भी सही फैसला नहीं लिया तो तीसरा साल भी ऐसे ही निकाल जाएगा। हर result के बाद उम्मीद का टूटना, family का pressure बढ़ना, दोस्त का selection, खुद पर doubt आना। अगर आप ये सब feel कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
2 साल तैयारी करने के बाद भी जब selection नहीं होता, तो सबसे बड़ा confusion ये नहीं होता कि exam क्यों नहीं निकला… बल्कि अब आगे क्या करें का confusion होता है।

आपको फिर वही syllabus पढ़ना होगा? नया exam देने का confusion होगा? या इस तरह के बहुत सारे सवालों से परेशान हो जाएंगे। इसलिए ये लेख आपको emotional नहीं, एक practical decision लेने में मदद करेगा।
2 साल तैयारी के बाद भी selection नहीं हुआ – Overview
| Problem / Situation | Quick Direction |
|---|---|
| 2 साल बाद भी selection नहीं हुआ | Decision change करो, सिर्फ मेहनत नहीं |
| मेहनत है लेकिन result नहीं | Strategy गलत है |
| Mock test / PYQs ignore किए | Preparation incomplete है |
| Cut-off के करीब हो | 1 साल और दे सकते हो |
| Marks में बड़ा gap है | Strategy बदलो या backup शुरू करो |
| पढ़ने में मन नहीं लग रहा | Career rethink करो |
| Same exam में stuck हो | Exam change consider करो |
Also Read
- Graduation के बाद क्या करें समझ नहीं आ रहा? ये 7 Real रास्ते देखें (Complete Guide)
- Part-Time काम करते हुए तैयारी कैसे करें? 7 Proven Strategy जो सच में काम करती है
- SSC MTS Salary Slip Explained: Basic, HRA, DA + In-Hand Salary (2026)
- SSC CHSL Job Profile Guide 2026: Salary, Work, Promotion & Post Wise Details
- Railway TC Job Profile 2026: काम, सैलरी, ड्यूटी टाइम, प्रमोशन और भर्ती प्रक्रिया
2 साल की तैयारी के बाद भी selection क्यूँ नहीं होता?
सच कड़वा है लेकिन 2 साल तयारी करने के बाद भी selection इसलिए नहीं होता क्यूंकी ज़्यादातर लोग तो सही से मेहनत ही नहीं करते है। लेकिन जो मेहनत करते हैं, वो सही दिशा में नहीं करते हैं।
मेहनत है, लेकिन strategy नहीं – बहुत सारे ऊमीद्वार रोज 5 से 6 घंटा पढ़ते हैं, लेकिन उन्हे नहीं पता होता की क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है, और कैसे पढ़ना है। Random कुछ भी और कभी भी पढ़ने से competition clear नहीं होता, focused मेहनत और सही strategy से होता है।
Revision और Mock Test को ignore करना – आपको समझना होगा कि Competition उन लोगों के बीच होता है, जिन्होंने syllabus 2-3 बार revise किया है, 50 से 100 mock tests दिए हैं। लेकिन ज्यादातर लोग syllabus complete करने में ही लगे रहते हैं, revision और test को postpone करते रहते हैं। Exam मे आपका knowledge नहीं, practice काम आती है।
PYQs को serious नहीं लेना – बहुत सारे लोग 2 साल पढ़ लेते हैं लेकिन उनके exam में किस level के सवाल आते हैं, कौन से topics important होते हैं ये उन्हें clear नहीं होते। PYQs देखे बिना तैयारी करना मतलब अंधेरे मे तीर चलाने जैसा है।
एक ही exam के पीछे blind focus – कई लोग 2 साल तक सिर्फ SSC या Railway या कोई State exam के पीछे लगे रहते हैं, जबकि 2-3 exams का syllabus काफी हद तक एक जैसा होता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा परीक्षा के फॉर्म भरने और attempt करने चाहिए।
Consistency की कमी – बहुत लोग बोलते हैं कि हमने “2 साल पढ़ाई की है”, लेकिन reality में उन्होंने कभी 10 दिन तो कभी 5 दिन फिर बीच में 1-2 दिन का gap, ऐसे करके केवल समय बर्बाद किया होता है। ये 2 साल की तैयारी नहीं, broken consistency की तैयारी होती है।
“इन सभी reasons मे सबसे बड़ा कारण है – mock test और PYQs को ignore करना। बाकी सारी गलतियाँ इसके बाद आती हैं।”
आपकी exact स्थिति क्या है?
2 साल सरकारी नौकरी की तैयारी के बाद भी selection नहीं हुआ तो सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आप किस category में आते हैं। क्यूंकी हर category का decision अलग होगा।
Close Failure – अगर आप cut off से 5-15 marks के gap पर हैं, और हर mock test मे पहले से ज्यादा improvement दिख रहा है तो आप इस category मे आते है। आपको एक और बार try करना चाहिए। आप सही direction में हैं। बस weak subject पर targeted work और mock test practice आपको बेहतर बनाएगा।
Repeated Failure – आपके marks और cut off में बड़ा gap (20-50+) का है, कई attempts, mock tests के बाद भी improvement नहीं दिख रहा तो आप इस category में आते हैं। आपकी strategy काम नहीं कर रही है, आपको study approach बदलना होगा, PYQs + mock analysis पर ज्यादा focus करना होगा, आपको अपना weak पार्ट पता होना चाहिए। आपको अब अपने backup के बारे में सोचना चाहिए।
Lost Interest – अगर आपका पढ़ने में मन नहीं लग रहा है, आपको motivational वीडियो की जरूरत होती है, focus ज्यादा दिन तक continue नहीं रहता, बार-बार distract हो जाते हैं तो आप इस category में आते हैं। Force में पढ़ाई करके selection नहीं होता, केवल time waste होता है।
“अगर आप Repeated Failure हैं, तो सच ये है कि अभी आप competition के level पर नहीं हैं, और competition की दौड़ आपके लिए नहीं हो रही है। “
अगर सरकारी जॉब नहीं मिली तो अब क्या करें? (Real Practical Options)
2 साल के बाद सबसे बड़ी गलत है—बिना सोचे वही चीज दोहराना। इसलिए हमने आपको कुछ options के बारे मे बताया है जिसके आधार पर आप अपनी स्थिति के हिसाब से फैसला ले सकते है –
1 साल और दे कर देखो (केवल Close Failure)
अगर आप cut off से बहुत थोड़े से पीछे रह जाते हैं तो close failure की स्थिति में आपको एक और साल तैयारी करके देखना चाहिए। ऐसे में आपको mock test analysis पर समय बढ़ाना चाहिए, और कौन सा topic weak है उसे check करना चाहिए। portion complete होने के बाद भी selection न हो पाना आपके mock test की कम practice को दर्शाता है।
Blind Preparation का Mistake – अगर syllabus complete नहीं है, mock test और पिछले attempt में progress clear नहीं है तो same strategy दोहराना सबसे बड़ी गलती है। आपको अगर सरकारी नौकरी ही चाहिए तो study approach को बदलें, mock test देकर अपनी स्थिति पता करें, weak topics और chapters पता करें। इसके बाद PYQs को देखें कि किस तरह के सवाल पूछ रहे हैं और उसी तरह के सवालों की लगातार practice करें।
Backup शुरू करो (job + preparation)
Family की तरफ से अगर financial pressure है तो उसे ignore न करें, आप लंबे समय तक uncertainty नहीं झेल सकते हैं। आपको part time job या skill based work शुरू करना चाहिए। जो limited time मिलेगा, उसमें smart preparation करना चाहिए। एक income source रखकर तैयारी करना कमजोरी नहीं, long-term survival strategy है।
Exam Change करो
अगर आपका syllabus complete है, लेकिन result नहीं आ रहा है, या paper leak हो जा रहा है। इसके अलावा, इस तरह की कोई भी परेशानी होती है तो आपको similar syllabus वाले exams को target करना चाहिए। आपको अपने exam जैसे दूसरे exam के PYQs, mock pattern को समझना होगा।
एक smart aspirant सही समय पर exam बदलता है, और average aspirant साल बदलता है।
Career Shift (Hard लेकिन practical)
दो साल या उससे ज्यादा देने के बाद भी आपका syllabus complete नहीं हुआ या अभी भी किसी तरह का progress नहीं है, तो यह मानना होगा कि यह career आपके लिए नहीं है। आपको अब private jobs की तरफ shift करना होगा। इसके अलावा, आपको अगर किसी skill पर भरोसा है, तो उसमें freelancing काम शुरू करना होगा। आप अपने skills के आधार पर बहुत अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप सही skills जैसे coding, AI, designing पर focus करते हैं तो कुछ समय में अच्छा private job प्राप्त कर लेंगे, इसके अलावा नौकरी के आधार पर company change करके सैलरी बहुत अच्छी हो सकती है। लेकिन समय रहते आपको अपना career सही direction में shift करना होगा।
“आपके पास options हैं, लेकिन clarity नहीं होगी तो आप वही गलती दोहराएंगे। इसलिए पहले अपनी स्थिति को समझिए और उसके बाद सही कदम उठाइए, क्योंकि ऐसे समय में गलत decision से ज्यादा खतरनाक decision ही न लेना है। “
2 साल खराब करने के बाद Decision कैसे लें?
अगर समय पर सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तो यह साल खराब करना ही होता है। बहुत सारे उम्मीदवार अपना साल बर्बाद कर चुके हैं और कुछ बर्बाद करने में लगे हुए हैं। लेकिन 2 साल में भी syllabus खत्म न होना, इस बाद का पहला संकेत है कि आपकी नौकरी नहीं होगी। इसके अलावा अगर 2-3 attempt के बाद भी आपका marks cut off से काफी पीछे है तो अब आपको सरकारी नौकरी से दूर हटना ही चाहिए।
ऐसे मे खुद से 3 सवाल पूछो –
Q. क्या मेरा rank improve हो रहा है?
अपने बीते 3 attempts और mock test को देखें। सिर्फ cut-off के आसपास होने से काम नहीं चलेगा। आपको देखना है की क्या marks हर बार noticeable तरीके से बढ़ रहा है। अगर जवाब हाँ है, तो आगे attempt दीजिए, नहीं तो same गलती फिर repeat होगी।
Q. क्या मैं mentally prepared हूँ 1 साल और देने के लिए?
हर failed attempt के बाद motivation गिरता है – ये normal है। लेकिन emotional होकर नहीं, honest होकर decision लीजिए। क्या आप फिर से उसी intensity से पढ़ पाएंगे, या सिर्फ “एक आखिरी chance” के नाम पर खुद को push कर रहे हैं?
Q. क्या मेरे पास backup है?
अगर आप ऐसे परिवार से आते हैं जहां इस वक़्त income की जरूरत है, तो बिना backup के preparation करना emotion नहीं, केवल risk है। आपको पूरी तरह से fact पता करना होगा कि आगे 1 साल selection नहीं हुआ तो कितना बुरा हो सकता है? इसके अलावा इस वक़्त तैयारी के साथ काम करने का कोई option हो तो उसे भी check करें।
Final Decision
| आपकी स्थिति | क्या करें |
|---|---|
| Score improve हो रहा है + cut-off के करीब हैं | 1 साल और दें (Focused Strategy के साथ) |
| Score stagnant है + cut-off से बड़ा gap है | Strategy बदलें + Backup शुरू करें |
| पढ़ने में interest नहीं + consistency नहीं है | Career Shift करें |
| Syllabus strong है लेकिन result नहीं आ रहा | Exam Change करें |
निष्कर्ष
अगर आप अभी भी clear नहीं हैं कि आप किस कैटेगरी में आते हैं, तो problem आपकी honesty में है। हर कोई government job के लिए नहीं बना होता है, और हर कोई 3 से 4 साल देने के बाद select हो जाए, ये जरूरी भी नहीं होता है। इसलिए खुद से झूठ मत बोलिए की “एक साल और” अगर आपकी strategy, consistency, और results match नहीं कर रहा है तो आप सिर्फ अपना time waste कर रहे है।
Decision लीजिए – क्योंकि यहाँ गलत decision से ज्यादा खतरनाक, decision ही न लेना है।
