Graduation के बाद क्या करें समझ नहीं आ रहा? ये 7 Real रास्ते देखें (Complete Guide)

Graduation के बाद क्या करें – Graduation के बाद हर विद्यार्थी अपने करियर को stable देखना चाहता है। इस वजह से Graduation पूरा करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि—“अब क्या करें?”

BiharHelp App

हर साल लाखों उम्मीदवार इसी confusion में होते हैं, जो कि normal है—लेकिन बिना plan के time waste करना सबसे बड़ी गलती होती है, जिसका खामियाजा आपको आगे भुगतना पड़ता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Graduation

ग्रैजुएशन के बाद— कोई सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाता है, कोई private job पकड़ लेता है, कोई MBA या higher studies कर लेता है, और कुछ लोग direction के बिना सालों भटकते रहते हैं।

Graduation के बाद क्या करें – Overview

Option Time Income Start Reality
Govt Job 1–3 साल Late Competition बहुत high
Private Job तुरंत जल्दी Salary low, growth skill पर
Higher Studies 2–3 साल Delay Goal नहीं = time waste
Skills 3–6 महीने जल्दी Consistency चाहिए
Business 6–12 महीने Variable Risk high, reward high
Freelancing 1–6 महीने Uncertain Start में struggle

Also Read

Graduation के बाद सबसे सही क्या होता है?

अपने confusion को दूर करने से पहले आपको कुछ facts के बारे मे मालूम होना चाहिए – 

भारत में हर साल 1 करोड़ से ज्यादा students graduation करते हैं, इनमें से 60% से ज्यादा के पास career का direction नहीं होता है। इस वजह से, आप कोई भी फील्ड चुनें, आपको बेकार की भीड़ जरूर देखने को मिलेगी। Private jobs में इस तरह के freshers की salary अक्सर 10,000 से 25,000 तक होती है, जिसमें आपको मानसिक और शारीरिक मेहनत की ज्यादा जरूरत होती है।

आज के समय में Government Jobs में selection rate 1% से भी कम हो गया है। अगर आप कोई गलत direction चुन लेते हैं तो आपके 2 से 3 साल बर्बाद हो जाते हैं। इस वजह से आपको बहुत सोच-समझकर आगे का फैसला लेना चाहिए। 

Graduation के बाद क्या करें? ये 7 Best रास्ते 

किसी भी graduate उम्मीदवार के लिए सबसे बेहतर क्या रास्ते हो सकते हैं, उसके बारे में आगे बताया गया है। देखिये इसमे आपको पहले क्या करना चाहिए और कैसे अपने career को आगे shift करना चाहिए इसका भी ध्यान रखा गया है – 

Government Job की तयारी करें

देखिये इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है कि सरकारी नौकरी की बहुत ज्यादा मांग है। अब इसमें फायदा है तो इसकी मांग भी है। इसलिए पहले तो आपको अपने graduation के दूसरे या तीसरे साल से ही कुछ अच्छे सरकारी नौकरी की तयारी मे लग जाना चाहिए। 

आपको SSC, Banking, Railway, और UPSC जैसे परीक्षाओं की पूरी तैयारी करनी चाहिए, और पहले इनके syllabus के बारे में पता करना चाहिए और उस syllabus को पूरा कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि पूरा syllabus 1 से 1.5 साल में पूरा हो जाएगा, उसके बाद अपना पहला attempt देना चाहिए और अगर selection नहीं होता है तो अपनी गलती को check करके 1 या 2 attempt और देना चाहिए। 

Private Job करें 

अगर 2 या 3 attempt मे आपकी सरकारी नौकरी नहीं लगती है तो आपको उसका सपना छोड़ देना चाहिए, क्यूंकी ऐसा जरूरी नहीं है की केवल सरकारी नौकरी से ही जीवन अच्छा होता है। आपको यह भी समझना चाहिए कि graduation के बाद immediate income की जरूरत होती है। 

Freshers को BPO, Sales, IT में जल्दी job मिल जाता है। इस वजह से अपनी starting salary की परवाह किए बगैर आपको 1 से 2 साल की तैयारी के बाद private jobs की तरफ चले जाना चाहिए। और private field में आपके पास जितने अच्छे और जितने ज्यादा skills होंगे, आप उतना ज्यादा पैसा कमा पाएंगे। इसलिए आपको अपने skills की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। 

Choose Higher Studies 

अगर आपको लगता है कि आप private field में ज्यादा skills सीखकर ज्यादा salary नहीं प्राप्त कर सकते हैं, तो private field में जल्दी अच्छी सैलरी पाने का तरीका higher studies का है। लेकिन सबसे ज्यादा misuse होने वाला option यही है। अगर आप भी MBA में admission लेकर कुछ सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह सबसे बेकार option और आपका time pass बन सकता है। 

यह option तब बेहतर होता है जब आपको clear career goal पता हो, जैसे – professor या कॉर्पोरेट management में जाना हो, या आपको research के फील्ड में जाना हो, तब यह जरूरी होता है।

  • MBA – अगर आप Management Degree करते हैं तो आपको Manager, HR, Marketing, Finance में काम मिल सकता है। इसमें salary बहुत अच्छी होती है, लेकिन आपके college पर depend करता है।
  • MA/MSc – अगर आप अपने किसी subject में knowledge के लिए master’s करते हैं तो इससे Teaching, Research, Professor जैसे पदों पर नौकरी मिलेगी।

Skill Development (Most Underrated Option)

आप इसके अलावा भी अपने skills को बेहतर बनाकर अपना एक अलग career बना सकते हैं। लेकिन यह काफी risky होता है, इसमें unsuccessful होने के chances बहुत अधिक होते हैं, क्योंकि आपको कोई force करने वाला नहीं होता है। आपको सारा काम खुद करना होता है। 

आपको पहले Digital Marketing, Web Development, Graphic Design, Video Editing जैसे काम सीखने होते हैं। इसके बाद social media और freelancing sites की मदद से अपने स्किल्स के अनुसार आपको काम लेना होता है। इसमे आपको शुरुआत मे काफी अच्छा पैसा मिलता लेकिन इसको आगे किसी business की तरह बढ़ाना और पैसा लंबे समय तक कमाना लगभग impossible है, इस वजह से किसी भी freelancing काम को career बनाने की जगह उस काम से जुड़ा कोई private job ढूँढे और उससे जुड़ें।

अपना Business या Startup करें 

बड़े-बड़े शहरों में इसकी demand काफी तेज़ी से बढ़ रही है लेकिन इस क्षेत्र में हर कोई सफल नहीं हो सकता है। इसके लिए आपके पास business का knowledge होना चाहिए। जिसके लिए आपको MBA का crash course या फिर business और advertisement से जुड़ी किताबों को पढ़ना चाहिए। 

इसके लिए 2 या 3 छोटे-छोटे बिज़नेस को शुरू करना चाहिए और धीरे-धीरे उन्हें बड़ा बनाना चाहिए। आप अच्छा quality महंगा दाम पर या normal quality सस्ता दाम पर देंगे तो आपको काफी अच्छा business मिलेगा और इस क्षेत्र में अपना करियर बना पाएंगे।

Competitive Exams + Backup Plan 

अपने सारे काम के साथ आपको competitive exams की साइड में तैयारी करनी चाहिए क्योंकि सिर्फ exam पर depend रहना risky है। ऐसे 1 साल तक किया जा सकता है, लेकिन इसे ज्यादा टाइम नहीं दिया जा सकता है। इसलिए आपको अपनी सरकारी नौकरी की तयारी के साथ एक backup प्लान भी लेकर चलना चाहिए। 

ऐसी स्थिति में आप freelancing कर सकते हैं, हालांकि जब इससे अच्छा पैसा आने लगता है तो लोग इसे बिज़नेस समझने की गलती कर बैठते हैं। freelancing और business में फर्क होता है। यह आपका future career बने इसके लिए इसे बिज़नस मे बदलना होता है जिसका एक तरीका होता है, उसके लिए कुछ किताबों को आप पढ़ सकते है। लेकिन freelancing के साथ backup मे Competitive Exams की तयारी कर सकते है।

Graduation के बाद ये गलतियाँ ना करें 

अगर आप ग्रेजुएशन के बाद कुछ गलती करते हैं तो इसके वजह से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए – 

  • ज़्यादातर लोग को लगता है और एक attempt मे नौकरी मिल जाएगी और इस चक्कर मे वो 3 साल से exam की तयारी कर रहे होते है जो गलत है। 
  • इसके अलावा कुछ दोस्तों को देखकर अपने career का decision ले लेते है जिस वजह से वो परेशानी मे फस जाते है, क्यूंकी किसी के लिए कोई career ऑप्शन उसके परिसतिथी के अनुसार सही हो सकता है तो कुछ के लिए गलत हो सकता है। 
  • इसके अलावा लोग बहुत समय तक सरकारी नौकरी की तयारी करते है और अपने skills पर ध्यान नहीं देते है जिस वजह से काफी परेशानी आ जाती है।
  • आपको किसी के pressure में आकर competitive exams की तैयारी का decision नहीं लेना है, वरना इस वजह से आपका केवल time waste होगा। 

Graduation के बाद सही रास्ता कैसे चुनें?

ग्राजुएशन के बाद अपने career को stable बनाने के लिए सही decision लेना बहुत जरूरी है, लेकिन ज़्यादातर लोगों के लिए यह confusing होता है इस वजह से नीचे दिये तरीके का पालन करना चाहिए – 

  • Interest पहचानो – अगर आप ऊपर बताए किसी भी तरीके से सहमत नहीं है तो आपको अपस्ने interest को पहले पहचानना चाहिए, जिसके लिए आपको अलग अलग काम करके देखना चाहिए, और जब आपको किसी काम मे अच्छा से मन लगाने लगे तो आप उसे अपना interest बना सकते है। 
  • Market Demand – जिस चीज मे आपको इंटरेस्ट आता है उसकी मार्केट मे कितनी demand है, इसे अच्छे से समझना जरूरी है और आज के समय मे इसके लिए तो आप AI का भी इस्तेमाल कर सकते है। कुछ articles, videos, और सर्च करके कुछ data इखट्टा करना होगा जिसके बाद आप उसके demand को समझ सकते है।
  • Risk लेने की क्षमता समझो – इसके बाद कम से कम पैसा अपने इंटरेस्ट मे इन्वेस्ट करें और मार्केट मे जैसी quality है उससे अच्छी क्वालिटी normal या high price पर sell करो या फिर जैसी quality मार्केट मे है वेसि ही quality कम धाम मे सेल करो और इस तरह आप अपने interest को एक business मे भी convert कर सकते हो। 

Comparision Table 

Option Time Risk Income Start Best For
Govt Job 1–3 साल High Late Patience वाले
Private Job तुरंत Low तुरंत जल्दी income
Skills 3–6 महीने Medium जल्दी Growth mindset
Business 6–12 महीने High Variable Risk taker

निष्कर्ष 

आज इस लेख में Graduation के बाद क्या करें के बारे में विस्तार से बताया गया है। आपको समझना होगा कि graduation के बाद confusion होना गलत नहीं है, लेकिन बिना action के बैठे रहना सबसे बड़ी गलती है। इसलिए एक graduate को कौन से action लेने चाहिए ताकि आप अपने career को stable बना सके। 

जो तरीके बताए गए है आपको निर्देश के अनुसार ही उनका पालन करना है, और सही समय के साथ इसे manage करना होगा तभी उसका अच्छा फाइदा आपको देखने को मिलेगा। अगर आपके मन मे अपने career से जुड़ा कोई सवाल है तो आप comment करके पूछ सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *