UGC NET June 2026: Apply Online (Last Date Extended), Check Exam Dates, Eligibility, Age Limit, Syllabus, Exam Pattern & Complete Guide

UGC NET June 2026: अगर आप भी रिसर्च स्कॉलर या प्रोफेसर बनना चाहते हैं, और UGC NET का एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि National Testing Agency (NTA) ने 29 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET June 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। और UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए पूरे भारत के योग्य छात्रों से आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो छात्र Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor या Ph.D. में दाखिला लेना चाहते हैं, यह एग्जाम उनके लिए ही है। और इसके लिए 29 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगर आप भी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 23 मई 2026 Last Date Extended तक NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको UGC NET June 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे महत्त्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन की फीस, आवेदन करने की योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आदि। साथ ही आपको लेख के अंत में फॉर्म भरने के लिए डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा। जिससे आप UGC NET June 2026 के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे।

UGC NET June 2026

UGC NET June 2026: Overview

Particulars Details
Organization National Testing Agency (NTA)
Exam Name UGC National Eligibility Test (UGC NET) June 2026
Purpose Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor, and Ph.D. Admission
Total Subjects 85
Application Start Date 29 April 2026
Last Date to Apply 23 May 2026 (Last Date Extended)
Exam Date 22 June 2026 to 30 June 2026
Admit Card Release By 15 June 2026
Application Mode Online
Official Website ugcnet.nta.nic.in
Who Can Apply All Over India

UGC NET June 2026 Notification Details

अगर आप भी June की NET परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और इस UGC NET June 2026 की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि UGC NET June 2026 की नोटिफिकेशन 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई है और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसका एग्जाम 22 जून से 30 जून 2026 के बीच होने वाला है। यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।

नोटिफिकेटों के अनुसार यह एग्जाम दो पेपर में होंगा, और दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के एक साथ 3 घंटे की अवधि में हल करने होंगे। रिजल्ट पर्सेंटाइल और नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार किया जाएगा। अगर आप इस एग्जाम को JRF के लिए क्वालीफाई करते हैं तो पहले दो साल तक 37,000 रुपये प्रति माह स्टिपेन्ड तक दिया जाता है। और Ph.D. में पंजीकरण के बाद SRF के रूप में 42,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाती है। कॉलेज के हिसाब से अलग भी हो सकता है। UGC NET June 2026 की अन्य जरूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

Extended Date Notification image of UGC NET June 2026

Also Read…

Important Dates of UGC NET June 2026

Events Dates
Notification Release Date 29 April 2026
Online Application Start Date 29 April 2026
Online Application Last Date 23 May 2026 (Last Date Extended)
Last Date for Fee Payment 23 May 2026 (Last Date Extended)
Correction Window 25 May 2026 to 27 May 2026 (up to 11:50 PM)
City Intimation Slip By 10 June 2026
Admit Card Release By 15 June 2026
Exam Date 22 June 2026 to 30 June 2026
Result Declaration To be announced later

UGC NET Exam क्या है?

UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जो National Testing Agency (NTA) के द्वारा University Grants Commission (UGC) के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार करवाई जाती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। या Ph.D. करना चाहते हैं। इस परीक्षा के बाद अगर आप पास होते हैं तो आप निम्नलिखित योग्यताएँ प्राप्त कर सकते हैं:

  • Category-1: JRF और Assistant Professor दोनों के लिए पात्र (eligible) होते हैं।
  • Category-2: सिर्फ Assistant Professor और Ph.D. में दाखिले के लिए पात्र होते हैं।
  • Category-3: सिर्फ Ph.D. में दाखिले के लिए पात्र होते हैं।

यदि आप Category-2 या 3 से क्वालीफाई करते हैं, तो Ph.D. एडमिशन के लिए NET के मार्क्स का 70% और इंटरव्यू का 30% वेटेज होगा।

UGC NET June 2026 Application Fee

Category Application Fee (₹)
General / Unreserved 1150/-
Gen-EWS / OBC-NCL 600/-
SC / ST / PwD / PwBD / Third Gender 325/-
Payment Mode Online

नोट: फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (Net Banking, Debit/Credit Card, UPI) से करना होगा। बैंक/पेमेंट गेटवे के सर्विस चार्जेस और GST अलग से देना होगा।

Eligibility Criteria for UGC NET June 2026

UGC NET June 2026 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ जरूरी हैं:

Educational Qualification

Category Minimum Qualification Minimum Marks Requirement
General / Unreserved / Gen-EWS Master’s Degree or equivalent At least 55% marks (without rounding off)
OBC-NCL / SC / ST / PwD / PwBD / Third Gender Master’s Degree or equivalent At least 50% marks (without rounding off)
Final Year Master’s Students Appearing Candidates Eligible provisionally; must complete Master’s within 2 years (JRF/Assistant Professor) or 1 year (Ph.D. only) after result
4-Year Bachelor’s Degree Holders Bachelor’s Degree (4 years) At least 75% marks (5% relaxation for reserved categories); eligible for JRF and Ph.D. admission only (not for Assistant Professor)

Note:

  • Ph.D. degree holders जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले Master’s पूरा किया है, उन्हें 5% marks relaxation मिलेगा।
  • विदेशी योग्यता वाले उम्मीदवार UGC से equivalence certificate जरूर लें।

Age Limit (as on 01.06.2026)

Post Applied For Maximum Age Relaxation
JRF 30 years • 5 years for OBC-NCL/SC/ST/PwD/PwBD/Third gender and women.
• Research experience up to 5 years.
• Armed Forces service up to 5 years.
• LLM degree holders: 3 years.
(Total age relaxation in all cases combined will not exceed 5 years)
Assistant Professor / Ph.D. No age limit Not Applicable

Reservations (आरक्षण)

UGC NET में भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू होती है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीटों को इस प्रकार बांटा गया है:

  • SC – 15%

  • ST – 7.5%

  • OBC (NCL) – 27%

  • EWS – 10%

  • दिव्यांगजन (PwBD) – उपरोक्त श्रेणियों में 5% का क्षैतिज आरक्षण।

दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD/PwBD) को स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा भी दी जाएगी।

Exam Pattern for UGC NET June 2026

परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी और इसमें Multiple Choice Questions (MCQs) होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी।

  • कुल समय: 3 घंटे (180 मिनट)
  • दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के होंगे।
Part Marks Number of Questions Details
Paper 1 100 50 Teaching & Research Aptitude, Reasoning, Reading Comprehension, General Awareness
Paper 2 200 100 चयनित विषय पर आधारित (Subject Domain Knowledge)
Total 300 150 सभी प्रश्न अनिवार्य

मार्किंग स्कीम:

  • हर सही उत्तर के लिए +2 अंक मिलेंगे।
  • गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • यदि किसी प्रश्न में एक से अधिक सही विकल्प हों तो किसी एक सही विकल्प पर 2 अंक मिलेंगे।

परीक्षा की भाषा: अंग्रेजी और हिंदी (भाषा विषयों को छोड़कर)।

Syllabus for UGC NET June 2026

UGC NET का syllabus दो भागों में होता है:

  • Paper 1: Teaching & Research Aptitude (सभी उम्मीदवारों के लिए समान होगा)
  • Paper 2: उम्मीदवार द्वारा चुने गए सब्जेक्ट के आधार पर दूसरा पेपर होगा।
  • सभी विषयों की लिस्ट और उनके कोड Information Bulletin के Appendix-II में दिए गए हैं। आप PDF डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं। इसका लिंक निचे मिल जाएगा।
  • अपने सब्जेक्ट के अनुसार syllabus UGC की official वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Apply for UGC NET June 2026?

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

UGC NET website Homepage for UGC NET June 2026

  • होमपेज पर आने के बाद आपको नीचे ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ‘Registration Window for UGC-NET June 2026 Examination’ की ऑप्शन दिख जाएगी उस पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा यहाँ आपको ‘Register yourself for the above-mentioned examination’ के नीचे ‘New Registration’ पर क्लिक करना होगा।

Registration and login option for UGC NET June 2026

  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा इस एग्जाम की सारी डिटेल्स आपको दिखेगी, थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने पर declaration पर टीक करें और ‘Click Here to proceed’ पर क्लिक करें।

Information registration form details and declaration check for UGC NET June 2026

  • अपने digilocker से आपको Sign In करना होगा। अगर पहले से digilocker नहीं है तो नीचे दिए Sign Up की ऑप्शन पर क्लिक करके अकाउंट बना लें।

Digiloker image of UGC NET June 2026

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, यहाँ अपनी डिटेल्स डालें और अपने मोबाइल नंबर / ईमेल ID को verify करें।

Registration form image for UGC NET June 2026

  • अपनी पूरी जानकारी ठीक से डाले, अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें। सब चीज़े डालने के बाद आपको ‘Registation Number’ और password मिल जाएगा।
  • और जिसके नीचे ही आपको ‘Apply Now’ की ऑप्शन भी दिखेगी उस पर क्लिक करें। या फिर होमपेज पर दिए ‘Already Registered Candidate’ पर जा कर Login कर सकते हैं।

Login option for UGC NET June 2026

  • फिर username और password से लॉगिन करके फॉर्म भरें। मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें।
  • आपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे फोटो जिसका साइज (10 KB – 200 KB, JPG/JPEG) और हस्ताक्षर (10 KB – 50 KB, JPG/JPEG) होने चाहिए।
  • इसके बाद अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट, PwD/PwBD सर्टिफिकेट, या रिजल्ट Awaited Certificate (50 KB – 300 KB, PDF) भी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें जो Net Banking, Debit Card, Credit Card, या UPI से जमा होगा।
  • फीस जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

नोट: अगर कन्फर्मेशन पेज नहीं बनता है तो अपने संबंधित बैंक या NTA हेल्पलाइन (011-40759000) पर संपर्क करें।

क्विक लिंक्स

Registration Direct Link Click Here
Login Direct Link Click Here
Last Date Extended Notice Download Now
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Information Bulletin PDF Link Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – UGC NET June 2026

UGC NET June 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भी इसी तिथि तक जमा करनी अनिवार्य है।

क्या मैं एक साथ JRF और Assistant Professor दोनों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

जी हाँ, आप JRF और Assistant Professor दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप अर्हता प्राप्त करते हैं तो आपको JRF और सहायक प्रोफेसर दोनों के लिए पात्र माना जाएगा।

UGC NET June 2026 की परीक्षा किस मोड में होगी और कितने पेपर होंगे?

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। इसमें बिना ब्रेक के 3 घंटे में दो पेपर – Paper 1 (सामान्य) और Paper 2 (विषय विशेषज्ञता) हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

क्या 4 वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र UGC NET दे सकते हैं?

हाँ, 4 वर्षीय स्नातक डिग्री वाले कम से कम 75% अंकों के साथ JRF और Ph.D. प्रवेश के लिए पात्र हैं, लेकिन वे सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र नहीं होंगे।

UGC NET जून 2026 का एडमिट कार्ड कब आएगा?

एडमिट कार्ड NTA की वेबसाइट पर 15 जून 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन से डाउनलोड कर सकेंगे। यह डाक से नहीं भेजा जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *