Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28: Class 6 Online Registration, Eligibility, Age Limit, Exam Date, Selection Process, Documents Required & Apply Online

Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28: अगर आप भी अपने बच्चों को अच्छे सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने 2027-28 Session के लिए 07 जुलाई 2026 को एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में कक्षा 6 में दाखिले के लिए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये स्कूल पूरे भारत के लगभग हर जिले में हैं और सभी में एक साथ एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है। JNV एक आवासीय (Residential) स्कूल है, जहाँ लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन JNV में करना चाहते हैं, तो इसके लिए 07 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। और आवेदन करने की लास्ट तिथि 31 जुलाई 2026 तक की है। आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28 की सारी जानकारी देंगे। जैसे योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न, दस्तावेज, आवेदन कैसे करें और चयन प्रक्रिया आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगे।

Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28

JNVST Admission 2027-28: Overview

Detail Information
Name of the Organization Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Name of the Article Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) Admission 2027-28
Type of Article Admission
Academic Session 2027-28
Class for Admission Class VI (6th)
Who Can Apply? All Over India (District Specific)
Mode of Application Online Only
Official Website navodaya.gov.in
Application Fee बिल्कुल मुफ्त (No Fee)

JNVST Admission 2027-28: Notification Details

जो भी माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय में करना चाहते हैं, और इस एडमिशन की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, उनका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि NVS ने 07 जुलाई 2026 को कक्षा 6 में दाखिले के लिए JNVST 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ रहना, खाना, किताबें और यूनिफॉर्म सब कुछ मुफ्त है। सिर्फ 9वीं से 12वीं तक के बच्चों से बहुत मामूली फीस ली जाती है।

आपको बता दें कि JNV में एडमिशन District-Specific होता है और चयन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए 75% सीटें आरक्षित हैं। यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। JNVST 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर एक साथ किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

Official Notification image of Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28

Also Read…

Important Dates of JNVST Admission 2027-28

Activity Date
Advertisement for Admission 07 July 2026
Online Registration Start Date 07 July 2026
Last Date of Online Registration 31 July 2026
Correction Window To be notified
JNVST Exam Date 28 November 2026
Result Declaration March / April 2027

Application Fee for JNVST Admission 2027

Category of Students Application Fees
General / OBC / EWS ₹0/- (बिल्कुल मुफ्त)
SC / ST / PwD ₹0/- (बिल्कुल मुफ्त)
All Category Female ₹0/- (बिल्कुल मुफ्त)

नोट: पूरे देश के सभी उम्मीदवारों के लिए JNVST का आवेदन बिल्कुल फ्री है। किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं लगती।

JNVST Admission 2027-28: Eligibility Criteria

NVS की तरफ से आई नोटिफिकेशन के अनुसार Eligibility Criteria की पूरी जानकारी नीचे दी गई है, जो उम्र, पढ़ाई और निवास से संबंधित हैं।

Qualification Required

  • निवास और पढ़ाई: उम्मीदवार उसी जिले का बोनाफाइड निवासी होना चाहिए जहाँ के JNV में वह एडमिशन लेना चाहता है। उसे 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए।

  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने कक्षा 3, 4 और 5 की पूरी पढ़ाई एक ही जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरे शैक्षणिक सत्र में रहकर की हो। जिन बच्चों ने कोई कक्षा स्किप की है, वे योग्य नहीं हैं।

  • रिपीटर नहीं होना चाहिए: जो उम्मीदवार पहले कभी भी JNVST की परीक्षा दे चुके हैं या कक्षा 5 पास करने के बाद दोबारा इसी कक्षा में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

Age Limit (as on 31 July 2026)

Class Age Limit Date of Birth Range (Both dates inclusive)
Class 6 10–12 years 01 May 2015 — 31 July 2017

नोट: आयु सीमा में SC/ST/OBC या किसी अन्य श्रेणी के लिए किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती।

Exam Pattern for JNVST 2027

लिखित परीक्षा का स्तर कक्षा 5 के अनुसार होगा। पूरी परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) की होगी और OMR शीट पर जवाब देने होंगे। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

Type of Test No. of Questions Marks Duration
Mental Ability Test (MAT) & Environmental Studies (EVS) 20 + 20 = 40 25 + 25 = 50 60 Minutes
Arithmetic Test 20 25 30 Minutes
Language Test 20 25 30 Minutes
Total 80 100 2 Hours
  • मूल्यांकन: हर सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

  • न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स: हर खंड (Section) में अलग-अलग पास होना जरूरी है। Mental Ability & EVS में 14, Arithmetic में 7 और Language Test में 7 अंक लाना अनिवार्य है।

  • माध्यम: परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी, जो आप फॉर्म में चुनेंगे।

Reservation of Seats in JNVST Admission 2027

Category Reservation (%)
Rural Area Candidates कम से कम 75% सीटें
SC 15% (जिले की SC आबादी के अनुपात में, कम से कम राष्ट्रीय औसत)
ST 7.5% (जिले की ST आबादी के अनुपात में, कम से कम राष्ट्रीय औसत)
OBC (Central List) 27% (SC/ST के ऊपर)
Girls कम से कम कुल सीटों का 1/3
Divyang (PwBD) सरकारी नियमों के अनुसार

नोट: SC और ST का आरक्षण एक-दूसरे के लिए इंटरचेंज किया जा सकता है अगर एक श्रेणी में योग्य उम्मीदवार न मिलें। लेकिन दोनों को मिलाकर अधिकतम 50% सीटें ही आरक्षित होंगी। OBC आरक्षण केवल केंद्रीय सूची के आधार पर दिया जाएगा।

Complete Selection Process (Written Exam & Document Verification)

जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से होता है। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं है, केवल लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होता है:

  • लिखित परीक्षा (JNVST): सबसे पहले, सभी योग्य उम्मीदवारों को 28 नवंबर 2026 को JNV Selection Test देनी होगी। परीक्षा का केंद्र संबंधित जिले का JNV या आसपास का कोई स्कूल हो सकता है।

  • मेरिट लिस्ट और परिणाम: रिजल्ट मार्च/अप्रैल 2027 में घोषित होगा। चयनित उम्मीदवारों को जिले के JNV, DEO, DM ऑफिस और NVS की वेबसाइट पर सूची जारी की जाएगी। प्रिंसिपल द्वारा स्पीड पोस्ट से भी सूचना भेजी जाएगी।

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): प्रोविजनल रूप से चयनित बच्चों के सभी मूल दस्तावेजों की जाँच होगी। जन्म तिथि, निवास, जाति, शैक्षणिक योग्यता और ग्रामीण/शहरी क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

  • अंतिम प्रवेश: सभी दस्तावेज सही पाए जाने और सीट खाली होने पर ही बच्चे का अंतिम एडमिशन किया जाएगा। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2027 तक बंद कर दी जाएगी।

Documents Required for JNVST Admission 2027

फॉर्म भरते समय और एडमिशन के समय ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं:

  • उम्मीदवार की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (JPG, 10-100 KB)

  • उम्मीदवार और माता/पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर (JPG, 10-100 KB)

  • जन्म प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी, JNVST रजिस्ट्रेशन से पहले का)

  • आधार कार्ड (उम्मीदवार का) / माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC – केंद्रीय सूची के अनुसार, रजिस्ट्रेशन से पहले जारी)

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • कक्षा 3, 4 और 5 के अध्ययन का प्रमाण पत्र (स्कूल के हेडमास्टर द्वारा हस्ताक्षरित)

  • APAAR ID और PEN Number (यदि उपलब्ध हो)

How to Apply Online for JNVST Admission 2027-28?

Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28 के तहत कक्षा 6 की एडमिशन के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NVS एडमिशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाएं।

NVS admission portal homepage image of Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28

  • वेबसाइट का होमपेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28)’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ Instructions पढ़कर नीचे ‘yes’ टीक करें और अगर आधार नंबर है तो उसे डालकर SUBMIT पर क्लिक करें।

Instructions for Jawahar Navodaya Vidyalaya JNVST Admission 2027-28

  • नया Register फॉर्म ओपन होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खोलें।
  • फॉर्म में बच्चे की पूरी पर्सनल डिटेल, पढ़ाई की जानकारी (कक्षा 3, 4, 5 कहाँ से की), श्रेणी (जनरल/SC/ST/OBC), दिव्यांगता की स्थिति और परीक्षा का माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) आदि ध्यान से भरें।
  • बच्चे की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, बच्चे के हस्ताक्षर और माता/पिता के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी JPG फॉर्मेट (10-100 KB) में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी एक बार प्रीव्यू करके अच्छी तरह चेक कर लें और फिर फाइनल सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Direct Links

Direct Registration form link Click Here
NVS Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – JNVST Admission 2027-28

JNVST Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख और फीस क्या है?

JNVST 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक खुले हैं। सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है, किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं लगती है।

JNVST Class 6 एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र और शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

बच्चे का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। उसे 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए और कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई एक पूरे सत्र में पूरी की हो।

क्या JNVST की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग होती है और इसमें कितने सवाल पूछे जाते हैं?

नहीं, JNVST की परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में कुल 80 ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाते हैं जो 100 अंकों के होते हैं और समय 2 घंटे का मिलता है।

क्या JNV में सिर्फ ग्रामीण इलाकों के बच्चों को ही एडमिशन मिलता है?

मुख्य रूप से 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। शेष 25% सीटें ओपन मेरिट से भरी जाती हैं, जिन पर शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के बच्चे अपने अंकों के बल पर दाखिला पा सकते हैं।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *