RRB NTPC UG Answer Key 2026 Out Today: Download CBT 1 Answer Key, Response Sheet & Objection Link

RRB NTPC UG Answer Key 2026: अगर आपने भी CEN 07/2025 के तहत RRB Non-Technical Popular Categories (NTPC) Under Graduate के पदों पर CBT-1 की परीक्षा दी है और अब अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Railway Recruitment Board (RRB) ने आज यानि 27 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key के लिए एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में RRB ने NTPC UG CBT-1 के एग्जाम की ऑफिशियल Answer Key जारी करने की जानकारी दी है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RRB NTPC UG CBT-1 की ऑफिसियल Answer Key आज यानि 27 जून 2026 शाम 7 बजे से एक्टिव हो जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा 07 मई से 09 मई 2026 और 13 जून से 20 जून 2026 तक हुई थी। अब आप आज शाम 7 बजे से अपना question paper, response sheet और Answer Key देख सकते हैं। यह लिंक 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक एक्टिव रहेगा। अगर आपको अपनी answer key में कोई गलती दिखे, तो आप 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्ति (Objection) भी दर्ज कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको RRB NTPC UG Answer Key 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे। जैसे Answer Key कैसे देखें, आपत्ति कैसे दर्ज करें, फीस कितनी लगेगी, समय सीमा क्या है और साथ ही CBT-2 और चयन प्रक्रिया की भी जानकारी देंगे। तो इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB NTPC UG Answer Key 2026

RRB NTPC UG Answer Key 2026: Overview

Particulars Details
Exam Conducting Body Railway Recruitment Boards (RRBs)
Exam Name RRB NTPC Under Graduate CBT-1 Exam 2026
Advertisement No. CEN 07/2025
Post Name Non-Technical Popular Categories (Under Graduate)
Total Vacancies 3058
Exam Dates 07-09 May 2026 & 13-20 June 2026
Answer Key View Start Date 27 June 2026 (19:00 hrs / शाम 7 बजे)
Answer Key View & Objection End Date 05 July 2026 (23:55 hrs / रात 11:55 बजे)
Objection Fee Rs.50/- per question + Bank Charges
Who Can Apply All Over India
Official Website rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC UG Answer Key 2026: Notification Details

अगर आप भी अपनी RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा की Answer Key चेक करना चाहते हैं और गलत उत्तर पर ऑब्जेक्शन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि RRB ने 27 जून 2026 यानि आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने CEN 07/2025 के तहत Non-Technical Popular Categories (Under Graduate) की CBT-1 परीक्षा दी है, वे अब 27 जून 2026 शाम 7 बजे से परीक्षा की ऑफिशियल Answer Key देख सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह लिंक 27 जून 2026 शाम 7 बजे से एक्टिव होगा और 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। अगर आपको अपनी Answer Key में कोई सवाल गलत लगे तो आप इस समय के बीच में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति की फीस Rs.50/- प्रति सवाल है। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो फीस वापस मिल जाएगी, पर बैंक चार्ज कटेंगे उसके बाद ही फीस वापिस होगी। पूरी जानकारी आगे मिल जाएगी, इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Official notification image of RRB NTPC UG Answer Key 2026

Also Read…

Important Dates of RRB NTPC UG Answer Key 2026

Events Dates
Answer Key Notice Out Date 27 June 2026
CBT Exam Dates 07 May to 09 May 2026 & 13 June to 20 June 2026
Answer Key View & Objection Start Date 27 June 2026 (19:00 hrs / शाम 7 बजे)
Answer Key View & Objection End Date 05 July 2026 (23:55 hrs / रात 11:55 बजे)
Result Declaration To be notified later

RRB NTPC UG Answer Key 2026: Important Time Schedule

Activity Date and Time
Viewing of Questions, Responses, Keys and Raising of objections 27 June 2026 at 19:00 hrs (शाम 7 बजे) onwards
Closing of Viewing, Objections raising and payment window 05 July 2026 upto 23:55 hrs (रात 11:55 बजे)

Fee for Raising Objections For RRB NTPC UG Answer Key 2026

Particulars Details
Fee per Question Rs.50/- + Bank Service Charges
Refund अगर आपत्ति सही पाई गई तो फीस वापस मिलेगी (बैंक चार्ज कटने के बाद)
Refund To उसी बैंक खाते में जो पेमेंट के समय इस्तेमाल किया था
Payment Mode
  • All Bank Debit/Credit Cards
  • Rupay Cards/UPI
  • Net Banking/Mobile Banking

RRB NTPC UG Selection Process

जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था और CBT – I की परीक्षा दी है, अब वे आगे की प्चयन प्रक्रिया / सेलेक्शन प्रोसेस के निचे दी गई डिटेल्स को चेक कर सकते हैं:

  • First Stage CBT (CBT-1): यह एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जो हो गई है और अब इसका रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न, 100 अंक के थे और इसका समय 90 मिनट था। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक नेगेटिव मार्किंग भी रखा गया था।
  • Second Stage CBT (CBT-2): CBT-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि जल्द ही जारी होगी।
  • Typing Skill Test / Aptitude Test: पद के अनुसार उम्मीदवारों की टाइपिंग गति या तकनीकी योग्यता का परीक्षण किया जाता है।
  • Document Verification (DV): चयनित उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
  • Medical Examination: अंतिम चरण में उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जाँच की जाती है।

How to View/Download RRB NTPC UG Answer Key 2026?

जो उम्मीदवार CEN 07/2025 के तहत Non-Technical Popular Categories (Under Graduate) की CBT-1 परीक्षा में बैठे थे, वे अपने सवाल, दिए गए जवाब और ऑफिशियल उत्तर कुंजी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले RRB की कॉमन वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं, वहाँ से अपने RRB Zone की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbahmedabad.gov.in आदि)।

RRB All Zone website link image for RRB NTPC UG Answer Key 2026

  • होमपेज पर पहुँचने के बाद CEN 07/2025 या “Latest News/Notification” सेक्शन में जाकर “Link for Viewing of Question Paper, Responses and keys & Raising of Objections if any to Questions/Options/Keys for CEN 07/2025 (NTPC UG)” पर क्लिक करें।

Link to check RRB NTPC UG Answer Key 2026

  • क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन का ऑप्शन आएगा। यहाँ आपको अपना Registration Number और Password (या Date of Birth) डालकर लॉगिन करना होगा।

Login page for RRB NTPC UG Answer Key 2026

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Candidate Dashboard खुलेगा। यहाँ आपको Candidate Details, Helpdesk, Objection, Candidate Response के विकल्प दिखाई देंगे।

  • Answer key डाउनलोड करने के लिए आपको ‘Candidate Response’ वाले ऑप्शन पर आना है। यहाँ आपको ‘To download your Response Keys for CEN 07/2025 (NTPC UG) Click here to generate it.’ दिखेगा।

  • अब आप दिए गए ‘Click here to generate it’ पर क्लिक करें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर Answer Key दिख जाएगी।

  • अब आप इसे Download के बटन पर क्लिक करके PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं ताकि आप अपने उत्तरों से तुलना कर सकें और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें।

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, किसी उत्तर में त्रुटि मिलने पर नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Step-by-Step Process to Raise Objections – RRB NTPC UG Answer Key 2026

Answer Key देखने के बाद अगर आपको कोई सवाल, विकल्प या जवाब गलत लगे तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • उसी लिंक से लॉगिन करें जहां Answer Key देखी थी।

Login page for RRB NTPC UG Answer Key 2026

  • लॉगिन के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा, जहाँ से आप “Objection” बटन पर क्लिक करें।

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Objection Form आएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।

  • संबंधित प्रश्न के लिए आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करें और फिर ₹50 प्रति प्रश्न के हिसाब से आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  • सभी विवरण भरने और भुगतान के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  • सबमिट करने के बाद आप एक Acknowledgment Slip (पावती) प्राप्त करेंगे, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Recruitment 2025 — Official Helpdesk Contact Details

Contact Type Details
Helpdesk Phone Numbers 9592-001-188 & 0172-565-3333
Helpdesk Email ID [email protected]
Support Timings 10:00 AM to 05:00 PM (Monday to Friday)
Official Website www.rrbapply.gov.in
Notice Date 20 January 2026

Important Links

Download Answer Key Click Here (Active on 07:00 PM)
Download Answer Key Notice Hindi || English
Official Website Open Official Website
Telegram Channel Visit Channel
Homepage BiharHelp

FAQs – RRB NTPC UG Answer Key 2026

RRB NTPC UG Answer Key 2026 कब से और कहाँ देखी जा सकेगी?

RRB NTPC UG Answer Key आज 27 जून 2026 शाम 7 बजे से RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकेगी, जो 05 जुलाई रात 11:55 बजे तक एक्टिव रहेगी।

RRB NTPC UG Answer Key देखने और आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख क्या है?

Answer Key देखने और ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक है। इस समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए जल्दी करें।

RRB NTPC UG आपत्ति दर्ज करने की फीस कितनी है और क्या वह वापस मिलेगी?

प्रति सवाल आपत्ति की फीस Rs.50/- और बैंक चार्ज है। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो बैंक चार्ज काटने के बाद पूरी फीस उसी खाते में वापस कर दी जाएगी जिससे भुगतान किया था।

RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या था और नेगेटिव मार्किंग कितनी थी?

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के थे, जिसमें जनरल अवेयरनेस (40), मैथ्स (30) और रीजनिंग (30) शामिल थी। हर गलत उत्तर पर 1/3 (0.33) अंकों की नेगेटिव मार्किंग रखी गई थी।

क्या RRB NTPC UG CBT-1 का रिजल्ट Answer Key के तुरंत बाद आता है?

नहीं, पहले उम्मीदवारों से आपत्तियाँ ली जाती हैं, फिर उनकी जाँच करके फाइनल Answer Key जारी की जाती है। उस फाइनल Answer Key के आधार पर ही रिजल्ट तैयार करके जारी किया जाएगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *