Railway Group D से Officer कैसे बनें? (2026) पूरी प्रक्रिया, प्रमोशन, सैलरी और सबसे तेज तरीका

Railway Group D से Officer कैसे बनें – Railway में Group D सबसे entry-level post होती है, जैसे trackman, helper, porter, आदि। लेकिन job लगते ही ज़्यादातर लोगों के दिमाग में आता है कि – आप इसमें प्रमोशन लेकर कहाँ तक जा सकते हैं। 

BiharHelp App

आपको बता दें की Railway Group D के पूरे system मे promotion का रास्ता है, लेकिन ये बहुत slow है। direct exams से fast growth possible है, लेकिन competition tough है और इंटरनल एक्जाम वेकेंसी के आधार पर होता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Railway Group D

आपको पहले तो यह मालूम होना चाहिए कि सिर्फ Group D join करके Officer बनना almost impossible है। अगर आपने job के बाद preparation छोड़ दिया है तो प्रमोशन और भी मुश्किल हो गया है।

Railway Group D से Officer कैसे बनें – Overview

बिंदु जानकारी
प्रारंभिक पद Railway Group D
Officer बनने का तरीका Promotion + Departmental Exam / Direct Exam
मुख्य Officer पद ALP, JE, Station Master, Group B Officer
Minimum समय 10–15 साल (promotion से)
Fastest तरीका Direct exams (RRB NTPC / JE / UPSC)
क्या direct officer बन सकते हैं? हाँ (अलग exam से)
Difficulty Level Medium to High
Official Website https://www.rrbapply.gov.in/

Also Read

Railway Group D क्या होता है?

RRB Group D भारतीय रेल की सबसे entry job है या सबसे जूनियर पोस्ट की नौकरी है। यह वो स्तर है जहां से लाखों लोग अपनी सरकारी नौकरी की तयारी को शुरू करते है। इसमे कौन कौन से पद पर नौकरी मिलती है और किस तरह का काम करना होता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • Trackman – रेल्वे ट्रैक की देखभाल करना इस पद का पहला काम होता है, इसके अलावा रेल के चलने लायक ट्रैक को मैंटेन करके रखना होता है। 
  • Helper – जो technician या engineer ट्रेन की टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, उसके पीछे उनकी मदद के लिए खड़े रहना और अपने सीनियर के ऑर्डर के अनुसार काम करना होता है।
  • Pointsman – इस पद पर स्टेशन पर passengers की मदद करना और ट्रेन के route को manage करने का काम होता है, इसके अलावा signal को maintain करने का काम होता है।

Note – ध्यान रहे यह नौकरी पूरी तरह से physical नौकरी है जिसमें आपको शरीर से काफी मेहनत का काम करना होता है। 

Railway मे Officer कौन होता है?

Railway मे RPF,  RPSF, GRPF जैसे कुछ फोर्स होती है उसे छोड़ कर हम अगर पूरी तरह से railway की बात करें तो उसमे ऑफिसर की रैंक कौन सी होती है और उसके लिए आपको कौन सी परीक्षा देनी होती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

  • ALP –  Assistant Loco Pilot (ALP) यह पद भारतीय रेल मे एक officer का पद माना जाता है। इसमे आपका काम ट्रेन चलाने का होता है, इसके लिए आपको ALP की परीक्षा को पास करना होता है और इस परीक्षा मे बैठने के लिए आपके पास ITI की डिग्री होनी चाहिए। 
  • Station Master – यह railway station का सबसे powerful और सबसे बड़े पदों में से एक होता है, इसके लिए आपको NTPC Graduate की परीक्षा पास करनी होती है। इसमें पूरे railway station को सही से manage करने का काम आपका होता है। 
  • Junior Engineer – अगर आपने Engineering की पढ़ाई की है तो railway में भी engineer की जरूरत होती है, इसके लिए अलग से परीक्षा होती है और आपको ट्रेन की टेक्नोलॉजी पर काम करना होता है। 
  • Ticket Clerk – इस पद का काम ट्रेन में टिकट चेक करने का होता है। यह एक mid-level officer पद होता है। इस पद पर नौकरी के लिए आपको NTPC Undergraduate की परीक्षा पास करनी होती है।

Railway Group D से Officer बनने के तरीके

अगर आपको Railway मे Group D से Officer बनना है तो इसके लिए 2 रास्ते होते है जिसके बारे मे नीचे जानकारी दी गई है – 

  • Promotion से Officer बनना 

यह एक तरीका है जो system के अंदर होता है और इसके लिए आपको Departmental exam clear करना होता है और Seniority maintain करना होता है, इसके अलावा आपका clean service record होना चाहिए। लेकिन यह process बहुत slow है, इसमें limited seats होते हैं, इसके अलावा हर step में competition होता है।

  • Direct exam से Officer बनना 

यह सबसे फास्ट तरीका होता है, इसके लिए आपको रेलवे के तरफ से होने वाली officer की नौकरी वाली परीक्षा को पास करना होता है। इसमें आपको थोड़ा preparation ज्यादा करना होगा, आपकी तैयारी का control आपके हाथ में होगा और direct बहुत अच्छे पद पर नौकरी मिलती है। इस तरह की नौकरी के लिए बेस्ट एग्जाम – CGL,  NTPC, ALP, RRB JE, UPSC की परीक्षा होती है।

Promotion vs Direct Exam (Clear Comparison Table)

Railway मे ऑफिसर के पद पर नौकरी करने के लिए आपको Group D से ऑफिसर बनने और डाइरैक्ट ऑफिसर बनने दोनों मे कितना टाइम लगेगा और किसमे ज्यादा फायेदा होता है उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के जरिये समझाई गई है – 

बिंदु Promotion से Direct Exam से
समय 15–25 साल 1–3 साल
Difficulty Medium High
Control System के हाथ में तुम्हारे हाथ में
Success Rate Low Higher
Risk Delay बहुत ज्यादा Fail होने का risk

Railway Group D Promotion Table

Railway Group D की नौकरी में career progression कैसे होगा और आप कैसे अलग-अलग पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्यक दूसरे पद पर नौकरी पाने मे आपको कितना समय लगेगा और इसके लिए आपको किस तरीके का पालन करना चाहिए उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे बताई गई है –

वर्तमान पद अगला पद समय तरीका
Group D Technician / Clerk 3–5 साल departmental exam
Technician ALP / Senior Clerk 5–7 साल exam + seniority
ALP Loco Pilot / Station Master 5–10 साल promotion
आगे Group B Officer 10–20 साल limited promotion

क्या Group D से सीधे Officer बन सकते हैं?

अगर आप यह सोचते है की अभी ग्रुप डी की नौकरी कर ली जाए और बाद मे धीरे धीरे आप प्रमोशन लेकर ऑफिसर बन जाएंगे तो ऐसा बिलकुल नहीं होगा। इसके लिए आपको कुछ बातों को समझना होगा जैसे – 

Group D से किसी officer रैंक तक केवल डिपार्टमेंट के अंदर रहते हुये पाहुचना लगभग imposible है। इसके लिए आपको बहुत सारे departmental exams को पास करना होगा, अपनी seniority को पहले मैंटेन करना होगा। और लगभग 15 से 20 साल का टाइम लगेगा। उसके बाद भी लोग departmental exam में fail हो जाते हैं, जिस वजह से Group D के पद से officer के पद तक जाने का रास्ता बंद हो जाता है।

वीसे देखा जाए तो कुछ स्थिति मे step by step growth पॉसिबल तो है, इसमे आपको पहले कुछ जॉब एक्सपिरियन्स लेना होगा और जब आपके पास प्रायप्त सीनियारिटी आ जाएगी जिसके basis पर आप departmental exam देंगे तो धीरे धीरे एक के बाद एक प्रमोशन लेते हुये बड़े लम्बे इंतज़ार के बाद आप officer बन तो सकते है, लेकिन ऐसा होना बहुत rare है।

तरीका समय
Promotion 15–25 साल
Direct Exam 1–3 साल

Railway मे Officer बनने की Fastest Strategy 

Railway में 99% लोग direct exam pass करके officer बनते हैं क्योंकि इसमें system बहुत स्लो है। आप प्रमोशन के आधार पर जल्दी officer रैंक पर नहीं जा पाएंगे। 

अब इसके लिए आपको रेल्वे मे officer rank के परीक्षा को पास करना होगा। अब RRB Group D की परीक्षा आसान होती है और आसानी से निकाल सकती है। तो आपको ऐसा करना चाहिए कि आप पहले Group D की नौकरी ले लें जो आपको एक stable ground देगा। इस नौकरी में mental pressure कम है और आपको काफी टाइम मिल जाएगा। इस वजह से आपको NTPC, JE, CGL जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने का पूरा मौका मिलेगा। आपको अपने Skills को भी upgrade करते रहना होगा, नौकरी में रहते हुए आप departmental exam भी दे सकते हैं और NTPC की डायरेक्ट भर्ती में बैठकर इसमें भी परीक्षा निकाल सकते हैं।

जब आप एक बार RRB में ग्रुप डी की नौकरी ले लेंगे तो आपका syllabus तो इसी में पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे ऑफिसर रैंक के लिए आपको केवल उस परीक्षा के PYQs का practice करना होगा, जो आप जल्दी तैयार कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज इस लेख मे हमने आपको बताया की आप कैसे Railway Group D से Officer कैसे बन सकते हैं, इसके लिए आपको जितनी भी जानकारी के बारे मे मालूम होना चाहिए उसके बारे मे अच्छे से बताया गया है। आप किस तरह RRB Group D में नौकरी करते हुए Officer रैंक तक जा सकते हैं, इसके बारे में भी अच्छे से बताया गया है। अगर आपके मन इस तरह की तयारी से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट मे हमसे पूछ सकते है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *