SSC CGL Job Profile Guide 2026: 15 सबसे Powerful Posts, Salary ₹44,900 से ₹1,42,400, Work, Promotion और Posting की पूरी सच्चाई

SSC CGL Job Profile Guide 2026 – SSC CGL भारत की कुछ सबसे पॉपुलर सरकारी नौकरी परीक्षाओं में से एक है। हर साल 30 से 40 लाख ऊमीद्वार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते है। यह परीक्षा आपको अलग अलग पद पर नौकरी देता है, बहुत से ऊमीद्वार परीक्षा पास कर लेते है लेकिन अपने मन मुताबिक पद पर नौकरी नहीं पाते है जिस वजह से CGL पास ऊमीद्वार भी इस परीक्षा को देते है। यही सारी चीजें इस परीक्षा को और ज्यादा मुसकिल बना देता है। 

BiharHelp App

लेकिन परीक्षा का मुसकिल होना एक अलग चीज है, असली सवाल यह है की SSC CGL पास करने के बाद कौन कौन से पद पर नौकरी मिलती है, और उसमे सबसे अच्छी नौकरी, तनख्वा, भविष्य किसमे है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

SSC CGL Job Profile Guide 2026

SSC CGL की तैयारी के दौरान आपने ज़रूर Income Tax Inspector, Sub Inspector (CBI), Customs Inspector, Narcotics Inspector, AAO, ASO जैसे पदों के बारे में सुना होगा और खुद को किसी पद से जोड़कर परीक्षा की तैयारी की होगी। लेकिन इन सभी पदों के काम, प्रमोशन और जीवन-शैली एक-दूसरे से काफी अलग होती है। आज आपको SSC CGL Job Profile Guide के जरिये हम इस नौकरी के बारे मे विस्तार से बताएँगे। 

SSC CGL Job Profile Guide 2026 – Overview

Feature Details
Exam Name SSC CGL
Full Form Combined Graduate Level
Conducting Body Staff Selection Commission
Job Type Central Government Job
Posts Group B & Group C
Departments CBDT, CBIC, MEA, CBI, NIA, Ministries
Salary Range ₹44,900 – ₹1,42,400
Selection Process Tier 1 + Tier 2
Posting All India
Official Website https://ssc.gov.in/

Also Read

SSC CGL मे मिलने वाली Top Posts 

इस SSC CGL परीक्षा को पास करने के बाद आपको कौन से बेस्ट पोस्ट पर नौकरी करने का मौका मिलेगा या सबसे अच्छा marks लाने पर क्या मिलेगा और उससे कम अंक लाने पर कौन सा पद मिलेगा उसकी सूची नीचे दी गई है – 

Tier – 1 (Highest Level Jobs)

  • Assistant Audit Officer (AAO) in CAG, Group ‘B’ Gazetted (Level 8 – highest pay)
  • Assistant Accounts Officer (AAO) in CAG

Tier – 2 (Powerful Inspector Jobs)

  • Income Tax Inspector
  • CBI Sub Inspector
  • GST / Central Excise Inspector
  • Narcotics Inspector

Tier – 3 (Secretariat Jobs)

  • Assistant Section Officer (CSS)
  • ASO – MEA
  • ASO – Railway
  • ASO – AFHQ

Tier – 4 (Field & Executive Jobs)

  • Preventive Officer
  • Examiner (Customs)
  • Assistant Enforcement Officer (ED)
  • Sub Inspector (NIA)

Tier – 5 (Desk-Based Jobs) (Lowest in CGL)

  • Auditor
  • Accountant
  • Tax Assistant
  • Upper Division Clerk

Top SSC CGL Posts Comparison Table

नीचे एक टेबल के जरिये सभी पॉपुलर CGL पद के लिए तनख्वा और नौकरी के नेचर के बारे में बताया गया है। इस तनख्वा मे आप 10K से 20K और जोड़ लीजिएगा क्यूंकी नीचे जो salary बताई गई है उसमे DA, TA, HRA अभी जोड़ा नहीं गया है – 

Post Department Pay Level Salary Nature of Job
AAO CAG Level 8 ₹47k – ₹1.42L Audit
ASO Central Secretariat Level 7 ₹44k – ₹1.42L Desk
Income Tax Inspector CBDT Level 7 ₹44k – ₹1.42L Field + Office
CBI SI CBI Level 7 ₹44k – ₹1.42L Investigation
GST Inspector CBIC Level 7 ₹44k – ₹1.42L Field

Assistant Audit Officer (AAO)

यह गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में ऑडिट करने का काम करने वाला पद है। यह पद सरकार के खर्चे का हिसाब रखता है की किसी भी डिपार्टमेंट मे जो पैसा आया वो कहाँ कहाँ गया और कैसे खर्च हुआ है। यह पद मुख्य रूप से सरकार के CAG (Comptroller and Auditor General) के डिपार्टमेंट मे काम करता है। किसी भी डिपार्टमेंट मे Financial irregularities को पकड़ना इस पद का काम होता है।

इसमे आपकी पहली पोस्टिंग दिल्ली या किसी राज्य के राजधानी मे होगी और आपका ट्रान्सफर काफी लम्बे समय बाद होगा। यह एक respected नौकरी है जो ज़्यादातर desk work होती है।

Salary 

Pay Level Basic Pay Gross Salary
Level 8 ₹47,600 ₹70,000+

Promotion

Rank Years
Senior Audit Officer 6–8 years
Deputy Accountant General 15 years

 Assistant Section Officer (ASO)

यह भी एक पॉपुलर पद है जिसमें आपको government files और सरकार की बनाई हुई योजना या पॉलिसी के डॉक्यूमेंट्स को maintain करने का काम होता है। इसमे आपका काम पूरी तरह से मंत्रालय मे होता है। आपकी पोस्टिंग ज़्यादातर दिल्ली में होती है और आप CSS, MEA, Railway, AFHQ विभागों में काम करेंगे। यह एक ऐसी नौकरी है जिसमें आपकी foreign posting भी हो सकती है क्योंकि आप विदेश मंत्रालय में भी काम करेंगे, लेकिन यह काफी experience के बाद होता है।

Salary 

Pay Level Salary
Level 7 ₹65k approx

Promotion

ASO → Section Officer → Under Secretary

Income Tax Inspector 

आप सरकार के CBDT विभाग में काम करेंगे जिसमें देश के काले धन की जांच करने का काम आपको दिया जाएगा। इस नौकरी के दौरान आपका ट्रान्सफर हमेशा देश के बड़े शहर या metro cities मे रहेगा। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित नौकरी है जिसमें आपको Tax return जो फाइल हुई है उसको verify करना होता है, Raid assist करना होता है, और काले धन की पूरी जांच करनी होती है। 

Salary 

Component Amount
Basic Pay (Pay Level 7) ₹44,900
Approx Gross Monthly Salary ₹60,000 – ₹70,000

Promotion 

Promotion Level Next Post
First Promotion Income Tax Officer (ITO)
Second Promotion Assistant Commissioner of Income Tax (ACIT)
Third Promotion Deputy Commissioner of Income Tax (DCIT)

Sub Inspector CBI 

अगर आपको power वाली नौकरी पसंद है तो यह एक रॉयल और powerful जॉब हो सकती है। जिसमें सरकार आपको किसी भी विभाग की चांस करने की ताकत देती है, इसके अलावा देश के जो सबसे tough cases हैं, उन पर आपको एक special officer बनाया जाता है। इसमें आपको हर तरह के tough criminal crime investigation करना होता है और खुफिया operations को अंजाम देना होता है। इसके अलावा बड़े-बड़े criminals का interrogation करना होता है।

Salary – ₹65k approx

Promotion

Promotion Level Next Post
First Promotion Inspector (CBI)
Second Promotion Deputy Superintendent of Police (DSP)
Third Promotion Superintendent of Police (SP)

GST / Central Excise Inspector 

GST tax देश में कलेक्ट होने वाला सबसे बड़ा tax कलेक्शन में से एक है। जिस वजह से बड़ी-बड़ी factories की inspections करना और GST compliance को चेक करने का काम आपको दिया जाता है। इसमें आपको सरकार के CBIC विभाग में काम करना होता है और GST Tax की जांच करनी होती है कि कहाँ से कितना आ रहा है, यह ज़्यादातर एक desk जॉब हो गया है लेकिन कुछ स्थितियों में field जॉब करना पड़ सकता है। 

Narcotics Inspector 

यह एक पॉपुलर और पावरफुल जॉब है जिसमें आपको देश के drug trafficking को investigate करना होता है और border से drugs कैसे देश में आ रहे हैं और बाहर जा रहे हैं इसका intelligence पता करना होता है। यह एक high authority post होता है क्योंकि इस पद के इंस्पेक्टर किसी को arrest करते हैं तो जल्दी bail नहीं मिलती है चाहे कोई कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो। 

SSC CGL Salary Structure

CGL के किस पद पर आपको कितनी सैलरी मिलेगी उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है – 

Pay Level Basic Pay Gross Salary
Level 8 ₹47,600 ₹70k+
Level 7 ₹44,900 ₹65k+
Level 6 ₹35,400 ₹50k+
Level 4 ₹25,500 ₹35k+

SSC CGL Promotion Timeline

इस नौकरी मे आपका पहला प्रमोशन कब होगा और उसमे कितना टाइम लगेगा उसकी जानकारी नीचे एक टेबल के रूप मे दी गई है – 

Post First Promotion
AAO 6–8 years
ASO 5–7 years
Inspector 5–8 years
Auditor 6–10 years

SSC CGL Qualification (Eligibility)

इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए आपके पास कौन सी एलिगिबिलिटी होनी चाहिए उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

योग्यता विवरण
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (Bachelor Degree)
न्यूनतम अंक किसी भी प्रतिशत की डिग्री मान्य (No minimum marks required)
अंतिम वर्ष के छात्र अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन से पहले डिग्री पूरी होनी चाहिए
राष्ट्रीयता भारत का नागरिक
आयु सीमा सामान्यतः 18 – 32 वर्ष (पोस्ट के अनुसार अलग)
आयु में छूट OBC – 3 वर्ष, SC/ST – 5 वर्ष, PwD – 10 वर्ष
विशेष योग्यता कुछ पोस्ट के लिए विशेष विषय की आवश्यकता होती है

SSC CGL Special Qualification (कुछ खास पदो के लिए)

Post Required Qualification
Assistant Audit Officer (AAO) Graduation + CA / CS / MBA (Finance) / Master’s in Commerce / Business Studies / Economics
Assistant Accounts Officer Graduation + Finance / Accounting background preferred
Statistical Investigator Graduation + Statistics विषय में कम से कम 60% या Statistics as subject
Compiler Graduation + Economics / Statistics / Mathematics

SSC CGL Exam Pattern 

Tier Mode Nature Marks Time
Tier 1 Online Qualifying 200 60 मिनट
Tier 2 Online Merit Based 450 अलग-अलग सेक्शन

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 

Subject Questions Marks
General Intelligence & Reasoning 25 50
General Awareness 25 50
Quantitative Aptitude 25 50
English Comprehension 25 50

SSC CGL Tier 2 Exam Pattern

सबसे जरूरी Tier 2 होता है क्यूंकी final merit इसी से बनती है – 

Section Subject Questions Marks
Section 1 Mathematical Abilities 30 90
Section 1 Reasoning & General Intelligence 30 90
Section 2 English Language 45 135
Section 2 General Awareness 25 75
Section 3 Computer Knowledge 20 60

SSC CGL Syllabus

Subject Important Topics
Quantitative Aptitude Percentage, Ratio, Profit & Loss, Time & Work, Speed Distance, Algebra, Geometry
Reasoning Coding, Decoding, Analogy, Series, Puzzle, Blood Relation
English Grammar, Vocabulary, Reading Comprehension, Error Detection
General Awareness History, Polity, Economy, Geography, Science, Current Affairs
Computer MS Word, Excel, Internet, Hardware Basics

निष्कर्ष 

आज इस लेख मे हमने आपको CGL Job Profile Guide के बारे मे अच्छे से बताया है। यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षा मे से एक है, जिसके जरिये आप सरकार के सबसे मुख्य विभाग मे ऑफिसर बन सकते है। लेकिन सही पोस्ट का चुनाव करना बहुत जरूरी है क्यूंकी हर पद की जिमीदारी और काम करने का तरीका अलग है और प्रमोशन और सैलरी के साथ आने वाली परेशानी भी अलग है। 

अगर आपके लिए सैलरी बहुत माइनस है, तो AAO और ASO का पद बेहतर है, क्योंकि इसमें limited काम के साथ बहुत ज्यादा तनख्वाह मिलेगी। लेकिन अगर आपको field job पसंद है action और power चाहिए तो CBI, Narcotics, Income Tax मे आप जा सकते है। 

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *