Railway Group D Syllabus – रेलवे ग्रुप D की तैयारी करने वाले ज़्यादातर उम्मीदवार Current Affairs में सबसे ज़्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन परीक्षा में सबसे ज्यादा गलती यहीं होती है। रोज news पढ़ना, monthly pdf download करना, Youtube videos देखना, और इन सबके बाद भी score न बढ़ना।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
समस्या पढ़ाई की कमी नहीं, strategy की कमी है। सच यह है कि Railway Group D में Current Affairs कोई बहुत बड़ा syllabus नहीं है, लेकिन इसकी preparation अगर सही strategy से न की जाए तो यह सबसे confusing section बन जाता है। आपको पता होना चाहिए कि कितने महीने का पढ़ना है, कौन से source से पढ़ना है—यही students के पास नहीं होता है।

अगर आप Railway Group D 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं तो random preparations से काम नहीं चलेगा, आपको एक focused approach से तैयारी करनी होगी। selection अब knowledge से नहीं, smart strategy और ज्यादा revision पर depend करती है। इस वजह से आज के लेख में हम आपको Railway Group D Syllabus और Current Affairs for RRB कैसे पढ़ें के बारे में बताएँगे।
Railway Group D Syllabus – Overview
| Topic Covered | Key Focus / Strategy |
|---|---|
| Exam Pattern & Weightage | GA में Current Affairs का 50–70% contribution |
| Important Topics | National, Economy, Awards, Sports, Science & Tech |
| कितने महीने का पढ़ें | Last 6–8 months (High priority) |
| Best Sources | 1 Monthly PDF + 1 YouTube Channel (Limited sources) |
| Daily Study Strategy | 30–60 min daily + short notes |
| Monthly Strategy | Full revision + MCQ practice |
| Notes Making | Short, point-wise, easy revision format |
| Revision Technique | 1-3-7-15 rule (Spaced repetition) |
| PYQ Analysis | Repeated topics + question pattern समझना |
| Mock Test Strategy | Weekly test + mistake analysis |
| Common Mistakes | Multiple sources, no revision, random study |
| 30-Day Plan | Structured + time-bound preparation |
Also Read
- Railway Group D Syllabus 2026: Complete Exam Pattern, CBT + PET सिलेबस और Selection Process की पूरी जानकारी
- SSC MTS Salary Slip Explained: Basic, HRA, DA + In-Hand Salary (2026
- SSC CHSL Job Profile Guide 2026: Salary, Work, Promotion & Post Wise Details
- Railway TC Job Profile 2026: काम, सैलरी, ड्यूटी टाइम, प्रमोशन और भर्ती प्रक्रिया
Railway Group D Syllabus में Current Affairs का Exact Weightage
Railway Group D मे Current Affairs कोई अलग section मे नहीं आता है, बल्कि यह General Awareness का पार्ट होता है और उसी के सवाल के अंदर आता है। इसी वजह से उम्मीदवार समझ नहीं पाता कि GK/GS और Current Affairs का weightage कितना है।
इसके लिए पहले exam pattern को समझना होगा –
| Section | Questions | Marks | Difficulty Level |
|---|---|---|---|
| Mathematics | 25 | 25 | Easy–Moderate |
| Reasoning | 30 | 30 | Easy–Moderate |
| General Awareness (GA) | 20 | 20 | Moderate |
| Total | 75 | 75 | — |
Note – General Awareness के 20 सवालों मे ही current affairs के सवाल भी शामिल होते है।
Current Affairs के कितने सवाल आते है?
पिछले कुछ RRB exams के analysis के अनुसार, Railway Group D मे Current Affairs मे लगभग 10 से 15 सवाल पुछे जा रहे है।
इसका मतलब की General Awareness मे 50% तक हिस्सा Current Affairs से आ सकता है। अगर आपने GK/GS और static पढ़ने के चक्कर मे current affairs को ignore किया तो ये पूरा section खराब हो सकता है।
किस type के current affairs questions पुछे जाते हैं?
यहाँ students को ऐसा लगता है कि current news पढ़ना काफी होगा, लेकिन reality इससे अलग है। आजकल current affairs – static और current news का mix हो चुका है।
- बहुत सारे सवाल ऐसे है जो current event से जुड़े है, लेकिन उसका answer static का पार्ट है। जैसे – अभी आई किसी scheme मे launch minister post या ministry office का नाम पूछा जाएगा।
- किसी award का winner – लेकिन पूछेगा किस category में वो award मिलता है।
- इसलिए सिर्फ current news नहीं, आपको उससे जुड़े basic static भी पता होना चाहिए।
कितना current affairs पढ़ना है?
RRB की परीक्षा के लिए पिछले 6 से 8 महीने का current affairs काफी होता है। कुछ सवाल आपको 1 साल+ के current affairs के मिल सकते है लेकिन limited months के सवाल को बार-बार revise करना बड़े पॉर्शन को cover करने से ज्यादा इफेक्टिव रहेगा।
- Ideal: Last 6 months
- Safe side: 8 months
Current Affairs में क्या पढ़ना चाहिए (Most Important Topics)
Railway Group D के लिए Current Affairs पढ़ते समय सबसे बड़ी गलती यह होती है की ऊमीद्वार हर खबर को important समझने लगते है। अगर आप PYQs को बार बार देखेंगे तो आपको पता चलेगा की परीक्षा मे सिर्फ limited और predictable topics से ही सवाल आते है। आपको कोई अलग लेवल का news पढ़ने की ज़रूरत नहीं होती है। इसलिए exactly क्या पढ़ना है और किस लेवेल तक पढ़ना है यह समझना जरूरी है –
National Current Affairs
- Government Schemes, Launch Year, Ministry, Purpose
- All Appointments and Resignations in important national positions
International Current Affairs
- Important Countries Summits
- India’s international agreements, and PM/ President Visits
Economy Current Affairs
- Budget Highlights, Major announcements
- Banking Updates, RBI Policies, Latest RBI Rates
- Bank Mergers
Awards & Sports Affairs
- Awards Winner, Award Category
- Beauty Competitions
- National Sports
- Movies Competitions
- Tournament Host Countries
Science and Tech Current Affairs
- ISRO Missions, Mission name, Objective
- New Inventions, Tech Updates
- AI, Space, Defense
Current Affairs के Preparation मे क्या नहीं पढ़ना चाहिए
- आपको Local news, State Level News, बहुत पुरानी news, हर दिन की news headlines, बहुत technical और economy concepts
- आपको Exam oriented facts ही पढ़ना चाहिए, knowledge बढ़ाने वाला content नहीं पढ़ना चाहिए
| Category | क्या पढ़ें (Focus) | क्या छोड़ें (Avoid) |
|---|---|---|
| National | Schemes, Appointments | Local news, minor updates |
| International | Summits, India relations | Random country news |
| Economy | Budget, Banking updates | Deep theory, complex concepts |
| Awards & Sports | Winners, tournaments | Detailed history |
| Science & Tech | ISRO, key innovations | Technical depth |
Railway Group D के लिए Best Sources
RRB में Group D की नौकरी के लिए current affairs की तैयारी में सबसे बड़ी गलती यह होती है कि छात्र बहुत सारे sources follow करने लगते हैं। इससे न सिर्फ time waste होता है, बल्कि revisoion भी सही से नहीं हो पता है।
इसलिए कम sources चुनो, लेकिन उन्हें बार-बार revise करो। आपको नीचे हम best और practical sources बता रहे हैं – जिनसे आप बिना confusion के तैयारी कर सकते हैं।
Free Sources –
- Monthly PDFs
यहाँ आपको हर month की important news एक जगह मिल जाएगी। अगर आपको ऐसा PDF आपकी परीक्षा के लिए नहीं मिलता है, तो आप Month Current Affairs की magazine भी ले सकते हैं।
- YouTube Revision Channels
Fast revision के लिए ये useful होता है। आपको इसमें important topics को short में cover किया जाता है। आपको Youtube में कुछ extra information भी मिलेगा जो आपकी तैयारी को आसान बनाएगा।
Paid Sources –
- Test Series
TestBook जैसे apps आपको बहुत सारे test series देते हैं और इसमें Mock Test लगाकर आप real exam की तरह practice करेंगे और उस समय आपको बहुत सारे current affairs के बारे में पता चलेंगे। इसका इस्तेमाल तब करें जब आपका लगभग 80% syllabus पूरा हो जाए।
- Different Apps Courses
आज के समय में बहुत सारे courses और apps हैं जहां आपको structured content मिलता है। आप जिस sir को बेहतर मानते है RRB या Railway के लिए उनके course मे आपको current affairs भी मिल जाएगा। यहाँ से आपको सारे important current affairs के updates मिल जाएंगे।
Final Strategy for Current Affairs Preparation
Railway Group D की परीक्षा के लिए current affairs को अच्छे से prepare करने के लिए कुछ जरूरी tips और steps की एक सूची नीचे दी गई है –
- आपको कम से कम पढ़ना है लेकिन ज्यादा से ज्यादा revise करना है।
- आपको limited sources से पढ़ना है, ज्यादा जगह से पढ़ने पर confusion होगा और परीक्षा खराब हो जाएगी।
- आपको current event के साथ उस topic के सारे Statics GK को भी याद करें।
- आपको अपने current affairs के लिए sectional test और mock test ज्यादा से ज्यादा देना है।
- आपको consistency रखना होगा, आपको कम से कम हर week अपने सारे current affairs को पढ़ना है, और जब तक परीक्षा नहीं होता तब तक एक routine के साथ पढ़ते रहना है।
निष्कर्ष
Railway Group D में current affairs को prepare करना बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन इसे गलत तरीके से पढ़ने पर सब confusing बन सकता है। ज़्यादातर उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा content cover करने में लगे रहते हैं और उनका current affairs सही से तैयार नहीं हो पाता है। इसलिए आपको ऊपर बताए सारे निर्देशों का सही से पालन करना चाहिए।
अगर आप सच में इस section में score करना चाहते हैं, तो आपको एक simple rule याद रखना है कि – कम पढ़ो लेकिन बार-बार पढ़ो। आप सही source कैसे चुनेंगे और क्या पढ़ेंगे, उसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। उम्मीद करते है की आपको अब clarity मिल चुकी है—क्या पढ़ना है, कितना पढ़ना है और कैसे पढ़ना है।
