National Scholarship Portal 2026-27 (Fresh & Renewal) : Apply Online, Eligibility, Last Date & Full Details

National Scholarship Portal 2026: यदि आप वर्ष 2026-27 में अपनी योग्यतानुसार विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। भारत सरकार ने National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से छात्रों को एक केंद्रीकृत, डिजिटल पोर्टल प्रदान किया है, जहां वे विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए Online Apply कर सकते हैं। इस लेख में हम NSP 2026-27 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें Eligibility Criteria, Application Process, Required Documents, Important Dates, Scholarship Amount जैसे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

BiharHelp App

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को National Scholarship Scheme 2026 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी इस सरकारी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करके आगे के पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप राशि प्राप्त करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही उपयोगी है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

National Scholarship Portal 2026-27

National Scholarship Portal 2026: Overview

Name of Scheme National Scholarship Portal (NSP)
Session 2026-27
Article Name National Scholarship 2026-27
Article Category Scholarship
Application Start Date 01 June 2026
Application Last Date 31 October 2026
Mode of Apply Online Fresh & Renewal Application Started
Official Website scholarships.gov.in

NSP 2026-27 : NSP छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए पोर्टल ओपन, सत्र 2024-28 एवं 2025-29 के पात्र विद्यार्थियों हेतु रिन्यूअल आवेदन शुरू।

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी स्टूडेंट्स जो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए रेजिस्ट्रेशन करना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से National Scholarship Portal 2026 के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी अपने घर बैठे ही इस NSP छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए पोर्टल ओपन, सत्र 2024-28 एवं 2025-29 के पात्र विद्यार्थियों हेतु रिन्यूअल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बताएंगे।

Read Also…

यदि आप भी NSP Scholarship 2026 Apply Online करना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान से और अंत तक अवश्य पढ़ें, क्योंकि इस लेख में हम नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।

NSP Registration 2026-27: Important Date

Events Dates
Registration Start Date 01 June 2026
Registration Last Date 31 October 2026 (Expected)

NSP Scholarship Date 2026-27

National Scholarship Portal पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप सभी को बता दे की सभी केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे कि प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स और टॉप क्लास स्कॉलरशिप आदि के लिए यह तिथि लागू है।

सभी स्टूडेंट्स अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं या वेरिफिकेशन में देरी से बचा जा सके। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए NSP की आधिकारिक वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर जाएं।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल क्या है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय), भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है। आप सभी को बता दे की इस पोर्टल के जरिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों तथा विभिन्न मंत्रालयों द्वारा चलाई जा रही सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन किए जा सकते है।

आपको बता दे की NSP पोर्टल पर देश के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रहे हों और जो केंद्र या राज्य सरकार की किसी पात्रता मानदंड के अंतर्गत आते हों।  इसमें विशेष रूप से SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन (PWD), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र शामिल हैं।

National Scholarship Yojana का उद्देश्य

National Scholarship Portal (NSP) भारत सरकार की एक प्रमुख डिजिटल पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के जरूरतमंद, मेधावी और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के छात्रों को समय पर और पारदर्शी तरीके से छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस पोर्टल को शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है ताकि सभी छात्रवृत्ति योजनाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर छात्रों के लिए आवेदन और वितरण प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल का उद्देश्य का मुख्य उद्देश निम्न है-

  • केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना, ताकि छात्रों को अलग-अलग वेबसाइट्स पर भटकना न पड़े।
  • छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर, पारदर्शिता सुनिश्चित करना। इससे फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।
  • एक छात्र द्वारा एक ही योजना के लिए बार-बार आवेदन करने की समस्या को खत्म करना।
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजना, जिससे वितरण में देरी या बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।
  • देश भर के छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना ताकि नीतिगत निर्णय बेहतर तरीके से लिए जा सकें।
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।

National Scholarship Portal Benefit

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) भारत सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जो छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, आसान और डिजिटल बनाता है। यह पोर्टल न केवल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल करता है, बल्कि इसके माध्यम से अनेक प्रशासनिक और तकनीकी लाभ भी मिलते हैं। नीचे हम NSP के मुख्य लाभों को विस्तार से बता रहे हैं:

  • केंद्र और राज्य सरकारों की लगभग 80+ स्कॉलरशिप योजनाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके लिए अब छात्रों को अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं होती।
  • आवेदन से लेकर वेरिफिकेशन और फंड ट्रांसफर तक सभी चरण डिजिटल माध्यम से होते हैं। इससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।
  • छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रों के Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इसके जरिए अब भुगतान में देरी या राशि चोरी की संभावना नहीं रहती।
  • छात्र एक बार OTR (One Time Registration) करने के बाद भविष्य में सभी योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे हर साल बार-बार पूरी जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, PWD (दिव्यांग), सामान्य वर्ग के गरीब छात्र — सभी के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं मौजूद हैं। इससे सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा मिलता है।
  • छात्र अपने आवेदन की स्थिति (Status) ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। और तो और SMS और ईमेल अलर्ट की सुविधा से अपडेटेड जानकारी मिलती है।
  • स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालयों को भी वेरिफिकेशन और प्रशासनिक कार्यों के लिए डिजिटल टूल्स मिलते हैं। यह संस्थानों की कार्यप्रणाली को भी आसान और पारदर्शी बनाता है।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्रों को बार-बार संस्थानों या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इससे उनके समय और यात्रा खर्च की बचत होती है।

Eligibility Criteria for NSP Scholarship 2026

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर कई प्रकार की छात्रवृत्तियाँ National Scholarship Portal (NSP), such as Pre-Matric, Post-Matric, Merit-cum-Means और टॉप क्लास स्कॉलरशिप्स उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर उपलब्ध हर योजना के अपने अलग-अलग पात्रता मानदंड होते हैं, लेकिन नीचे में हम सामान्य व प्रमुख योग्यताओं को श्रेणीवार बताए हुए है-

  • छात्र भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय में नियमित (Regular) छात्र होना चाहिए।
  • छात्र ने पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक या उससे अधिक प्राप्त किए हों (कुछ योजनाओं में न्यूनतम 80% की शर्त भी है)।
  • आप सभी को बता दे की ओपन स्कूलिंग या डिस्टेंस मोड के छात्र कुछ योजनाओं के लिए पात्र नहीं होते।
  • योजनाएं विशेष रूप से SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग (PWD) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए होती हैं।
  • नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस छात्रवृति में आवेदन करने के लिए सभी आवेदकों के पास संबंधित जाति प्रमाणपत्र आवश्यक है।
  • छात्र किसी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ एक साथ नहीं ले सकता है।
  • छात्र का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन के समय संस्था का Institute Verification आवश्यक होता है।

Category

  • SC (अनुसूचित जाति)
  • ST (अनुसूचित जनजाति)
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)
  • अल्पसंख्यक समुदाय (जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदि)
  • PWD (विकलांग)

Educational Qualification

  • Pre-Matric: कक्षा 1 से 10 तक के छात्र
  • Post-Matric: कक्षा 11 और उससे ऊपर के छात्र
  • कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए Merit-Cum-Means योजना
  • प्रोफेशनल और तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए Merit-Cum-Means योजना

Required Documents For National Scholarship Scheme 2026

यदि आप NSP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। नीचे सभी प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिसकी पूर्ति करके आप इस छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-

  • Aadhaar Card
  • Bank Account Details (DBT Linked)
  • All Required Educational Certificate (Marksheet)
  • Income Certificate
  • Caste Certificate (if applicable).
  • Residence Certificate
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number and Email ID, etc

How To Search Scheme On NSP 2026-27?

यदि आप भी NSP Portal पर स्कॉलरशिप स्कीम्स को सर्च करना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • National Scholarship 2026-27 पर स्कीम्स को सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official Website के होम – पेज पर आना होगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

National Scholarship 2026-27

  • अब यहां पर आपको ऊपर ही 3 Lines का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके कुछ इस प्रकार के विकल्प खुलकर आ जाएगेें –

National Scholarship 2026

  • अब यहां पर आपको Scheme On NSP का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा –

National Scholarship 2026-27

  • अब यहां पर आपको अलग – अलग डिपार्मेंट्स के विकल्प मिलेगें,.
  • आप जिस डिपार्टमेंट की स्कॉलरशिप को सर्च करना चाहते है उस पर आपको क्लिक करना होगा और
  • अन्त मे, आपको उस डिपार्टमेंट की स्कॉलरशिप दिखा दी जाएगी आदि।

उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से NSP Portal पर अलग – अलग स्कीम्स को चेक कर सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।

How To Apply Online on National Scholarship Portal 2026?

आप अगर NSP Scholarship Online Apply करना चाहते है, तो आप नीचे में बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आप सभी के सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना का ऑफिसियल लिंक नीचे के टेबल में दिए गए है-

STEP 1 : One Time Registration (OTR)

  • National Scholarship Portal Online Apply करने के लिए आपको सबसे पहले आपको NSP के आधिकारिक वेबसाईट पर आना है।

How To Apply Online on National Scholarship Portal 2026?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप दिए गए Students के लिंक पर क्लिक कर देंगे।

NSP Scholarship Online Apply

  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप One Time Registration (OTR) के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।

National Scholarship Portal 2026-27

  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद आप आपके सामने Registration फॉर्म आएगा, जिसमें मांगे गए सभी जानकारी को सही- सही भर लेंगे।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आप Register के बटन पर क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रैशन पूरा कर लेंगे।
  • रेजिस्ट्रैशन करने के बाद प्राप्त Registration No. and Password को Save करके रख लेंगे।

STEP 2 : Login and Apply Online 

  • सफलतापूर्वक रेजिस्ट्रैशन करने के बाद आप लॉगिन पेज पर आएंगे, और प्राप्त Registration No. और Password का उपयोग करके Login कर लेंगे।

National Scholarship Scheme 2026

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने All Active Scholarship List का पेज आएगा।
  • अब आप जिस भी छात्रवृति के लिए आवेदन करना चाहते है, उसके सामने दिए गए Apply Now के बटन पर क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Application Form आएगा, अब आप इसमें मांगे गए सभी सभी जानकारी को सही- सही ध्यान से भरेंगे।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आप मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों के स्कैन कॉपी को अपलोड कर लेंगे।
  • फिर आप अपने द्वारा दिए गए सभी जानकारी को एक बार ध्यान पूर्वक मिलान कर लेंगे।
  • सभी जानकारी सही पाएं जाने पर आप Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर लेंगे।
  • आवेदन पूरा होने के बाद आप प्राप्त आवेदन फॉर्म के पावती के प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

How To Track Your NSP Payment Status?

सभी स्टूडेंट्स जो कि, अपने – अपने स्कॉलऱसिप का पेमेंट स्टेट्स चेक करना चाहते है उन्हें कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • National Scholarship 2026-27 का पेमेंट स्टेट्स ट्रैक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official Website के होम – पेज पर आना होगा,

National Scholarship 2026-27

  • यहां पर आपको 3 Lines का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार के विकल्प मिलेेगें –

National Scholarship 2026-27

  • अब यहां पर आपको Track Your Payments का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जो कि, इस प्रकार का होगा –

National Scholarship Portal 2026-27

  • अब यहां पर आपको मांगी जाने वाली जानकारीयों को दर्ज करना होगा और
  • अन्त मे, आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको आपका पेमेंट स्टेट्स दिखा दिया जाएगा आदि।

Conclusion

हम आप सभी को आज इस लेख में National Scholarship Scheme 2026 के बारे में सभी जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तार से आप सभी के साथ में साझा किए है। यदि आप वर्ष 2026-27 में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप आवश्यक सभी शर्तें पूरी करते हैं। अपनी योग्यता जाँचने के लिए आप इस लेख के नीचे के टेबल में दिए गए Check Your Eligibility for NSP के लिंक पर क्लिक करके अपने पात्रता देख सकते है। इस छात्रवृति से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृप्या NSP Portal पर जाएं।

यदि आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य करें। ताकि वह भी इस NSP Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएं। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Important Links

NSP Scholarship 2026 Online Apply Link Apply Now    |   Login
NSP OTR Registration 2026-27
Click Here for Registration
Check Your Eligibility for NSP
Check Here
Application Status Click Here to Check Status
Track Your Payments
Click Here to Track Payments
All Scholarship List Latest Scholarship List
Aadhar Seeding Status Check Check Here
Official Website Visit Website
Telegram Channel Join Now
Homepage BiharHelp

FAQs’ – NSP 2026-27

National Scholarship Portal (NSP) 2026-27 क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

National Scholarship Portal (NSP) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियों के लिए एक ही जगह पर आवेदन कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारदर्शी और आसान तरीके से स्कॉलरशिप उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल आवेदन, वेरिफिकेशन और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर भ्रष्टाचार और देरी को कम करता है।

NSP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कब शुरू और कब तक होगा?

NSP स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है ताकि वेरिफिकेशन या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

NSP Portal पर कौन-कौन सी स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं?

इस पोर्टल पर प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स और टॉप क्लास स्कॉलरशिप जैसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं। ये योजनाएं केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विभिन्न मंत्रालयों द्वारा चलाई जाती हैं। छात्र अपनी योग्यता के अनुसार इन योजनाओं का चयन कर सकते हैं।

NSP Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी भारतीय छात्र जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है, आवेदन कर सकता है। यह विशेष रूप से SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, PWD और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए उपलब्ध है। छात्र को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है।

NSP 2026 के लिए आवश्यक पात्रता (Eligibility Criteria) क्या है?

छात्र को पिछली परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त होना चाहिए, हालांकि कुछ योजनाओं में यह 80% तक हो सकता है। छात्र भारतीय नागरिक होना चाहिए और नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। साथ ही छात्र किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ एक साथ नहीं ले सकता।

NSP Scholarship 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मार्कशीट जरूरी हैं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर भी आवश्यक है। सभी दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं।

NSP Portal पर One Time Registration (OTR) क्या है?

OTR एक बार किया जाने वाला रजिस्ट्रेशन है जिसके बाद छात्र बार-बार जानकारी भरने से बच जाते हैं। यह प्रक्रिया छात्रों के लिए आवेदन को आसान और तेज बनाती है। एक बार OTR करने के बाद भविष्य में सभी योजनाओं के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

NSP Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR करना होता है और फिर लॉगिन करना होता है। इसके बाद उपलब्ध स्कॉलरशिप में से अपनी योजना चुनकर आवेदन फॉर्म भरना होता है। सभी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करना होता है।

NSP Portal पर स्कॉलरशिप स्कीम कैसे खोजें?

होमपेज पर जाकर “Scheme on NSP” विकल्प पर क्लिक करना होता है। इसके बाद विभिन्न विभागों की सूची दिखाई देती है जहां से आप अपनी स्कॉलरशिप खोज सकते हैं। इस प्रक्रिया से आप अपनी पात्रता के अनुसार योजना चुन सकते हैं।

NSP Scholarship का पैसा कैसे मिलता है?

स्कॉलरशिप की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। इससे भुगतान प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी रहती है।

NSP Scholarship Status 2026 कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Track Your Payment” विकल्प पर क्लिक करें। वहां आवश्यक जानकारी भरकर स्टेटस देखा जा सकता है। छात्र SMS और ईमेल के माध्यम से भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

क्या NSP Portal पर सभी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध है?

हाँ, NSP पोर्टल पर विभिन्न वर्गों के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध है। इसमें सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी शामिल हैं। अलग-अलग योजनाओं के अनुसार पात्रता अलग हो सकती है।

क्या NSP Scholarship के लिए Aadhaar जरूरी है?

हाँ, आधार कार्ड अनिवार्य है क्योंकि DBT के माध्यम से भुगतान होता है। आधार से लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है। इससे छात्रवृत्ति सीधे सही खाते में पहुंचती है।

NSP Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है?

स्कॉलरशिप राशि योजना के अनुसार अलग-अलग होती है। इसमें ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस और अन्य खर्च शामिल हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में पूरी पढ़ाई का खर्च भी कवर किया जाता है।

क्या एक छात्र एक से अधिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता है?

छात्र एक समय में केवल एक ही स्कॉलरशिप योजना का लाभ ले सकता है। यदि वह पहले से किसी अन्य योजना का लाभ ले रहा है, तो वह NSP की योजना के लिए पात्र नहीं होगा। यह नियम डुप्लीकेशन रोकने के लिए है।

NSP Portal का मुख्य लाभ क्या है?

यह पोर्टल सभी स्कॉलरशिप को एक ही जगह उपलब्ध कराता है जिससे समय और मेहनत बचती है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से पारदर्शिता बनी रहती है। छात्रों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभ मिलता है।

NSP आवेदन में Institute Verification क्यों जरूरी है?

इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि छात्र वास्तव में उस संस्थान में पढ़ रहा है। यह फर्जी आवेदन को रोकने में मदद करता है। इसके बाद ही स्कॉलरशिप प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

NSP Portal पर किन छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है?

आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और दिव्यांग छात्र शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य शिक्षा में समान अवसर देना है।

NSP Scholarship के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सभी जानकारी सही और सत्य भरें क्योंकि गलत जानकारी से आवेदन रद्द हो सकता है। दस्तावेज स्पष्ट और सही फॉर्मेट में अपलोड करें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना जरूरी है।

NSP 2026-27 के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

NSP के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in है जहां से आवेदन किया जा सकता है। इसी वेबसाइट पर सभी योजनाओं की जानकारी और स्टेटस चेक किया जा सकता है। छात्रों को केवल इसी आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करना चाहिए।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *