RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 1853 Apprentice Posts – Check Vacancy Details, Eligibility, Fees, Selection Process

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी 10वीं या ITI पास हैं और अब इंडियन रेलवे के North Central Railway (NCR) में अपरेंटिस ट्रेनिंग करके अच्छी स्किल सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि RRC North Central Railway Prayagraj ने हाल ही में 07 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें NCR के अलग-अलग डिवीजनों जैसे प्रयागराज, आगरा, झांसी आदि की वर्कशॉप और हेडक्वार्टर के लिए Trade Apprentice के कुल 1853 स्लॉट्स पर नई भर्तियाँ निकली हैं।

BiharHelp App

RRC NCR Apprentice के इन पदों के लिए आवेदन 08 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 07 अगस्त 2026 तक RRC NCR Prayagraj की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 के लिए कुल 1853 स्लॉट्स पर यह भर्तियाँ होने जा रही हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको Railway RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 की सारी जरूरी जानकारी बताएंगे। जैसे Vacancy Details, Eligibility Criteria, Selection Process, Apply Process और Fees आदि। इसलिए लेख को ध्यान से अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के लास्ट में हम आपको आवेदन के डायरेक्ट लिंक्स भी देंगे, जिनसे आप सीधे अप्लाई कर सकेंगे।

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: Overview

नीचे दी गई टेबल में इस भर्ती से जुड़ी सारी खास बातें एक जगह बताई गई हैं, ताकि आपको सब कुछ आसानी से समझ में आ जाए।

Particulars Details
Organization Railway Recruitment Cell, North Central Railway (RRC NCR), प्रयागराज
Post Name Act Trade Apprentice
Advertisement No. RRC/NCR/Act. Apprentice 01/2026
Total Slots 1853
Application Start Date 08 July 2026
Last Date to Apply 07 August 2026 (23:59 hrs)
Selection Process Merit-Based (10th & ITI Marks Average)
Application Mode Online
Who Can Apply All Over India
Official Website rrcpryj.org

RRC NCR Apprentice Notification 2026: Details

अगर आप भी RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 के इन अपरेंटिस पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Railway Recruitment Cell, North Central Railway ने 07 जुलाई 2026 को इस अपरेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के लिए कुल 1853 स्लॉट्स पर आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। यह भर्तियाँ 10वीं पास और ITI वालों के लिए है।

इस Notification RRC/NCR/Act. Apprentice 01/2026 के अनुसार यह apprenticeship भर्ती अलग-अलग टेक्निकल फील्ड के लिए हो रही है, जैसे Fitter, Electrician, Welder, Carpenter, COPA, Stenographer आदि। इसमें प्रयागराज, आगरा, झांसी डिवीजनों के साथ-साथ झांसी वर्कशॉप, हेडक्वार्टर और ट्रैक मशीन लाइन के लिए भी स्लॉट्स निकाले गए हैं। जो भी योग्य उम्मीदवार हैं वे 07 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी आपको हमारे इस लेख में भी मिल जाएगी।

Official Notification image of RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 07 July 2026
Online Apply Start Date 08 July 2026 (00:00 hrs)
Online Apply Last Date 07 August 2026 (23:59 hrs)
Merit List & Document Verification To be notified later

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 – Division Wise Summary

इस बार NCR ने अपने विभिन्न डिवीजनों और यूनिट्स में कुल 1853 अपरेंटिस स्लॉट्स निकाले हैं। यूनिट और ट्रेड वाइज पूरी वैकेंसी का सारांश नीचे दिया गया है।

Agra (AGC) Division

Trade Total Slots
Fitter 80
Electrician 113
Welder 15
Machinist 5
Carpenter / Wood Work Technician 5
Painter 5
Information & Communication Technology System Maintenance 8
Plumber 5
Draughtsman (Civil) 5
Stenographer (English) 4
Wireman 13
Mechanic-Cum-Operator Electronics Communication 15
Health Sanitary Inspector 6
Multimedia & Web Page Designer 5
Computer Operator and Programming Assistant (COPA) 12
Total 296

Jhansi (JHS) Division

Trade Total Slots
Fitter 240
Electrician 129
Mechanic (DSL) 60
Painter 4
Carpenter / Wood Work Technician 7
Welder 14
Turner 3
Machinist 4
Computer Operator and Programming Assistant (COPA) 53
Total 514

Prayagraj (PRYJ) Division

Trade Total Slots
Fitter 385
Welder 20
Carpenter / Wood Work Technician 7
Computer Operator and Programming Assistant (COPA) 26
Stenographer (Hindi) 3
Stenographer (English) 3
Machinist 54
Electrician 140
Turner 15
Wireman 50
Total 703

Head Quarter (NCR/PRYJ)

Trade Total Slots
Stenographer (English) 7
Stenographer (Hindi) 7
Computer Operator and Programming Assistant (COPA) 12
Multimedia & Web Page Designer 4
Computer Networking Technician 2
Total 32

Jhansi Workshop (JHS)

Trade Total Slots
Fitter 123
Welder 59
Machinist 20
Electrician 23
Stenographer (English) 1
Total 226

Track Machine Line (HQ)

Trade Total Slots
Fitter 21
Mechanic (DSL) 12
Welder 12
Machinist 7
Electrical and Electronics 19
Computer Operator and Programming Assistant (COPA) 11
Total 82

Grand Total: 1853

Application Fee for RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

Category Application Fee
General / OBC / EWS (Male) Rs. 100/- (Non-refundable)
SC / ST / PwBD / सभी Female No Fee
Payment Mode Online (Debit Card / Credit Card / Internet Banking)

RRC NCR Apprentice Eligibility Criteria 2026

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं तो इन पदों के लिए जरूरी Eligibility Criteria नीचे दिया गया है।

Educational Qualification

Qualification Details
Educational Qualification SSC / Matriculation / 10th Pass or its equivalent
Minimum Marks Minimum 50% Marks in Aggregate
Technical Qualification ITI Certificate / National Trade Certificate in Relevant Trade issued by NCVT / SCVT recognized by Government of India

नोट: उम्मीदवार का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी परीक्षा दे रहे हैं या जिनका रिजल्ट इंतजार में है, वे आवेदन नहीं कर सकते। नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख (07.07.2026) तक सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी होनी चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

Age Limit (as on 07.07.2026)

Criteria Age
Minimum Age 15 Years
Maximum Age 24 Years

Eligible Date of Birth

Community Candidate Should Be Born Between
UR 07.07.2002 to 07.07.2011
SC 07.07.1997 to 07.07.2011
ST 07.07.1997 to 07.07.2011
OBC 07.07.1999 to 07.07.2011

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC 05 Years
ST 05 Years
OBC 03 Years
Persons with Benchmark Disability (PwBD) 10 Years
Ex-Servicemen Upper age limit is relaxed upto additional 10 years to the extent of service rendered in Defence Forces plus 03 years, provided they have put in a minimum of 6 months service at a stretch.

Selection Process for RRC NCR Apprentice 2026

भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा (Written Test) या इंटरव्यू (Viva) नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं (Matriculation) और ITI में प्राप्त प्रतिशत अंकों के Average के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के अंकों को समान वेटेज (Equal Weightage) दिया जाएगा।
  • जिन उम्मीदवारों का औसत प्रतिशत ज्यादा होगा, उनकी Unit-wise, Trade-wise और Community-wise मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रिक्तियों के 1.5 गुना तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन मूल दस्तावेजों (Original Documents) के सत्यापन और Medical Fitness Certificate (Annexure-H) के सफल सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष (One Year) की अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी तथा प्रशिक्षण के दौरान संबंधित राज्य सरकार एवं रेलवे बोर्ड के प्रचलित नियमों के अनुसार Stipend दिया जाएगा।

Note: अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे में नौकरी का कोई दावा या गारंटी नहीं होगी।

Documents Required for RRC NCR Apprentice 2026

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र (जन्म तिथि का प्रूफ)

  • ITI का कंसोलिडेटेड मार्कशीट और NCVT/SCVT सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC, यदि आरक्षण चाहिए) – केंद्र सरकार के फॉर्मेट में, OBC का NCL सर्टिफिकेट चालू वर्ष 2026-27 के लिए वैध और 01/04/2026 के बाद जारी होना चाहिए

  • EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू)

  • PwBD प्रमाणपत्र (40% या अधिक दिव्यांगता के लिए)

  • Ex-Servicemen डिस्चार्ज/सर्विंग सर्टिफिकेट (यदि लागू)

  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो (3.5 cm x 3.5 cm, 20-70 KB, JPG/JPEG)

  • स्कैन किए हुए हस्ताक्षर (20-30 KB, JPG/JPEG)

  • आधार कार्ड / एनरोलमेंट ID

  • मोबाइल नंबर और वैध ईमेल ID

How to Apply Online for RRC NCR Apprentice Recruitment 2026?

अगर आप भी RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 की इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Railway Recruitment Cell, North Central Railway Prayagraj की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाना होगा।

RRC NCR Prayagraj website homepage of RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘WHAT’s NEW’ सेक्शन में ‘Act Apprentice (01/2026)’ का लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।

Apply option for RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • अब आपको उसके नीचे ‘Online/E-Application’ पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर रजिस्ट्रेशन के लिए ‘New Registration’ पर क्लिक करें।

Registration and login option RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ सारी Instructions को अच्छे से पढ़ें और नीचे ‘I Agree / मैं सहमत हूँ’ पर टिक करके ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

Instruction for RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, यहाँ आप अपना नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

Registration form image of RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड मिलेगा। अब इस ID और पासवर्ड से लॉग-इन करें और फॉर्म भरना शुरू करें।

Login form image for RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी, जैसे आपका नाम, पता, पढ़ाई के बारे में सब कुछ सही-सही भरें। अपनी पसंदीदा डिवीजन/वर्कशॉप और ट्रेड का चुनाव सावधानी से करें।
  • इसके बाद, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और जाति/EWS/PwBD प्रमाणपत्र आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, पेमेंट गेटवे पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹100/- या मुफ्त) जमा करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद, अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

Direct Apply Online Click Here
Download Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – RRC NCR Apprentice Recruitment 2026

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं और किन डिवीजनों में भर्ती है?

इस भर्ती में कुल 1853 एक्ट अप्रेंटिस स्लॉट्स निकाले गए हैं, जो आगरा, झांसी, प्रयागराज डिवीजनों के साथ-साथ झांसी वर्कशॉप, हेडक्वार्टर और ट्रैक मशीन लाइन के लिए उपलब्ध हैं।

RRC NCR Apprentice 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और सभी योग्य उम्मीदवार 07 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक RRC NCR की वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए कितनी फीस लगेगी और किन उम्मीदवारों को फ्री में आवेदन करने की छूट है?

जनरल/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। जबकि SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, उनके लिए यह बिल्कुल मुफ्त है।

RRC NCR Apprentice 2026 में चयन कैसे होगा और क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट-बेस्ड होगा, जिसमें 10वीं और ITI के प्राप्तांकों का औसत (50% वेटेज प्रत्येक) लेकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *