PM Internship Scheme 2026: ₹9,000 Monthly Stipend – Check Eligibility, Age Limit, Selection Process & Apply Online Full Details

PM Internship Scheme 2026: अगर आप भी PM Internship Scheme के तहत एक अच्छी कंपनी में ट्रेनिंग लेकर अच्छी स्किल या प्रैक्टिकल अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Prime Minister’s Internship Scheme (PMIS) 2026 के तहत देशभर में 23,365 से ज्यादा इंटर्नशिप सीटों पर आवेदन भरना शुरू हो गए हैं। अगर आप भी 18 से 25 साल के छात्र या छात्राएँ हैं, तो यह Internship Scheme आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह स्कीम Ministry of Corporate Affairs द्वारा चलाई जा रही है। इसमें छात्रों को 20 सेक्टरों में काम करने का मौका मिलेगा। और हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड भी मिलेगा, जिसमें कंपनी और सरकार दोनों का हिस्सा शामिल है। साथ ही एक बार में ₹6,000 की वन-टाइम ग्रांट भी दी जाएगी। अगर आप भी इस PM Internship Scheme के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 21 मार्च 2026 से आवेदन शरू हो गई हैं। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको PM Internship Scheme 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे सीटें, तारीखें, योग्यता, उम्र, स्टाइपेंड, चयन कैसे होगा, आवेदन कैसे करें आदि। तो इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे। जिससे आप सीधे इस PM Internship Scheme के लिए आवेदन कर सकेंगे।

PM Internship Scheme 2026

PM Internship Scheme 2026: Overview

Particulars Details
Scheme Name Prime Minister Internship Scheme (PMIS) 2026
Launched By Ministry of Corporate Affairs, Govt. of India
Total Seats 23,365+
Stipend ₹9,000 per month
One Time Grant ₹6,000
Duration 6 to 12 Months
Application Start Date 21 March 2026
Application Mode Online
Official Portal pminternship.mca.gov.in
Who Can Apply All Over India

अभी तक PM Internship Scheme 2026 के लिए कोई एक फिक्स लास्ट डेट आधिकारिक PDF या नोटिस में नहीं बताई गई है। लेकिन पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम की एक्टिविटी डेट (Activity Date) 14 मई 2026 तक चलने वाली है। यानी इस तारीख तक आप अपना आवेदन कर सकते हैं।

हालाँकि, ध्यान रखें कि अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों की इंटर्नशिप का आखिरी दिन पहले भी हो सकता है। इसलिए सबसे सही और Correct जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर लॉगिन करके, अपनी पसंद की इंटर्नशिप के पेज पर दी गई “End Date” ज़रूर देख लें। ताकि किसी भी तरह का कंफ्यूज़न न हो और आप समय पर आवेदन कर पाएँ।

PM Internship Scheme 2026: Notification Details

अगर आप भी इस 6 से 9 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2026 के तीसरे चरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और इस योजना की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपने हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि PM Internship Scheme 2026 के तीसरे चरण के लिए 21 मार्च 2026 से आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत आप 20 सेक्टरों जैसे आईटी, बैंकिंग, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, हेल्थकेयर आदि में इंटर्नशिप कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप देश के 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 397 जिलों में होने वाली है।

इंटर्नशिप पूरी होने पर मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स और जिस कंपनी से आपने इंटर्नशिप ली है उससे आपको डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा। जो आपको आगे नौकरी पाने में मदद करेगा। इस स्कीम में कोई भी आवेदन फीस नहीं लगती। इसमें उम्मीदवारों को 6 से 9 महीने तक की इंटर्नशिप करवाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद की 3 कंपनियां चुननी होंगी और आधार कार्ड व शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म भरना होगा। आवेदन की पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

PM Internship Scheme 2026

Also Read…

Important Dates for PM Internship Scheme 2026

Event Date
Application Start Date 21 March 2026
Application Last Date May 2026 
Offer Acceptance Period Within 14 days
Joining Grace Period 14 days

PM Internship Scheme 2026 Vacancy Details

कुल 23,365+ सीटें निकाली गई हैं। कुछ प्रमुख राज्यों में उपलब्ध सीटें इस प्रकार हैं:

State Internships Available
Maharashtra 4394
Gujarat 1970
Uttarakhand 1296
Uttar Pradesh 939
Jharkhand 451
Madhya Pradesh 408
Rajasthan 341
Bihar 387
Haryana 398
Punjab 194
Others 12587

PM Internship Scheme 2026 Eligibility Criteria

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना होगा:

Educational Qualification

Qualification Level Details (Full Explanation)
Minimum Qualification Candidate must have passed at least Class 10th
Higher Qualification Candidates can apply up to Graduate level
Accepted Courses Includes 10th, 12th, ITI, Diploma, Graduation (BA, BSc, BCom etc.)
Graduation Status Candidate can be Final Year (Pursuing) OR Completed Graduate
Education Order Must enter in sequence: 10th → 12th → ITI/Diploma → Graduation
Documents & Requirement Marksheets/Certificates upload करना जरूरी है, Score (Percentage/CGPA/Grade) देना होगा और profile 100% complete होनी चाहिए

Other Conditions

Criteria Details (Complete Information)
Employment Status Candidate full-time पढ़ाई या नौकरी में नहीं होना चाहिए
Family Income परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए
Not Eligible Candidates IIT, IIM, NLU, NID, IISER, और CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA, PhD जैसे कोर्स वाले eligible नहीं
Family Restriction जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है, वो eligible नहीं

Age Limit (As on 1 April 2026)

Criteria Details
Age Range 18 to 25 years
Cut-off Date As on 01 April 2026

PM Internship Scheme 2026 Stipend & Benefits

हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड मिलेगा जिसमें ₹900 कंपनी देगी और ₹8,100 सरकार की तरफ से डायरेक्ट बैंक अकाउंट में आएगा। और साथ ही ₹6,000 का वन-टाइम ग्रांट भी मिलेगा। इंटर्नशिप पूरी होने पर डिजिटल सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।

Criteria Details
Monthly Stipend ₹9,000 per month (₹900 company + ₹8,100 government via DBT)
One-Time Grant ₹6,000 one-time joining grant
Additional Benefits Digital Certificate after completion
Insurance Internship duration के दौरान insurance coverage

PM Internship Scheme 2026 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन सेलेक्ट की गई कंपनी में से एक में होगा, जिस्का प्रोसेस इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और e-KYC पूरा करना होगा। और फिर अपनी पसंद की 3 कंपनियां को चुनना होगा।
  • कंपनी प्रोफाइल और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग बनेगी। आप एक समय में ज्यादा से ज्यादा 3 इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • लेकिन 2 ऑफर आने पर भी सिर्फ 1 ही ऑफर ले सकते हैं। ऑफर मिलने के 14 दिन के अंदर स्वीकार या अस्वीकार (accept और decline) करना होगा।

PM Internship Scheme 2026 Key Benefits

इस योजना के तहत उम्मीदवारों को कई बड़े फायदे मिलते हैं, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को real industry exposure मिलता है, जहां वे top companies में काम करके practical skills सीखते हैं, जो future jobs में बहुत काम आते हैं।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों को हर महीने stipend, internship के दौरान insurance coverage, और internship पूरी होने पर digital certificate भी मिलता है।
  • यह योजना लगातार expand हो रही है, जिसमें अब renewable energy और semiconductor जैसे नए sectors भी शामिल किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए और ज्यादा opportunities बढ़ रही हैं।

Documents Required for PM Internship Scheme 2026

  • आधार कार्ड
  • 10वीं या ऊपर की मार्कशीट/डिग्री
  • फोटो और सिग्नेचर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • परिवार की आय प्रमाण पत्र (जरूरी होने पर)

How to Apply Online for PM Internship Scheme 2026

अगर आप भी PM Internship Scheme 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर सबसे ऊपर “Login / Register” बटन पर क्लिक करें।

PM internship portal homepage PM Internship Scheme 2026

  • अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो पहले “New User / Register Now” पर क्लिक करें।

Registration option for PM Internship Scheme 2026

  • फिर मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें।
  • फिर नया पासवर्ड बनाएं (कम से कम 8 अक्षर का, जिसमें एक बड़ा अक्षर, एक छोटा अक्षर, एक नंबर और एक स्पेशल कैरेक्टर हो)।

Number add in PM Internship Scheme 2026

  • अब Login पर क्लिक करें और Username / Mobile / CIN और Passowrd डाल कर लॉगिन करें।
  • अब अपनी प्रोफाइल कम्पलीट कर लें और e-KYC पूरी करें, अपने आधार या DigiLocker से e-KYC करनी होगी।
  • अपना प्रोफाइल भरें, पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन, स्किल्स आदि अच्छे से डालें।
  • और अपना CV अपलोड करें या पोर्टल पर ही बनाएं।
  • “Explore Internships” पर जाएं, अपनी पसंद की इंटर्नशिप चुनें, आप अपनी लोकेशन के हिसाब से भी कंपनी देख सकते हैं।
  • कंपनी सेलेक्ट करने के बाद और Apply बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप एक बार में 3 कंपनियां चुन सकते हैं। सब कुछ चेक करें और सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन नंबर नोट करें और प्रिंटआउट रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Click Here
Official Website Click Here
News Paper Notice Download Now
Direct Link To Download Official Notification English || Hindi
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – PM Internship Scheme 2026

PM Internship Scheme 2026 में कुल कितनी सीटें हैं?

इस स्कीम में कुल 23,365 से ज्यादा इंटर्नशिप सीटें निकाली गई हैं। ये 20 अलग-अलग सेक्टरों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 397 जिलों में उपलब्ध हैं। हर उम्मीदवार को 6 से 12 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी।

PM Internship Scheme 2026 के लिए योग्यता क्या है?

18 से 25 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। 10वीं से ग्रेजुएट तक की पढ़ाई होनी चाहिए। अभी फुल-टाइम पढ़ाई या नौकरी नहीं कर रहे हों और परिवार की सालाना आय 12 लाख से कम हो। कुछ खास संस्थानों के छात्र पात्र नहीं हैं।

PM Internship Scheme 2026 में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 900 रुपये कंपनी और 8,100 रुपये सरकार डायरेक्ट बैंक अकाउंट में भेजेगी। साथ ही एक बार में ₹6,000 की वन-टाइम ग्रांट भी दी जाएगी।

PM Internship Scheme 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन और e-KYC करें। फिर 3 कंपनियां चुनकर अप्लाई करें। कंपनी प्रोफाइल और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। एक समय में 2 ऑफर मिल सकते हैं लेकिन सिर्फ 1 ऑफर स्वीकार करना होता है। ऑफर मिलने के 14 दिन में जवाब देना जरूरी है।

आवेदन कैसे करें और लास्ट डेट क्या है?

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन pminternship.mca.gov.in पर करना है। रजिस्ट्रेशन 21 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। अप्रैल के अंत तक फॉर्म भर सकते हैं। कोई फीस नहीं लगती। मोबाइल नंबर और आधार से आसानी से रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *