SBI PO Recruitment 2026: Apply Online for 1500 Probationary Officer Vacancies, Check Eligibility, Salary, Exam Pattern and Last Date

SBI PO Recruitment 2026: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और भारत के सबसे बड़े बैंक में अफसर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि State Bank of India (SBI) ने आज यानि 18 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Probationary Officer (PO) के पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें PO के कुल 1500 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती परमानेंट बेसिस पर होने जा रही है और इसमें सभी तरह की ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार को आमंत्रित किया है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आज यानि 18 जून 2026 से ही आवेदन कर हैं। और इस भर्ती के लिए आप 08 जुलाई 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको SBI PO Recruitment 2026 की पूरी जानकारी बताएंगे, जैसे वैकेंसी, योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस आदि। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे जिससे आप सीधे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगें।

SBI PO Recruitment 2026

SBI PO Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization State Bank of India (SBI)
Post Name Probationary Officer (PO)
Advertisement No. CRPD/PO/2026-27/09
Total Posts 1500 (Regular 1446 + Backlog 54)
Application Start Date 18 June 2026
Last Date to Apply 08 July 2026
Selection Process Phase-I (Prelims) → Phase-II (Mains) → Phase-III (Psychometric Test, GE & Interview)
Application Mode Online Only
Application Fee ₹750/- (UR/EWS/OBC), Nil for SC/ST/PwBD
Starting Basic Pay ₹48,480/- (JMGS-I Scale)
Approx. CTC (Mumbai) ₹21.97 Lakhs per annum
Who Can Apply All India
Official Website https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings

SBI PO Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस आर्टिकल में स्वागत है। आपको बता दें कि State Bank of India (SBI) ने आज 18 जून 2026 को Probationary Officer यानि PO की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है और आज से ही इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। जिसमें रेगुलर और बैकलॉग सभी को मिलाकर कुल 1500 रिक्तियों को भरा जाने वाला है।

नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप इन पदों पर सेलेक्ट होते हैं तो आपकी शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- होगी और मुंबई सेंटर पर लगभग ₹21.97 लाख सालाना का CTC मिलेगा। यह भर्ती तीन चरणों में होगी जिसमें पहले Prelims, फिर Mains, और लास्ट में Interview से सिलेक्शन होगी। चयन के बाद आपका दो साल का प्रोबेशन पीरियड होगा और आपको कम से कम 3 साल तक नौकरी करनी होगी। इस भर्ती की पूरी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में मिल जाएगी, तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notificaiton image of SBI PO Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of SBI PO Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 18 June 2026
Online Apply Start Date 18 June 2026
Online Apply Last Date 08 July 2026
Fee Payment Last Date 08 July 2026
Prelims Admit Card 2nd/3rd Week of July 2026 onwards
Pre-Examination Training (PET) July 2026
Phase-I: Online Preliminary Exam August 2026
Prelims Result August/September 2026
Mains Admit Card August/September 2026
Phase-II: Online Main Exam September 2026
Mains Result September/October 2026
Phase-III Call Letter October/November 2026
Phase-III: Psychometric Test October/November 2026
Phase-III: Interview & Group Exercise October/November 2026
Final Result November/December 2026

SBI PO Vacancy Details 2026

Category Regular Vacancies Backlog Vacancies Total Vacancies
SC 216 18 234
ST 108 36 144
OBC 390 390
EWS 144 144
UR 588 588
Total 1446 54 1500

PwBD Horizontal Reservation (Inside Total Vacancies)

PwBD Category Regular Backlog Total
Visually Impaired (VI) 15 15
Hearing Impaired (HI) 15 1 16
Locomotor Disability (LD) 14 14
Autism Spectrum Disorder-Mild (ASD-M), Mental Illness (MI), Multiple Disabilities (MD) 14 2 16

SBI PO Recruitment 2026: Application Fee

Category Application Fee
SC / ST / PwBD Nil (कोई फीस नहीं)
General / OBC / EWS ₹750/-
Payment Mode Online (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI)

नोट: फीस एक बार जमा होने पर वापस नहीं होगी और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए रिजर्व रखा जा सकता है।

SBI PO Eligibility Criteria 2026

SBI की नोटिफिकेशन के अनुसार, Eligibility की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई हैं। आयु 01 अप्रैल 2026 और शिक्षा 30 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification (As on 30.09.2026)

Post Educational Qualification
Probationary Officer (PO) Graduation in any discipline from a recognized University or any equivalent qualification recognized by the Central Government. Candidates in the Final Year/Semester may also apply provisionally, provided they produce proof of passing the graduation examination on or before 30.09.2026 at the time of interview.

Age Limit (As on 01.04.2026)

Criteria Details
Minimum Age 21 Years
Maximum Age 30 Years
Date of Birth Range Born between 02.04.1996 and 01.04.2005 (both dates inclusive)

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC (Non-Creamy Layer) 3 Years
PwBD (UR/EWS) 10 Years
PwBD (OBC) 13 Years
PwBD (SC/ST) 15 Years
Ex-Servicemen / ECOs / SSCOs (5 Yrs Service) 5 Years

Number of Attempts Allowed

Category Maximum Permissible Chances
UR / EWS 6
UR (PwBD) / EWS (PwBD) / OBC / OBC (PwBD) 9
SC / SC (PwBD) / ST / ST (PwBD) No Restriction

नोट: केवल Main Examination में उपस्थित होना एक Attempt माना जाएगा। Preliminary Examination में शामिल होने को Attempt नहीं माना जाएगा।

SBI PO Selection Process 2026

SBI PO भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

Phase-I: Preliminary Examination: सबसे पहले ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव एग्जाम होगा, जो 100 Marks, 1 Hour का होगा और इसमें English Language, Quantitative Aptitude तथा Reasoning Ability से प्रश्न पूछे जाएंगे। कैटेगरी-वाइज वैकेंसी के अनुसार लगभग 10 गुना उम्मीदवार Mains के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

Phase-II: Main Examination: Main Exam में भी ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा, जो 200 Marks, 3 Hours का होगा, साथ ही डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 30 Marks, 30 Min का होगा। हर सेक्शन में अलग से क्वालीफाइंग मार्क्स लाना जरूरी है। कैटेगरी-वाइज वैकेंसी का लगभग 3 गुना उम्मीदवार Phase-III के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

Phase-III: Psychometric Test, Group Exercise & Interview: Phase-3 में उम्मीदवारों का Psychometric Test होगा। इसके बाद Group Exercise और Personal Interview आयोजित किए जाएंगे।

  • Group Exercise: 20 Marks
  • Personal Interview: 30 Marks
  • Total Marks: 50 Marks

Final Merit List: Main Exam और GE & Interview के अंकों को 100 में नॉर्मलाइज करके फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

SBI PO Exam Pattern 2026

Phase-I: Preliminary Examination

Section No. of Questions Marks Duration
English Language 40 40 20 Minutes
Quantitative Aptitude 30 30 20 Minutes
Reasoning Ability 30 30 20 Minutes
Total 100 100 1 Hour

Phase-II: Main Examination

Test Section No. of Qs. Max. Marks Duration
Objective Test Reasoning & Computer Aptitude 40 60 50 Minutes
Data Analysis & Interpretation 30 60 45 Minutes
General Awareness / Economy / Banking Knowledge 60 60 45 Minutes
English Language 40 20 40 Minutes
Objective Total 170 200 3 Hours
Descriptive Test Communication Skills (Email, Situation Analysis, Report/Precis Writing) 3 30 30 Minutes
Grand Total 173 230 3 Hrs 30 Min

नेगेटिव मार्किंग: Prelims और Mains दोनों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में हर गलत जवाब पर 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे। कोई जवाब नहीं देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

SBI PO Salary 2026

Particular Details
Starting Basic Pay ₹48,480/- (Plus 4 Advance Increments)
Pay Scale 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 (JMGS-I)
Approx. CTC (Mumbai Centre) ₹21.97 Lakhs per annum
Other Benefits DA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, Medical Facility, Lease Rental Facility etc.
Service Bond ₹2.00 Lakhs (Minimum 3 Years Service)

Documents Required for SBI PO Application 2026

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm x 3.5cm, 20-50 KB, JPG/JPEG)

  • हस्ताक्षर (140×60 Pixels, 10-20 KB)

  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (3cm x 3cm, 240×240 Pixels, 20-50 KB)

  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन (10cm x 5cm, 800×400 Pixels, 50-100 KB)

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • ग्रेजुएशन की सभी मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

  • PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर ID/पासपोर्ट (पहचान प्रमाण के लिए)

  • वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर (पूरी प्रक्रिया तक एक्टिव रखना है)

How to Apply Online for SBI PO Recruitment 2026?

अगर आप भी SBI PO के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले State Bank of India (SBI) की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

SBI website homepgae image for SBI PO Recruitment 2026

  • होमपेज पर navbar में ‘Careers’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।

Current Openings option for SBI PO Recruitment 2026

  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ ‘RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS (Apply Online from 18.06.2026 to 08.07.2026) ADVERTISEMENT NO:CRPD/PO/2026-27/09’ पर क्लिक करें। फिर निचे ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।

Apply Online for SBI PO Recruitment 2026

  • IBPS की वेबसाइट ओपन होगी, यहाँ न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए ‘Click for New Registration’ पर क्लिक करें।

New Registration & Login option for SBI PO Recruitment 2026

  • एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, यहाँ 6 स्टेज में अपना फॉर्म भरें। जिसमें पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और अन्य मांगी गई जानकारी सही-सही भरें। जिसके बाद आपको नया रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा, इसे सुरक्षित रख लें।

Apply Process for SBI PO Recruitment 2026

  • फिर Login या Save & Next पर क्लिक करके अपना फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हैंड-रिटन डिक्लेरेशन मांगे गए साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फिर नेक्स्ट में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी, परीक्षा केंद्र की पसंद आदि को ध्यान से भरें। जिसके बाद आप प्रीव्यू में अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद स्कैन किए हुए डॉक्यूमेंट्स जैसे एजुकेशन डॉक्यूमेंट और अन्य जो भी डॉक्यूमेंट मांगे गई हैं, साथ ही अपनी लाइव फोटो भी वेबकैम या मोबाइल से कैप्चर करें।
  • हैंड-रिटन डिक्लेरेशन का टेक्स्ट भी अपलोड करना होगा: “I________(Name of the candidate), _______(Date of Birth) hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required. The signature, photograph and left-hand thumb impression is of mine.”
  • सारी जानकारी भरने के बाद ‘Preview’ पर क्लिक करके पूरा फॉर्म चेक करें और फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (₹750/- या Nil) डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद ई-रसीद और एप्लीकेशन फॉर्म जनरेट होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट: एक से अधिक आवेदन करने पर सिर्फ आखिरी वैलिड अप्लीकेशन ही स्वीकार की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 है, इसलिए जल्दी से जल्दी अप्लाई करें।

क्विक लिंक्स

Apply Online Direct Link Click Here
SBI Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – SBI PO Recruitment 2026

SBI PO Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं और किन कैटेगरी के लिए हैं?

इस भर्ती में कुल 1500 पद हैं, जिनमें 1446 रेगुलर और 54 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं। इनमें SC के 234, ST के 144, OBC के 390, EWS के 144 और UR के 588 पद शामिल हैं, साथ ही PwBD कैटेगरी के लिए हॉरिजॉन्टल आरक्षण भी दिया गया है।

SBI PO 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे और आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 18 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और 08 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस जमा करने की भी यही आखिरी तारीख है। आवेदन सिर्फ SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही होंगे।

SBI PO के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा क्या है?

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (30.09.2026 तक पास) जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी प्रोविजनल आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष (01.04.2026 तक) है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SBI PO 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है और एग्जाम पैटर्न कैसा रहेगा?

चयन तीन चरणों में होगा – Phase-I (Prelims), Phase-II (Mains ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव), और Phase-III (साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू)। Mains में हर सेक्शन में अलग से क्वालीफाई करना जरूरी है और गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी है।

SBI PO की सैलरी कितनी है और क्या कोई बॉन्ड भी साइन करना होता है?

शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- है और मुंबई सेंटर पर लगभग ₹21.97 लाख सालाना का CTC मिलता है। सेलेक्ट होने पर ₹2 लाख का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा, जिसके तहत कम से कम 3 साल तक बैंक में सेवा करना अनिवार्य है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *