Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 750 Apprentice Vacancies, Check Eligibility, Selection Process, Exam Pattern, Fees & Important Dates

Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं और IOB जैसे सरकारी बैंक में अप्रेंटिस ट्रेनिंग करके अच्छी स्किल सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Indian Overseas Bank (IOB) ने 06 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें Indian Overseas Bank ने देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से Apprentices भर्ती के लिए कुल 750 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त सस्थान से ग्रेजुएशन या इसके सामान योग्यता हासिल की है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 20 जुलाई 2026 तक NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्टर करके BFSI SSC (BEEP) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे सीटों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, स्टाइपेंड, दस्तावेज और अप्लाई प्रोसेस आदि। इस भर्ती के लिए आपको पहले सरकारी अप्रेंटिसशिप पोर्टल NAPS या NATS पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर BFSI SSC (BEEP) पोर्टल पर IOB Apprentice के लिए आवेदन करना होगा। जिसका डायरेक्ट लिंक आपको आगे लेख में मिल जाएगा।

Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Indian Overseas Bank (IOB), Chennai
Post Name Apprentice (Under Apprentices Act, 1961)
Advertisement No. HRDD/APPR/01/2026-27 Dated 06.07.2026
Total Seats 750 (Across India)
Application Start Date 07 July 2026
Last Date to Apply 20 July 2026
Last Date for Fee Payment 22 July 2026
Online Exam Date (Tentative) 02 August 2026
Selection Process Online Exam, Local Language Test, Document Verification, Medical Fitness
Application Mode Online via NATS/NAPS + BFSI SSC (BEEP) Portal
Who Can Apply All Over India (Indian Citizens)
Official Website www.iob.bank.in / www.bfsissc.com

IOB Apprentice Recruitment 2026: Details

अगर आप भी Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Indian Overseas Bank ने 06 जुलाई 2026 को इस अपरेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें कुल 750 अपरेंटिस सीटों के लिए ग्रेजुएट छात्रों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती 07 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और आप इसके लिए 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए निकली गई है। यह IOB अप्रेंटिस भर्ती 12 महीने के लिए होने जा रही है। अगर आपने किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की है, तो आप इस योग्य हैं। बस आपकी ग्रेजुएशन 31 जुलाई 2026 से पहले की होनी चाहिए। और NATS वालों के लिए रिजल्ट 01 मार्च 2022 से 31 जुलाई 2026 के बीच आया होना चाहिए। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 है। पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Official Notification image of Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of IOB Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 06 July 2026
Application Start Date 07 July 2026
Last Date to Apply 20 July 2026
Last Date to Pay Fee 22 July 2026
Online Exam Date (Tentative) 02 August 2026

IOB Apprentice Vacancy 2026 – Vacancy Details

State/UT Total
Andaman and Nicobar Islands 1
Andhra Pradesh 15
Arunachal Pradesh 1
Assam 4
Bihar 35
Chandigarh 4
Chhattisgarh 10
Daman and Diu 1
Delhi 53
Dadra and Nagar Haveli 0
Gujarat 16
Goa 1
Himachal Pradesh 1
Haryana 16
Jammu and Kashmir 2
Jharkhand 8
Karnataka 6
Kerala 33
Lakshadweep 0
Manipur 4
Meghalaya 2
Maharashtra 85
Mizoram 2
Madhya Pradesh 12
Nagaland 1
Odisha 22
Punjab 24
Pondicherry 12
Rajasthan 16
Sikkim 2
Telangana 6
Tamil Nadu 200
Tripura 2
Uttarakhand 8
Uttar Pradesh 110
West Bengal 35
Total 750

IOB Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

Category Application Fee (GST सहित)
SC / ST / PwBD Rs. 236/- (Rs. 200 + 18% GST)
GEN / OBC / EWS (Female) Rs. 708/- (Rs. 600 + 18% GST)
GEN / OBC / EWS (Male) Rs. 944/- (Rs. 800 + 18% GST)
Payment Mode Online Only (Through BEEP Portal)

नोट: फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

IOB Apprentice Eligibility Criteria 2026

फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। नीचे शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी नियमों की पूरी जानकारी दी गई है।

Educational Qualification

Category Details
Essential Qualification A Degree (Graduation) in any discipline from a University recognized by the Govt. of India or any equivalent qualification recognized by the Central Government. Result should be declared on or before 31.07.2026.
For NATS Candidates Result of Graduation must have been declared between 01.03.2022 and 31.07.2026 (both dates inclusive). Candidate must produce Mark Sheets and Provisional / Degree Certificate issued by the University / College whenever required by the Bank.

Age Limit (as on 01.07.2026)

Criteria Age Limit
Minimum Age 20 Years
Maximum Age (General / EWS) 28 Years
Date of Birth (General / EWS) Between 01.07.1998 and 01.07.2006 (Both Dates Inclusive)
NAPS Registered Candidates Maximum Age should be less than 34 Years (after applicable age relaxation).

Age Relaxation

Category Age Relaxation
Scheduled Caste (SC) / Scheduled Tribe (ST) 5 Years
Other Backward Classes (OBC – Non Creamy Layer) 3 Years
Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) 10 Years

IOB Apprentice Selection Process 2026

इस भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी। उसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। बैंक जरूरत पड़ने पर पर्सनल इंटरेक्शन भी ले सकता है। अंत में मेडिकल फिटनेस जांच होगी। सिलेक्शन इस तरह होगा:

  • Online Written Examination: ऑनलाइन लिखित परीक्षा Objective Type होगी। इसमें कुल 100 Questions होंगे, कुल 100 Marks होंगे तथा परीक्षा की अवधि 90 Minutes होगी। परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे:

    • General / Financial Awareness
    • General English
    • Quantitative and Reasoning Aptitude
    • Computer or Subject Knowledge
  • परीक्षा घर बैठे अपने लैपटॉप/डेस्कटॉप/टैबलेट या स्मार्टफोन पर देनी होगी, जिसमें फ्रंट कैमरा जरूरी है।

  • SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को न्यूनतम कट-ऑफ अंकों में 5% की छूट रहेगी। किसी अलग सब्जेक्ट के लिए कोई न्यूनतम अंक नहीं है।

  • Local Language Proficiency Test: ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा। अगर आपने 10वीं या 12वीं में वह भाषा पढ़ी है, तो आपको छूट मिल जाएगी।

  • Document Verification: सफल उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ बुलाया जाएगा।

  • Final Selection: ऑनलाइन परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होगा।

IOB Apprentice Exam Pattern 2026

Name of Test No. of Questions Marks
General / Financial Awareness 25 25
General English 25 25
Quantitative and Reasoning Aptitude 25 25
Computer or Subject Knowledge 25 25
Total 100 100
Total Duration 90 Minutes

IOB Apprentice 2026 Stipend

Branch Category Stipend (Per Month)
Metro Rs. 15,500/-
Urban Rs. 14,500/-
Semi-Urban / Rural Rs. 14,000/-

Documents Required for IOB Apprentice 2026

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड (पहचान प्रमाण के लिए)

  • 10वीं की मार्कशीट (DOB प्रूफ)

  • 12वीं और स्नातक (ग्रेजुएशन) की सभी मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू) – OBC वालों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट 01.04.2026 के बाद का होना चाहिए।

  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू)

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर

  • NAPS Apprentice Code / NATS Enrolment Number (पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद)

  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

How to Apply Online for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026?

Indian Overseas Bank अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए सबसे पहले आपको अप्रेंटिसशिप पोर्टल (NATS/NAPS) पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उसके बाद ही आप BEEP पोर्टल पर मुख्य आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है:

NAPS Portal (apprenticeshipindia.gov.in)

  • जिन उम्मीदवारों ने पहले NAPS पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्टर कर लें।

Home page of NAPS website for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • फिर NAPS में लॉगिन करें और “Indian Overseas Bank” सर्च करें। और इस अपरेंटिस के लिए अप्लाई कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Apprentice Code मिला होगा। जिसे कॉपी कर लें।

नोट: NAPS पोर्टल उनके लिए है जिन्होंने सिंपल ग्रेजुएशन की है।

OR

NATS Portal (nats.education.gov.in)

  • जिन उम्मीदवारों ने पहले NATS पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे nats.education.gov.in की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।

Home page of NATS website for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • रजिस्ट्रेशन के बाद “Apprenticeship with Indian Overseas Bank” पर Apply करना होगा।
  • आपको नया ‘Enrolment Number’ मिला होगा उससे कॉपी कर लें।

Note: दोनों में से किसी एक पोर्टल पर सफलतापूर्वक अप्लाई करने के बाद आपको एक Enrollment ID (NATS से) या Apprentice Registration Code (NAPS से) मिलेगा। इसे सुरक्षित रखें।

BEEP पोर्टल (bfsissc.com) पर आवेदन:

  • अब आपको BFSI SSC (BEEP) की आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाना होगा।

BFSI website homepage of Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • होम पेज पर आपको Navbar में ‘Career’ और फिर dropdown में ‘Apprenticeships’ की ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Indian Overseas Bank’ पर क्लिक करें।

Apprenticeship opportunities section for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • Popup ओपन होगा, यहाँ पर ‘FY 2026-27’ सेलेक्ट करें। और फिर Apply Now पर क्लिक करें।

Apply option for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • रजिस्टर पेज ओपन होगा, करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सारी जानकारी सही डालनी होगी और password बनाना होगा। और ‘Save’ पर क्लिक कर दें।

registration page of Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • फिर Login ID और Password से लॉगिन करें। और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, पसंदीदा राज्य/यूटी और आरक्षण श्रेणी की जानकारी सही से दें।

Login for Indian Overseas Bank IOB Apprentice Recruitment 2026

  • अपना NAPS/NATS एनरोलमेंट नंबर या अप्रेंटिस कोड जरूर डालें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी को एक बार प्रीव्यू कर लें, फिर ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें (शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 है)।
  • शुल्क जमा होने के बाद आपका फॉर्म फाइनल सबमिट हो जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Links

Direct Apply Link For NATS/NAPS Portal NATS || NAPS
BFSI Registration Link Click Here
Candidate Login Link Click Here
BFSI Official Website Link Click Here || Click Here
Download Official Notification Download Now
IOB Bank Official Website link Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – IOB Apprentice Recruitment 2026

IOB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है और आवेदन कहाँ से करना है?

ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक BEEP पोर्टल (bfsissc.com) पर खुले हैं, लेकिन इससे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क 22 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा।

क्या IOB Apprentice के लिए आवेदन करने से पहले सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

जी हाँ, यह पहला और सबसे जरूरी कदम है। आपको पहले NAPS (apprenticeshipindia.gov.in) या NATS (nats.education.gov.in) पर रजिस्टर करना होगा, तभी आपको एनरोलमेंट नंबर मिलेगा जो BEEP पोर्टल पर फॉर्म भरते समय डालना होगा।

IOB Apprentice ट्रेनिंग के दौरान कितनी स्टाइपेंड मिलेगी और इसकी अवधि कितनी है?

ट्रेनिंग 12 महीने की है और इस दौरान मेट्रो शाखा के लिए ₹15,500, शहरी के लिए ₹14,500 और अर्ध-शहरी/ग्रामीण के लिए ₹14,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

इस अप्रेंटिसशिप में चयन कैसे होगा और परीक्षा का पैटर्न क्या है?

चयन 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा (100 प्रश्न, 100 अंक), स्थानीय भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है और SC/ST/PwBD को 5% की छूट दी जाएगी।

यदि किसी उम्मीदवार ने पहले कभी अपरेंटिसशिप कर रखी है तो क्या वह इस भर्ती के लिए पात्र है?

नहीं, यदि किसी उम्मीदवार ने पहले कभी IOB या किसी अन्य संस्थान में अपरेंटिसशिप की है, या वर्तमान में ट्रेनिंग कर रहा है, या उसके पास ग्रेजुएशन के बाद एक साल का अनुभव है, तो वह पात्र नहीं होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *