Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: Apply Online for 3,687 Contractual Faculty Posts, Eligibility, Age Limit, Selection Process, Salary & Last Date

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप भी बिहार के किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bihar State University Service Commission (BSUSC), पटना ने 03 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के आदेश के तहत राज्य के अलग-अलग विश्वविद्यालयों और 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,687 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती पूरी तरह से Contractual base पर होने जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए 03 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 15 जुलाई 2026 तक HED के समर्थ पोर्टल hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे वैकेंसी, तारीखें, योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया, मार्किंग स्कीम, सैलरी और अप्लाई कैसे करें। तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bihar State University Service Commission (BSUSC), Patna
Notification No. BSUSC/CAP-01 to 06/2026
Post Name Contractual Faculty (Assistant Professor)
Total Posts 3,687
Subjects Hindi, English, Economics, History, Sociology, Political Science
Application Mode Online (HED Samarth Portal)
Application Start Date 03 July 2026
Last Date to Apply Online 15 July 2026
Application Fee Nil (कोई शुल्क नहीं)
Selection Process Academic Qualification Marks (88) + Interview-cum-Demonstration (12)
Who Can Apply All India (आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासी को)
Official Portal hedbiharrec.samarth.edu.in

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 Notification: Details

अगर आप भी Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Bihar State University Service Commission (BSUSC) ने 03 जुलाई 2026 को असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,687 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान सभी विषयों के लिए आवेदन 03 जुलाई 2026 से भरने शुरू कर दिए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह पद बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों व राजकीय डिग्री कॉलेजों में भरें जाएंगे। और यह पद Contractual base पर भरें जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का सेलक्शन एकेडमिक योग्यता के नंबर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। Academic qualification के 88 अंक और इंटरव्यू-कम-डिमॉन्स्ट्रेशन के 12 अंक मिलाकर कुल 100 अंकों की मेरिट बनेगी। पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी। तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

Full Notification image of Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 03 July 2026
Online Application Start Date 03 July 2026
Last Date to Apply Online 15 July 2026
Screening & Interview Intimation 17 July – 18 July 2026
Tentative Dates for Interview 20 July – 27 July 2026
Tentative Merit List Publication 29 July 2026
Tentative College Preference 30 July 2026
Tentative Final Allotment 01 August 2026
Last Date for Joining 07 August 2026

Bihar Assistant Professor Vacancy Details 2026

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,674 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद 6 विषयों में उपलब्ध हैं। नीचे विषयवार पूरी वैकेंसी डिटेल दी गई है:

Subject Total Vacancies
Hindi (हिंदी) 625
English (अंग्रेजी) 674
Economics (अर्थशास्त्र) 597
History (इतिहास) 662
Sociology (समाजशास्त्र) 533
Political Science (राजनीति विज्ञान) 596
Regular Vacancies (कुल नियमित पद) 3,674
Backlog Vacancies (बैकलॉग पद) 13
Grand Total (कुल पद) 3,687

नोट: विज्ञापन में अतिरिक्त 13 बैकलॉग पदों को मिलाकर कुल संख्या 3,687 बताई गई है। विस्तृत विश्वविद्यालय-वार और श्रेणी-वार रिक्तियाँ आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-I में उपलब्ध हैं।

Vacancy Notification image of Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 Application Fee

Category Fee
All Categories (UR/OBC/EWS/SC/ST/PwBD/Women) Nil (₹0)
Payment Mode N/A (कोई शुल्क नहीं लगेगा)

Bihar Assistant Professor 2026 Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले नीचे दी गई योग्यता को अच्छे से चेक कर लें। सभी योग्यताएं, NET/Ph.D. और अन्य पात्रता शर्तें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (15 जुलाई 2026) तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  1. Master’s Degree संबंधित विषय में कम से कम 55% अंक (या समकक्ष ग्रेड)।
    • बिहार के SC/ST/BC (NCL)/EBC (NCL) अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट मिलेगी।
    • बिहार के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी 5% की छूट मिलेगी (दोनों छूट एक साथ नहीं मिलेंगी)।
  2. इसके साथ निम्न में से कोई एक आवश्यक है:
    • UGC NET / CSIR NET या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो, या
    • UGC Regulations 2009/2016 के अनुसार Ph.D. हो, जिससे NET से छूट मिलती हो, या
    • पुराने UGC नियमों के तहत Ph.D. होने पर निर्धारित शर्तें पूरी करता हो, या
    • विश्व की Top 500 विदेशी विश्वविद्यालय से मान्य Ph.D. हो।

Age Limit

Criteria Details
Minimum Age 21 Years
Maximum Age 43 Years
Age Calculation Date 01 August 2026

Age Relaxation: आरक्षित वर्गों को आयु में छूट बिहार सरकार के नियमानुसार मिलेगी।

Bihar Assistant Professor 2026 Selection Process & Marking Scheme

इस भर्ती में चयन कुल 100 अंकों के आधार पर होगा, जिसमें Academic Qualification के 88 अंक और Interview-cum-Demonstration के 12 अंक होंगे।

Part-1: Academic Qualification (88 Marks)

Component Score Maximum Combined Permissible Score
Research 22

(Subject to the following combinations ;

Ph.D. + JRF = 22,

Ph.D. + NET = 19,

Ph.D. +NET+JRF=22)

Ph.D. 11
JRF 11
NET 8
Post Graduation 26
80 % and Above 26
70% and < 80% 23
60% and < 70% 20
55 % and < 60% 17
50 % and < 60%

(Applicable Only for Candidates belonging to the SC & the ST Category)

17
Graduation 17
80 % and Above 17
70% and < 80% 15
60% and < 70% 13
55 % and < 60% 11
45 % and < 55% 09
Less than 45% 00
Intermediate

(10+2)

13 The Score on account of Marks obtained by the candidate in Intermediate Examination shall be calculated based on the Formula

(13/100)* Percentage of Marks obtained

Matric (10th) 10 The Score on account of Marks obtained by the candidate in Matric Examination shall be calculated based on the Formula

(10/100)* Percentage of Marks obtained

  • शॉर्टलिस्टिंग: एकेडमिक अंकों के आधार पर 1:3 के अनुपात (एक पद के लिए तीन उम्मीदवार) में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

  • टाई-ब्रेक: समान अंक होने पर शैक्षणिक योग्यता के अंक देखे जाएंगे, फिर आयु, और अंत में नाम (देवनागरी क्रम)।

Part-2: Interview-cum-Demonstration (12 Marks)

  • Teaching Skills Demonstration (6 Marks): इंटरव्यू बोर्ड के सामने टीचिंग स्किल का डेमो देना होगा, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से होगी।

  • Interaction with Interview Board (6 Marks): इंटरव्यू बोर्ड के साथ बातचीत और शैक्षणिक ज्ञान के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

नोट: इंटरव्यू में दिए गए अंक अंतिम और बाध्यकारी (Final and Binding) होंगे, इनकी पुनर्समीक्षा नहीं होगी।

Bihar Assistant Professor 2026 University Allotment & Joining

  • मेरिट-कम-चॉइस: फाइनल मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को उनकी पसंद और रिक्तियों के अनुसार विश्वविद्यालय आवंटित किए जाएंगे।

  • ज्वाइनिंग: विश्वविद्यालय आवंटन के बाद 7 दिनों के अंदर ज्वाइन करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर अभ्यर्थिता रद्द हो जाएगी।

  • नियुक्ति की प्रकृति: यह पूर्णतः संविदा (Contractual) नियुक्ति है और यह तब तक वैध है जब तक स्थायी/बैकलॉग भर्ती नहीं हो जाती। हर साल नए सत्र के लिए प्रदर्शन के आधार पर पुनः नियुक्ति होगी।

Documents Required for Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (स्कैन)

  • हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र

  • स्नातक (Bachelor’s) की अंकसूची और डिग्री

  • स्नातकोत्तर (Master’s) की अंकसूची और डिग्री

  • NET/JRF क्वालिफाई सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • Ph.D. डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/BC-NCL/EBC-NCL/EWS – यदि लागू हो)

  • बिहार का स्थायी निवासी (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD – यदि लागू हो)

  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • नोटरीकृत शपथ पत्र (Notarised Affidavit) – ज्वाइनिंग के समय

How to Apply for Bihar Assistant Professor Recruitment 2026?

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले HED समर्थ रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाएं।

HED Portal homepage image for Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

  • होमपेज पर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए लेफ्ट साइड में दिए ‘ New Account’ के फॉर्म को भरना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ईमेल ID, मोबाइल नंबर और एक स्ट्रांग पासवर्ड बना लें। और रजिस्ट्रेशन पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद इसी पेज में दिए राइट साइड में Login फॉर्म में Email ID और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना शुरू करें।
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता (10वीं से लेकर PG और Ph.D. तक), और अन्य जानकारी सही-सही भरें। प्रतिशत अंक ध्यानपूर्वक डालें।
  • अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों की प्राथमिकता (University Preferences) सोच-समझकर चुनें। आपको कम से कम 10 यूनिवर्सिटी का ऑप्शन देना होगा।
  • अपने फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए सभी दस्तावेजों (मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट) को निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छे से Preview करें और सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

Note: कोई फीस नहीं लगने के कारण आपका आवेदन सबमिट होते ही स्वीकार कर लिया जाएगा। इंटरव्यू के एडमिट कार्ड और अन्य सूचनाओं के लिए पोर्टल नियमित रूप से चेक करते रहें।

क्विक लिंक्स

Direct Apply Link Click Here
Official Website Click Here
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Vacancy Notification PDF Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – Bihar Assistant Professor Recruitment 2026

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं और कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,674 संविदा पद निकाले गए हैं, जो हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों के लिए बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं राजकीय कॉलेजों में उपलब्ध हैं।

Bihar Assistant Professor के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख और फीस क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 03 जुलाई 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक खुले हैं। इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है, किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।

क्या बिना NET के बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

जी हाँ, अगर आपने UGC रेगुलेशन 2009/2016 के तहत Ph.D. की है या फिर वे विषय जिनमें UGC द्वारा NET आयोजित नहीं होता, उनमें NET के बिना भी आवेदन किया जा सकता है।

Bihar Assistant Professor भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है और कितने अंकों की होगी?

चयन 100 अंकों की मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता (10वीं से PG तक और रिसर्च) के 88 अंक और इंटरव्यू-कम-टीचिंग डिमॉन्स्ट्रेशन के 12 अंक शामिल हैं, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Bihar Assistant Professor की यह भर्ती स्थायी है या संविदा, और सैलरी कितनी मिलेगी?

यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा (Contractual) आधार पर है और स्थायी/बैकलॉग नियुक्ति होने तक वैध रहेगी। वेतन नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के एंट्री लेवल के बेसिक पे और डीए के बराबर मासिक भुगतान होगा।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *