NEET UG Admit Card 2026 (Re-Exam Admit Card Out): Dress Code & Biometric Verification Notice Out, Check Exam Date, MBBS, BDS & AYUSH Admission Details

NEET UG Admit Card 2026: अगर आपने भी 12वीं (Intermediate) कक्षा पूरी की है और अब आप मेडिकल कोर्स जैसे MBBS, BDS या AYUSH में पढ़ाई करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 Re-Examination के लिए Admit Card जारी कर दिया है।

BiharHelp App

NTA द्वारा जारी आधिकारिक पब्लिक नोटिस के अनुसार NEET UG 2026 Re-Exam का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 से उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को पुनः परीक्षा (Re-Examination) में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

NTA द्वारा 18 जून 2026 को जारी New Notice के अनुसार NEET UG 2026 Re-Examination में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित ड्रेस कोड और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस लेख में हम आपको NEET UG Admit Card 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा समय, हेल्पलाइन नंबर और अन्य जरूरी अपडेट।

NEET UG City Intimation Slip 2026

NEET UG Admit Card 2026: Overview

Particulars Details
Organization National Testing Agency (NTA)
Exam Name National Eligibility-cum-Entrance Test (UG) – 2026
Purpose Admission to UG Medical Courses (MBBS, BDS, BAMS, B.Sc Nursing etc.)
Application Start Date 08 February 2026
Last Date to Apply 11 March 2026
Last Date for Fee Payment 11 March 2026
Admit Card Release 14 June 2026 (Released)
Exam Date 21 June 2026 (Re-Examination)
Exam Timing 02:00 PM to 05:15 PM
Exam Mode Offline (Pen & Paper)
Official Website neet.nta.nic.in, www.nta.ac.in
Helpline Number 011-40759000 / 011-69227700
Email ID [email protected]
How Can Apply All India

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 Re-Examination के लिए ड्रेस कोड संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पारदर्शी पानी की बोतल और पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखा एडमिट कार्ड ही ले जा सकेंगे। हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है तथा चप्पल या लो-हील फुटवियर को प्राथमिकता दी गई है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल और भारी आभूषण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक परिधान पहनने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी।

NEET UG 2026 Re-Examination में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक उम्मीदवार का फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी तकनीकी कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाता है, तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उसे परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध वैकल्पिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले अथवा परीक्षा समाप्त होने के बाद की जाएगी और परीक्षा के दौरान किसी भी उम्मीदवार को परेशान नहीं किया जाएगा। गलत या फर्जी पहचान प्रस्तुत करना परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

NEET UG Admit Card 2026 Notification Details

अगर आपने Physics, Chemistry, Biology / Biotechnology और English विषयों के साथ 12वीं पास की है और NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। National Testing Agency (NTA) ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि NEET UG 2026 Re-Examination के लिए एडमिट कार्ड 14 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उम्मीदवार अपने Application Number और Password की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

Notice image of NEET UG Admit Card 2026

Also Read…

Important Dates of NEET UG Admit Card 2026

Events Dates
Notification Release Date 08 February 2026
Online Application Start Date 08 February 2026
Last Date to Apply 11 March 2026
Correction Window 12 March to 14 March 2026
Re-Exam Admit Card Release 14 June 2026
Exam Date 21 June 2026
Exam Timing 02:00 PM to 05:15 PM
Result Declaration To be announced
  • Admit Card Release: 26 April 2026 → 14 June 2026
  • Exam Date: 03 May 2026 → 21 June 2026
  • Exam Timing: 02:00 PM – 05:00 PM → 02:00 PM – 05:15 PM
  • Helpline Number: +011-40759000 → 011-40759000 / 011-69227700

NEET UG Re-Exam 2026 Dress Code & Exam Day Guidelines

NTA द्वारा 18 जून 2026 को जारी New नोटिस के अनुसार NEET UG 2026 Re-Examination में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित ड्रेस कोड और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल ले जा सकते हैं। एडमिट कार्ड को भी पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की अनुमति दी गई है। धार्मिक परिधान या धार्मिक प्रतीकों से संबंधित वस्तुएं पहनने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि सुरक्षा जांच सुचारु रूप से की जा सके।

NTA ने हल्के रंग (Light Colour) के कपड़े पहनने की सलाह दी है। आवश्यकता होने पर फुल स्लीव या ऊनी कपड़े (Woollen Garments) पहनने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए चप्पल (Slippers) या लो-हील फुटवियर को प्राथमिकता दी गई है।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज़ भी अनुमति प्राप्त नहीं हैं। सभी उम्मीदवारों की प्रवेश से पहले अनिवार्य फ्रिस्किंग (Frisking) की जाएगी।

NEET UG Re-Exam 2026 Dress Code & Exam Day Guidelines

NEET UG 2026 Biometric Verification Process

NTA द्वारा जारी दूसरे नोटिस के अनुसार परीक्षा दिवस पर सभी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट अथवा फेस रिकग्निशन के माध्यम से उम्मीदवार की पहचान सत्यापित की जाएगी।

यदि किसी तकनीकी कारण जैसे बायोमेट्रिक डिवाइस खराब होना, सर्वर समस्या, नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या या उम्मीदवार का बायोमेट्रिक डेटा उपलब्ध न होना जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तब भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि ऐसे मामलों में परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से वैकल्पिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से पहले या परीक्षा समाप्त होने के बाद ही की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी उम्मीदवार को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए बाधित नहीं किया जाएगा।

  • Transparent Water Bottle Allowed
  • Admit Card in Transparent Plastic Pouch Allowed
  • Mobile Phone / Smartwatch / Bluetooth Devices Not Allowed
  • Heavy Jewellery & Metallic Items Not Allowed
  • Mandatory Frisking Before Entry
  • Biometric Verification Mandatory
  • Light Colour Clothing Preferred
  • Slippers / Low-Heel Footwear Preferred
  • Reporting Time Strictly Follow Required
  • Religious Attire Candidates Should Report Early

NEET UG Exam क्या है?

NEET UG एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है, जो National Testing Agency (NTA) के द्वारा ली जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए करवाई जाती है जो अपनी 12th की पढ़ाई पूरी करके अब अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। मतलब अगर आप MBBS, BDS, AYUSH या B.Sc Nursing जैसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको NEET UG एग्जाम पास करना पड़ता है। इस परीक्षा के जरिए आप भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी मेडिकल इंस्टीटूट में एडमिशन ले सकते हैं।

किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है अथवा [email protected] पर ईमेल भेज सकता है।

NEET UG 2026 Application Fee

Category Application Fee (in ₹)
General 1700
General-EWS/ OBC-NCL 1600
SC / ST / PwBD / Third Gender 1000
Centres outside India 9500
Payment Mode Online

नोट: फीस का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card, या UPI के जरिए करना होगा।

Eligibility Criteria for NEET UG Admit Card 2026

NEET UG 2026 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी हैं:

Educational Qualification

Category Educational Qualification
All Candidates Must have passed Class 12 / 10+2 or equivalent examination from a recognized Board with Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology and English (with practicals where applicable).
Appearing Candidates (2026) Candidates appearing in Class 12 / 10+2 or equivalent examination in 2026 are eligible to apply (Qualifying Code 01), but must pass the examination before the first round of counselling, otherwise admission will not be allowed.

नोट: Educational Qualification की पूरी जानकारी के लिए NEET Bulletin को पढ़े, PDF का लिंक नीचे डायरेक्ट लिंक में मिल जाएगा।

Age Limit

Post Applied For Minimum Age Maximum Age
All Posts  17 years (born on or before 31.12.2009) No Upper Age Limit
नोट: NEET UG Admit Card 2026 के लिए नोटिफिकेशन के अनुसार कोई upper age Limit नहीं रखी गई है।

NEET UG 2026 Exam Pattern & Selection Process

NEET UG एक Single Stage Entrance Exam है, जो मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

  • Mode: Offline (OMR Sheet)
  • Subjects: Physics, Chemistry, Biology (Botany & Zoology)
  • Selection: Written Exam + Counseling

उम्मीदवारों का चयन उनके NEET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

Exam Pattern for NEET UG 2026

Particular Details
Exam Mode Pen & Paper (OMR Based)
Type of Questions Multiple Choice Questions (MCQs)
Duration 3 Hours (180 Minutes)
Languages 13 Languages
Subjects Physics, Chemistry, Biology (Botany + Zoology)
Total Questions 180 (All compulsory)
Total Marks 720
Marking Scheme +4 Correct, −1 Wrong, 0 Unanswered

How to Apply for NEET UG Admit Card 2026?

NEET UG Admit Card 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको neet.nta.nic.in की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NTA NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

NEET UG apply option for NEET UG City Intimation Slip 2026

Login form imgae for NEET UG Admit Card 2026

  • अब अपना Application Number और Password डालें
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

क्विक लिंक्स

NEET UG Admit Card 2026 Download Link-1 Admit Card
NEET UG Admit Card 2026 Download Link-2 Admit Card
NEET UG Re-Exam Admit Card 2026 Download Notice Download Now
PUBLIC NOTICE for Dress Code Download Now
PUBLIC NOTICE for Biometric Verification and Exception Protocol Download Now

NEET UG Exam Syllabus 2026

Click Here
Fee Refund Verification Link Click Here
Official Website Click Here
Extended Date Notice Download Now
Direct Link To Download Official Notification Download Now
Information Bulletin Download Now
Biharhelp Official Website Link Visit Now
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – NEET UG Admit Card 2026

NEET UG 2026 में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

परीक्षा में 4 विषय हैं: Physics, Chemistry, Botany, Zoology। हर सब्जेक्ट से 50 प्रश्न (45 अटेम्प्ट) होंगे, कुल 200 प्रश्न (180 अटेम्प्ट)।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे तक) है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक) है।

क्या मैं एक से ज्यादा विषयों के लिए आवेदन कर सकता हूं?

NEET UG मेडिकल कोर्स के लिए है, एक ही आवेदन से सभी सब्जेक्ट कवर होते हैं। काउंसलिंग में कोर्स चुन सकते हैं।

क्या PwD/PwBD उम्मीदवारों को कोई विशेष सुविधा मिलेगी?

हां, PwD/PwBD उम्मीदवारों को स्क्राइब, अतिरिक्त समय और रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी, बशर्ते वे जरूरी प्रमाण पत्र जमा करें।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *