BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 187 ITI Apprentice Vacancies, Eligibility, Last Date, Merit List, Salary & Full Notification

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने भी ITI की है और अब Bharat Heavy Electricals Limited जैसी बड़ी सरकारी कंपनी में ट्रेनिंग करके काम सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने 02 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन में BHEL ने अलग-अलग ट्रेड्स के लिए ITI पास उम्मीदवारों से अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अप्रेंटिस भर्ती कुल 187 पदों के लिए होने जा रही है। इस भर्ती के तहत Fitter, Machinist, Turner, Welder, Electrician, Draftsman और Foundryman जैसे ट्रेडों के लिए पद निकले गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई 02 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे 15 जुलाई 2026 तक BHEL की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन BHEL वेबसाइट पर अप्लाई करने से पहले आपको Apprenticeship India पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे पात्रता, उम्र, चयन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा पैटर्न, सैलरी, दस्तावेज और आवेदन का तरीका आदि। इसलिए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। आवेदन के बाद पावती पत्र और दस्तावेज 27 जुलाई 2026 तक BHEL ऑफिस में जमा कराने होंगे। आवेदन की पूरी जानकारी आपको लेख में मिल जाएगी, तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026: Overview

Particulars Details
Organization Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL), Haridwar
Department Heavy Electrical Equipment Plant (HEEP), Ranipur, Haridwar (UK)
Post Name Trade Apprentice (ITI Pass)
Notification No. Ma.S./Bharti/Trade Apprentice/2026/111 Dated 02.07.2026
Total Slots 187 (Tentative, May Change)
Online Application Dates 02 July 2026 to 15 July 2026
Hard Copy Submission Last Date 27 July 2026
Selection Process Merit-based (ITI 70% + High School 30% Weightage), Document Verification
Application Mode
  • Online (After Apprenticeship Portal Registration),
  • Hard Copy Submission
Who Can Apply All India (उत्तराखंड निवासियों को प्राथमिकता)
Official Website

BHEL Haridwar Trade Apprentice Notification 2026: Details

अगर आप भी BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026 के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और इस अप्रेंटिस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि BHEL Haridwar भारत सरकार के अंडर टेकिंग एक बड़ी इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। BHEL Haridwar ने 02 जुलाई 2026 को अपनी वेबसाइट पर इस ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है और 02 जुलाई से ही आवेदन भी शुरू कर दिए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह अप्रेंटिस ट्रेनिंग अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत होने वाली है। इस भर्ती के लिए सिर्फ भारत के वे छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने पहले किसी भी संस्थान से अप्रेंटिस ट्रेनिंग नहीं की है या जिनके पास एक साल या उससे अधिक का नौकरी का अनुभव नहीं है। साथ ही कोई भी ऐसा उम्मीदवार जो फिलहाल किसी नियमित कोर्स में पढ़ाई कर रहा है, वह भी आवेदन नहीं कर सकता। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Notification image of BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

Also Read…

Important Dates of BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

Events Dates
Notification Release Date 02 July 2026
Online Application Start Date 02 July 2026
Online Application Last Date 15 July 2026
Hard Copy Submission Last Date 27 July 2026
Joining Date (Tentative) September 2026

BHEL Haridwar Trade Apprentice Vacancy 2026

Category of Apprentices Total No. of Posts
Trade Apprentice (ITI Pass) 187

BHEL Haridwar Trade Apprentice Vacancy List 2026 – Trade Wise

Trade Vacancies
Fitter 74
Machinist 36
Turner 26
Welder 17
Electrician 26
Draughtsman (Mechanical) 4
Foundryman 4
Total 187

Application Fee for BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026

Category Application Fee
All Categories ₹0/- (कोई फीस नहीं)

BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026 Eligibility Criteria

फॉर्म भरने से पहले आवेदन के लिए मांगी गई जरूरी योग्यता देख लें कि आप इस ट्रेनिंग के लिए योग्य हैं या नहीं। नीचे आपकी पढ़ाई, उम्र और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है।

Educational Qualification

Trade Educational Qualification
Fitter, Machinist, Turner, Draughtsman (Mechanical) & Foundryman किसी NCVT (National Council for Vocational Training) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में Regular Candidate के रूप में वर्ष 2023, 2024, 2025 या 2026 में ITI पास होना चाहिए। General / EWS / OBC (NCL) उम्मीदवारों के न्यूनतम 60% अंक तथा SC / ST उम्मीदवारों के न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
Welder & Electrician किसी NCVT (National Council for Vocational Training) या SCVT (State Council for Vocational Training) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में Regular Candidate के रूप में वर्ष 2023, 2024, 2025 या 2026 में ITI पास होना चाहिए। General / EWS / OBC (NCL) उम्मीदवारों के न्यूनतम 60% अंक तथा SC / ST उम्मीदवारों के न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।

नोट: प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में ITI करने वाले योग्य नहीं हैं। जिन्होंने पहले कहीं अप्रेंटिसशिप की है, उनका अनुभव एक साल से अधिक है या जो कोई रेगुलर कोर्स कर रहे हैं, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।

Age Limit (as on 01.07.2026)

Parameter Details
न्यूनतम उम्र 18 साल
अधिकतम उम्र (UR) 27 साल
अधिकतम उम्र (OBC NCL) 30 साल
अधिकतम उम्र (SC/ST) 32 साल

Age Relaxation

Category Age Relaxation
PwD (40% या अधिक दिव्यांगता) संबंधित श्रेणी में 10 साल की अतिरिक्त छूट
BHEL कर्मचारियों के आश्रित (पति/पत्नी/पुत्र/पुत्री) ITI उत्तीर्ण वर्ष में 3 साल तक की अतिरिक्त छूट (RDSDE से ऑनलाइन अनुमोदन के अधीन)

Selection Process for BHEL Haridwar Trade Apprentice 2026

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिर्फ मेरिट पर बेस्ड होगा।

  • मेरिट लिस्ट (Weighted Average): उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ITI में प्राप्त अंकों के 70% वेटेज तथा हाई स्कूल में प्राप्त अंकों के 30% वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • टाई-ब्रेक: अगर दो उम्मीदवारों के भारित औसत (Weighted Average) अंक बराबर हैं, तो ITI में ज्यादा प्रतिशत वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर फिर भी अंक बराबर रहे, तो उम्र में बड़े (वरिष्ठ) उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

  • यदि किसी ट्रेड में योग्य उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों से कम या बराबर हुई, तो सभी को सीधे ट्रेनिंग के लिए बुला लिया जाएगा।

नोट: ट्रेनिंग खत्म होने पर BHEL में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।

Required Documents

ऑनलाइन अप्लाई के समय ये डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। इसके बाद पावती पत्र (Acknowledgement Slip) के साथ इन्हीं की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी BHEL ऑफिस भेजनी होगी।

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो (jpg/jpeg, 30 KB तक)।

  • हाई स्कूल प्रमाणपत्र (pdf, 500 KB तक)।

  • ITI की कंसोलिडेटेड मार्कशीट (सभी सेमेस्टर की, यदि कंसोलिडेटेड नहीं है) (pdf, 500 KB)।

  • आधार कार्ड (pdf, 500 KB)।

  • जाति प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) (pdf, 500 KB)।

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) (pdf, 500 KB)।

  • उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) (pdf, 500 KB) – (BHEL कर्मचारियों के आश्रितों के लिए जरूरी नहीं)।

  • अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) से जनरेटेड प्रोफाइल की कॉपी (पंजीकरण संख्या, नाम, DOB सहित)।

  • “Form for Employee Ward” (केवल BHEL हरिद्वार के कर्मचारियों के आश्रितों के लिए)।

How to Apply for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026?

अगर आप भी BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा, जिसके लिए आपको पहले Apprenticeship India Portal पर रजिस्टर करना होगा। और फिर BHEL की वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा, आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

For Trade Apprentice (Apprenticeship India Portal):

  • NAPS Apprenticeship Registration Online करने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in  पर जाएँ।

NAPS Website homepage image for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर “Login/Register” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें से आप Register as a candidate के ऑप्शन का चयन कर लेंगे।

Register in NAPS website for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • उसके बाद पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • मांगे गये जानकारी को दर्ज करने के बाद आप Register ऑप्शन का चरण कर लेंगे।
  • आपको बता दे की इस पोर्टल पर नए उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन तभी पूरा माना जाएगा जब वह अपना आधार नंबर दर्ज कर और e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें

Apply for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026:

  • अब BHEL हरिद्वार की करियर वेबसाइट hwr.bhel.com/recruitment पर जाएं।

BHEL Haridwar homepage for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • होम पेज पर “Engagement of Trade Apprenticeship for 2026 Batch New!” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Application Part 1 : Apply Online’ पर क्लिक करें।

Apply option for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • और अपना फॉर्म भरें, फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें, अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, हाई स्कूल और ITI के अंक आदि,  NATS एनरोलमेंट नंबर भी डालें।

Form image of BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • फिर आपको नया ‘Acknowledgement No.’ मिल जाएगा।
  • फिर ‘Photo & Document Upload(Part 2)’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने ‘Acknowledgement No.’ और DOB से लॉगिन करें और अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट आदि)। और फॉर्म सबमिट कर दें।

Login page for BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

  • सबमिट करके एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
  • अब इस Acknowledgement Slip के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड printout एक लिफाफे में डालें। लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें: “ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षण 2026 हेतु आवेदन पत्र तथा ट्रेड का नाम ______”
  • और इसे 27 जुलाई 2026 तक निम्नलिखित पते पर डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से जमा कर दें:

Executive (HR-Recruitment), Room No. 29, Ground Floor, HR Department,
Main Administrative Building, BHEL,
HEEP, Ranipur, Haridwar (Uttarakhand) – 249403

Important Links

Direct Apply for BHEL Click Here
Direct Registration For NAPS Portal Click Here
Download Official Notification Download Now
Official Website Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026

BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितनी सीटें हैं और मुख्य ट्रेड कौन-कौन से हैं?

इस भर्ती में कुल 187 सीटें हैं, जिनमें फिटर (74), मशीनिष्ट (36), टर्नर (26), वेल्डर (17), इलेक्ट्रीशियन (26), ड्राफ्ट्समैन (4) और फाऊण्ड्रीमैन (4) शामिल हैं। रिक्तियों की संख्या अनुमानित है और इसमें बदलाव संभव है।

अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या है और कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

ऑनलाइन आवेदन 02 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक खुले हैं। इसमें वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2023, 2024, 2025 या 2026 में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित रूप से ITI पास किया है।

क्या इस भर्ती के लिए कोई फीस जमा करनी होगी?

नहीं, BHEL Haridwar Trade Apprentice Recruitment 2026 पूरी तरह फ्री है। किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, बस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे।

चयन प्रक्रिया क्या है और क्या ट्रेनिंग के बाद नौकरी पक्की हो जाती है?

चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है, जिसमें ITI (70%) और हाई स्कूल (30%) के अंकों का वेटेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद BHEL में किसी भी प्रकार की नियमित नौकरी की गारंटी नहीं है।

क्या इस भर्ती में सिर्फ उत्तराखंड के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, पूरे भारत के ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेकिन चयन प्रक्रिया में उत्तराखंड के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए वैध डोमिसाइल प्रमाण पत्र जरूरी है। BHEL कर्मचारियों के आश्रितों को इससे छूट है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *