RRB Group D Job Profile Guide: Salary, Duty, Work Pressure & Reality

RRB Group D Job Profile Guide – अगर आप RRB Group D को केवल एक “सरकारी नौकरी” सोंच कर apply कर रहे है तो यहीं रुक जाइए। क्यूंकी ये नौकरी आपको status या आराम नहीं – केवल security देती है, और दोनों मे फर्क है। 

BiharHelp App

RRB Group D Job भारत मे सबसे ज्यादा अप्लाई की जाने वाली सरकारी नौकरी मे से एक है। हर साल लाखों नहीं करोड़ो ऊमीद्वार सिर्फ इस वजह से form भरते है की – “एक सरकारी नौकरी मिल जाएगी”। लेकिन सच्चाई ये है की इस नौकरी मे आराम, स्टेटस, AC office, fixed time, chair, और शांति का दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

RRB Group D मे – physical काम होता है, outdoor duty होती है, और धूप, बारिश, ठंडा सबमे बाहर काम करना पड़ता है। यही कारण है की बहुत सारे ऊमीद्वार सिलैक्ट होने के बाद regret करते है। 

RRB Group D Job Profile Guide

इस वजह से आज के लेख मे हम आपको salary, और government job के साथ साथ RRB Group D Job Profile के बारे मे भी बताएँगे। यह आपको नौकरी से परिचय कराएगा और आप इस नौकरी के लिए सही है या नहीं बताएगा। 

RRB Group D Job Profile Guide – Overview

Particular Details
Post Name RRB Group D
Pay Level Level-1
Basic Pay ₹18,000
Job Type Permanent Central Govt Job
Nature of Work Physical + Outdoor
Duty Hours Shift-based (8–10 hrs)
Posting Anywhere in India
Transfers Limited but possible
Work Pressure Medium (physical)
Promotion Speed Slow
Best For Stability seekers
Worst For Desk-job lovers

Also Read

RRB Group D क्या है?

RRB Group D भारतीय रेल्वे मे एक entry-level नौकरी है – यानि रेल्वे के सिस्टम मे काम यहीं से शुरू होता है या सबसे छोटा पद रेल्वे का यही होता है। 

ये वो करामचरि होते है जो रेल्वे को ground level पर संभालते है। ट्रक के पास काम करते है, station की basic maintenance करते है, और रोज़मर्रा के operational support देते है। इंका मुख्य काम railway track, station और रेल्वे को mainteain और साफ रखना। 

RRB Group D Post-wise Job Profile 

इस नौकरी मे कौन से मुख्य पद होते है और उनका क्या काम होता है उसे नीचे सरल शब्दो मे आपके सामने रखा गया है – 

Track Maintainer Grade – IV 

  • ये सबसे ज्यादा vacancy वाली और सबसे ज्यादा मेहनत वाली पोस्ट है। 
  • इनका काम रेल्वे ट्रक की maintenance और inspection होता है। 
  • ट्रक के नीचे पत्थर ठीक है या नहीं देखने का काम होता है। 
  • ट्रक की alingnment चेक करना और ट्रक को सही तरह से कसना इंका कम है। 
  • Crack, damage, या loose fittings की पहचान करना इनका काम होता है। 

Helper (Electrical, Mechanical, S&T)

  • ये technical support के काम के लिए होते है, लेकिन engineer नहीं होते। 
  • Senior staff को assist करना इनका काम होता है। 
  • Electrical wiring, singnal equipment, machines की बेसिक help इनका काम है। 
  • Tools उठाना, machine set करना और repair करना इनका काम है। 

Assistant Pointsman 

  • ये पोस्ट देखने मे आसान लगती है पर इसमे भी बहुत काम करना होता है। 
  • इसमे ट्रेन के arrival और departure के समय स्टेशन पर खड़ा रहना होता है। 
  • ट्रेन को safe passage दिलाने के काम होता है। 

Hospital Attendant 

  • यह railway hospital मे सपोर्ट वर्क के लिए होता है। 
  • यह काफी rare पद होता है। 
  • यह भी पूरी तरह से physical काम होता है। 

Work Pressure and Ground Reality of RRB Group D 

अगर आपको लगता है की कम qualification पर मिलने वाली इस नौकरी मे pressure नहीं होता है तो आप बिलकुल गलत है। RRB Group D की ground reality पूरी तरह से अलग होती है – 

  • इसमे physical workload बहुत ज्यादा होता है। 
  • कागज पर 8 घंटा काम करना टाइम से होता है लेकिन इसमे टाइम ज़्यादातर आगे बाड़ जाता है। 
  • इसमे आपको Weather Conditions के बावजूद काम करना होता है, बारिश, गर्मी या ठंडा हर समय ट्रक पर काम होता है। 
  • इसमे leave मिलना भी आसान नहीं है, इसके अलावा railway मे स्टाफ का shortage होता है तो और दिक्कत होती है। 
  • आपके काम से ट्रेन और उसमे जाने वाले लोगों की ज़िंदगी मैटर करती है इस वजह से pressure हमेसा ज्यादा होता है। 

Salary Structure in RRB Group D

इस नौकरी मे आपको सरकार की तरफ से कौन कौन से भत्ते मिलते है और आपको कितनी तनख्वा मिलती है उसकी जानकारी नीचे दी गई है – 

Component Amount (₹)
Pay Level Level–1
Pay Matrix (Basic Pay) 18,000
Grade Pay 1,800 (7th CPC में merged)
DA (≈ 50% – variable) ~9,000
HRA / TA (posting पर depend) 2,000 – 4,000
Other Allowances 1,000 – 2,000
Gross Salary (Approx) 30,000 – 33,000
NPS, PF, deductions 2,000 – 3,000
In-Hand Salary 27,000 – 30,000

Promotion in RRB Group D (Slow but Stable)

इस नौकरी मे आप कब कौन से पद पर नौकरी करेंगे और प्रमोशन किस पद पर होगा उसकी जानकारी नीचे दी गई है –

Level Post Time
Level-1 Group D Joining
Level-2 Skilled Tradesman 7–10 yrs
Level-3 Technician Dept exam
Level-6 JE Very tough

Transfer and Posting Policy in RRB Group D 

इसमे आपका transfer काफी लंबे समय बाद होता है इस वजह से आप एक जगह पर ही अपने बच्चों के साथ stable फॅमिली के रूप मे रेह सकते है – 

  • RRB Group D की पोस्टिंग ज़्यादातर उसी railway zone मे होती है जहां से आपने अपनी परीक्षा दी थी। 
  • इसका मतलब “same state” मे आपकी पोस्टिंग हो सकती है, लेकिन hometown मे नहीं हो सकती है। 
  • इस नौकरी मे ट्रान्सफर 1 से 2 साल मे नहीं बल्कि, 5 से 10 साल मे होता है, और कभी कभी इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। 
  • Ladies एम्प्लॉईस को ट्रान्सफर मे priority मिलती है, जो उनके मेडिकल condition, spouse ground और cases के आधार पर निर्भर करता है। 
  • यह एक स्तबल नौकरी है जिसमे प्रमोशन और कैरियर growth रिऐलिटि होती है। 

Eligibility Criteria for RRB Group D

अगर आप इस नौकरी को पाना चाहते है तो आपको कौन कौन सी पात्रता को पूरा करना होगा उसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है – 

Education & Age

Criteria Details
Educational Qualification 10th Pass OR ITI (NCVT / SCVT)
Minimum Age 18 Years
Maximum Age 33 Years
Age Relaxation As per Govt rules (SC/ST/OBC/Ex-Servicemen etc.)
Nationality Indian

Physical Standard for Male Candidates

Medical Aspect Requirement
Height Minimum 160 cm
Chest 80 cm (expansion 5 cm)
Weight Height के proportion में
Vision 6/6 या 6/9 (distance vision)
Hearing Normal
Physical Fitness Track/field duty के लिए fit

Physical Standard for Female Candidates

Medical Aspect Requirement
Height Minimum 157 cm
Weight Height के proportion में
Vision 6/6 या 6/9 (distance vision)
Hearing Normal
Physical Fitness Field duty के लिए fit

RRB Group D vs Other Govt Jobs (Comparison)

कौन सी नौकरी मे कौन से छेत्र बड़िया और कहाँ बढ़िया नहीं है उसकी जानकारी एक टेबल के रूप मे नीचे दिया गया है – 

Factor Group D SSC GD State Peon
Salary Medium Medium Low
Pressure Physical Risky Low
Promotion Slow Limited Very Slow
Stability Very High Medium High

How to Apply for RRB Group D

अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना होता है और आपको उसके बारे मे एक सूची के जरिये नीचे बताया गया है – 

  • सबसे पहले RRB के तरफ से एक नोटिफ़िकेशन साझा किया जाता है और उसके आधार पर आपको इसकी वेकेंसी के बारे मे पता चलता है। 
  • इसके बाद आपको online official website से फॉर्म भरना है और इस जॉब के लिए अप्लाई करना होगा। 
  • इसके बाद एक ऑनलाइन परीक्षा होगी जो आम तौर्ण पर 3 महीने बाद होती है और उसके बाद जब उसमे रिज़ल्ट आएगा तो जो स्टूडेंट सिलैक्ट होंगे उनके बीच मेडिकल और फ़िज़िकल टेस्ट होगा और उसके बाद मेरिट लिस्ट आएगी। 
  • आपका मेरिट लिस्ट रिट्टेन exam और फ़िज़िकल टेस्ट दोनों पर depend करता है, इसके बाद जब नाम मेरिट लिस्ट मे आ जाएगा तब आपकी इसमे नौकरी लग जाती है। 

Who Should Avoid RRB Group D? (Read This Before Applying)

अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते है तो कौन से लोगों को इस नौकरी के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए उसकी एक सूची नीचे दी गई है – 

  • Desk Job Lover – अगर आप एक कुर्सी पर बैठ कर काम करना चाहते तो आपको इस नौकरी के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए। इसमे आपको कम कोई fix टाइम और एक जगह नहीं मिलेगी। 
  • शारीरिक तकलीफ – अगर आपको किसी भी तरह की शारीरिक तकलीफ है तो आपको इसके लिए आवेदन नहीं करना चाहिए, यह नौकरी पूरी तरह से फीट और बहुत मेहनती आदमी के लिए है। 
  • फास्ट प्रमोशन चाहते है – अगर आपको लगता है की कुछ साल कम करके आपका promotion हो जाएगा तो आप गलत है, याद रखें जितना छोटा पद उतना धीरे प्रमोशन होता है। 
  • Only city transfer – अगर आपको शहर मे काम करना है तो ये आपके लिए अच्छा जॉब नहीं है, क्यूंकी इसमे ज़्यादातर ट्रान्सफर छोटे शहर मे होता है। 

निष्कर्ष 

इस नौकरी के बारे मे पूरी जानकारी आपको दी गई है। अगर आप घर बैठे RRB Group D की नौकरी के बारे मे सबकुछ समझ पाये है और इसके लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया या किसी भी तरह की अन्य जानकारी को अच्छे से समझ पाये है तो उम्मीद करते है की आप सब समझ गए होंगे। अगर यह जानकारी आपको लाभ दायक लगती है तो आपको हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहना चाहिए और अपने विचार कमेंट मे बताना चाहिए।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Abhishek Singh

मेरा नाम अभिषेक सिंह है, मैंने BSc Physics (Hons) की पढ़ाई की है और मै Technology, Business, Education, और अलग अलग Trending Topics पर आर्टिकल लिखता हूँ। मुझे इस तरह अलग अलग टॉपिक पर ब्लॉग लिखने का 2 साल का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *