PM SVANIDHI Credit Card 2026 Launch: Street Vendors के लिए RuPay PM SVANIDHI Credit Card हुआ जारी, Apply Online @pmsvanidhi.mohua.gov.in

PM SVANIDHI Credit Card 2026: अगर आप भी एक फुटपाथ विक्रेता यानि street vendor हैं और अपने धंधे /बिजनैस को आगे बढ़ाने के लिए बिना ब्याज के Credit Card लेना चाहते है, तो आपको बता दें कि केंद्र सरकार स्ट्रीट वेंडर्स को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। जैसे MoHUA और DFS ने “PM SVANIDHI Credit Card 2026” को शुरू किया है, इस योजना के तहत हर स्ट्रीट वेंडर को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और आवेदनकरना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।

BiharHelp App

अगर आप PM SVANIDHI Credit Card में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप PM Svanidhi की वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। या फिर आप PMS mobile app से भी आवेदन कर सकते हैं और आपको बता दें कि जो भी वेंडर्स PM SVANIDHI के पहले दो लोन चुका चुके हैं, वे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के वेंडर्स के लिए यह कार्ड है। अगर आपका धंधा चल रहा है और आपको रोजाना खर्च के लिए लोन चाहिए, तो यह कार्ड 20 से 50 दिन तक बिना ब्याज का क्रेडिट देगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

PM SVANIDHI Credit Card 2026 Launch

इस लेख में हम आपको PM SVANIDHI Credit Card 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें, और इस योजना के लाभ आदि। साथ ही, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की प्रक्रिया भी बताएँगे ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें।

PM SVANIDHI Credit Card 2026 – Overview

Particulars Details
Article Name PM SVANIDHI Credit Card 2026 Online Apply
Article Type Latest Update
Article Topic How to Apply Online for PM SVANIDHI Credit Card?
Yojana Name PM SVANIDHI Credit Card 2026
Launched By MoHUA and DFS, Central Government
Main Department Ministry of Housing & Urban Affairs and Department of Financial Services
Beneficiary Street Vendors who have successfully repaid 2nd tranche loan
Launch Date 23 January 2026
Financial Assistance Revolving Credit Card up to ₹30,000 with 20–50 days interest-free period
Apply through PM SVANIDHI Portal / Mobile App (ULB / Block Offices & Banks only for verification & assistance)
Application Mode Online
Official Website https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/
How Can Apply Eligible Street Vendors across India

PM SVANIDHI Credit Card 2026 क्या है?

PM SVANIDHI Credit Card 2026 केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे हालही में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से मदद करके अपने रोजगार को और बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत हर वेंडर्स को RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, जिसे आप अपने डेली यूज़ यानि रोजाना खर्च के लिए उपयोग कर सकते हैं। और इस कार्ड को आप 20 से 50 दिन तक बिना ब्याज के उपयोग कर सकते हैं।

यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों जगहों के फुटपाथ विक्रेताओं के लिए है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन ब्लॉक ऑफिस के माध्यम से वेरिफिकेशन होगी, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए ULB या बैंक से आपकी वेरिफिकेशन होगी। पूरी जानकारी और आवेदन प्रोसेस के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

PM SVANIDHI Credit Card 2026

Also Read…

PM SVANIDHI Credit Card 2026 – Notification

केंद्र सरकार ने हालही में MoHUA और DFS के माध्यम से जानकारी दी कि PM SVANidhi के लाभार्थियों के लिए क्रेडिट कार्ड शुरू किया है। इस योजना को 23 जनवरी 2026 को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरला में लॉन्च किया गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य उन वेंडर्स को अतिरिक्त क्रेडिट देना है जो पहले दो लोन चुका चुके हैं और अपने धंधे /बिजनैस को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इच्छुक वेंडर्स के लिए आवेदन का पोर्टल खुल गया है। और 2026 से ही कार्ड का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएँगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सके और इस योजना का लाभ ले सकें।

PM SVANIDHI Credit Card 2026 – Important Dates

Event Date
Scheme Launched On 23 January 2026
Online Application Start Date 23 January 2026 (From Launch Date)
Last Date to Apply Online Not Announced (Ongoing)
Card Issue Start Date From 2026 (After Application Approval)
Credit Card Activation Period Within 60 Days from Card Issue
Interest-Free Period 20 to 50 Days (As per Issuer Policy)
Applicant Age Limit 21 to 65 Years

योजना का लाभ कैसे मिलेगा PM SVANidhi सदस्यों को?

यह योजना खास तौर पर PM SVANidhi के लाभार्थियों के लिए है। अगर आपने पहले दो लोन चुका दिए हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना देश के सभी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए है जो भी PM SVANidhi योजना के साथ जुड़े हैं, वे सभी इस कार्ड को ले सकते हैं। अगर आप अभी तक नहीं जुड़े हैं, तो आप पहले का PM SVANidhi योजना लोन चुका कर जुड़ सकते हैं।

शुरुआती Credit Limit कितनी होगी?

इस योजना में क्रेडिट कार्ड मिलेगा, जो रिवॉल्विंग क्रेडिट देगा। यह कार्ड आपको छोटा-मोटा व्यवसाय बढ़ाने में मदद करेगा, जैसे:

  • सब्जी या फल खरीदना
  • किराना या कच्चा माल लेने के लिए
  • छोटे स्तर पर व्यापार से जुड़ी ज़रूरी जरूरतों के लिए

पात्रता शर्तें – PM SVANIDHI Credit Card 2026

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक स्ट्रीट वेंडर होना चाहिए जो PM SVANidhi के 2nd ट्रांच लोन चुका चुका हो।
  • आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लाभ केवल उन वेंडर्स को मिलेगा जो 3rd ट्रांच के लिए पात्र हैं या चुका चुके हैं।
  • आवेदक का कोई NPA या राइट-ऑफ अकाउंट नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज़ – PM SVANIDHI Credit Card 2026

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Certificate of Vending (CoV) या LoR या ID Card
  • बैंक खाता पासबुक
  • एड्रेस प्रूफ (अगर आधार से अलग हो)

PM SVANIDHI Credit Card 2026: आवेदन प्रक्रिया

अगर आप PM SVANIDHI Credit Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन से ही आवेदन करना होगा, आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in/ के होम पेज पर जाएँ।

PM SVANIDHI website home page for PM SVANIDHI Credit Card 2026

  • होम पेज पर आपको PM SVANIDHI Credit Card अप्लाई करने के लिए ‘Apply Credit Card’ का ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आप Applicant Login वाले पेज पर पहुँच जाएंगे, जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

Login Page for PM SVANIDHI Credit Card 2026

  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP भेजा जाएगा, OTP को वेरीफाई करना होगा।
  • OTP वेरीफिकेशन के बाद आपके सामने PM SVANIDHI Credit Card का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी, जैसे नाम, आधार नंबर, PAN नंबर, पता, बैंक खाता विवरण आदि, सही-सही भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड, Certificate of Vending (CoV) / LoR / Vendor ID, पासपोर्ट साइज फोटो आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको Application Reference Number / Application Slip मिलेगी, जिसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन के बाद Verification Process होगी:

  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद आपका आवेदन ULB / Block Offices और संबंधित Bank / Card Issuer के पास भेज दिया जाएगा।
  • ULB / Block Offices और Banks की आपके फॉर्म को और पुराने लोन को चेक करेंगे। और अगर आपको कोई प्रॉब्लम आती है तो आपको सहायता करेंगे।
  • Verification पूरी होने और आवेदन स्वीकृत होने के बाद संबंधित बैंक द्वारा PM SVANIDHI Credit Card जारी किया जाएगा।

नोट: जिस बैंक ने आपको PM SVANIDHI योजना के तहत लोन दिया है जरुरी नहीं है की आप उसी बैंक से अपना Credit Card ले अप्लाई करते समय आप किसी भी अन्य बैंक को सेलेक्ट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Online Apply Website
Direct Link to Download Application Form PDF Download Now
Useful Links For All Guidelines Click Here
Join Our Telegram Group Website
Official Website Website

FAQ’s – PM SVANIDHI Credit Card 2026

PM SVANIDHI Credit Card में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें, यह स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आसान प्रक्रिया है।

योजना के लिए कौन पात्र है?

स्ट्रीट वेंडर्स जो PM SVANidhi के 2nd ट्रांच लोन चुका चुके हैं और 21 से 65 साल के हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं, कोई NPA अकाउंट नहीं होना चाहिए।

क्या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हाँ, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक ऑफिस या ULB में फॉर्म भरकर ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है, शहरी में भी ULB से मदद ले सकते हैं।

कार्ड इस्तेमाल कब से होगा?

कार्ड 2026 से जारी होगा और 20-50 दिन बिना ब्याज क्रेडिट देगा, वेंडर्स को बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी और फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत होगी।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *