PPU UG Admission 2026-30 Online Apply (Start) – Dates, Eligibility, Fee & Full Details (Patliputra University)

PPU UG Admission 2026: Patliputra University, Patna के द्वारा UG (B.A, B.Sc, B.Com) कोर्स में नामांकन प्रक्रिया को लेकर अब आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026–30 के लिए चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर Faculty of Arts, Science और Commerce में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। इस बार नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

BiharHelp App

वैसे सभी छात्र-छात्राएं जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और Academic Session 2026–30 में 4 Year Undergraduate Programme के तहत Choice Based Credit System (CBCS) के माध्यम से बिहार के सरकारी एवं निजी कॉलेजों से स्नातक करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए सभी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय ने Admission Link – ppupadm.samarth.edu.in जारी किया है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए Samarth Portal का उपयोग किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज एवं आरक्षण संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Patliputra University UG Admission 2026–30 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। यदि आप भी इस विश्वविद्यालय से स्नातक करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

PPU UG Admission 2026-30

PPU UG Admission 2026-30: Overview

Event Name PPU UG Admission 2026
University Patliputra University, Patna
Academic Session 2026–30
Level Undergraduate (UG)
Courses Offered BA, BSc, BCom
Admission Session 4 Year Undergraduate Programme
Online Apply Start Date 20 May 2026
Last Date to Apply 31 May 2026
Admission Mode Online
Selection Process Merit-Based
Application Portal Samarth Portal
Official Website ppup.ac.in
Admission Portal ppupadm.samarth.edu.in
State Bihar

Patliputra University में Academic Session 2026–30 के लिए UG नामांकन प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। इस बार आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा और मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या Samarth Portal के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि NEP-2020 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना होगा, ताकि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

PPU UG Admission 2026 Notice image

Patliputra University Graduation Admission 2026–30 (B.A, B.Sc, B.Com)

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं, जो Patliputra University से स्नातक (B.A, B.Sc, B.Com) में एडमिशन लेना चाहते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Patliputra University Graduation Admission 2026–30 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे, ताकि आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

Read Also…

आपको बता दें कि प्रारंभ में जनरल स्नातक कोर्स में इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वोकेशनल, पीजी जनरल और अन्य कोर्सों में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, अभी तक पोर्टल शुरू नहीं किया गया है क्योंकि CBSE, ICSE समेत अन्य बोर्ड के रिजल्ट लंबित हैं। उम्मीद है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक अधिकांश बोर्ड के रिजल्ट जारी हो जाएंगे, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा।

इस बार नामांकन पूरी तरह से मेरिट आधारित होगा और किसी भी प्रकार की सिफारिश या हस्तक्षेप मान्य नहीं होगा।

PPU Admisson 2026: Important Dates (Expected)

Event Expected Date (2026)
Online Application Start Date 20 May 2026
Last Date to Apply 31 May 2026
Form Correction Window June 2026
1st Merit List Release June 2026
Admission (1st Merit List) Mid June 2026
2nd Merit List Release June 2026 (Third Week)
Admission (2nd Merit List) Late June 2026
3rd Merit List Release July 2026 (First Week)
Final Admission (3rd List) July 2026
Spot Admission July 2026
Classes Start July 2026

नोट: विश्वविद्यालय द्वारा फिलहाल केवल आवेदन तिथि जारी की गई है। मेरिट लिस्ट एवं एडमिशन से संबंधित विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

PPU UG Admission 2026-30

Patliputra University UG Admission 2026: Application Fee

Patliputra University में UG (B.A, B.Sc, B.Com) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क (Application Fee) जमा करना होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है:

Categories Application Fee
General / BC-I / BC-II / EWS ₹600/-
SC / ST ₹450/-
Payment Mode Online (Debit Card, Credit Card, UPI, Net Banking)

PPU UG Admission 2026: Courses Offered

Patliputra University में UG Admission 2026 के तहत छात्रों को विभिन्न स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) करने का अवसर मिलता है। विश्वविद्यालय में मुख्य रूप से Arts, Science और Commerce स्ट्रीम के कोर्स उपलब्ध हैं, जो 4-Year Undergraduate Programme (CBCS System) के तहत संचालित होते हैं।

Bachelor of Arts (B.A.)

Arts स्ट्रीम उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो Humanities विषयों में रुचि रखते हैं।

Popular Subjects:

  • Hindi
  • English
  • History
  • Political Science
  • Geography
  • Economics
  • Sociology
  • Psychology

Bachelor of Science (B.Sc.)

Science स्ट्रीम उन छात्रों के लिए है जो विज्ञान और तकनीकी विषयों में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Major Subjects:

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Botany
  • Zoology

Bachelor of Commerce (B.Com)

Commerce स्ट्रीम व्यापार, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए है।

Main Subjects:

  • Accountancy
  • Business Studies
  • Economics
  • Finance
Course Name Stream Duration Eligibility
B.A. Arts 4 Years 12th Pass (Any Stream)
B.Sc. Science 4 Years 12th Pass (Science Stream)
B.Com Commerce 4 Years 12th Pass (Any Stream)

Note:

  • सभी कोर्स CBCS (Choice Based Credit System) के तहत होते हैं।
  • 4-Year Degree Programme (FYUGP) लागू है।
  • Major + Minor subject चुनने का विकल्प मिलता है।
  • अलग-अलग कॉलेज में Subject Availability अलग हो सकती है।

 PPU Graduation Admission Eligibility Criteria 2026

Patliputra University में Graduation Admission 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित योग्यता (Eligibility Criteria) पूरी करनी आवश्यक है। नीचे अलग-अलग कोर्स के अनुसार पात्रता दी गई है:

Course-wise Eligibility Criteria

UG (Arts – B.A.)

  • अभ्यर्थी को 12वीं (Intermediate) परीक्षा पास होना चाहिए
  • I.A / I.Sc / I.Com या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 पास
  • किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं

UG (Commerce – B.Com)

  • 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य
  • I.A / I.Sc / I.Com या समकक्ष परीक्षा मान्य
  • किसी भी स्ट्रीम से छात्र आवेदन कर सकते हैं

UG (Science – B.Sc)

  • केवल Science Stream से 12वीं पास होना जरूरी
  • I.Sc या +2 Science (PCM / PCB) अनिवार्य
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए
Course Required Qualification Stream Requirement
B.A. 12th Pass Any Stream
B.Com 12th Pass Any Stream
B.Sc 12th Pass Science Stream Only

नोट:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त National / State Board से 12वीं पास की हो।
  • UG में Admission पूरी तरह Merit (Marks in 12th) के आधार पर होता है।
  • कुछ कॉलेजों में subject-specific eligibility हो सकती है (जैसे Maths for B.Sc Maths)

PPU UG Admission 2026: Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी:

  1. मैट्रिक का अंक पत्र / प्रमाण पत्र
  2. इंटरमीडिएट / समकक्ष का अंक पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  4. Aadhaar Card
  5. APAAR ID
  6. कोटा प्रमाण पत्र (NRI / Ward / Doner / Sports / Fine Arts / NCC / NSS / Ward of Army / Ex-Army आदि)

How To Apply Online for PPU UG Admission 2026-30?

अगर आप सभी स्टूडेंट्स Patliputra University UG Admission 2026–30 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का ऑफिसियल लिंक नीचे टेबल में दिया जाएगा।

  • PPU UG Admission 2026 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाना होगा।

How To Apply Online for PPU UG Admission 2026-30?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप मेनू सेक्शन में जाकर “Admission” या “UG Admission 2026” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Admission Open for B.A/B.Sc/B.Com Session 2026–30” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

PPU UG Admission 2026-30

  • इसके बाद आपके सामने Registration Page खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जिस कोर्स में एडमिशन लेना है उसे चुनें।
  • रेजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगे गये सभी जानकारी भरने के बाद Sign Up / Register बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर Application Number और Password प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रख लें।
  • अब आप लॉगिन पेज पर जाकर Email ID और रेजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त Password की मदद से Login करें।

PPU UG Admission 2026 Application Form

  • Login करने के बाद आपके सामने Admission Form खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेजों (Documents) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार Application Fee का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म की प्राप्ति रसीद (Receipt) का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी अभ्यर्थियों के साथ Patliputra University Graduation Admission 2026–30 से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी को सरल और विस्तार से साझा किया है। आप सभी छात्र-छात्राएं जो PPU UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऊपर बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए हमेशा यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट करें।

यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही, यदि आपके मन में इस एडमिशन से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Important Links

UG Admission 2026 Online Apply Link Apply Online Link
Candidate Login Login Here
Short Notice Download Link Download Now
Official Notification Download Notification
PPU Admission Portal Click  Here
Official Website Open Official Website
Telegram Channel Join Telegram
Homepage BiharHelp

FAQs’ – PPU Graduation Admission 2026

PPU UG Admission क्या है और इसमें कौन-कौन से कोर्स शामिल हैं?

PPU UG Admission 2026–30 Patliputra University द्वारा आयोजित स्नातक एडमिशन प्रक्रिया है, जिसमें BA, BSc और BCom जैसे प्रमुख कोर्स शामिल होते हैं। यह 4 वर्षीय Undergraduate Programme (FYUGP) के तहत CBCS सिस्टम में संचालित होता है। इसमें बिहार के सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।

PPU UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

PPU UG Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर लें।

PPU UG Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी PPU की आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और फीस जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकालना जरूरी है।

PPU UG Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

General, BC-I, BC-II और EWS वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित है। वहीं SC, ST और PwD श्रेणी के छात्रों के लिए ₹450 आवेदन शुल्क रखा गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होता है।

PPU UG Admission 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?

इस एडमिशन प्रक्रिया में चयन पूरी तरह 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। छात्रों को मेरिट के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाता है।

PPU UG Admission 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है। BA और BCom के लिए किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं। BSc के लिए Science स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है।

क्या PPU UG Admission 2026 में सभी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, Arts और Commerce कोर्स के लिए किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं। लेकिन Science (BSc) के लिए केवल Science स्ट्रीम वाले छात्र ही योग्य होते हैं। यह नियम सभी कॉलेजों में लागू होता है।

PPU UG Admission 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, SLC और अन्य पहचान पत्र आवश्यक होते हैं। सभी दस्तावेज स्कैन करके सही फॉर्मेट में अपलोड करने होते हैं।

PPU UG Admission 2026 में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

इस एडमिशन प्रक्रिया में BA, BSc और BCom जैसे मुख्य कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों में कई विषय विकल्प दिए जाते हैं जैसे Arts में History, Science में Physics और Commerce में Accountancy आदि।

PPU UG Admission 2026 का आवेदन मोड क्या है?

इस एडमिशन प्रक्रिया का पूरा आवेदन मोड ऑनलाइन है। छात्र घर बैठे ही वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है।

PPU UG Admission 2026 में मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

पहली मेरिट लिस्ट मई 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है। इसके बाद दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जून महीने में जारी की जाएगी। सभी अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

क्या PPU UG Admission 2026 में स्पॉट एडमिशन होता है?

हाँ, यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो विश्वविद्यालय द्वारा स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जाती है। इसमें वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो पहले चयनित नहीं हुए थे। यह प्रक्रिया जुलाई में आयोजित होती है।

PPU UG Admission 2026 के तहत कॉलेज कैसे चुना जाता है?

छात्र आवेदन करते समय अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करते हैं। मेरिट के आधार पर उन्हें कॉलेज आवंटित किया जाता है। सीट उपलब्धता और कैटेगरी भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

PPU UG Admission 2026 में CBCS सिस्टम क्या है?

CBCS (Choice Based Credit System) एक ऐसा सिस्टम है जिसमें छात्रों को Major और Minor विषय चुनने की स्वतंत्रता मिलती है। इससे छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं। यह नई शिक्षा प्रणाली का हिस्सा है।

क्या PPU UG Admission 2026 में 4 साल का कोर्स होगा?

हाँ, अब UG कोर्स 4 साल का होता है जिसे FYUGP (Four Year Undergraduate Programme) कहा जाता है। इसमें छात्रों को अतिरिक्त अकादमिक और स्किल आधारित अवसर मिलते हैं। यह NEP 2020 के अनुसार लागू किया गया है।

PPU UG Admission 2026 में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरनी चाहिए और दस्तावेज स्पष्ट अपलोड करने चाहिए। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है।

क्या PPU UG Admission 2026 के लिए अलग-अलग कॉलेज में अलग नियम हो सकते हैं?

हाँ, कुछ कॉलेजों में विषय आधारित योग्यता अलग हो सकती है जैसे BSc Maths के लिए Mathematics अनिवार्य हो सकता है। इसलिए आवेदन से पहले कॉलेज की जानकारी जरूर जांच लें। इससे चयन में आसानी होती है।

PPU UG Admission 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस एडमिशन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in है। सभी आवेदन, मेरिट लिस्ट और अपडेट इसी वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं। छात्रों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करना चाहिए।

PPU UG Admission 2026 के बाद क्लास कब से शुरू होगी?

एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई 2026 के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। यह तिथि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है। छात्रों को समय पर कॉलेज ज्वाइन करना चाहिए।

PPU UG Admission 2026 के लिए आवेदन करने से पहले क्या करना जरूरी है?

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। इससे सभी नियम, तिथि और प्रक्रिया स्पष्ट हो जाती है। सही जानकारी के साथ आवेदन करने से एडमिशन में कोई समस्या नहीं आती।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *