Bihar DECE LE 2026 Out (Last Date Extended) : Application Form, Eligibility, Exam Date, Pattern (Lateral Entry Admission Full Details)

Bihar DECE LE 2026: बिहार में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली Bihar DECE LE 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026–27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

BiharHelp App

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 से 27 अप्रैल 2026 (Last Date Extended) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी मेरिट/रैंक के आधार पर विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के सेकंड ईयर (Lateral Entry) में नामांकन का अवसर मिलता है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम Bihar DECE LE 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, काउंसलिंग प्रक्रिया और जरूरी निर्देश आदि को विस्तार से समझेंगे। यदि आप भी 12वीं या ITI के बाद सीधे डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Bihar DECE LE 2026

Bihar DECE LE 2026: Overview

Exam Name Diploma Entrance Competitive Examination (Lateral Entry) – DECE (LE) 2026
Conducting Body Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB)
Exam Level State Level
Course Offered Diploma Engineering (Lateral Entry – 2nd Year)
Total Seats 20,310
Admission Session 2026–27
Application Mode Online
Registration Start Date 20 March 2026
Last Date to Apply 27 April 2026 (Last Date Extended)
Last Date for Fee Payment 27 April 2026 (11:59 PM)
Application Correction Date 29 April 2026 to 30 April 2026
Admit Card Release Date 11 May 2026
Exam Date 17 May 2026
Application Fee ₹2200
Official Website bceceboard.bihar.gov.in

Bihar DECE LE Admission 2026 (Lateral Entry)

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं, जो बिहार पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा इंजीनियरिंग) के द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के माध्यम से एडमिशन लेना चाहते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar DECE LE 2026 (Diploma Entrance Competitive Examination – Lateral Entry) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।

यह प्रवेश परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026–27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (Lateral Entry) में दाखिला दिया जाएगा।

Read Also…

इस आर्टिकल में हम आपको Bihar DECE LE Admission 2026 से संबंधित सभी जरूरी जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को सरल और विस्तार से समझाएंगे। यदि आप 12वीं (Science) या ITI के बाद सीधे डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

LAst date extended notice image of Bihar DECE 2026

Bihar DECE 2026: Important Dates

Event Date
Online Registration Start 20 March 2026
Last Date to Apply Online 27 April 2026 (Last Date Extended)
Last Date of Fee Payment 27 April 2026 (11:59 PM) (Last Date Extended)
Application Form Correction 29 April 2026 – 30 April 2026
Admit Card Release Date 11 May 2026
Exam Date 17 May 2026
Result Declaration (Expected) June 2026
Counselling Start (Expected) July 2026

DECE LE (Lateral Entry) क्या है?

DECE LE (Lateral Entry) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका पूरा नाम Diploma Entrance Competitive Examination – Lateral Entry है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को अवसर देना है, जिन्होंने 12वीं (Science) या ITI जैसी तकनीकी योग्यता पूरी कर ली है, ताकि वे सीधे डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के दूसरे वर्ष (Second Year) में प्रवेश ले सकें।

सामान्य तौर पर डिप्लोमा कोर्स 3 वर्ष का होता है, लेकिन DECE LE के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष को छोड़कर सीधे द्वितीय वर्ष में एडमिशन मिलता है, जिससे उनका एक वर्ष बच जाता है। यह परीक्षा बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री के लिए आयोजित की जाती है और इसमें प्राप्त रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सीट आवंटन किया जाता है।

  • सामान्यतः डिप्लोमा कोर्स 3 साल का होता है
  • लेकिन DECE LE के माध्यम से आप सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं
  • यानी आपका 1 साल बच जाता है

DECE LE 2026 Application Fee

Bihar DECE LE 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए समान निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है, अन्यथा उनका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Category Application Fee
All Candidates (General / OBC / BC / SC / ST / PwD ₹2200
Mode of Payment Online (Through Debit Card, Credit Card, UPI & Net Banking)

Bihar Diploma LE Eligibility Criteria 2026

Bihar DECE LE 2026 (Lateral Entry) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। यह मानदंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (Second Year) में प्रवेश के लिए निर्धारित किया गया है।

Educational Qualification

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:

उम्मीदवार ने 10+2 (Intermediate) परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमें निम्न में से एक या अधिक विषय शामिल हों:

  • Physics
  • Mathematics
  • Chemistry
  • Computer Science
  • Electronics
  • Information Technology
  • Biology
  • Informatics Practices
  • Biotechnology
  • Technical Vocational Subject
  • Agriculture
  • Engineering Graphics
  • Business Studies
  • Entrepreneurship

या अभ्यर्थी ने 10वीं + 2 वर्षीय ITI (Industrial Training Institute) कोर्स पूरा किया हो, तो वह इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के किसी भी शाखा के डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष (Lateral Entry) में प्रवेश के लिए पात्र होगा।

विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए संबंधित संस्थान द्वारा Bridge Course (जैसे Mathematics, Physics, Engineering Drawing आदि) उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझ सकें।

इन कोर्स का उद्देश्य छात्रों को डिप्लोमा प्रोग्राम के आवश्यक शैक्षणिक स्तर तक तैयार करना होता है, ताकि वे पढ़ाई को बेहतर तरीके से समझ सकें।

Age Limit

  • Bihar DECE LE 2026 के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
  • अर्थात, पात्रता पूरी करने वाले सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Residential Requirements

केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं, साथ ही अभ्यर्थी को निम्न में से किसी एक शर्त को पूरा करना होगा:

  • अभ्यर्थी के माता-पिता / पति या पत्नी बिहार के मूल निवासी हों
  • माता-पिता / पति या पत्नी बिहार में पंजीकृत शरणार्थी हों
  • माता-पिता / पति या पत्नी अन्य राज्य में रहते हों लेकिन बिहार सरकार के कर्मचारी हों
  • पूर्व अविभाजित बिहार सरकार के कर्मचारी हों जिनका कैडर अभी विभाजित नहीं हुआ है और जिनकी पोस्टिंग बिहार/झारखंड में ट्रांसफरेबल हो
  • माता-पिता / पति या पत्नी केंद्र सरकार के कर्मचारी हों और वर्तमान में बिहार में पदस्थापित हों
  • भारत सरकार के Public Sector Undertakings (PSUs) में कार्यरत हों जो बिहार में स्थित हों
  • माता-पिता / पति या पत्नी संयुक्त राष्ट्र (UN) के कर्मचारी हों और वर्तमान में बिहार में पदस्थापित हों

Physical Standard

  • चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच (Medical Examination) से गुजरना होगा
  • केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ (Medically Fit) पाए जाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा
  • इस मेडिकल जांच के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा

Bihar DECE LE 2026: Exam Pattern

Bihar DECE LE 2026 (Lateral Entry) परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित होता है। यह परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के आधार पर किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के सम्पूर्ण पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • Exam Mode: Offline (OMR Based)
  • Type of Questions: Objective Type (Multiple Choice Questions)
  • Subjects Included: Physics, Chemistry, Mathematics
  • No. of Questions: 150
  • Total Marks: 600
  • Duration: 2 Hours 15 Minutes
  • Exam Timing: 2:00 PM to 4:15 PM
  • Marking Scheme:
    • Correct Answer: +4 Marks
    • Wrong Answer: -1 Mark (Negative Marking)
    • Unattempt Questions: 0 Marks
  • Syllabus Level: Based on 10+2 (Science)
  • Language of Paper: Bilingual (English + Hindi)
  • Question Format: All questions are MCQs
Subject No. of Questions Maximum Marks
Physics 50 200
Chemistry 50 200
Mathematics 50 200
Total 150 Questions 600 Marks

Required Documents for Bihar DECE LE 2026

Bihar DECE LE 2026 (Lateral Entry) में आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज (Documents) प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सभी दस्तावेजों का सही और वैध होना अनिवार्य है।

  • 10वीं का मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
  • 12वीं का मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • ITI सर्टिफिकेट (2 वर्ष) (यदि लागू हो)
  • Aadhar Card या अन्य वैध पहचान पत्र
  • Passport Size Photographs (हाल ही के)
  • Caste Certificate (SC/ST/OBC/EWS) (यदि लागू हो)
  • Domicile Certificate (Bihar Residence Proof)
  • Character Certificate
  • Income Certificate (यदि आवश्यक हो)
  • Medical Certificate (Fitness Certificate)
  • Migration Certificate (यदि अन्य बोर्ड से हो)

How To Apply Online for Bihar DECE LE 2026?

अगर आप Bihar DECE LE 2026 (Lateral Entry) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और सही जानकारी भरें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो। नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप आसान आवेदन प्रक्रिया बता रहे हैं:

  • DECE LE 2026 Online Apply करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

How To Apply Online for Bihar DECE LE 2026?

  • आधिकारिक वेबसाईट के होमपेज पर “DECE LE 2026 Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल ID दर्ज करें।
  • OTP Verification पूरा करके Registration Number और Password प्राप्त करें।
  • इसके बाद आप लॉगिन पेज पर आकर प्राप्त लॉगिन विवरण के लिए जरिए Login करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गये सभी Personal Details जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि भरें।
  • उसके बाद इसमें Contact Details जैसे पता, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
  • और Educational Details में 10वीं, 12वीं या ITI से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • अब अपना Passport Size Photo और Signature निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सभी भरी गई जानकारी को एक बार Preview में जांच लें और सही पाए जाने पर Final Submit करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Payment सफल होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी अभ्यर्थियों को Bihar DECE LE 2026 (Lateral Entry) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तार से बताने का प्रयास किया है। इस लेख में हमने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा की हैं। यह प्रवेश परीक्षा BCECEB द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026–27 के लिए लेटरल एंट्री के जरिए एडमिशन दिया जाता है।

वे सभी अभ्यर्थी जो Bihar DECE LE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती न हो।

यदि आपको आज का यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य अभ्यर्थियों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी Bihar DECE LE Admission 2026 की सही और सटीक जानकारी मिल सके। अगर इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

Apply Online Link Click Here to Apply Online
Date Extended Notice Download Now
Official Notification Download Notification
Prospectus (2026) DECE [LE]
Official Website BCECEB Portal
Our Telegram Channel Join Telegram
Our Homepage BiharHelp

FAQs’ – DECE LE 2026

Bihar DECE LE क्या है और इसके माध्यम से किस प्रकार एडमिशन मिलता है?

Bihar DECE LE एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (Lateral Entry) में प्रवेश दिया जाता है। इसमें प्राप्त रैंक के आधार पर काउंसलिंग के जरिए सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीट आवंटन होता है।

Bihar DECE Lateral Entry 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा और अंतिम तिथि क्या है?

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना जरूरी है ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो।

Bihar DECE LE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना होता है। आवेदन के अंत में Confirmation Page डाउनलोड करना अनिवार्य होता है।

Bihar DECE Lateral Entry 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस परीक्षा के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹2200 निर्धारित किया गया है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए किया जा सकता है। शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bihar DECE LE 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को 10+2 (Science) पास होना चाहिए जिसमें Physics, Mathematics, Chemistry या अन्य संबंधित विषय शामिल हों। इसके अलावा 10वीं के बाद 2 वर्षीय ITI कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इन योग्यताओं के आधार पर अभ्यर्थी सीधे डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं।

Bihar DECE LE 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

इस परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यानी सभी पात्र उम्मीदवार, जो शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, आवेदन कर सकते हैं। यह छात्रों के लिए एक बड़ा लाभ है।

क्या Bihar DECE LE 2026 में बिहार निवासी होना अनिवार्य है?

हाँ, उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए और बिहार से संबंधित आवासीय शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। जैसे कि माता-पिता बिहार के निवासी हों या बिहार सरकार/केंद्र सरकार के कर्मचारी हों। इन शर्तों को पूरा करना एडमिशन के लिए जरूरी है।

Bihar DECE Lateral Entry 2026 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

इस परीक्षा में एक ही पेपर होता है जिसमें कुल 150 MCQ प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न Physics, Chemistry और Mathematics से होते हैं और कुल अंक 600 होते हैं। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होती है और कुल समय 2 घंटे 15 मिनट का होता है।

Bihar DECE LE 2026 में मार्किंग स्कीम क्या है?

हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न नहीं किया जाता है तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलता है। इसलिए छात्रों को सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए।

Bihar DECE LE 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा।

Bihar DECE LE 2026 की परीक्षा तिथि क्या है?

इस परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित समय 2:00 PM से 4:15 PM के बीच आयोजित होगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

Bihar DECE LE 2026 का सिलेबस किस स्तर का होता है?

इस परीक्षा का सिलेबस 10+2 (Science) स्तर का होता है। इसमें मुख्य रूप से Physics, Chemistry और Mathematics के बेसिक से एडवांस स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट स्तर की तैयारी करनी चाहिए।

DECE Lateral Entry 2026 के माध्यम से किस वर्ष में एडमिशन मिलता है?

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (Second Year) में सीधे प्रवेश दिया जाता है। यानी उन्हें पहला वर्ष पढ़ने की जरूरत नहीं होती और उनका एक साल बच जाता है।

Bihar DECE LE 2026 के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लगभग 20,310 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। ये सीटें बिहार के विभिन्न सरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपलब्ध होती हैं। सीट आवंटन मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर होता है।

Bihar DECE LE 2026 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन और काउंसलिंग के समय 10वीं, 12वीं या ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, कैरेक्टर सर्टिफिकेट और मेडिकल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं। सभी दस्तावेजों का सही और वैध होना अनिवार्य है।

DECE Lateral Entry Application Form 2026 में सुधार (Correction) कब होगा?

यदि आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 25 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच Correction Window के जरिए सुधार कर सकते हैं। यह मौका सीमित समय के लिए दिया जाता है, इसलिए समय पर सुधार करना जरूरी है।

Bihar DECE LE 2026 का रिजल्ट कब जारी होगा?

इस परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं और उसी के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Bihar DECE Lateral Entry 2026 में काउंसलिंग कैसे होती है?

रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है जिसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करते हैं। इसके बाद मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है और दस्तावेज सत्यापन के बाद एडमिशन दिया जाता है।

क्या Bihar DECE LE 2026 में मेडिकल जांच जरूरी है?

हाँ, चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल जांच से गुजरना होता है। केवल मेडिकल रूप से फिट पाए जाने पर ही उन्हें अंतिम एडमिशन दिया जाता है। इसके लिए अलग से शुल्क लिया जा सकता है।

Bihar DECE LE 2026 में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उम्मीदवार को आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरनी चाहिए और दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करने चाहिए। अंतिम तिथि से पहले शुल्क भुगतान करना जरूरी है और Confirmation Page को सुरक्षित रखना चाहिए। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *