Bihar Polytechnic Result 2026 (Rank Card Out Now) – DCECE PE/PM/PMM Rank Card Download Link & Counselling Updates

Bihar Polytechnic Result 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा Diploma-Certificate Entrance Competitive Examination [DCECE (PE/PM/PMM)]-2026 का Rank Card 11 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 23 मई 2026 एवं 24 मई 2026 को आयोजित बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना Rank Card आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

BiharHelp App

यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से Polytechnic Engineering (PE), Paramedical (PM) एवं Paramedical Matric Level (PMM) पाठ्यक्रमों में नामांकन दिया जाता है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की रैंक तैयार की जाती है और बाद में काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में सीट आवंटित की जाती है।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम Bihar Polytechnic Result 2026, Rank Card Download Process, महत्वपूर्ण तिथियां, मेरिट लिस्ट और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे। यदि आपने भी DCECE 2026 परीक्षा दी है, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Polytechnic Result 2026

Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026: Overview

Exam Name Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 (DCECE 2026)
Conducting Authority Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board
Exam Level State Level
Courses Offered Polytechnic Engineering (PE), Paramedical (PM), Paramedical Matric Level (PMM)
Academic Session 2026–27
Application Mode Online
Registration Start Date 19 March 2026
Last Date to Apply 27 April 2026 (Last Date Extended)
Rank Card Release Date 11 June 2026
Exam Date (PE) 23 May 2026
Exam Date (PM & PMM) 24 May 2026
Result Status Released
Official Website bceceboard.bihar.gov.in

Bihar DCECE Polytechnic Entrance Engineering Exam 2026

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा 11 जून 2026 को DCECE (PE/PM/PMM)-2026 परीक्षा का Rank Card जारी कर दिया गया है। पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 23 मई 2026 एवं 24 मई 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपना Rank Card डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार PE, PM एवं PMM सभी पाठ्यक्रम समूहों के लिए अलग-अलग Rank Card Download Link उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी अपने Roll Number एवं Date of Birth की सहायता से Rank Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा DCECE (PE/PM/PMM)-2026 की Online Counselling से संबंधित सूचना भी शीघ्र ही पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Read Also…

यदि आप भी Bihar Polytechnic Engineering (PE) 2026 Online Apply करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस लेख में हम आपको आवेदन तिथि, योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Admit Card Notice image of Bihar DCECE Polytechnic 2026

Bihar DCECE Polytechnic 2026 Important Dates

Event Date
Online Registration Start 19.03.2026
Last Date to Apply 27.04.2026 (Date Extended)
Last Date for Fee Payment 27.04.2026 (11:00 PM) (Date Extended)
Application Edit Window 28.04.2026 – 29.04.2026 (Date Extended)
Exam Date (PE) 23.05.2026
Exam Date (PM & PMM) 24.05.2026
Rank Card Release 11.06.2026
Counselling Start Notify Soon

Bihar DCECE 2026 – Courses Offered

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (DCECE) के माध्यम से विभिन्न तकनीकी और स्वास्थ्य संबंधित डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। यह परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है।

नीचे DCECE 2026 के अंतर्गत उपलब्ध प्रमुख कोर्स की जानकारी दी गई है:

1. Polytechnic Engineering (PE)

यह सबसे लोकप्रिय कोर्स है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश मिलता है।

प्रमुख ब्रांच:

  • Civil Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Electrical Engineering
  • Electronics Engineering
  • Computer Science Engineering
  • Automobile Engineering

यह कोर्स 3 साल का होता है और 10वीं के बाद किया जा सकता है।

2. Paramedical (PM)

यह कोर्स स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित है और 12वीं (Science) के बाद किया जाता है।

प्रमुख कोर्स:

  • Diploma in Pharmacy (D.Pharm)
  • General Nursing and Midwifery (GNM)
  • Medical Laboratory Technology (MLT)
  • Radiography
  • Operation Theatre Assistant

यह कोर्स 2 से 3 वर्ष की अवधि के होते हैं।

3. Paramedical Matric Level (PMM)

यह कोर्स 10वीं के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर देता है।

प्रमुख कोर्स:

  • Dressers
  • Dental Mechanic
  • Ophthalmic Assistant
  • Laboratory Assistant

यह कोर्स सामान्यतः 1 से 2 वर्ष के होते हैं।

नोट:

  • अभ्यर्थी एक या एक से अधिक कोर्स (PE / PM / PMM) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित की जाती है।
  • चयन रैंक और काउंसलिंग के आधार पर होता है।

DCECE 2026 Application Fee

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (DCECE 2026) का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी (Category) और चुने गए कोर्स की संख्या के आधार पर निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI) से जमा करना होगा।

Number of Courses General / BC / EBC SC / ST / PwD
1 Course ₹750 ₹480
2 Courses ₹850 ₹530
3 Courses ₹950 ₹630

Note: यदि कोई अभ्यर्थी अधिक कोर्स के लिए आवेदन करता है, तो शुल्क उसी अनुसार बढ़ता है।

Bihar Polytechnic Admission Eligibility Criteria (DCECE 2026)

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (DCECE) के लिए योग्यता मानदंड कोर्स के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए।

1. Polytechnic Engineering (PE)

  • अभ्यर्थी का 10वीं (Matric) पास होना अनिवार्य है
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • विज्ञान (Science) और गणित (Mathematics) विषय होना जरूरी है
  • 10वीं में उपस्थित होने वाले (Appearing) छात्र भी आवेदन कर सकते हैं

2. Paramedical (PM)

  • अभ्यर्थी का 12वीं (Intermediate) पास होना आवश्यक है
  • विषय: Physics, Chemistry और Biology / Mathematics
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना जरूरी है

3. Paramedical Matric Level (PMM)

  • अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए

Nationality & Domicile

  • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • बिहार राज्य का स्थायी निवासी (Domicile) होना आवश्यक है।
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन आवश्यक ही देखें।

Bihar DCECE Admission 2026 Age Limit

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (DCECE) के लिए आयु सीमा कोर्स के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह परीक्षा BCECEB द्वारा आयोजित की जाती है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयु से संबंधित सभी नियमों को समझ लेना चाहिए।

Course Minimum Age (as on 31 December 2026) Maximum Age
Polytechnic Engineering (PE) कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
Paramedical Matric Level (PMM) 15 वर्ष 30 वर्ष
Paramedical (PM) 17 वर्ष 32/35 वर्ष (कोर्स अनुसार)

Required Documents for Bihar DCECE 2026

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (DCECE – PE / PM / PMM) के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय और काउंसलिंग के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ये दस्तावेज Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।

नीचे हम आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं, ताकि आप पहले से ही उन्हें तैयार रख सकें।

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट (केवल PM कोर्स के लिए)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन किया हुआ)
  • हस्ताक्षर (Signature – स्कैन किया हुआ)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

काउंसलिंग / एडमिशन के समय आवश्यक दस्तावेज

  • Admit Card (DCECE 2026)
  • Rank Card / Score Card
  • 10वीं मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • 12वीं मार्कशीट (PM के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / BC / EBC – यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • EWS Certificate (यदि लागू)
  • PwD (Divyang) Certificate (यदि लागू)
  • Character Certificate (यदि लागू)
  • Migration Certificate (यदि लागू)
  • Passport Size Photos

Bihar DCECE 2026 Selection Process

Bihar DCECE 2026 का चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होती है। यह प्रक्रिया Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा निर्धारित की जाती है, जिसमें परीक्षा से लेकर काउंसलिंग तक कई चरण शामिल होते हैं। नीचे हम आपको पूरा चयन प्रक्रिया को पूरे विस्तार में समझा रहे हैं।

Bihar DCECE Admission 2026 में चयन निम्न आधार पर होगा:

  1. Entrance Exam Score
  2. Rank Card
  3. Counselling Process
  4. Document Verification
  5. Admission

Bihar DCECE 2026 Exam Pattern

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 (DCECE) का परीक्षा पैटर्न कोर्स के अनुसार थोड़ा अलग होता है। यह परीक्षा BCECEB द्वारा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें। इस प्रवेश परीक्षा के सम्पूर्ण पैटर्न निम्नलिखित है:

  • Exam Mode: Offline (OMR-based)
  • Question Type: Objective (Multiple Choice Questions)
  • Total Questions: 90
  • Total Marks: 450
  • Duration: 2 hours 15 minutes
  • Marking Scheme: +5 marks for each correct answer
  • Negative Marking: None

1. Polytechnic Engineering (PE)

  • Exam level: Secondary (Matric level)
Subject No. of Questions Marks
Physics 30 150
Chemistry 30 150
Mathematics 30 150
Total 90 450

2. Para Medical (Intermediate Level) (PM)

  • Hindi, English & General Knowledge : Intermediate level
  • General Science & Reasoning: Secondary level
Subject No. of Questions Marks
General Science (Physics, Chemistry, Biology) 25 125
Logical & Analytical Ability 15 75
Hindi 15 75
English 15 75
General Knowledge 20 100
Total 90 450

3. Para Medical (Matric Level) (PMM)

Subject No. of Questions Marks
Physics 20 100
Chemistry 20 100
Mathematics 10 50
Biology 10 50
Hindi 10 50
English 10 50
General Knowledge 10 50
Total 90 450

 

How to Download Bihar Polytechnic Admit Card 2026?

बोर्ड के वेबसाइट से Bihar Paramedical Entrance Exam Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

Bihar Polytechnic Result 2026

  • होम पेज पर उपलब्ध Rank Card of DCECE [PE/PM/PMM]-2026 लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब अपने कोर्स समूह (PE / PM / PMM) के अनुसार संबंधित Rank Card लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Roll Number एवं Date of Birth दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद Show Rank बटन पर क्लिक करना है।
  • आपका Rank Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • Rank Card डाउनलोड कर लें तथा भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी अभ्यर्थियों को Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 (DCECE) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही और विस्तार से बताने का प्रयास किया है। इस लेख में हमने बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा की हैं। यह प्रवेश परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न पॉलिटेक्निक एवं पैरामेडिकल संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।

वे सभी छात्र जो Bihar Polytechnic 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ लें ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की गलती न हो।

यदि आपको आज का यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और अन्य अभ्यर्थियों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि उन्हें भी Bihar Polytechnic Admission 2026 की सही जानकारी मिल सके। अगर इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Important Links

Download Rank Card DCECE [PE] Rank Card Download
DCECE [PM] Rank Card Download
DCECE [PMM] Rank Card Download
Download Rank Card Notice Download Now
Official Notification Download Notification
Prospectus (2026) DCECE[PE/PMM/PM]
Official Website BCECEB Portal
Our Telegram Channel Join Telegram
Our Homepage BiharHelp

FAQs’ – Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026

Bihar Polytechnic Entrance Exam (DCECE) क्या है और इसका आयोजन कौन करता है?

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (DCECE) एक राज्य स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम है जिसके माध्यम से पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। यह परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board द्वारा आयोजित की जाती है। इसके जरिए सरकारी और निजी संस्थानों में 2026–27 सत्र के लिए नामांकन होता है।

Bihar Polytechnic 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा और अंतिम तिथि क्या है?

DCECE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 (Last Date Extended) तक आवेदन कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 के माध्यम से कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

इस परीक्षा के माध्यम से Polytechnic Engineering (PE), Paramedical (PM) और Paramedical Matric Level (PMM) जैसे कोर्स में प्रवेश मिलता है। ये कोर्स तकनीकी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े होते हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या अधिक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar DCECE 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क कोर्स की संख्या और श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 1 कोर्स हेतु ₹750, 2 कोर्स हेतु ₹850 और 3 कोर्स हेतु ₹950 शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए शुल्क कम निर्धारित किया गया है।

Bihar Polytechnic 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Polytechnic Engineering (PE) के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। Paramedical (PM) के लिए 12वीं (Physics, Chemistry, Biology/Math) पास होना जरूरी है। Paramedical Matric (PMM) के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है।

Bihar DCECE 2026 में आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

Polytechnic (PE) के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं है। PMM कोर्स के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और PM कोर्स के लिए 17 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाती है।

Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या है?

यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाती है जिसमें 90 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 450 अंक होते हैं और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

Bihar Polytechnic 2026 की परीक्षा तिथि क्या है?

Polytechnic Engineering (PE) की परीक्षा 23 मई 2026 को आयोजित होगी। जबकि Paramedical (PM और PMM) की परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी मिलेगी।

Bihar DCECE Admit Card 2026 कब जारी होगा?

DCECE 2026 का एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

Bihar Polytechnic 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा और अंत में फीस जमा करके फाइनल सबमिट करना होगा। आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Bihar DCECE 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

आवेदन के लिए 10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट (PM के लिए), आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। काउंसलिंग के समय एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती है। सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए।

Bihar Polytechnic Admission 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है जो प्रवेश परीक्षा के अंक पर निर्भर करता है। इसके बाद रैंक कार्ड जारी किया जाता है और काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से सीट आवंटन किया जाता है। अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होता है।

Bihar DCECE 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं और कितने अंक होते हैं?

इस परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होता है, जिससे कुल अंक 450 होते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवार की विषय ज्ञान और तैयारी को जांचने के लिए होती है।

Bihar Polytechnic 2026 में नेगेटिव मार्किंग होती है या नहीं?

नहीं, DCECE 2026 परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसलिए उम्मीदवार सभी प्रश्नों को प्रयास कर सकते हैं। इससे स्कोर बढ़ाने का अच्छा मौका मिलता है।

Bihar DCECE 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

जो उम्मीदवार बिहार के निवासी हैं और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। कुछ मामलों में अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

Bihar Polytechnic 2026 में कितने प्रकार के परीक्षा स्तर होते हैं?

इस परीक्षा में तीन स्तर होते हैं – PE (Matric Level), PM (Intermediate Level) और PMM (Matric Level)। हर कोर्स का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अलग-अलग होता है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा का चयन कर सकते हैं।

Bihar DCECE 2026 में कोर्स चयन कैसे किया जाता है?

आवेदन के दौरान उम्मीदवार को PE, PM और PMM में से कोर्स चुनना होता है। वे एक से अधिक कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। चयन के अनुसार परीक्षा और फीस निर्धारित होती है।

Bihar Polytechnic 2026 में काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे होती है?

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होती है। इसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करते हैं। उसके बाद रैंक के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है।

Bihar DCECE 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होता है। रिजल्ट के साथ रैंक कार्ड भी जारी किया जाता है।

Bihar Polytechnic Entrance Exam 2026 के लिए तैयारी कैसे करें?

उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं स्तर के सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना और नियमित अभ्यास करना जरूरी है। सही रणनीति और समय प्रबंधन से परीक्षा में अच्छा स्कोर किया जा सकता है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

1 Comment

Add a Comment
  1. Counseling kab hoga koi jankari digiye ya ek ispar bhi article bataiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *