Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 (Inter Pass) Apply Start: SC/ST Girls 1st & 2nd Division Scholarship – Check Eligibility, Apply Online, Last Date, Documents & Full MedhaSoft Process

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026: अगर आप भी बिहार की अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्रा हैं और आपने साल 2026 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है, तो आपके लिए बिहार सरकार की तरफ से बहुत बड़ी अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) के तहत छात्राओं को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।

BiharHelp App

इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से 12वीं प्रथम श्रेणी या द्वितीय श्रेणी से पास करने वाली अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को ₹10,000 से लेकर ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ केवल बिहार बोर्ड (BSEB) से इंटर पास करने वाली SC और ST वर्ग की छात्राओं को ही मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को ₹10,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

बिहार सरकार द्वारा NIC के सहयोग से मेधासॉफ्ट (MedhaSoft) पोर्टल तैयार किया गया है, जहाँ से सभी योग्य छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह राशि सीधे पात्र छात्राओं के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। इस लेख में हम आपको Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे इस योजना का लाभ किसे मिलेगा, कितनी राशि मिलेगी, आवेदन कब से शुरू होगा, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है। तो आप सभी इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 (Intermediate): Overview

Particulars Details
Name of the Scheme Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट)
Department शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
Board बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
Who Can Apply? बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) 2026 पास केवल अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राएं
Amount of Scholarship
  •  प्रथम श्रेणी – ₹15,000
  • द्वितीय श्रेणी – ₹10,000
Mode of Application Online (MedhaSoft Portal)
Application Start Date 25 मई 2026
Payment Mode DBT (Direct Bank Transfer)
Official Website medhasoft.bihar.gov.in
Helpline 8986294256 / 9534547098 / 8298406704

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026: Details

अगर आपने भी 2026 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है और बिहार सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई 2026 से खोला जाएगा, जहाँ से योग्य छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

जानकारी के अनुसार, यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 प्रथम या द्वितीय श्रेणी से पास की है। इस योजना के तहत प्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Notice

Also Read…

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026: Scheme Details

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की इंटर पास छात्राओं के लिए निम्नलिखित प्रोत्साहन राशि दी जा रही है:

Scheme Wise Scholarship Details

Scheme Name Category Eligibility Amount
मुख्यमंत्री अनु. जाति एवं अनु. जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राएं इंटरमीडिएट (12वीं) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण ₹15,000
मुख्यमंत्री अनु. जाति एवं अनु. जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राएं इंटरमीडिएट (12वीं) में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण ₹10,000

नोट: यह राशि सीधे पात्र लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से अंतरित की जाएगी। सभी छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी और डिवीजन के अनुसार सही जानकारी भरें।

Important Dates of Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

Activity Date
BSEB Intermediate Result 2026 मार्च 2026 (जारी)
Online Application Start Date 25 मई 2026
Last Date to Apply Online जल्द घोषित होगी (संभावित: 31 दिसंबर 2026)
Scholarship Disbursement आवेदन सत्यापन के बाद DBT द्वारा

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana Eligibility Criteria 2026

अगर आप भी बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास नीचे बताई गई सभी जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए। तभी आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट (12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 पास की हो।
  • छात्रा का इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी (1st Division) या द्वितीय श्रेणी (2nd Division) से पास होना जरूरी है।
  • यह योजना केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्राओं के लिए चलाई गई है।
  • आवेदन करने वाली छात्रा के नाम से खुद का बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक (Seeded) हो।
  • बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिहार स्थित शाखा में होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए छात्रा के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

Note: यह योजना केवल बिहार बोर्ड (BSEB) से इंटर पास करने वाली छात्राओं के लिए है। यदि आपने CBSE या किसी अन्य बोर्ड से 12वीं पास की है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Documents Required for Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास तैयार रखें:

  • 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (BSEB द्वारा जारी)

  • आधार कार्ड (नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार होनी चाहिए)

  • बैंक पासबुक (छात्रा के नाम का खाता, आधार से लिंक/सीडेड, DBT सक्षम)

  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST श्रेणी के लिए)

  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का स्थायी निवासी होने का प्रमाण)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर (चालू एवं सक्रिय)

  • इंटरमीडिएट परीक्षा का पंजीयन संख्या (रोल नंबर) और जन्मतिथि या कुल प्राप्तांक

How to Apply Online for Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026?

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन बिल्कुल आसान है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी आवेदन कर सकती हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

  • सबसे पहले Medhasoft की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Medhasoft portal website homepage for Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

  • होमपेज पर नीचे दिए गए “Students Click Here to Apply” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां सभी जरूरी निर्देश दिखाई देंगे। यहां दिए गए सभी Instructions को ध्यान से पढ़ें और सभी Check Box पर टिक करें।

Read Introducation and teek the disclemar for Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

  • फिर नीचे दिए गए “Continue” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Registration Form खुलेगा। यहां अपना Registration Number दर्ज करें। यह नंबर आपके Admit Card पर लिखा होता है।

registration form for Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

  • इसके बाद 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपनी Date of Birth चुनें।
  • अब अपना चालू Mobile Number दर्ज करें। ध्यान रखें कि यही नंबर आगे User ID और Password प्राप्त करने में काम आएगा, इसलिए वही नंबर दें जो आपके पास हमेशा उपलब्ध रहे।
  • फिर Captcha Code भरकर “Proceed” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके मोबाइल नंबर Verify करें।
  • मोबाइल नंबर Verify होने के बाद Application Form खुलेगा। अब मांगी गई सभी जानकारी जैसे:
  • District Name
  • Student Name
  • Father Name
  • Mother Name
  • Total Marks
  • Division
  • Category
  • Roll Number आदि सही-सही भरें।
  • ध्यान रखें कि सभी जानकारी आपकी Marksheet और Aadhaar Card के अनुसार ही होनी चाहिए।
  • इसके बाद अपना Aadhaar Number दर्ज करें और Declaration Check Box पर टिक करें।
  • अब “Validate & Preview” विकल्प पर क्लिक करें और भरी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें।
  • फिर आवश्यक दस्तावेज जैसे:
  • 12वीं Marksheet
  • Aadhaar Card
  • PDF Format में स्कैन करके अपलोड करें।
  • ध्यान रखें कि Marksheet PDF निर्धारित Size Limit के अंदर होनी चाहिए।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Register Here” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

नोट: यह आवेदन केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। किसी अन्य पोर्टल या माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जानकारी भरते समय घर से ही आवेदन करने का प्रयास करें।

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 Status Check Process

अपने आवेदन की स्थिति (Status) जानने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी Official Website के होम पेज पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर आने के बाद आपको Reports+ /Students का टैब दिखाई देगा।
  • इसी टैब में आपको “Click here to View Application Status” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा दिए गये स्टैटस चेक करने वाला लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

How to Check Application Status of Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

  • अब इस पेज पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर / छात्र का विवरण) दर्ज करना होगा।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

क्विक लिंक्स

Apply Online For Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana Link 1 || Link 2 || Link 3
Applicant Login Login ( Link Active Now ) 
Apply Last Date Official Notice Download Now
Bihar Help Click Here
Go To Our Homepage Join Our Telegram Group

FAQs – Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 (Intermediate)

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना 2026 (इंटरमीडिएट) में किन छात्राओं को और कितनी राशि मिलती है?

यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की उन छात्राओं के लिए है, जिन्होंने बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट 2026 प्रथम श्रेणी से पास करने पर ₹15,000 और द्वितीय श्रेणी से पास करने पर ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

क्या यह योजना सिर्फ बिहार बोर्ड की छात्राओं के लिए है और आवेदन कहाँ करना है?

जी हाँ, यह योजना सिर्फ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 2026 में इंटर पास करने वाली अनुसूचित जाति/जनजाति की छात्राओं के लिए है। आवेदन केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल (medhasoft.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन किया जाएगा।

मेधावृत्ति योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख और पैसे मिलने की प्रक्रिया क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2026 से शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि की घोषणा जल्द ही होगी। सत्यापन पूरा होने के बाद, राशि सीधे आपके आधार से लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।

क्या इस योजना के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है?

जी हाँ, इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा के अपने नाम का बैंक खाता अनिवार्य रूप से आधार कार्ड से लिंक (Seeded) और DBT सक्षम होना चाहिए, तभी राशि खाते में सफलतापूर्वक स्थानांतरित होगी।

क्या इस योजना में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देना होता है?

नहीं, बिहार मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *