PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Government Giving ₹75,000 to ₹1.25 Lakh Scholarship to Class 9th to 12th Students – Check Eligibility & Apply Online

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: अगर आप भी कक्षा 9, 10, 11 या 12 में पढ़ने वाले मेधावी बच्चे हैं और आप OBC, EBC या DNT (Denotified, Nomadic and Semi-Nomadic Tribes) वर्ग से आते हैं, तो आपके लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India ने “PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India for OBCs and Others (PM-YASASVI)” योजना शुरू की है। इस योजना में OBC, EBC और DNT वर्ग के गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों को कक्षा 9-10 के लिए हर साल ₹75,000 तक और कक्षा 11-12 के लिए हर साल ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिससे बच्चे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अच्छे स्कूलों में पढ़ाई जारी रख सकें।

BiharHelp App

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PM-YASASVI योजना एक तरह की अंब्रेला स्कीम है, जिसके अंडर पाँच उप-योजनाएँ शामिल हैं जैसे Pre-Matric Scholarship, Post-Matric Scholarship, Top Class School Education, Top Class College Education और Hostel Construction। इस लेख में हम आपको Top Class School Education योजना की जानकारी देंगे। इस योजना में चुने हुए टॉप स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की पूरी फीस, हॉस्टल खर्च और अन्य शुल्क सरकार देती है। इस स्कॉलरशिप के लिए आपको ऑनलाइन National Scholarship Portal (NSP) पर जाकर ही आवेदन करना होगा।

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On

इस लेख में हम आपको PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 की Top Class School Education for OBC,EBC and DNT Students Yojana की पूरी जानकारी देंगे, जैसे कौन आवेदन कर सकता है, कितना पैसा मिलेगा, कब और कैसे आवेदन करना है, सारे दस्तावेज़ क्या लगेंगे और चयन प्रक्रिया क्या है। तो आप सभी इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Overview

Particulars Details
Name of the Scheme PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM-YASASVI)
Sub-Scheme Top Class School Education for OBC, EBC & DNT Students
Ministry Ministry of Social Justice & Empowerment, Government of India
Who Can Apply? OBC, EBC और DNT वर्ग के मेधावी छात्र (Class 9 से 12)
Amount of Scholarship
  • Class 9-10: ₹75,000/वर्ष
  • Class 11-12: ₹1,25,000/वर्ष
Scholarship Slots State-wise allocation based on OBC population data
Girls Reservation 30% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित
Mode of Application Online (National Scholarship Portal – NSP)
Official Portal scholarships.gov.in
Who Can Apply All Over India (Indian Nationals belonging to OBC/EBC/DNT categories)

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026: Details

अगर आप भी एक होनहार स्टूडेंट हैं, पर आर्थिक समस्या के चलते अपनी पढ़ाई किसी अच्छे स्कूल में जारी नहीं रख पा रहे हैं, तो PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 आपके लिए एक शानदार मौका है। आपको बता दें कि यह योजना OBC, EBC और DNT कैटेगरी वाले छात्रों के लिए निकली गई है। इस योजना की मदद से छात्र अच्छे स्कूल में अच्छी शिक्षा ले सकते हैं। इस योजना में SC, ST वर्ग के लोग नहीं आते हैं। इसमें उन स्कूलों को शामिल किया गया है जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगातार 100% रिजल्ट देते आ रहे हैं। इन स्कूलों को ‘टॉप क्लास स्कूल्स (TCS)’ का दर्जा दिया गया है।

इस स्कॉलरशिप योजना में गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को देश के टॉप स्कूलों में पढ़ने का मौका दिया जाएगा। इसमें छात्र की पूरी फीस, हॉस्टल खर्च और अन्य शुल्क सरकार द्वारा सीधे स्कूल या छात्र के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाते हैं। स्कॉलरशिप के लिए चयन 8वीं या 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। नीचे हम आपको इस स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल्स जैसे योग्यता, राशि, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Notification image of PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

Also Read…

Important Dates of PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

Activity Date
Scheme Open from 02 June 2025
Scheme Announcement Announced Soon
Portal Opening Announced Soon
Last Date for Portal Registration Announced Soon
Verification by Institutions to be completed Announced Soon
Verification by State Govt Announced Soon
Scholarship Disbursement Announced Soon

नोट: उपरोक्त तिथियाँ PM-YASASVI योजना की समय-सारणी के अनुसार हैं और राज्य सरकारों द्वारा इनमें थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।

PM Yashasvi Scholarship Amount 2026

Student Class Maximum Scholarship Amount per Year
Class 9 & 10 ₹75,000/- प्रति वर्ष (ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क शामिल)
Class 11 & 12 ₹1,25,000/- प्रति वर्ष (ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क शामिल)

Note: यह राशि स्कूल द्वारा ली जाने वाली ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य निर्धारित शुल्कों को कवर करने के लिए है। यह अधिकतम सीमा है, वास्तविक राशि स्कूल के शुल्क पर निर्भर करेगी।

PM Yashasvi Scholarship Eligibility Criteria 2026

Criteria Details
राष्ट्रीयता आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
श्रेणी (Category) विद्यार्थी OBC, EBC या DNT (जो SC/ST वर्ग में नहीं आते) वर्ग से होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता विद्यार्थी ने कम से कम 60% अंकों के साथ 8वीं (Class 9-10 स्कॉलरशिप के लिए) या 10वीं (Class 11-12 स्कॉलरशिप के लिए) पास की हो।
वर्तमान कक्षा विद्यार्थी किसी टॉप क्लास स्कूल (TCS) में कक्षा 9, 10, 11 या 12 का नियमित छात्र होना चाहिए।
पारिवारिक आय परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
अन्य शर्त छात्र किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहा हो।

Age Limited (Expected)

Class Expected Date of Birth Range
Class 9 के छात्र 01-04-2007 से 31-03-2011 के बीच
Class 11 के छात्र 01-04-2005 से 31-03-2009 के बीच

नोट: आयु सीमा की उपरोक्त जानकारी पिछली अधिसूचनाओं पर आधारित है और बदल सकती है। सही जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें।

PM Yashasvi Scholarship Selection Process 2026

इस स्कॉलरशिप का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होता है। इसमें किसी प्रकार की कोई अलग परीक्षा नहीं होती।

  • Class 9 और 10 की स्कॉलरशिप के लिए: छात्रों का चयन उनकी 8वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

  • Class 11 और 12 की स्कॉलरशिप के लिए: छात्रों का चयन उनकी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

  • हर राज्य के लिए लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग राज्यवार मेरिट सूची बनाई जाती है।

  • कम से कम 30% स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।

  • स्कॉलरशिप का आवंटन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वतः (automatically) मेरिट के आधार पर होता है।

  • एक बार स्कॉलरशिप मिलने के बाद अगली कक्षा में प्रमोशन पर वह स्वतः रिन्यू हो जाती है, बशर्ते उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक हो।

PM Yashasvi Scholarship Documents List

आवेदन करते समय ये चीजें तैयार रखें:

  • आवेदक विद्यार्थी का आधार कार्ड

  • बैंक खाता पासबुक (विद्यार्थी के आधार से लिंक्ड हो)

  • परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – ₹2.50 लाख से कम वार्षिक आय

  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT Certificate)

  • पिछली कक्षा (8वीं/10वीं) का अंक पत्र

  • स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट

  • स्कूल/कॉलेज का आईडी कार्ड

  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

How to Apply Online for PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026?

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन National Scholarship Portal (NSP) के जरिए ही करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

OTR throught NSP Official Website:

  • सबसे पहले National Scholarship Portal (scholarships.gov.in) पर जाएं और One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • OTR के लिए आपको National Scholarship Portal (NSP) की वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज में ही आपको ‘Get your OTR’ के नीचे ‘Apply Now’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।

National Scholarship Portal (NSP) official website for PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

  • अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना आधार नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

  • अपने आधार नंबर डाल कर, अपना OTR बना सकते हैं। इसके लिए आपके PC में webcam होना चाहिए। आसान तरीका मोबाइल से आप कर सकते हैं।

Process for otr registation for PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और सबमिट करें।
  • सबमिट करने पर आपको OTR नंबर और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त होंगे। इन्हें सुरक्षित रख लें।

PM Yashasvi Scholarship के लिए Apply करें:

  • अब NSP पोर्टल पर अपने OTR क्रेडेंशियल्स (लॉगिन ID और पासवर्ड) से लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद ‘Schemes’ टैब पर जाएं और वहाँ “PM Yashasvi Scholarship – Top Class School Education” योजना को खोजें। इसके सामने ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी Persnal Details, बैंक खाता विवरण, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज़ (आधार, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का अंक पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट आदि) स्कैन करके निर्धारित स्थान पर अपलोड करें।

  • सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह चेक कर लें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  • आवेदन सबमिट होने के बाद एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट जरूर ले लें, जो भविष्य के लिए जरूरी होगा।

नोट: आवेदन के बाद आपका फॉर्म स्कूल के नोडल ऑफिसर और राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन वेरिफाई किया जाएगा। स्कॉलरशिप की राशि सितंबर अंत तक सीधे आपके बैंक खाते में DBT के जरिए भेज दी जाएगी।

क्विक लिंक्स

NSP Official Website Click Here
All Scholarship Link Click Here
Official Website Click Here
PM YASASVI Central Sector Scheme Notification Download Link Download Now
Bihar Help Click Here
Join Our Telegram Channel Join Now

FAQs – PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना का लाभ OBC, EBC और DNT (जो SC/ST नहीं हैं) वर्ग के मेधावी छात्र उठा सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो और जो कक्षा 9 से 12 तक के नियमित छात्र हों।

इस स्कॉलरशिप में कितने रुपये मिलेंगे और इसका भुगतान कैसे होता है?

कक्षा 9-10 के लिए प्रतिवर्ष ₹75,000 तक एवं कक्षा 11-12 के लिए प्रतिवर्ष ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT मोड से भेजी जाती है।

PM Yashasvi Scholarship के लिए आवेदन कहाँ और कब तक करना होता है?

आवेदन केवल National Scholarship Portal (scholarships.gov.in) पर ऑनलाइन ही होंगे। पोर्टल 1 अप्रैल से खुलता है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होता।

क्या इस स्कॉलरशिप के लिए कोई अलग एंट्रेंस टेस्ट पास करना होता है?

नहीं, इसमें कोई अलग परीक्षा नहीं होती। चयन पूरी तरह से 8वीं / 10वीं कक्षा की फाइनल परीक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। लड़के-लड़कियों की अलग-अलग स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट बनती है।

अगर स्कॉलरशिप मिल गई तो क्या अगले साल दोबारा अप्लाई करना होगा?

नहीं, एक बार स्कॉलरशिप मिलने के बाद अगली कक्षा में प्रमोट होने पर यह स्वतः (automatically) रिन्यू हो जाती है, बशर्ते छात्र की उपस्थिति 75% से अधिक हो और शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक बना रहे।

⬇️ Download Bihar Help Mobile App📱
Jobs & शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ! (यहाँ Click करें 👆)
BiharHelp App

आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है - सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें - आपकी सफलता का साथी।

The Author

Deepak Kumar

मैंने पिछले 2 वर्षों से डिजिटल दुनिया में रचनात्मक, सरल और प्रभावशाली लेखनी के ज़रिए पहचान बनाई है। मैंने M.A (Arts) की डिग्री पूरी करने के साथ-साथ Content Creation में डिप्लोमा किया है। कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मैंने ब्लॉग लेखन, सोशल मीडिया पोस्ट, और डिजिटल आर्टिकल जैसे माध्यमों के ज़रिए कई विषयों पर काम किया है। शिक्षा, रोजगार, ऑनलाइन सेवाएं, और योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर मेरी लेखनी सहज, व्यावहारिक और जानकारीपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *